Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: भारी पुलिस बल के साथ ADGP Shiv Verma ने इस इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी पुलिस बल के साथ ADGP Shiv Verma ने इस इलाके में दी दबिश, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब सरकार के ‘नशे के खिलाफ युद्ध’ अभियान के दूसरे चरण के तहत आज होशियारपुर में पुलिस द्वारा बलबीर कॉलोनी और आसपास के इलाकों में CASO ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीमों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर हर घर की तलाशी ली और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की।

    सर्च ऑपरेशन के दौरान एडीजीपी शिव कुमार वर्मा ने बताया कि यह विशेष अभियान आज पूरे पंजाब में एक साथ चलाया गया है। होशियारपुर जिले के 46 स्पॉट्स सहित लगभग सभी प्रमुख स्थानों पर एक साथ CASO ऑपरेशन चलाया गया, जिसके लिए 500 के करीब बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि आज तक 1100 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हुई हैं और 1500 के करीब जो दोषी हैं वो पकड़े गए हैं। इसी के साथ तस्करों की 13 करोड़ की प्रॉपर्टी भी फ्रिज की जा चुकी है और 11 के करीब घर डिमोलिश किए गए हैं। वही 2700 के करीब नौजवान जो ड्रग एडिक्ट थे उन्हें डे एडिक्शन सेंटर में दाखिल करवाया गया है।

    उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के दौरान यदि किसी भी प्रकार की बरामदगी या कोई बड़ी सफलता हाथ लगती है, तो उसकी जानकारी मीडिया के साथ साझा की जाएगी।

  • Punjab News: किसान नेता परमजीत भुल्ला के घर पुलिस की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान नेता परमजीत भुल्ला के घर पुलिस की Raid, देखें वीडियो

    होशियारपुरः आज सुबह करीब 5 बजे होशियारपुर के टांडा उड़मुड़ से किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेता परमजीत सिंह भुल्ला के घर पुलिस ने रेड मारी और उन्हें हिरासत में लिया। पुलिस ने मामले में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं किया है।

    वहीं सुबह-सुबह धुंध में ही पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है और उनके घर से परमजीत सिंह को हिरासत में ले लिया गया। दूसरी ओर, परमजीत भुल्ला ने इस कार्रवाई को लेकर नाराजगी जताई और कहा कि पुलिस ने होशियारपुर के किसानों को भी उठाना शुरू कर दिया है।

  • Punjab News: किसान जत्थेबंदियों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान जत्थेबंदियों ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुर। यूनाइटेड किसान मोर्चा के आह्वान पर पंजाब भर के अलग-अलग जिलों में DC ऑफिस के सामने किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर किसान नेताओं ने कहा कि स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र बिजली बिल 2025 ला रहा है। जिससे आम लोगों की जेब पर डाका पड़ रहा है, बिजली बिल 2025 के आने से सभी तरह की सब्सिडी खत्म हो जाएगी।


    सबसे बड़ी बात यह है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब के लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली दी है, वह भी इसके साथ खत्म हो जाएगी और इस बिल से इंडस्ट्री को भी बहुत नुकसान होगा।

    उन्होंने कहा है कि केंद्र सरकार यह बिजली बिल लाकर कॉर्पोरेट घरानों को फायदा पहुंचाना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि आज वे अपने MNREGA का नाम बदलकर जी राम जी करने के खिलाफ DC को एक मांग पत्र दे रहे हैं। अगर केंद्र सरकार जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानती है तो आने वाले दिनों में संयुक्त किसान मोर्चा मीटिंग करके आगे की रणनीति बनाएंगे।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार लड़की की कटी दोनों टांगे, देखें वीडियो

