Category: Punjab>Hoshiarpur
-

Jalandhar Road पर Bus की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौत, लोगों ने किया रोड जाम, देखें वीडियो
होशियारपुरः जालंधर रोड पर बस और एक्टिवा की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 73 वर्षीय रेशम सिंह के निवासी मोहल्ला कीर्ति नगर, होशियारपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब रेशम सिंह घर से एक्टिवा पर सवार होकर राधा स्वामी घर के लिए रवाना हुए थे। इस दौरान जब वह चक्क गुज़रा के नज़दीक पहुंचे तो तेज रफ्तार दोआबा रोडवेज की बस से एक्टिवा की टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि बस चालक रेशम सिंह को एक्टिवा सहित कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया।
हादसे में रेशम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने होशियापुर-जालंधर रोड जाम कर दिया है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक रेशम के बेटे बलराम सिंह ने बताया कि पिता को गलत दिशा से आ रही बस का चालक 150 मीटर तक घसीटता ले गया। घटना के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार घटना के दौरान एबुलेंस भी मौके पर नहीं पहुंची। जिसके बाद वह खुद अपनी प्राइवेट गाड़ी में पिता का शव लेकर सिविल अस्पताल पहुंचा।
घटना के बाद ट्रांसपोर्ट बस के जीएम सुखजीत सिंह और एएसएचओ परविंदर सिंह पहुंचे। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि उन्हें इंसाफ दिलाने की बजाय पुलिस द्वारा उन पर ही पर्चा देने के लिए कहा गया। पीड़ित ने कहा कि वह तब तक जाम नहीं खोलेंगे, जब तक उनके सामने आरोपी नहीं आ जाते, तब तक धरना जारी रहेगा। वहीं थाना प्रभारी ने कहाकि वह पीड़ित परिवार को पर्चा दर्ज करने के लिए कह रहे और परिजनों को रास्ता खोलने की अपील की जा रही है। वहीं ट्रांसपोर्ट बस के जीएम ने बताया बस चालक तारा सिंह पिछले 15 सालों से नौकरी रहा है।
-

Punjab News: केंद्रीय जेल में कैदी ने उठाया खौफनाक कदम, आरोप- इलाज न मिलने से परेशान, देखें वीडियो
होशियारपुरः जिले की केंद्रीय जेल में इलाज न मिलने से परेशान एक कैदी ने आत्महत्या की कोशिश की। कैदी ने जेल के अंदर ही चार नुकीली लोहे की कीलें निगल लीं, जिसके बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, यह मामला होशियारपुर की केंद्रीय जेल का है। यहां एनडीपीएस और लड़ाई-झगड़े के मामले में सजा काट रहे गांव लालपुर भाना, महीलपुर के रहने वाले चंदीप सिंह ने यह कदम उठाया।
बताया जा रहा है कि वह काफी समय से बीमार चल रहा था और जेल प्रशासन से कई बार इलाज की गुहार लगा चुका था। कैदी का आरोप है कि उसे सही इलाज नहीं मिल रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हो गया। इसी कारण उसने शाम करीब 7 बजे जेल की दीवार से चार नुकीली कीलें निकालकर निगल लीं। घटना के बाद जेल कर्मचारियों ने तुरंत उसे होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।
वहीं अस्पताल के डॉक्टर राहुल ने बताया कि कैदी ने 4 से 5 आयरन नेल्स निगल ली हैं। स्कैन के दौरान उसके पेट में कीलें पाई गई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक यह मामला काफी गंभीर है और कैदी को बेहतर इलाज के लिए चंडीगढ़ के पीजीआई रेफर किया जा सकता है। फिलहाल मरीज को अस्पताल में भर्ती कर 24 घंटे निगरानी में रखा गया है। इस घटना के बाद जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
-

