Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: एक्शन मोड में आया सेहत विभाग, फड़ी व रेहड़ी वालों को दी सख्त चेतावनी, करवाया सामान नष्ट, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन मोड में आया सेहत विभाग, फड़ी व रेहड़ी वालों को दी सख्त चेतावनी, करवाया सामान नष्ट, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिला वासियों को साफ-सुथरी खाने योग्य वस्तुएं उपलब्ध करवाने के लिए सेहत विभाग की ओर से मिशन तंदुरुस्त सेहत अभियान के तहत रेड की गई। इस अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर कुमार भाटिया और उनकी फूड सेफ्टी टीम ने शहर की फूड स्ट्रीट की अचानक जांच की। इस दौरान कई खराब खाने योग्य वस्तुएं नष्ट करवाईं गईं। वहीं सेहत विभाग की टीम ने कई फूड विक्रेताओं को चेतावनी देकर छोड़ दिया और आगे कभी ऐसा घटिया खाना न बेचने के निर्देश दिए गए।

    मामले की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिंदर कुमार ने बताया कि जिले के लोगों को साफ-सुथरे खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थीं कि फूड स्ट्रीट में खाना बनाने में तेल, सॉस व कई अन्य घटिया खाद्य पदार्थ उपयोग किए जा रहे हैं जो लोगों की सेहत को क्षति पहुंचा सकते हैं। ऐसे में उनकी टीम द्वारा शहर की अलग-अलग जगहों पर रेड की गई।

    इस दौरान टीम द्वारा फूड विक्रेताओं के पास मौजूद काफी घटिया सामान को नष्ट करवाया गया। वहीं जिन विक्रेताओं के पास फूड रजिस्ट्रेशन नहीं था, उन्हें एक सप्ताह का समय दिया गया और अगले सप्ताह उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी ठेलियां, व रेहड़ियां सील कर दी जाएंगी। इसी के साथ विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि वह सामान बेचने के दौरान मुंह पर मास्क, सिर पर टोपी और हाथों में दस्ताने पहनकर रखें। इसी के साथ ही सभी खाना बनाने वालों के नाखून भी चेक किए गए।

    इस मौके पर उन्होंने लोगों से भी अपील की कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय अच्छी तरह देख कर ही खरीदें, क्योंकि आजकल फास्ट फूड का जमाना है और इसका कम से कम ही उपयोग करें ताकि किसी तरह से स्वास्थ्य को नुकसान न पहुंचे। यदि किसी दुकानदार के खिलाफ कोई शिकायत हो तो वह सिविल सर्जन कार्यालय से संपर्क करें। स्वास्थ्य विभाग की टीमें जनता की सेवा में हर समय मौजूद हैं।

  • Punjab News: पुलिस ने 300 खोए हुए Mobile ढूंढकर मालिकों को सौंपे, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने 300 खोए हुए Mobile ढूंढकर मालिकों को सौंपे, देखें वीडियो

    होशियारपुरः साइबर सेल और SSP होशियारपुर संदीप कुमार मलिक ने होशियारपुर की पुलिस लाइन में करीब 300 मोबाइल फोन ढूंढकर उनके मालिकों को सौंपे हैं। इस मौके पर SSP होशियारपुर संदीप कुमार मलिक ने बताया कि उनकी साइबर टीम ने बहुत मेहनत करके इन मोबाइलों को ढूंढकर उनके मालिकों को सौंपा है। उन्होंने बताया कि पिछले साल भी कई फोन जो गुम हो चुके थे लोगों को ढूंढकर वापस किए थे।

    ये मोबाइल फोन सिर्फ होशियारपुर से ही नहीं, सिर्फ पंजाब से ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों जैसे UP, गुजरात और अन्य स्थानों से भी बरामद हुए हैं। इसी के साथ उन्होंने जनता से अपील की कि अगर किसी का मोबाइल फोन खो जाता है तो सबसे पहले उन्हें सांझ केंद्र में जाकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए ताकि हम उस खोए हुए मोबाइल फोन को ढूंढ सकें।

    इस मौके पर मोबाइल फोन मालिकों ने कहा कि जब उनके मोबाइल फोन खो गए थे तो उन्हें उम्मीद नहीं थी कि अब उन्हें फोन वापस मिलेंगे, लेकिन होशियारपुर पुलिस ने मेहनत करके उनके मोबाइल फोन ढूंढकर वापस दिए हैं। उनके मोबाइल फोन में जरूरी डेटा और फोटो थे जिनका गलत इस्तेमाल हो सकता था, लेकिन होशियारपुर पुलिस ने आज उन्हें यह मोबाइल वापस करके बहुत अच्छा काम किया है।

     

     