    Punjab News: भीषण सड़क हादसा, स्कूटी सवार लड़की की कटी दोनों टांगे, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के माहिलपुर कस्बे में एक भयानक सड़क हादसे में लड़की की दोनों टांगे कटने का मामला सामने आया है। जब लड़की स्कूटर पर सवार होकर अपने घर से माहिलपुर की तरफ आ रही थी तो माहिलपुर के मेन चौक पर उसके पीछे आ रहे एक ओवरलोड बजरी से भरे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी स्कूटर कंट्रोल से बाहर हो गई और वह ट्रक के टायरों के नीचे आ गई, जिससे उसके दोनों पैर कट गए। राहगीरों की मदद से उसे सिविल हॉस्पिटल माहिलपुर में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने तुरंत उसका फर्स्ट एड देना शुरू किया और लड़की को PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    डॉ. बलजिंदर कुमार ने बताया कि उनके पास सुबह करीब 9 बजे एक्सिडैंट केस आया था। इस दौरान लड़की की टांगे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई हैं और उसकी हड़ियां भी बुरी तरह टूट चुकी हैं। उन्होंने लड़की को प्राथमिक उपचार देकर PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया है, ताकि उसका बेहतर इलाज हो सके। दूसरी ओर पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    बता दें, माहिलपुर इलाके के लोगों को ओवरलोडेड टिपरों की वजह से रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौके पर जमा हुए लोगों ने बताया कि ओवरलोडेड टिपरों की वजह से रोजाना सड़क हादसे होते रहते हैं और इसमें कई लोगों की जान भी जा चुकी है और अगर पुलिस एडमिनिस्ट्रेशन की बात करें, तो वे भी टिप्परों का कोई चालान नहीं काटते। लोगों ने मांग की कि इन ओवरलोडेड ट्रकों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

  • Punjab News: अज्ञात हमलावारों ने दुकान मालिक को मारी गोली, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: अज्ञात हमलावारों ने दुकान मालिक को मारी गोली, मौत, देखें वीडियो

    दुकान में बैठे दोस्त लखविंदर सिंह पर भी हमलावारों ने चलाई गोलियां, गंभीर घायल

    होशियारपुर। जिले के मियानी गांव में बाइक सवार बदमाशों ने एक हार्डवेयर दुकान में घुसकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में दुकान मालिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान बलविंदर सिंह सतकरतार के रूप में हुई है, जिनकी मियानी गांव में हार्डवेयर की दुकान है। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात हमलावर शाम के समय दुकान के बाहर पहुंचे। हमलावरों में से एक बाहर बाइक के पास खड़ा रहा, जबकि दो नकाबपोश बदमाश सीधे दुकान के अंदर घुस गए। जिसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

    हमलावारों ने कई राउंड की फायरिंग
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बदमाशों ने दुकान में घुसते ही बिना कोई बातचीत किए बलविंदर सिंह और उनके दोस्त लखविंदर सिंह पर पिस्तौल से करीब 7 राउंड गोलियां चला दीं। अचानक हुई फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    सीने में गोली लगने से बलविंदर सिंह की मौत
    गोली बलविंदर सिंह के सीने के आर-पार हो गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लखविंदर सिंह के कंधे में गोली लगी। स्थानीय लोगों ने दोनों को तुरंत टांडा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बलविंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार, लखविंदर सिंह की हालत अब खतरे से बाहर है।

    जांच में जुटी पुलिस टीम
    घटना की सूचना मिलते ही टांडा के डीएसपी दविंदर सिंह बाजवा और एसएचओ गुरिंदरजीत सिंह नागरा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

    सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
    पुलिस आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि बदमाशों की पहचान और उनके फरार होने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

    फिलहाल, पुलिस हमले के कारणों की भी जांच कर रही है। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश या कोई अन्य वजह होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

     