Punjab News: नौजवान की मौत को लेकर मिनी सेक्रेटेरिएट के बाहर परिजनों ने लगाया धरना, देखें वीडियो
ASI राजेश कुमार और सीताराम पर लगे गंभीर आरोप
होशियापुरः जिले में सड़क हादसे में नौजवान को मौत को लेकर गांव बसी मरूफ के परिजनों ने मिनी सेक्रेटेरिएट के बाहर धरना लगाकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बेटे की सड़क हादसे में मौत नहीं हुई है। ऐसे में बेटे की मौत की गहनता से जांच करवाई जाए। माता ने कहा कि कि कुछ दिन पहले उनके बेटे की मौत हो गई थी। पुलिस ने बेटे की मौत का कारण फिलहाल एक्सीडेंट बताया है। परिवार का कहना है कि वह पुलिस के दफ्तर में इंसाफ को लेकर काफी दिनों से चक्कर काट रहे है, लेकिन उन्हें इंसाफ नहीं मिल रहा। महिला ने बताया कि 3 जनवरी को उसका बेटा दोस्त के साथ घर से गया था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। परिवार को शक है कि बेटे की दोस्त ने ही कत्ल किया है। पीड़ित परिवार ने कहा कि बेटा दोस्त के साथ जालंधर रोड पर नसराले के पास पहुंचा और बताया जा रहा है कि वहां ट्रक की चपेट में आने से बेटे की मौत हो गई। लेकिन परिवार का कहना है कि घटना के दौरान बेटे के सिर पर दोस्त ने कोई नुकीली चीज मारी है। इस मामले को लेकर बेटे के दोस्त ने उनके साथ कोई संपर्क नहीं किया। बेटे का दोस्त बुड्डोवाल का रहने वाला है और घटना के दौरान बेटे के गहने भी गायब हो गए। परिवार का कहना हैकि 3 माह से वह बेटे के दोस्त को बुलाकर पूछताछ के लिए कह रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। आरोप है कि थाने में एएसआई राजेश कुमार और सीताराम सरेआम दोस्त पर कार्रवाई ना करने की बात कह रहे है। परिवार ने कहा कि बेटे की मौत के बाद से सोने की चेन और कड़ा गायब है। परिजन कहते हैं कि अगर वास्तव में एक्सीडेंट में उनके बेटे की मौत हुई है, इस मामले में ना तो किसी मोटरसाइकिल पर खरोंच है और ना ही युवा के शरीर पर कोई चोट के निशान हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शक है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को भी बयान दिए कि दूसरे युवकों से पूछताछ की जाए। लेकिन आज इतने दिन गुजर जाने के बाद भी न तो पुलिस ने दूसरे युवकों से कोई पूछताछ की और ना ही आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए या मौके पर पहुंचे। सिटी के डीएसपी देव दत्त शर्मा ने परिजन के साथ दुःख साझा करते हुए कहा कि कल सुबह 11 बजे परिजनों को दफ्तर में बुलाया गया है। ऐसे में ASP के साथ मिलकर एक SIT बनाई जाएगी और परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। -

Punjab News: गुरु घर माथा टेकने जा रहे परिवार पर लुटेरों का हमला, 4 वर्षीय बेटा घायल, एक काबू, देखें वीडियो
टांडा उड़मुड़ः लुटेरों के हौंसले इस कदर बढ़ गए है कि रास्ते में जा रहे राहगीरों पर हमला कर रहे है। वहीं टांडा-श्री हरगोबिंदपुर रोड पर मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने गुरुद्वारा पुलपुख्ता साहिब में माथा टेकने जा रहे परिवार पर हमला कर दिया। दरअसल, माथा रास्ते में महिला से चेन छीनने की लुटेरे ने कोशिश की। इस दौरान दंपति का मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। जिसके कारण 4 वर्षीय बेटा सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया। घायल नौजवान की पहचान 4 वर्षीय अगमदीप सिंह के रूप में हुई है। वहीं लुटेरे मोटरसाइकिल लेकर मौके फरार हो गए।
घटना के दौरान स्थानीय लोगों की मदद से अगमदीप सिंह के पिता प्रिंसपाल सिंह ने लुटेरों का पीछा करते हुए लगभग 800 मीटर पर जाकर लुटेरों को मोटरसाइकिल समेत काबू करने की कोशिश की। इस दौरान एक लुटेरा पैदल खेतों की और भाग गया। वहीं दूसरे लुटेरे को लोगों द्वारा काबू कर लिया गया। जिसके बाद लोगों ने जमकर छित्तर परेड की। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और मौके पर पहुंची टांडा पुलिस के हवाले लुटेरे को कर दिया गया।
वहीं मामले जानकारी देते हुए पीड़ित महिला शालू निवासी झांसी (उत्तर प्रदेश) और उसके पति प्रिंसपाल सिंह ने बताया कि वह बच्चे के साथ गुरु घर माथा टेकने के लिए जा रहे थे। प्रिंसपाल ने कहा कि वह रेलवे में लोको पायलट हैं। उन्होंने बताया कि वह मायके उड़मुड़ आए हुए थे। वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर 4 वर्षीय बेटे अगमदीप सिंह के साथ गुरुद्वारा पुलपुख्ता में माथा टेकने जा रहे थे।
जब गांव गिल के पास पहुंचे तो पीछे से आ रहे मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने उनके गले से सोने की चेन झपटने की कोशिश की। इस दौरान वह सड़क पर गिर गए, जिससे उनका 4 वर्षीय बेटा घायल हो गया और उन्हें भी चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर मदद की और लुटेरों में से एक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। घायल बच्चे को टांडा के अस्पताल में डॉक्टर अनुज गोयल द्वारा प्राथमिक चिकित्सा दी गई। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है और उसके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
-

