Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: सब्जी की दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

    Punjab News: सब्जी की दुकान में लगी भीषण आग, सामान जलकर राख

    होशियारपुरः जिले के तलवाड़ा में अड्डा झीर दा खूह में सब्जी की दुकान में आग लग गई। घटना देर रात की बताई जा रही है। जहां आग लगने से दुकानदार को भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना लोगों द्वारा दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में सामान जलकर राख हो गया।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक प्रताप सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह, निवासी गांव रकड़ी हार ने बताया कि वह 27 जनवरी की शाम को रोजाना की तरह अपनी दुकान बंद करके घर चला गया था। देर रात उन्हें फोन आया कि उनकी दुकान में भीषण आग लग गई है।

    जिसके बाद उन्होंने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी और खुद मौके पर पहुंचे। पीड़ित के अनुसार जब वह दुकान पर पहुंचे तो देखा आग ने पूरी तरह दुकान को अपनी चपेट में ले लिया था। पीड़ित ने कहा कि अगर दमकल विभाग की गाड़ी समय पर ना पहुंचती, तो आग आसपास की अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले सकती थी। इस हादसे में पीड़ित दुकानदार का भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

     

  • Punjab News: कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर ED और Income Tax विभाग की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: कांग्रेस के पूर्व मंत्री के घर ED और Income Tax विभाग की Raid, देखें वीडियो

    होशियारपुरः कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। दरअसल, आज सुबह ईडी और आयकर विभाग ने उनके घर पर छापेमारी की है। बता दें कि वे पहले से ही भ्रष्टाचार के दोहरे मामले में शामिल हैं। इस दौरान घर के गेट को बंद कर दिया गया है और किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही। बताया जा रहा है कि इस कार्रवाई के दौरान नेता को घर में नज़रबंद किया गया है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी के अनुसार अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की गहनता से जांच की जा रही है। सुंदर श्याम अरोड़ा के खिलाफ जांच के बारे में कोई विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन विभागीय अधिकारी इस मामले की गहनता से छानबीन कर रहे हैं। बता दें कि पूर्व मंत्री पहले से ही भ्रष्टाचार के दोहरे मामले में फंसे हुए हैं।  
  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में CM Mann ने फहराया तिरंगा, देखें Live

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में CM Mann ने फहराया तिरंगा, देखें Live

    होशियारपुरः देश भर में आज गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। 77वें गणतंत्र दिवस पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने होशियारपुर में तिरंगा फहराया। जिसके बाद अब वह परेड का निरीक्षण कर रहें हैं। इस दौरान उनके साथ डीसी आशिका जैन और एसएसपी मौजूद हैं। गणतंत्र दिवस पर 24 पुलिस मुलाजिमों को मुख्यमंत्री रक्षक पदक व विशेष सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। पंजाब-चंडीगढ़ की 4 बड़ी हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। जिनमें जालंधर से संत निरंजन दास, क्रिकेटर हरमनदीप कौर और हॉकी कोच बलदेव सिंह व चंडीगढ़ की सड़कों को साफ करने वाले पूर्व डीआईजी इंद्रजीत सिंह का नाम शामिल है।

     

  • Punjab News: आतंकी साजिश नाकाम, 2.5 किलो RDX और हथियार सहित 4 गिरफ्तार

    Punjab News: आतंकी साजिश नाकाम, 2.5 किलो RDX और हथियार सहित 4 गिरफ्तार

    होशियारपुर : जिले में पुलिस ने काउंटर इंटेलिजेंस, जालंधर के साथ संयुक्त ऑपरेशन के दौरान पाकिस्तान की ISI-समर्थित आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। इस कार्रवाई में प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए चार संचालकों से एक IED (2.5 किलो RDX), दो पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए हैं।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दिलजोत सिंह सैनी, हरमन उर्फ हैरी, अजय उर्फ मेहरा और अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श कंडोला के रूप में की गई है। यह आतंकी मॉड्यूल अमेरिका में बैठे BKI हैंडलरों द्वारा संचालित किया जा रहा था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बरामद किया गया IED आगामी गणतंत्र दिवस समारोहों को ध्यान में रखते हुए किसी लक्षित आतंकी हमले के लिए तैयार किया गया था।

    इस संबंध में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गढ़शंकर, होशियारपुर में एफआईआर दर्ज की गई है। आगे की जांच जारी है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में दुष्कर्म मामले में 2 आरोपियों को 20-20 साल की सजा

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में दुष्कर्म मामले में 2 आरोपियों को 20-20 साल की सजा

