Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: आवारा जानवरों से बुलेट की टक्कर में नौजवान की मौत

    Punjab News: आवारा जानवरों से बुलेट की टक्कर में नौजवान की मौत

    होशियारपुरः माहिलपुर में आज सुबह पोसी गांव के पास सड़क हादसे में नौजवान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार नौजवान बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान अचानक बुलेट के आगे आवारा जानवर आ गए और आवारा जानवरों से बुलेट की टक्कर में नौजवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने नौजवान को मृतक घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान 36 वर्षीय अनूज कुमार पुत्र पवन कुमार निवासी माहिलपुर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अनूज भुआ के पास सुनी गांव में रहता था। इस घटना को लेकर गांव में शोक की लहर छा गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों के बयानों पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Swift और Scorpio Car में भीषण टक्कर, रिटायर्ड फौजी और पिता घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: Swift और Scorpio Car में भीषण टक्कर, रिटायर्ड फौजी और पिता घायल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः माहिलपुर-गढ़शंकर रोड पर लंगेरी गांव की तरफ मारुति एजेंसी मोड़ के पास, जम्मू के एक रिटायर्ड फौजी और उसके पिता की स्विफ्ट कार स्कॉर्पियो गाड़ी की चपेट में आ गई जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल माहिलपुर ले जाया गया। दूसरी ओर, स्कॉर्पियो ड्राइवर के अनुसार, उसने सिग्नल देकर गाड़ी मेन रोड से अपने गांव की तरफ मोड़ी थी, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। वहीं घटना के बाद घायलों को इलाज किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, सिविल हॉस्पिटल माहिलपुर में इलाज करवा रहे धोला के रहने वाले गुरदेव सिंह ने बताया कि वह जम्मू से अपने बेटे गुरजीत सिंह के पास आ रहे थे, जो 16 साल की सर्विस के बाद आर्मी से रिटायर हुआ था। जब वह बताई गई जगह पर पहुंचे, तो उनके आगे चल रही स्कॉर्पियो गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक गाड़ी दूसरी तरफ मोड़ी, तो उनकी गाड़ी स्कॉर्पियो से टकरा गई, जिससे वह और उनका बेटा घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए सिविल हॉस्पिटल माहिलपुर ले जाया गया जहां बुजुर्ग को गंभीर चोट होने के चलते रेफर कर दिया गया। दूसरी तरफ, स्कॉर्पियो गाड़ी के ड्राइवर सतिंदरपाल सिंह, जो लंगेरी के रहने वाले हैं, ने बताया कि वह अपने परिवार वालों के साथ होशियारपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल से लौट रहे थे और गाड़ी को सिग्नल देकर अपने गांव की तरफ मुड़ रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी जिससे दोनों की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। माहिलपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • Punjab News: सिविल अस्पताल में कर्मियों ने उड़ाई हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां, देखें वीडियो

    Punjab News: सिविल अस्पताल में कर्मियों ने उड़ाई हाईकोर्ट के आदेशों की धज्जियां, देखें वीडियो

    होशियारपुरः नए साल के मौके पर सिविल अस्पताल में आज एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें खाने-पीने के लिए हलवाई बुलाए गए और तंबू लगाकर पूरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताना जरूरी है कि हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार किसी भी सरकारी संस्थान में किसी तरह के खाने-पीने या अन्य समारोह की अनुमति नहीं है। इस अवसर पर पहुंचे ब्रह्म शंकर जिंपा से जब पत्रकारों ने सवाल किए तो उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है और अगर किसी अधिकारी ने कानून की अवहेलना करके यह कार्यक्रम करवाया है तो वे इसकी जांच कराएंगे और दोषी कर्मचारियों को सजा जरूर देंगे।

    इससे पहले सिविल सर्जन, होशियारपुर ने इस कार्यक्रम को लेकर कल ही एक पत्र जारी किया था, जिसमें स्पष्ट रूप से कहा गया था कि सरकारी अस्पताल की किसी भी इमारत में किसी भी तरह के धार्मिक कार्यक्रम या खाने-पीने के लिए हलवाई रखना, भठ्ठियां लगाना या भोजन बनाना पूर्णतः प्रतिबंधित है। दरअसल, सिविल सर्जन आज अनुपस्थित थे, इसलिए बताया जा रहा हैकि सिविल अस्पताल के एसएमओ और अन्य उच्च अधिकारियों ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया।

    वीडियो में हाईकोर्ट के निर्देशों के साथ यह भी दिखाया गया है कि डीसी होशियारपुर की ओर से कार्यक्रम के लिए कोई मंजूरी पत्र नहीं दिया गया और सिविल सर्जन द्वारा कल यानी 31 तारीख को जारी किया गया एक पत्र भी वीडियो में उल्लेखित है।

