Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: कार और बस की टक्कर में 4 की मौत पर घायल का आया बयान, किया ये खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: कार और बस की टक्कर में 4 की मौत पर घायल का आया बयान, किया ये खुलासा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर में तड़कसार हुए भयानक सड़क हादसे में 4 की मौत और एक अन्य घायल हो गया था। बताया जा रहा था कि मृतक अपने किसी रिश्तेदार को अमृतसर एयरपोर्ट पर छोड़ने जा रहे थे कि यह हादसा हो गया।

    वहीं अब इस मामले में घायल का बयान सामने आया है जिसकी पहचान अमित ढढवाल के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गांव झलेट के रहने वाले हैं। जब वे कार नंबर hp72B 6869 में अमृतसर एयरपोर्ट जा रहे थे, जिसमें सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, बृज कुमार (38) पुत्र महेंद्र कुमार, अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह, निवासी गांव चलेट (दौलतपुर, हिमाचल प्रदेश) मौजूद थे। इस दौरान कार को उनका चाचा चला रहा था जिसमें 4 की मौत हो गई।

    घायल अमित ने बताया कि सभी उनके रिश्तेदार थे और उसे एयरपोर्ट पर छोड़ने जा रहे थे। जब वह अड्डा दुसड़का पहुंचे तो दसूहा से होशियारपुर जा रही रोडवेज बस से उनकी जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें उनके 4 रिश्तेदारों की मौत हो गई। आज अमृतसर से उनकी फ्लाइट थी। उन्होंने बताया कि उन्हें घटना का कुछ ज्यादा पता नहीं चला, क्योंकि वह नींद में थे, लेकिन धुंध बहुत ज्यादा थी। वहीं अभी वह अच्छे से बोलने की हालत में भी नहीं हैं।

  • Punjab News: Highway पर हुआ हादसा, गाड़ी में घुसे टैंपों पर लदे पाईप, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर हुआ हादसा, गाड़ी में घुसे टैंपों पर लदे पाईप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां हाईवे पर अचानक ब्रेक लगाने के दौरान टैंपू पर लदे लोहे के पाईप डस्टर गाड़ी के शीशे को तोड़ते हुए घुस गए। घटना के दौरान जानी नुकसान होने से बचाव रहा। हालांकि इस घटना में कार का काफी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार हाईवे पर आगे जा रहे वाहन द्वारा ब्रेक लगाने के कारण डस्टर चालक ने भी ब्रेक लगा दी।

    लेकिन डस्टर गाड़ी के पीछे पाईप से लदा टैंपों आ रहा था, लेकिन टैंपों में वजन अधिक होने के कारण चालक से ब्रेक नहीं लगी और टैंपो पर लदी पाईप सीधा डस्टर गाड़ी के पिछले शीशे को तोड़ती हुई कार में घुस गई। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कार में पीछे कोई नहीं बैठा हुआ था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    घटना के दौरान कार में अगली सीट पर 2 लोग सवार थे और दोनों की घटना में जान बच गई। लेकिन हादसे में हुए नुकसान को लेकर चालक द्वारा टैंपों चालक से भरपाई करने के लिए कहा गया है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab News: अकाली दल को झटका, Aam Aadmi Party में शामिल हुए कार्यकर्त्ता, देखें वीडियो

    Punjab News: अकाली दल को झटका, Aam Aadmi Party में शामिल हुए कार्यकर्त्ता, देखें वीडियो

    होशियारपुरः आज होशियारपुर के हलका चब्बेवाल से आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ी बढ़त मिली जब बड़ी संख्या में अकाली दल के वर्करों ने अकाली दल को अलविदा कहकर AAP ज्वॉइन कर ली। इस दौरान सांसद डा. राज कुमार के घर पर डा. राज कुमार ने अकाली दल के वर्करों का आम आदमी पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया।

    इस मौके पर डा. राज कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की तरक्की पसंद नीतियों से प्रभावित होकर अकाली दल के समिति मैंबर जस्सा सिंह आज अकाली दल को अलविदा कहकर अपने वर्करों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से वह इन सभी लोगों को भरोसा दिलाते हैं कि उनको बनता मान-सम्मान दिया जाएगा और उनके इलाके का हर तरह से विकास किया जाएगा।

    वहीं, आम आदमी पार्टी में शामिल हुए ब्लॉक समिति मैंबर जस्सा सिंह व अन्य ने बताया कि वह सांसद डा. राज कुमार ने इलाके में भरपूर विकास करवाया है और उनके योगदान से प्रभावित होकर उन्होंने अकाली दल को अलविदा कहकर आम आदमी पार्टी जॉइन कर ली है।

  • Punjab News: टायर पंचर होने से बिगड़ा स्कूटी का संतुलन, नहर में गिरा व्यक्ति, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: टायर पंचर होने से बिगड़ा स्कूटी का संतुलन, नहर में गिरा व्यक्ति, मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के गांव हरियाणा में व्यक्ति की नहर में गिरने से मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति किसी काम से अपनी बाइक पर जा रहा था कि बैलेस बिगड़ने के चलते वह नहर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद लोगों ने अपने तौर पर सर्च अभियान चलाकर मृतक के शव को नहर से बाहर निकाला।