  • Punjab News: Joy Jewellers की दुकान से 1.25 करोड़ के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Joy Jewellers की दुकान से 1.25 करोड़ के गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां में जोय ज्वेलरी की दुकान पर चोरी की घटना सामने आई है। जहां चोर दुकान से 1.25 करोड़ के गहने लेकर फरार हो गए। घटना को अंजाम 10 से 15 चोरों ने दिया है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना देर रात मुकेरियां के तलवाड़ा रोड पर स्थित हुई है। जहां ज्वेलरी की दुकान से चोर 45 किलो चांदी और सोने के गहने चुराकर फरार हो गए।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक अर्जुन महाजन ने बताया कि चोर दुकान के शटर तोड़कर दुकान में पड़े सारे गहने लेकर फरार हो गए। अर्जुन ने बताया कि वह बीते दिन दुकान बंद करके चले गए थे। इस दौरान देर रात उन्हें दुकान के नजदीक रहते व्यक्ति का फोन आया कि दुकान में अज्ञात व्यक्तियों के बारे में सूचना दी। इस दौरान जब वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ था और अंदर शोकेस, काउंटर में पड़े सोने-चांदी के गहने और ग्राहक का सामान गायब था।

    दुकानदार ने बताया कि गहनों की कीमत सवा करोड़ रुपए है। वहीं मौके पर पहुंचे हलका विधायक जंगी लाल महाजन ने इस घटना को चोरी ना बताते हुए डाका कहा है। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसएचओ दलजीत सिंह और अन्य की पुलिस टीम ने विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। विधायक और दुकानदार ने पुलिस से लुटेरों को जल्दी पकड़कर सजा देने की मांग की है।

  • Punjab News: इस इलाके में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लोगों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, लोगों ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के मुकेरियां स्थित उमरपुर गांव में युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय गिल के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि जब उन्होंने अजय को देखा तो वह बेहोश पड़ा था और उसकी बाजू में एक सुई लगी हुई थी। अजय की मां ने इस बात की पुष्टि की है।

    वहीं, ग्रामीणों का आरोप है कि इलाके में कुछ नशेड़ियों द्वारा नशे का सेवन किया जाता है। ऐसे में उनके खिलाफ अगर कोई सूचना देता है तो वह उन पर हमला करने की धमकियां देते है। गांव के लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि नशे के सौदागरों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह सघर्ष करने पर मजबूर होंगे।

    लोगों का कहना है कि नशे के कारण पंजाब की युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। परिवार ने सरकार से अनुरोध किया है कि यदि नशे के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो नौजवान पीढ़ी खत्म हो जाएगी। परिवार का कहना है कि मिल भुगत से नशेड़ी नशे बेचने का कारोबार कर रहे है। मृतक की मां ने पहले भी नशे बेचने वालों से अपने बेटे को नशा ना देने का आग्रह किया था, लेकिन वह नहीं माने और आज एक घर का चिराग बुझ गया।

     

  • Punjab News: घर छोड़ने के बहाने लड़की ने ऑटो चालक को किया नंगा, लूटे हजारों रुपए, देखें वीडियो

    Punjab News: घर छोड़ने के बहाने लड़की ने ऑटो चालक को किया नंगा, लूटे हजारों रुपए, देखें वीडियो

    होशियारपुरः टांडा में लड़की द्वारा बुजुर्ग को नंगा कर लूटने की घटना सामने आई है। पीड़ित से लड़की ने हजारों रुपए लूट लिए। इस घटना को लेकर पीड़ित मंगल सिंह ने बताया कि उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। पीड़ित ने कहा कि वह टांडा की मच्छी मार्केट के पास ऑटो लेकर खड़ा था। इसी दौरान लड़की आई और कहने लगी कि उसने गांव लोधी चक्क जाना है। अगर आप फ्री हो तो अपने ऑटो में वहां छोड़ दो। मैं साथ वापिस आ जाउंगी। वहां घर में मेरा कुछ सामान पड़ा है वह लेकर आना है। उसने पूछा कि अंकल कितने पैसे लोगों तो मैंने 500 रुपए मांगे। टांडा से 4 किलोमीटर के करीब जाना था तो मैं मान गया कि कुछ देर में आ जाउंगा।