    होशियारपुरः जिले में नाबालिग से दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हुई। जहां कोर्ट ने इस मामले में सख्त फैसला सुनाते हुए 2 आरोपियों परमजीत सिंह और भूपिंदर सिंह उर्फ टंकी को 20-20 साल की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनप्रीत कौर ने दोनों आरोपियों को भारतीय दंड संहिता की धारा 376(3), 376डी और पोक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत दोषी ठहराया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना दिसंबर 2023 की है, जब 5 साल की बच्ची अपने पिता के नशामुक्ति केंद्र में इलाज के दौरान आरोपियों की देखरेख में थी। पिता के लौटने के बाद बच्ची ने दर्द की शिकायत की और चिकित्सकीय जांच से यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई। फरवरी 2024 में एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देशित किया कि पीड़िता को 6 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए, जैसा सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों में है।

  • Jalandhar के पड़ोसी जिले में कल सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आधी छुट्टी को लेकर आदेश जारी

    Jalandhar के पड़ोसी जिले में कल सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में आधी छुट्टी को लेकर आदेश जारी

    होशियारपुर: जालंधर के पड़ोसी जिले होशियारपुर से स्कूलों को लेकर आदेश जारी हुए है। कल जिले के सरकारी दफ्तरों, सरकारी और प्राइवेट स्कूल व कॉलेजों में आधी छुट्टी को लेकर आदेश जारी किए गए है।

    दरअसल, जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने आम लोगों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्राप्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सतगुरु रविदास महाराज के प्रकाश पर्व के संबंध में निकाले जा रहे नगर कीर्तन को ध्यान में रखते हुए जिले के सभी सरकारी, प्राइवेट स्कूलों, कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थाओं में 31 जनवरी को दोपहर आधे दिन की छुट्टी करने का आदेश जारी किया है।

    जारी आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है कि जिन स्कूलों, कॉलेजों में बोर्ड, यूनिवर्सिटी, कॉलेज की अपनी परीक्षाएं उक्त तिथि पर हो रही हैं, उन पर यह छुट्टी लागू नहीं होगी। जिला मजिस्ट्रेट आशिका जैन ने यह आदेश जारी किया है।

  • Jalandhar-Pathankot Highway पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली, लगा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar-Pathankot Highway पर पलटी गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली, लगा जाम, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जालंधर-पठानकोट हाईवे पर सड़क हादसा हो गया। जहां टांडा उड़मुड़ के गांव कुराला के पास गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्रैक्टर ड्राइवर की पहचान मूनका निवासी सरबन सिंह पुत्र कुलजीत सिंह के रूप में हुई है। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं ट्राली पलटने से गन्ना सड़क पर बिखर गया और हाईवे की एक लेन पर भारी जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची जहां क्रेन की मदद से ट्रैक्टर ट्राली को और गन्नों को हटवाया गया।

    जिसके बाद जाम को खुलवाया गया। हादसे में ट्रैक्टर ड्राइवर की जान बच गई, लेकिन उसे हलकी चोटें लगी हैं। हादसे की सूचना मिलने पर सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम के एसआई तिलक राज ने बताया कि क्रेन मंगवाकर ट्राली को हाईवे से हटा दिया गया है। दरअसल, ट्रैक्टर चालक सरबन सिंह गन्ना लेकर दसूहा रंधावा मिल की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर की रफ्तार तेज होने के कारण बेकाबू होकर पलट गया।

    जिससे ट्राली में भरा गन्ना सड़क पर फैल गया। बता दें कि टांडा से लेकर मुकेरियां तक हाईवे के किनारे पूरी गन्ना बेल्ट है। यहां पर दसूहा और मुकेरियां मिल के लिए किसान ट्रालियों में गन्ना लादकर निकलते हैं। जनवरी के अंतिम सप्ताह से फरवरी तक गन्ने की कटाई के दौरान ओवरलोड ट्रालियां हाईवे से निकलने के कारण हर सीजन में ऐसे हादसे सामने आते हैं।

     

     

  • Punjab News: Parking को लेकर 2 पक्षों में विवाद, बुजुर्ग पर तेजधार हथियार से हमला, देखें CCTV

    Punjab News: Parking को लेकर 2 पक्षों में विवाद, बुजुर्ग पर तेजधार हथियार से हमला, देखें CCTV

    होशियारपुरः शहर के मोहल्ला पंज पिपली में कार की गलत पार्किंग को लेकर 2 पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। देखते ही देखते विवाद खूनी झड़प में बदल गया। घटना में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को परिजनों ने तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत को देखते हुए उसे एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    SHO गुरसाहिब सिंह ने बताया कि पुलिस ने बुजुर्ग पर तेजधार कुल्हाड़ी से हमला करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है जिसकी पहचान इंद्रप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो मोहल्ला विजय नगर का निवासी है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    वहीं घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें पहले व्यक्ति द्वारा मोहल्ले में गलत तरीके से गाड़ी की पार्किंग को लेकर दो पक्षों में बहस होती है। इस दौरान बुजुर्ग झगड़ा कर रहे लोगों को समझाने के लिए आता है। थोड़ी देर बाद इंद्रप्रीत चला जाता है कहीं से तेजधार हथियार लाकर दूसरे पक्ष पर हमला कर देता है। इस दौरान बीच में आए बुजुर्ग पर भी वह उसी तेजधार हथियार से वार कर देता है जिससे बुजुर्ग नीचे गिर जाता है और कई लोग इकट्ठा हो जाते है। बाद में परिजन तुरंत बुजुर्ग को अस्पताल ले जाते हैं और मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: जमीन को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: जमीन को लेकर 2 पक्षों में हुआ विवाद, चली गोलियां, देखें वीडियो