    जानकारी देते मृतक अरुण कुमार के भाई ने बताया कि उनकी कपड़ों की दुकान है। बीते दिन वह दुकान बंद करके घर की ओर निकला था और रास्ते में उसकी स्कूटी का टायर पंचर होने की वजह से उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। जब वह काफी देर बाद घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान नहर किनारे उसकी स्कूटी मिली।

    इस दौरान लोगों की सहायत से आज सुबह करीब 10 बजे नहर से उसकी लाश निकाली। युवक के भाई ने बताया कि इतना समय बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने उनकी कोई मदद नहीं की है और अब तक लाश ढूंढने का जो भी काम हुआ है, वह उन्होंने अपने खर्चे और अपनी गांव की पंचायत के खर्चे पर किया है। उन्होंने इंसाफ की मांग की है।

  • Punjab News: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुर। जिले से एक विवाहिता महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतिका की पहचान अनुराधा (35) गांव सैदौ पट्टी के रूप में हुई है। वहीं, मृतिका के परिजनों ने सुसारलियों पर हत्या का आरोप लगया है। जानकारी देते हुए महिला के भाई ने बताया कि उसे उनके परिजनों का फोन आया कि घर आओ, तुम्हारी बहन आत्महत्या करने वाली है। जब भाई घर गया तो अनुराधा लटकी हुई मिली।

    भाई ने बताया कि जब वह वहां पहुंचा तो उसकी बहन की लाश फंदे से लटकी थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसा लग रहा है मानो उसकी बहन को उसके ससुराल वाले मारकर लटका गए हों। उन्होंने बताया कि महिला को उसका ससुराल—सास और पति—काफी लंबे समय से तंग कर रहे थे।

    महिला ने सरकारी नौकरी के लिए पेपर भी दिए थे। वहीं, पति की मां ने कहा कि हमारे घर में लड़कियां काम नहीं करतीं, इसलिए वह नौकरी नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि उसे मानसिक रूप से लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिसके बारे में लड़की ने कई बार अपने माता-पिता को बताया था। आखिरकार तंग आकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

    घटना बारे चब्बेवाल पुलिस स्टेशन के कर्मचारी दलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें कल सुबह खबर मिली थी कि गांव सैदो पट्टी में एक महिला ने फांसी लगा ली है। उसने अपनी जान दे दी है। इस बारे में उन्होंने आज पोस्टमॉर्टम के बाद बॉडी परिवार को सौंप दी है और महिला के भाई के बयानों पर FIR दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।

  • Punjab News: आप पार्टी के वरिष्ठ नेता व हलका इंचार्ज ने दिया इस्तीफा

    Punjab News: आप पार्टी के वरिष्ठ नेता व हलका इंचार्ज ने दिया इस्तीफा

    होशियारपुरः पंजाब में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले आप पार्टी को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से आप पार्टी के हलका इंचार्ज और वरिष्ठ नेता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र से आप पार्टी के हलका इंचार्ज और वरिष्ठ नेता हरमिंदर सिंह संधू ने सोशल मीडिया के जरिए पर पोस्ट साझा कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की घोषणा की है।

    बता दें कि हरमिंदर सिंह संधू चब्बेवाल सीट से विधानसभा के चुनाव में मैदान में उतरे थे। हालांकि डॉक्टर राज कुमार ने विधानसभा चुनावों में उन्हें हराकर जीत हासिल की थी। बताया जा रहा है कि संधू आज किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल हो सकते हैं।

  • Punjab News: हथियारबंद लुटेरों ने Petrol Pump पर बोला धावा, 2 लाख की नकदी लूटकर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारबंद लुटेरों ने Petrol Pump पर बोला धावा, 2 लाख की नकदी लूटकर फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के टांडा-उड़मुड़ स्थित श्री हरगोबिंदपुर रोड पर गिल गांव के पास बने बब्बल पेट्रोल पंप पर देर रात लूट की वारदात सामने आई है। 2 हथियारबंद लुटेरों ने पेट्रोल पंप पर धावा बोलते हुए वहां मौजूद कारिंदे के साथ मारपीट की और करीब 2 लाख रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।

    लूट का शिकार हुए पेट्रोल पंप कारिंदे युवराज सिंह ने बताया कि वह बीती रात पेट्रोल पंप परिसर में सो रहे थे। इसी दौरान देर रात 2 अज्ञात हथियारबंद लुटेरे पेट्रोल पंप के अंदर घुस आए। आरोपियों ने पहले उन्हें डराया-धमकाया और फिर तेजधार हथियारों के साथ उनकी मारपीट की। उसके बाद लुटेरों ने उससे अलमारी की चाबी छीन ली और तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी अलमारी से करीब 2 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए।
    पीड़ित ने तुरंत इस संबंध में पुलिस को सूचना दी और थाना में शिकायत दर्ज करवाई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

    पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

  • Punjab News: बलजीत सिंह मर्डर मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बलजीत सिंह मर्डर मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुर। स्थानीय पुलिस ने बलजीत सिंह उर्फ ​​बिल्ला मर्डर मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान धरमिंदर सिंह उर्फ ​​जट्ट पुत्र बलजीत सिंह निवासी खडियाला सैनिया थाना बुल्लोवाल होशियारपुर के रूप में हुई है।

    ये कार्रवाई SSP संदीप कुमार मलिक व परमिंदर सिंह SP (D) व DSP दविंदर सिंह ने अलग-अलग टीमें बनाई थीं। जिनकी देख-रेख में की गई। पुलिस टीम ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी पर पहले से 3 केस दर्ज हैं। इस मामले में आरोपी लखविंदर सिंह उर्फ ​​मनिंदर पुत्र सुरिंदर सिंह निवासी खडियाला सैनिया थाना बुल्लोवाल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं, इस मामले से जुड़े एक और आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया गया है।

    ये था पूरा मामला
    18.12.2025 को बलजीत सिंह उर्फ ​​बिल्ला निवासी कंधाला सेखा को अड्डा कलोआ पुलिस स्टेशन टांडा में मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने गोली मार दी थी, जिसके संबंध में केस पुलिस स्टेशन टांडा में रजिस्टर किया गया था। जिसके बाद पुलिस पार्टी ने कार्रवाई करते हुए केस में नामजद आरोपी धरमिंदर सिंह की तलाश में थाने के एरिया में मौजूद थी, इसी दौरान आरोपी धरमिंदर सिंह उर्फ ​​जट्ट पुत्र बलजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

  • Punjab News: सरपंच पर 15-20 हथियारबंद युवकों ने किया हमला, पूर्व विधायक पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंच पर 15-20 हथियारबंद युवकों ने किया हमला, पूर्व विधायक पर लगे आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के हलका शमचुरासी के गांव बस्सी उमर खां के सरपंच व उसकी पत्नी पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में सरपंच गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें इलाज के लिए होशियारपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें युवक सरपंच को बुरी तरह पीट रहे हैं। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते सरपंच अमनदीप सिंह ने बताया कि गांव में 3 जनवरी को हैड ग्रंथी गुरुद्वारा साहिब में किसी ने छेड़छाड़ की थी और गोलक को भी आग लगाने और पैसे निकालने की कोशिश की हुई थी और जब वह पुलिस पार्टी के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति के घर गए तो वहां एक और व्यक्ति पहुंच गया और पुलिस के साथ हाथापाई हो गई। इसके बाद उन्होंने उस व्यक्ति को जबरदस्ती पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान एक युवक भाग गया और पुलिस की वर्दी भी फाड़ी गई। सरपंच का कहना है कि जब वह इसके बाद अन्य जगहों पर गए तो देखा कि मंदिर में भी चोरी की गई थी और अन्य 4 जगहों पर भी चोरी हुई थी।

    पुलिस जब मामले की जांच कर रही थी तो गांव का युवक इस मामले में बांधा डाल रहा था जिसने पुलिस से भी हाथापाई की। उसको भी सरपंच खुद छुड़वाकर लाया कि वह जांच में बांधा न डाले। वहीं जब वह खुद जांच करते हुए मंदिर में पहुंचे तो बाहर से गांव का पंच कुछ अन्य युवकों को लेकर आ गया और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। करीब 15-20 युवकों ने सरपंच के साथ बुरी तरह मारपीट की। इस घटना में वह और उसकी पत्नी घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया।

    वहीं उन्होंने आरोप लगाए कि यह सब कांग्रेस के पूर्व विधायक पवन कुमार आदिया के उकसाने पर हो रहा है। दूसरी ओर, पुलिस ने हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: शादी समारोह में बाउंसरों पर B-Class Staff ने किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: शादी समारोह में बाउंसरों पर B-Class Staff ने किया हमला, देखें वीडियो

    होशियारपुर: शादी फंक्शन के दौरान बाउंसरों और बी क्लास के स्टाफ में मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिसमें कई लोग घायल हुए है। घटना टांडा रोड पर मौजूद अड्डा सरां के पास की है, जहां सरां के पास फुलकारी फार्म में एक शादी समारोह था। इस दौरान पैलेस के बाउंसरों और B क्लास स्टाफ के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बाउंसरों को भी अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा।

    मीडिया को जानकारी देते प्रशांत भल्ला ने बताया कि वह अपनी टीम के साथ काम करने के लिए फुलकारी फार्म गए थे, जिसमें महिलाएं स्टाफ भी थीं। इस दौरान फार्म के B क्लास स्टाफ ने महिलाओं के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। महिलाओं ने आकर हमें सारी बात बताई, जब वह उन्हें रोकने गए तो वह उनसे बहसने लगे। इतने में बी क्लास स्टाफ इकट्ठा हो गया और उन पर हमला कर दिया। जहां से हमने भागकर जान बचाई।

    इस दौरान हमलावरों ने उनकी गाड़ी से भी तोड़फोड़ की और महिला की चेन छीन ली। मारपीट में उनके साथ कई बाउंसरों को गंभीर चोटें आई है। उन्होंने कहा कि पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। इस मामले पर बात करते चौकी इंचार्ज अड्डा सरां का कहना है कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।