    जहां लड़की ने कहा कि उसकी घर के कमरे से अटैची उठाने है और वह उसकी मदद कर दें। जिसके बाद वह घर के अंदर से अटैची उठाने के लिए गया तो वहां पर घर के अंदर घुसते ही 2 लड़के आ गए। इन्होंने आते ही मेरे साथ धक्का मुक्की करनी शुरू कर दी। मुझे कमरे के अंदर ले गए और मेरे कपड़े उतरवा दिए। मेरे गले में चांदी के चेन थी वो उतार ली। इसके बाद मेरा पर्स और एटीएम भी ले लिए। इसके बाद मेरी जेब से चाबी निकाली और ऑटो में से बड़ा पर्स ले आए। इसमें मेरी बैंक की कॉपियां थीं। लड़की और लड़कों ने पूछा कि बैंक में कितने पैसे हैं। मैंने कहा कि पैसे ज्यादा नहीं हैं।

    इस पर फिर से मेरी पिटाई की। मैंने बताया कि 25 हजार रुपए हैं। इसके बाद वे मुझे आटो में बिठाकर एटीएम ले गए और कहने लगे कि कोड बताओ। मैंने गलत कोड बता दिया, इस पर फिर मुझसे मारपीट की गई। मैं बहुत डर गया था। मैंने सोचा पैसे जाते तो जाते रहें, किसी तरह जान बचे। इसके बाद मैंने सही कोड बता दिया और कहा कि मुझे एटीएम यूज करना नहीं आता। इस पर लड़के ऑटो में बैठे रहे और लड़की एटीएम बूथ के अंदर गई, लेकिन उससे पैसे नहीं निकले। लड़कों ने कहा कि तुम जाओ और बैंक वालों से कहकर पैसे निकलवाओ। मैं डर चुका था, इसलिए मैंने किसी से मदद मांगकर 25 हजार रुपए निकलवाकर उनको दे दिए।

    पैसे लेकर वे फिर मुझे टांडा शहर से 2 किलोमीटर दूर हस्सी पिंड ले गए। यहां पर लड़की ने चिट्टा या कोई और नशा खरीदा। बाद में यहां से निकल गए। बुजुर्ग ने बताया कि लड़की उसको ऑटो में लेकर शाम करीब 5 बजे गई और रात को 8 बजे के बाद उसको छोड़ा गया। बुजुर्ग ने बताया कि आरोपी उसके पर्स में रखे 5 हजार रुपए और आटो में रखे छुट्टे पैसे भी ले गए। इसके साथ ही उसकी चांदी की चेन ले गए। बुजुर्ग ने बताया कि उसे ये तो नहीं पता कि चेन का वजन कितना था, लेकिन काफी समय पहले उसने 15 हजार रुपए में चेन खरीदी थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस इलाके में बुजुर्ग के साथ ये घटना हुई, उसी इलाके में करीब 1 किलोमीटर दूर एमएलए का निवास है।

    हस्सी पिंड नशे का गढ़ है और यहां सरेआम चिट्टा बिकता है। पुलिस ने कई बार कार्रवाई की लेकिन तस्कर फिर से काम शुरू कर देते हैं। पीड़ित ने कहा कि मैंने इसकी शिकायत टांडा थाने में दे दी है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है लेकिन 4 दिन बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। इस संबंध में एसएचओ टांडा गुरिंदरजीत सिंह नागरा ने बताया कि मंगल सिंह के बयान दर्ज कर लिए। उनके बताए गए हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी चैक करवाए जा रहे हैं। इस मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपियों के ठिकाने की पुख्ता जानकारी मिलते ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: कार सवार हमलावारों ने गोल गप्पे खा रहे युवकों पर की फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    Punjab News: कार सवार हमलावारों ने गोल गप्पे खा रहे युवकों पर की फायरिंग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    होशियारपुर। जिले में अज्ञात हमलावारों द्वारा फायरिंग करने का मामला सामने आये है। जहां, बताया जा रहा है कि कार सवार अज्ञात हमलावारों ने जिले के मोहल्ला इस्लामाबाद में अचानक आये और गोल गप्पे खा रहे युवकों पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। इसके तुरंत बाद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई है और कार को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    गोलगप्पे खा रहे युवकों पर चलाईं गोलियां
    जानकारी के अनुसार, कार सवार अज्ञात हमलावर मोहल्ला इस्लामाबाद में पहुंचे। उस समय कुछ युवक रेहड़ी पर खड़े होकर गोलगप्पे और फास्ट फूड खा रहे थे। जैसे ही युवक वहां से पैदल चलने लगे, तभी दूसरी तरफ से आई एक कार ने उन्हें रोक लिया।