  • Punjab News: Overloaded टिपर ने पूर्व सरपंच को रौंदा, मौके पर मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Overloaded टिपर ने पूर्व सरपंच को रौंदा, मौके पर मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के गढ़शंकर नंगल रोड, शाहपुर गांव में अचलपुर गांव के पूर्व सरपंच को टिप्पर द्वारा टक्कर मारने का मामला सामने आया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पूर्व सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, पूर्व सरपंच चूहड़ सिंह निवासी गांव अचलपुर समिति मैंबर कुलदीप सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर अपनी साइड से ही जा रहे थे कि नंगल रोड, शाहपुर गांव के पास उन्हें तेज रफ्तार ओवरलोडिड टिपर ने कुचल दिया। इस दौरान चूहड़ सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुलदीप सिंह को मामूली चोटे आई हैं। टिपर चालक को काबू कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि चालक नशे में धुत था।

    हादसे के बाद अमरप्रीत सिंह लाली हलका इंचार्ज कांग्रेस, दर्शन सिंह मट्टू स्टेट लीडर कंडी संघर्ष कमेटी, जसवीर औलख कांग्रेस लीडर और गांववाले ने पोस्टमॉर्टम के लिए शव को सिविल हॉस्पिटल पहुंचाया। हादसे के बाद इलाके में डर का माहौल है। वहीं लोगों ने टिपरों पर लगाम कसने और इन पर सख्त कार्रवाई करने की भी मांग की। मौके पर DSP गढ़शंकर दलजीत सिंह खख पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे और आगे की कार्रवाई शुरू की। उन्होंने बताया कि आरोपी को काबू कर लिया गया है और उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: टांडा रोड पर 5 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: टांडा रोड पर 5 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, नगदी लेकर फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के टांडा रोड पर स्थित 5 दुकानों को चोरों द्वारा निशाना बनाया गया। इस घटना को लेकर व्यापारियों में रोष पाया जा रहा है। इस दौरान एक दुकान मालिक ने कहा कि उनकी दुकान में जमकर तोड़फोड़ करते हुए नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि दुकान से सामान चोरी नहीं कर पाए। पीड़ित ने कहा कि दुकान के पीछे घर का दरवाजा लगने के कारण चोरी का बचाव हो गया। व्यक्ति ने कहा कि परिवार के सदस्य विदेश में रहते है और यहां पर वह 70 सालों से रह रहे है, यहां पर बुजुर्ग खुद ही रह रहे है।

    चोर छत के रास्ते से घुसे और 5 दुकानों को निशाना बनाकर फरार हो गए। वहीं स्पेयर पार्ट की दुकान पर भी चोर द्वारा नुकसान पहुंचाया गया। इसी तरह अन्य दुकान मालिक ने दुकान की तोड़फोड़ चोरों द्वारा की जाने के बारे में दिखाया। पीड़ित ने बताया कि चोर अलमारी में पड़ी गोलक लेकर फरार हो गए। व्यक्ति ने कहा कैलाश मार्किट में सुबह 7.30 बजे उन्हें पता चला कि छत के रास्ते से चोर आए और दफ्तर को नुकसान पहुंचा। इसी तरह संजीव गुप्ता की दुकान को नुकसान पहुंचाया गया, जिसके बाद महादेव टायर की दुकान पर नुकसान पहुंचाया गया।

    पीड़ित ने कहा कि यहां सभी बुजुर्ग रहते है और उन्होंने सरकार से चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने कहाकि उनके दफ्तर की कोई चीज सुरक्षित चोरों ने नहीं रखी। वहीं अन्य पीड़ित ने बताया कि इलाके में 5 से 6 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है। अजीत कुमार बंपर रिपेयर की दुकान से चोर नगदी लेकर फरार हो गए। वहीं उसकी दुकान से 25 से 30 हजार की नगदी लेकर चोर फरार हो गए। पीड़ित ने कहा कि डेढ़ साल पहले भी उसकी दुकान पर चोर नगदी लेकर चोर फरार हो गए थे।

     

     

  • Punjab News: कैदी की मौत को लेकर मृतक का शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: कैदी की मौत को लेकर मृतक का शव रखकर परिजनों ने किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जेल में मनीष नामक कैदी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद उसे जेल प्रशासन द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा मनीष को मृतक घोषित किया गया। मनीष एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद था। वहीं मनीष के परिजनों ने बताया कि जेल से उन्हें फोन कर सूचित किया गया था कि मनीष की तबीयत खराब है और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

    जब वे सिविल अस्पताल पहुंचे तो मनीष की मौत हो चुकी थी। परिजनों ने रंज और आक्रोश के रूप में आज मनीष की मृत देह घंटा घर के नीचे रखकर जिला जेल के प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर मनीष के भाई ने कहा कि उनका भाई पूरी तरह स्वस्थ था और यह सारी घटना जेल के अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुई है।