Jalandhar-Pathankot Road पर तेल टैंकर और एक्टिवा की टक्कर में 2 युवतियों की मौत
होशियारपुरः जालंधर-पठानकोट रोड़ मुकेरियां में दर्दनाक सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां तेल के टैंकर से एक्टिवा की टक्कर में एक्टिवा सवार 2 युवतियों की मौत हो गई। मृतको की पहचा रागिनी और अंचल निवासी कलगीधार मुकेरियां के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार एक्टिवा सवार दोनों युवतियां निजी पार्टी में भाग लेने के लिए जा रही थीं। इस दौरान जब वह आर्मी ग्राउंड के सामने पहुंचीं तो जालंधर से पठानकोट की ओर जा रहे तेल के टैंकर एक्टिवा की टक्कर हो गई।
हादसा इतना भीषण था कि हादसे में दोनों युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर छा गई। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और टैंकर चालक को हिरासत में ले लिया।
वहीं पुलिस ने दोनों युवतियों के शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिए है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दुर्घटना के असल कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं युवतियों के परिजनों को हादसे के बारे में बता दिया गया है। घटना स्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।
-

Phagwara Road पर Mobile Shop में की गई लूटपाट मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो
होशियारपुरः जिले के Phagwara Road पर स्थित Mani Mobile Mart में हथियार बंद लुटेरों द्वारा की गई लूटपाट मामले में पुलिस अधिकारियों का बयान सामने आया है। वहीं, घटना संबंधी जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुकानदार के साथ इन लोगों का कोई पुराना मामला प्रतीत हो रहा है। जिसको लेकर यह घटना हुई है। इस मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए चार लोगों को राउंडअप किया है। बाकि घटना संबंधी आगे की जांच जारी है।
ये है पूरा मामला
फगवाड़ा रोड पर स्थित मनी मोबाइल की दुकान में हथियार बंद लुटेरे घुस गए। जिसके बाद घटना स्थल पर दुकान में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। वहीं लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए बाहर से दुकान का शटर गिरा दिया और दुकान को बंद कर दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 4 हथियारबंद लुटेरे दुकान में खड़े है। इस दौरान दुकान का शटर गिरने से वह दुकान खोलने के लिए लोगों से अपील करते हुए दिखाई दिए।गनीमत यह रही कि घटना के दौरान दुकान के अंदर 2 बच्चे मौजूद थे, लेकिन हथियारबंद लुटेरों ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं मनमोहन दुकान ने बताया कि बीते दिन शाम के समय लुटेरे दुकान में घुसे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही लुटेरे दुकान में घुसे, तभी एक बच्चा दुकान से बाहर जाने की कोशिश करने लगा, लेकिन बाहर से लोगों ने दुकान का शटर गिरा दिया।
इस दौरान लुटेरे शटर खोलने के लिए चिल्लाते हुए दिखाई दिए। वहीं लुटेरे अंदर से अपील करते हुए दिखाई देते दिखे। इस दौरान दुकान में व्यक्ति को गोली मारने की धमकी देते हुए दिखाई दिए। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि लुटेरे व्यक्ति को कह रहे है कि वह उसे गोली मार देंगे, नहीं तो शटर खुलावा दें। इस दौरान शटर पर तेजधार हथियार से हमला करते हुए दिखाई दिए। काफी देर तक शटर ना खुलने पर लुटेरे दुकानदार कि मिन्नत करते हुए दिखाई दिए और शटर खुलवाने की अपील करते रहे। वहीं घटना को लेकर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
-