    दो पुरुष और दो महिलाएं कार में सवार थे
    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में दो पुरुष और दो महिलाएं सवार थीं। कार सवारों ने युवकों को रोकते ही उन पर तीन से चार राउंड फायरिंग कर दी। अचानक हुई इस घटना से आसपास के लोग सहम गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    गोली लगने की पुष्टि नहीं
    घटना के बाद यह साफ नहीं हो पाया है कि किसी युवक को गोली लगी है या नहीं। वहीं, कार में मौजूद एक युवक, जिसे गोली लगने की बात सामने आई थी, उसने बताया कि वे पास के ही इलाके में रहते हैं और उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
    फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और हालात का जायजा लिया।

    कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू
    पुलिस ने घटनास्थल से संबंधित कार को कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हमलावर कौन थे और फायरिंग की वजह क्या थी।

  • Punjab News: नशा विरोधी मामले में MLA ने शुरू की मुहिम, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा विरोधी मामले में MLA ने शुरू की मुहिम, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब सरकार नशीले पदार्थों को रोकने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पूरे पंजाब में नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत आज नशा विरोधी दूसरे चरण के तहत पंचायत बड्ढला खुर्द में नशा के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमें डॉक्टर इशांक कुमार हलका विधायक चब्बेवाल ने नशा के विरुद्ध जागरूकता रैली के अवसर पर हिस्सा लिया।

    सरपंच हैप्पी बड्ढला खुर्द ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए नशा विरोधी दूसरे चरण के तहत डॉक्टर इशांक कुमार की अगुवाई में दूसरी रैली निकाली गई। डॉक्टर इशांक कुमार चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब सरकार नशे को जड़ से खत्म करने के प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि जो भी नशा करता है या नशा बेच रहा है, पंजाब सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। नशा छुड़ाओ केंद्र में भेजा जा रहा है।

    नशे के बुरे प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत बड्ढला खुर्द की ओर से सरपंच सीमा देवी, हरदीप सिंह, पंच परमजीत कौर, पंच अमनदीप कौर, पंच जसविंदर सिंह, पंच सतपाल सिंह सत्ती, प्रमुख जसमीर सिंह बड्ढला खुर्द, प्रमुख जसवीर सिंह रिंकू, बड्ढला खुर्द पूर्व सरपंच तज़िंदर सिंह, बड्ढला से सरपंच कमलेश कौर, डॉ. रौशन, जितेंद्र सिंह (जैसी), लंबड़दार लाडी, लंबड़दार देस राज, पंच चरणजीत सिंह चन्नी सीना, सरपंच राज कुमार, पंच गुरिंदर कुमार (सीना), जसपाल सिंह पाली सरपंच ताजोवाल, पंच राम पाल (ताजोवाल), हरमौला प्राथमिक स्कूल रंजीत सिंह, रंजीत सिंह (सोनी), प्रधान रणजीत सिंह, एसआई सरवन सिंह (बड्ढला खुर्द), रंजीत कुमार एसएचओ दीप सिंह बड्ढला खुर्द, गगनदीप सिंह (शमी), जसविंदर सिंह (बबी), जसविंदर सिंह (बिट्टू), अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।