    दूसरी ओर, जब इस संबंध में डीएसपी सिटी देवजत शर्मा से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि परिजनों ने जेल के कुछ अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं कि क्या उनकी वजह से मनीष को सिविल अस्पताल में उपचार के लिए ले जाने में देर हुई जिससे उसकी मौत हुई। उन्होंने बताया कि सिविल जज की निगरानी में एक टीम बनाई गई है जो इस मामले का फॉलो-अप करेगी। उन्होंने कहा कि मनीष का पोस्टमार्टम भी उसी टीम की देखरेख में होगा और यदि किसी की लापरवाही पाई जाती है तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: जेल में कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिजनों का रोष, नहीं करेंगे अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल में कैदी की तबीयत बिगड़ने से मौत, परिजनों का रोष, नहीं करेंगे अंतिम संस्कार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिला होशियारपुर में जेल में कैदी की मौत हो गई। मृतक कैदी की पहचान मनीष के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मनीष की जेल में तबीयत खराब हो गई थी और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। वहीं मृतक के परिजनों ने इलाज में देरी होने के कारण मौत के आरोप जेल प्रशासन पर लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए मनीष के भाई ने बताया कि उसके भाई को एनडीपीसी एक्ट के तहत सजा हुई थी, जिसे वह काट रहा था।

    आज सुबह उसे जेल से फोन आया कि उसके भाई की तबीयत खराब है। जब वह सिविल अस्पताल आया तो देखा कि उसका भाई मृत पड़ा था। उन्होंने कहा कि कल उसकी बात उसके भाई से हुई थी और उसे कोई भी दिक्कत नहीं थी। मनीष के रिश्तेदारों ने भी जेल प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेल प्रशासन समय पर किसी भी मरीज को अस्पताल नहीं लाता क्योंकि उनके पास कर्मचारियों की कमी है।

    परिजनों का आरोप है कि जेल में जिसकी ड्यूटी बदलनी होती है, वह टालमटोल करता रहता है और कहता है कि दूसरी ड्यूटी वाला लेकर जाएगा। मनीष के परिवार ने आरोप लगाया कि जितनी देर उन्हें इंसाफ नहीं मिलता, उतनी देर वह मनीष के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

  • Punjab News: Handicap व्यक्ति का E-Rickshaw लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    Punjab News: Handicap व्यक्ति का E-Rickshaw लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    होशियारपुरः जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। आए दिन चोर घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो रहे है। हैरानी वाली बात यह है कि जहां चोर घटनाओं को अंजाम दे रहे है, वहीं हैंडीकैप व्यक्ति ई-रिक्शा चालकर मेहनत कर रहा है। लेकिन चोर हैंडीकैप लोगों को भी अपना शिकार बना रहे है।

    मोहल्ला नारायण नगर में हैंडीकैप व्यक्ति का ई-रिक्शा चुराकर चोर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में चोर का चेहरा साफ दिखाई दे रहा है। देखा जा सकता है कि चोर बंद ई-रिक्शा लेकर कुछ दूरी पर जाता है और बाद में आगे जाकर ई-रिक्शा स्टार्ट करके फरार हो जाता है।

    हालांकि सीसीटीवी में एक व्यक्ति कह रहा है कि वह चोर को पहचानता है और चोर बिल्ला नामक व्यक्ति है। घटना को लेकर पीड़ित द्वारा पुलिस को शिकायत दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है और जल्द चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

     

  • Punjab News: नशे के खिलाफ मुहिम में शामिल हुए Governor Gulab Chand Kataria का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे के खिलाफ मुहिम में शामिल हुए Governor Gulab Chand Kataria का आया बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए सरकार की ओर से मुहिम चलाई गई है। जहां सरकार द्वारा नशे को खत्म करने के लिए युवाओं को प्रेरित किया जा रहा। वहीं दूसरी ओर पंजाब के गवर्नर द्वारा मुकेरियां में पीपल्स वार अगेनस्ट ड्रग मुहिम चलाई जा रही है। इस दौरान पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया मुहिम में शामिल हुए और उनके द्वारा पैदल पद यात्रा निकाली गई। यह पदयात्रा मुकेरियां से शुरू की गई और दशमेश गर्ल्स कॉलेज चक्क अला बख्श मुकेरियां में समाप्त की जाएगी।

    रैली में मीडिया से बात करते हुए गवर्नर ने बताया कि नशे को खत्म करने के लिए अलग-अलग प्रयास किए जा रहे है। इसी तरह अन्य राज्यों को भी चाहिए वह अपने राज्यों में नशे को खत्म करने के लिए इसी तरह के प्रयास करें। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए लोगों का साथ जरूरी है।