  • Punjab News: रिश्वत लेने के मामले में ब्लॉक अफसर राजपाल सिंह गिरफ्तार

    Punjab News: रिश्वत लेने के मामले में ब्लॉक अफसर राजपाल सिंह गिरफ्तार

    होशियारपुरः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई शून्य सहिष्णुता नीति के अंतर्गत वाइल्डलाइफ डिवीजन, गढ़शंकर जिला होशियारपुर में तैनात ब्लॉक अधिकारी राजपाल सिंह को 15,000 रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि यह गिरफ्तारी बलाचौर जिले के एसबीएस नगर के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार-विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज करवाई गई शिकायत के बाद की गई है।

    उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसने शिकार का परमिट जारी करने के लिए आरोपी राजपाल सिंह से संपर्क किया, लेकिन अधिकारी ने इसके लिए 50,000 रुपये की मांग की। उनकी निवेदन पर सौदा 15,000 रुपये पर तय हुआ और अधिकारी ने शिकार का परमिट जारी करने का भरोसा देकर मौके पर ही उससे 10,000 रुपये ले लिए।

    उन्होंने आगे बताया कि आरोपी राजपाल सिंह बलाचौर में शिकायतकर्ता के घर जाकर बाकी बचे 5,000 रुपये की रिश्वत भी ले ली। इसकी वीडियो शिकायतकर्ता के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और जांच में आरोप सही पाए गए। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर रेंज में भ्रष्टाचार रोधी क़ानून के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि इस संबंधी आगे की जांच जारी है।

  • Punjab News: बारिश से धुंध में आई गिरावट, फसलों को होगा फायदा, देखें वीडियो

    Punjab News: बारिश से धुंध में आई गिरावट, फसलों को होगा फायदा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब सहित होशियारपुर में नववर्ष की शुरुआत बारिश के साथ हुई। सुबह से हो रही बूंदा-बांदी से ठंड में भी इजाफा देखने को मिला। वहीं इस बारिश के चलते धुंध में गिरावट देखी गई। इसी के साथ लोग बारिश की परवाह किए बगैर अपने नए साल की शुरुआत मंदिरों-गुरुद्वारों में माथा टेककर करते हुए दिखे। वहीं खेतों को इस बारिश से बहुत फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

    जानकारी देते किसान नेता मनजीत सिंह राय ने बताया कि जो बारिश शुरू हुई है, उससे फसलों को बहुत फायदा होगा। खासकर इन दिनों गेहूं का सीजन चल रहा है, ऐसे में यह बारिश गेहूं के लिए खाद का काम करेगी। वहीं अगर यह बारिश तेज हुई या लगातार हुई तो सब्जियों के लिए यह नुकसानदायक होगी, लेकिन जो सूखी ठंड पड़ रही थी, जिससे कई बच्चे और बूढ़े बीमार पड़ रहे थे, उससे जरूर राहत मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि पिछले कई दिनों से पंजाब के अलग-अलग हिस्सों में लगातार पड़ रहे कोहरे से भी लोगों को राहत मिलेगी और मौसम भी सुधरेगा।

  • Punjab News: नव वर्ष पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 नौजवानों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    Punjab News: नव वर्ष पर भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार 3 नौजवानों की मौत, चौथे की हालत गंभीर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः नव वर्ष पर दुखद घटना सामने आई है। दरअसल, गढ़शंकर के गांव बोड़ा के पास एक अनजान वाहन के साथ मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 नौजवानों की मौत हो गई, जबकि एक नौजवान घायल हुआ है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दूसरी ओर मृतकों के शव कब्जे में रखकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवाए गए।

    मामले की जानकारी देते हुए थाना गढ़शंकर के एएसआई रवीश कुमार ने बताया कि गांव बोड़ा के पास उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। घटना की सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे। रवीश कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल सवार 4 युवाओं को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर हालत में घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    एएसआई ने बताया कि मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है। हादसे में मारे जाने वाले सभी युवाओं की उम्र लगभग 15 से 20 वर्ष के बीच है। इन्हें शिनाख्त के लिए रखा गया है और वारिसों के बयान पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान करके परिजनों को घटना की सूचना दी जाएगी और परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय बाइक सवार नौजवान की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में 25 वर्षीय बाइक सवार नौजवान की मौत

    होशियारपुरः कोटफतूही में पिंड पंजौड़ा के गुरुद्वारा नैकीआणा साहिब और अल्लावलपुर के बिस्त दुआब नदी पुल के पास सड़क हादसा हो गया। जहां मोटरसाइकिल सवार प्रवासी युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। इस घटना में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय प्रवासी मनोज कुमार पुत्र काली चरण निवासी यूपी हाल निवासी पिंड बड्डो के रूप में हुई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के दौरान पुल से 25 वर्षीय नौजवान स्प्लेंडर मोटरसाइकिल नंबर यू.पी. 22 बी. ई. 2899 पर कोटफतूही से जा रहा था। इस दौरान अज्ञात वाहन से बाइक की टक्कर हो गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: इस रूट पर दो महीने से बंद है Bus Service, कई गांवों का संपर्क टूटा, देखें वीडियो