    दसूहा: हशियारपुर जिले के अंतर्गत आने वाले दूसूहा के गांव सहेगा में जमीनी विवाद को लेकर 2 पक्षों के बीच गोलियां चलने की घटना सामने आई है। हालांकि इस मामले को लेकर कोई जानी नुकसान नहीं हुआ । बताया जा रहा है कि एक पक्ष द्वारा राइफल और पिस्तौल से 8 से 9 हवा में राउंड फायर किए गए। मामले पुलिस के पास पहुंच गया है। ऐसे में अब पूरे मामले को लेकर दूसूहा पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद दोनों पक्षों से पूछताछ कर केस दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव सहेगा की एक महिला ने अपने हिस्से की 4 खेत जिला कपूरथला के रहने वाले किसी व्यक्ति को बेच दिए थे।

    बेची गई जमीन का मिलाकर खाता 8 खेत यानी किले था। बेची गई जमीन और बाकी बची या अन्य नंबरों पर बराबर हिस्से पर कब्जा करने के लिए दोनों पक्ष इकट्ठे हुए थे। उसके बाद सही जमीन के हिस्सों को लेकर दोनों के बीच भारी तनाव पैदा हो गया। जानकारी के मुताबिक, गुरदीप सिंह के 2 बेटे कुलविंदर सिंह और पलविंदर सिंह निवासी दूसूहा ने एक सप्ताह पहले विदेश में रहती कपूरथले की राजविंदर कौर पत्नी गुरमेल सिंह की जमीन गांव सहेगा में चार किले थी, उसकी रजिस्टरी गुरदीप सिंह ने करवाई थी। जमीन कुल मिलाकर 8 किले होने के कारण दूसरे पार्टनर गुरनाम सिंह पुत्र सरूप सिंह निवासी बेगोवाल को 4 किले पर कब्जा करने के लिए गांव सहेगा बुलाया गया था।

    इसी मौके पर जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। गुरदीप सिंह और उनके 2 बेटों कुलविंदर और पलविंदर ने अपनी दो देसी राइफल और बंदूक से हवा में 8 से 9 गोलियां चलाईं। पुलिस द्वारा केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना हैकि सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचे और पता चला कि गुरदीप और गुरनाम सिंह में विवाद हुआ है। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग पहुंचे और जमीन के हिस्सा लेने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग करने के आरोप लगाए है। दोनों पक्षों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

     

  • Punjab News: 5 माह पहले विदेश गए नौजवान की संदिग्ध अवस्था में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: 5 माह पहले विदेश गए नौजवान की संदिग्ध अवस्था में मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः दसूहा के गांव खोले में शोक की लहर छा गई। दरअसल, 24 वर्षीय नौजवान की इटली के शहर लीदो दा लेविनियो में भेदभरे हालातों में मौत हो गई। मृतक की पहचान ट्विंकल रंधावा के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए ट्विंकल के पिता जगीर सिंह ने बताया कि उसके 2 बेटे है और ट्विंकल छोटा बेटा था। परिवार के आर्थिक हालात ठीक नहीं है क्योंकि मैं ड्राइवर का काम करता हूं और बड़ी मुश्किल से कर्जा उठाकर ट्विंकल को इटली भेजा था।

    अभी सिर्फ 5 महीने ही हुए थे। बीते 2 दिन पहले इटली से मुझे फोन आया और ट्विंकल के साथ रहने वाले दूसरे लड़कों ने बताया कि ट्विंकल की मौत हो गई है। इस घटना से पूरा परिवार टूट गया क्योंकि ट्विंकल आप उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए गया था।

    पिता जगीर सिंह का कहना है कि 2 दिन पहले ट्विंकल से फोन पर बात हुई थी वह बहुत खुश था। अचानक मौत की खबर से शक है कि ट्विंकल के साथ कुछ गलत हुआ है। ट्विंकल के परिवार ने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से मांग की है के इस मामले की जांच करवाई जाए और ट्विंकल की बॉडी भारत लाने में मदद की जाए ताकि उसका पंजाबी रीति रिवाज अनुसार अंतिम संस्कार किया जाए।