    कानून अपना काम कर रहा है और करता रहेंगा। गवर्नर ने कहा कि केवल कानून के प्रयास से नशा को खत्म नहीं किया जा सकता, ऐसे में लोगों का साथ जरूरी है। उन्होंने कहा कि सभी अपना प्रयत्न कर रहे है, आज नहीं कल सफलता जरूर हासिल होगी। ऐसे में नशे को खत्म करने के लिए जनता को भी साथ देने की जरूरत है, तभी राज्य में नशे को खत्म किया जा सकता है। इस दौरान भारी संख्या में छात्र मौजूद रहे।

  • Punjab News: पत्नी और प्रेमी से परेशान होकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: पत्नी और प्रेमी से परेशान होकर व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौत, देखें वीडियो

    परिवार ने संस्कार से किया इंकार, रखी ये शर्त

    होशियारपुरः जिले के मोहल्ला टिब्बा साहिब से दुखद घटना सामने आई है, जहां व्यक्ति ने पत्नी और प्रेमी से दुखी होकर जहरीली चीज निगल कर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 38 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिवार द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की मां के बयानों पर पत्नी, उसके प्रेमी और पत्नी की बुआ के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। परिवार का कहना है कि पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। परिवार ने कहा कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक राजेश कुमार का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। मृतक के भाई ने कहाकि वह पत्नी से काफी परेशान था। इस दौरान छोटे भाई को पत्नी 7 माह से परेशान कर रही थी। मृतक के भाई ने कहाकि भाभी कपिला अस्पताल में नर्सिंग का काम करती है और वहां पर लैब कर्मी परमजीत के साथ उसके अवैध संबंध हो गए। जिसके बाद वह भाई से तालाक मांग रही थी और उसके साथ रहने के लिए कह रही थी। पीड़ित ने कहा कि शाम को भाई ने माता को फोन करके सूचना दी कि पत्नी उसे तालाक के लिए काफी परेशान कर रही है और वह उससे मिलकर बात करने के लिए जा रहा है। पीड़ित ने कहा कि उसके बाद वह घर नहीं लौटा और तालाश के दौरान उसका शव बरामद हुआ है। मृतक की शादी को 14 साल हो गए है और उसका एक 12 वर्षीय बेटा है। पीड़ित परिवार ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग रखी है, उसके बाद ही संस्कार किया जाएगा। पत्नी सपना, सीमा रानी बुआ और प्रेमी परमजीत के खिलाफ मामला दर्ज हो गया, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई है। पीड़ित ने कहा कि घटना की मास्टरमाइंड बुआ है।  
  • Punjab News: पहली बार प्लेन में जा रहे व्यक्ति की मौत, स्वागत के लिए वेलकम केक लेकर खड़ा था बेटा, देखें वीडियो

    Punjab News: पहली बार प्लेन में जा रहे व्यक्ति की मौत, स्वागत के लिए वेलकम केक लेकर खड़ा था बेटा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः टांडा के गांव मूनक खुर्द के व्यक्ति का प्लेन में निधन हो गया। मृतक की पहचान परगण सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार इटली के मिलान में बेटे से मिलने के लिए 66 वर्षीय परगण सिंह पहली बार विदेश जा रहा था। वहीं दूसरी ओर पिता के स्वागत के लिए मिलान में खड़ा था। उनके लिए गुलदस्ता और केक भी ला रखा था। लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट से फ्लाइल लेने के बाद परगण सिंह को प्लेन उड़ने के कुछ टाइम बाद पसीना आने लगा।

    पत्नी और अन्य यात्रियों ने प्लेन के क्रू को घटना संबंधी बताया तो क्रू में शामिल डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृतक घोषित कर दिया। जिसके बाद शव को अन्य विमान के जरिए गांव लाया गया। बेटे से मिलने गए परगण की मौत की सूचना मिलते ही परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। इटली से बेटा शव को गांव लाया और यहां पर संस्कार किया गया। गांव के गुरुद्वारा साहिब की कमेटी मेंबरों ने कहा कि परगण सिंह बेटे से मिलने जाने से पहले काफी खुश था। वह हमेशा गुरुद्वारा साहिब आता और सेवा में योगदान देता था।

    उनके जाने का कमेटी मेंबरों को बहुत दुख है। बेटे ने बताया कि पहले उनकी फ्लाइट 15 तारीख की थी। उस दिन भी प्लेन में बैठते ही वे बेहोश हो गए थे। तब डॉक्टरों ने चेकअप के बाद इसे घबराहट बताया और फिट टू फ्लाई का सर्टिफिकेट देकर अगले दिन जाने की सलाह दी थी। इसके चलते वह 16 फरवरी को फिर से फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। 16 फरवरी को परगण सिंह दोबारा अपनी पत्नी के साथ फ्लाइट में बैठे। दिल्ली से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद उन्हें तेज पसीना आने लगा। उन्होंने थोड़ा सा पानी पिया और अचानक अपनी सीट से नीचे गिर गए। विमान में मौजूद डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी धड़कन रुक चुकी थी।