    Punjab News: इस रूट पर दो महीने से बंद है Bus Service, कई गांवों का संपर्क टूटा, देखें वीडियो

    होशियारपुर: पिछले करीब दो महीनों से तलवाड़ा से चंडीगढ़ जाने वाली पीटीयू बस सेवा बंद होने के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह बस पिछले लगभग 70 वर्षों से नियमित रूप से सुबह 5 बजे तलवाड़ा से चंडीगढ़ के लिए चलती आ रही थी। तलवाड़ा पंजाब का एक अहम शहर है, जो हिमाचल प्रदेश की सीमा से सटा हुआ है और इसे मिनी चंडीगढ़ भी कहा जाता है। इस बस सेवा पर न सिर्फ तलवाड़ा, बल्कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कई गांवों के लोग चंडीगढ़ जाने के लिए निर्भर थे।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि यह बस खासतौर पर उन यात्रियों के लिए बेहद उपयोगी थी, जिन्हें सुबह-सुबह चंडीगढ़ अपने जरूरी कामों से जाना होता था। इनमें पीजीआई अस्पताल में इलाज के लिए जाने वाले मरीज, विश्वविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र और सरकारी या निजी कामों से चंडीगढ़ जाने वाले लोग शामिल थे।

    बस सेवा बंद होने के कारण लोगों को अब निजी साधनों या महंगे विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और पैसे दोनों की समस्या बढ़ गई है। यात्रियों का कहना है कि सुबह जल्दी चंडीगढ़ पहुंचने का कोई उपयुक्त साधन अब उपलब्ध नहीं है। इलाके के लोगों ने पंजाब सरकार और परिवहन विभाग से मांग की है कि तलवाड़ा–चंडीगढ़ पीटीयू बस सेवा को जल्द से जल्द दोबारा शुरू किया जाए, ताकि आम जनता की परेशानियों का समाधान हो सके।

  • Punjab News: मनरेगा योजना को लेकर भाजपा पर भड़के सासंद रंधावा, सिद्धू को लेकर दिया ये बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: मनरेगा योजना को लेकर भाजपा पर भड़के सासंद रंधावा, सिद्धू को लेकर दिया ये बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः कांग्रेस पार्टी के पूर्व डिप्टी सीएम और सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा आज होशियारपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मनरेगा योजना का नाम बदलने पर केंद्र सरकार पर जमकर निशाने साधे। इश दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इसका नाम बदल कर लोगों को भ्रमित करके योजना को समाप्त कर देगी।

    उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से जल्द एक मुहिम शुरू की जा रही है जिसमे मनरेगा कामगारों के हस्ताक्षर लेकर पूरे भारत में केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। सासंद ने कहा कि जिस तरह किसान आंदोलन में केंद्र के खिलाफ एकजुट होकर जीत हासिल की गई थी, उसी तरह केंद्र से इस योजना के तहत भी जीत हासिल की जाएगी। रंधावा ने ऑपरेशन संदूर पर सवाल उठाते हुए कहा कि अगर अमेरिका जैसे देश किसी मिशन को लाइव चला सकते हैं तो भारत को भी ऑपरेशन संदूर को लाइव चलाना चाहिए था।

    उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों को यह पता होना चाहिए कि भारत की ओर से उनके कितने आतंकवादी मारे गए हैं। भारत को पाकिस्तान से स्पष्ट बातचीत करनी चाहिए। नवजोत कौर सिद्धू के सवाल के जवाब में सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि वह उनकी पार्टी में नहीं हैं और जो पैसों संबंधी बयान उन्होंने दिया था, उससे वह अब इंकार कर चुकी हैं।

  • Punjab News: 47 चाइना डोर के गट्टू सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 47 चाइना डोर के गट्टू सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के मुकेरियां विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले हाजीपुर थाने की पुलिस ने एक व्यक्ति को 47 चाइना गट्टू के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी देते हाजीपुर थाने के SHO हरप्रेम सिंह ने बताया कि ASI रविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ चेकिंग के सिलसिले में दागन मोड़ मोहरी चक पर मौजूद थे, तभी मुखबिर ने सूचना दी कि जसवंत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी दागन, हाजीपुर थाना, होशियारपुर जिला, जो अड्डा गगन में जनरल स्टोर की दुकान चलाता है और दुकान में चाइना गट्टू रखे हुए है और चोरी छिपे गट्टू बेचने का काम करता है।

    जसवंत सिंह चक्क रोड के किनारे कच्ची सड़क पर एक बोरी में रखे चाइना गट्टू बेच रहा था। जिसे ASI रविंदर सिंह ने पुलिस के साथ मौके पर गिरफ्तार कर लिया। जसवंत सिंह पुत्र गुरमेल सिंह वांसी दागन थाना हाजीपुर जिला होशियारपुर से 47 चाइना गट्टू बरामद हुए है। आरोपी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।