Phagwara Road पर Mobile Shop में घुसे हथियार बंद लुटेरे, लोगों ने किया शटर बंद, देखें वीडियो
होशियारपुरः जिले में लूट की घटना सामने आई है। जहां सरेआम फगवाड़ा रोड़ पर स्थित मनी मोबाइल की दुकान में हथियार बंद लुटेरे घुस गए। जिसके बाद घटना स्थल पर दुकान में मौजूद लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। वहीं लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए बाहर से दुकान का शटर गिरा दिया और दुकान को बंद कर दिया। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 4 हथियारबंद लुटेरे दुकान में खड़े है। इस दौरान दुकान का शटर गिरने से वह दुकान खोलने के लिए लोगों से अपील करते हुए दिखाई दिए।
गनीमत यह रही कि घटना के दौरान दुकान के अंदर 2 बच्चे मौजूद थे, लेकिन हथियारबंद लुटेरों ने उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। वहीं मनमोहन दुकान ने बताया कि बीते दिन शाम के समय लुटेरे दुकान में घुसे थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही लुटेरे दुकान में घुसे, तभी एक बच्चा दुकान से बाहर जाने की कोशिश करने लगा, लेकिन बाहर से लोगों ने दुकान का शटर गिरा दिया।
इस दौरान लुटेरे शटर खोलने के लिए चिल्लाते हुए दिखाई दिए। वहीं लुटेरे अंदर से अपील करते हुए दिखाई देते दिखे। इस दौरान दुकान में व्यक्ति को गोली मारने की धमकी देते हुए दिखाई दिए। वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि लुटेरे व्यक्ति को कह रहे है कि वह उसे गोली मार देंगे, नहीं तो शटर खुलावा दें। इस दौरान शटर पर तेजधार हथियार से हमला करते हुए दिखाई दिए। काफी देर तक शटर ना खुलने पर लुटेरे दुकानदार कि मिन्नत करते हुए दिखाई दिए और शटर खुलवाने की अपील करते रहे। वहीं घटना को लेकर पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
-

Jalandhar-Pathankot Highway पर 2 कारों की टक्कर में 3 की मौत, देखें वीडियो
होशियारपुरः टांडा उड़मुड़ में चोलांग टोल प्लाज़ा, जालंधर–पठानकोट हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां देर अर्टिगा कार आगे जा रही बोलेरो गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक हादसा उस समय हुआ जब कार टोल प्लाज़ा पर पर्ची कटवाने के लिए खड़ी थी। इस दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी गाड़ी ने खड़ी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि हादसे में घायलों के अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। मृतकों में मां-बेटा एक युवक की मौत हो गई। हादसे के दौरान अर्टिगा कार में सवार केएमएस. कॉलेज दसूहा की प्रबंधक शबनम सैनी पत्नी मानव सैनी और उनका 18 वर्षीय बेटा तुषांत की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बोलेरो गाड़ी भी बेकाबू होकर पलट गई, जिसमें सवार राहुल उर्फ मित्तू निवासी गुरदासपुर की भी मौत हो गई।
ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:
ਚੋਲਾਂਗ ਟੋਲ ਪਲਾਜ਼ਾ ਨੇੜੇ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ: ਮਾਂ-ਪੁੱਤਰ ਸਮੇਤ ਤਿੰਨ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ
इस हादसे में बोलेरो में सवार एक अन्य व्यक्ति विलियम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
-

Punjab News: इस इलाके से मिली नवजात बच्ची, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो
होशियारपुरः जिले के ब्लॉक माहिलपुर के गांव परसोतायां से मोतियां जाने वाली कच्ची सड़क पर सोमवार दोपहर करीब 3 बजे एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। जहां, सड़क किनारे बने एक कुन्ने (चमड़ा बनाने की जगह) में एक स्वस्थ नवजात बच्ची मिली।
जानकारी के अनुसार, जब कुछ लोग उस रास्ते से गुजर रहे थे तो उन्हें कुन्ने में से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। लोगों ने पास जाकर देखा तो वहां एक नवजात बच्ची पड़ी हुई थी। इसके बाद तुरंत गांव के नरिंदर सिंह ने थाना चब्बेवाल में सूचना दी। सूचना मिलते ही चब्बेवाल पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अपने कब्जे में लेकर प्राथमिक कार्रवाई शुरू की। इस दौरान गांव की कुछ महिलाओं ने बच्ची को गोद में लेकर उसकी देखभाल की और उसे दूध पिलाकर शांत कराया। बच्ची को तुरंत मेडिकल जांच के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची पूरी तरह स्वस्थ है और फिलहाल उसकी हालत स्थिर है। डॉक्टर ने बताया कि बच्ची बिल्कुल ठीक है और उसका वजन भी सामान्य है। समय रहते बच्ची को अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे किसी तरह का खतरा नहीं हुआ।
मामले की जांच कर रहे जांच अधिकारी सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाके में पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि बच्ची को वहां कौन छोड़कर गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है। वहीं बच्चे को अब जालंधर में शेल्टर होम भेज दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और बच्ची को छोड़ने वालों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
