Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    Punjab News: विजिलेंस का एक्शन, रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

    होशियारपुरः भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए पटवारी की पहचान राम सिंह के रूप में हुई है। पटवारी को विजिलेंस की टीम ने बडाला के तहसील दसूहा जिला होशियारपुर में 8 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने शिकायतकर्ता की पैतृक जमीन का वरासत करने के बदले यह गैर-कानूनी रकम मांगी थी।

    होशियारपुर निवासी शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पिता के निधन के बाद उन्होंने बडाला गांव में स्थित अपनी पैतृक संपत्ति का वरासत कराने के लिए दसूहा अर्जी सेवा केंद्र में आवेदन जमा किया। विजिलेंस ब्यूरो के अनुसार, पटवारी ने सरकारी फीस 1200 रुपए होने के बावजूद 8 हजार रुपए रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता ने पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया, जिससे आरोप स्पष्ट हो गया।

    सूचना मिलने पर विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और 2 सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने जालंधर यूनिट में शिकायतकर्ता का बयान दर्ज किया और आरोपों की पुष्टि के बाद कार्रवाई की। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा और मामले की आगे की जांच जारी है। यह गिरफ्तारी भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस की मजबूत कार्रवाई का उदाहरण है और सरकारी अधिकारियों को चेतावनी देती है कि रिश्वत और गैर-कानूनी मांगों के मामलों में कोई बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: मोटरसाइकिल मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: मोटरसाइकिल मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, देखें वीडियो

    होशियारपुर। जिले के टांडा उड़मुड़ ब्लॉक के अड्डा कलोयान गांव में एक मोटरसाइकिल मैकेनिक की अज्ञात लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोटरसाइकिल मैकेनिक कंधाला शेख गांव का रहने वाला बलजीत सिंह है, जो टांडा होशियारपुर रोड पर कलोयान गांव में मोटरसाइकिल मैकेनिक का काम करता था। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

    मृतक की पहचान
    मृतक की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है। वह गांव कंपाला शेखा का निवासी था। बलजीत सिंह होशियारपुर रोड पर गांव कलाइयां में अपनी मोटरसाइकिल रिपेयर की दुकान चलाता था।

    हमलावरों ने ताबड़तोड चलाईं गोलियां जानकारी के अनुसार, घटना के समय बलजीत सिंह अपनी दुकान में मौजूद थे। तभी कुछ अज्ञात हमलावर वहां पहुंचे और उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इससे बलजीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

    सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम
    गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक बलजीत सिंह की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

    हमलावरों की तलाश जारी
    पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल घटना के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश जारी है।

       
  • Punjab News: माता बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने गए नौजवान की सड़क हादसे में मौत

    Punjab News: माता बगलामुखी मंदिर में माथा टेकने गए नौजवान की सड़क हादसे में मौत

    होशियारपुरः जिले के हाजीपुर से दुखद घटना सामने आई है। जहां कांगड़ा स्थित प्रसिद्ध शक्ति पीठ माता बग्लामुखी मंदिर में माथा टेकने जा रहे हाजीपुर के नौजवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान शुभम शर्मा पुत्र राम कुमार के रूप में हुई है। शुभम अपने माता-पिता का अकेला पुत्र था। वह अपने बुजुर्ग माता-पिता का एकमात्र सहारा भी था। शुभम की मौत की खबर के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

    वहीं परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। मिली जानकारी के अनुसार शुभम शर्मा अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर माता बग्लामुखी के दर्शन के लिए गया था। जब वह हिमाचल के देहरा के पास पहुंचा तो उसकी बाइक के आगे अचानक एक कुत्ता आ जाने के कारण बाइक हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में शुभम शर्मा सड़क किनारे एक गड्ढे में गिर गया और सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

     

  • Punjab News: दुकान में NRI के पर्स से 2 हजार पाउंड और 50 हजार की नगदी लेकर ठग महिलाएं फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दुकान में NRI के पर्स से 2 हजार पाउंड और 50 हजार की नगदी लेकर ठग महिलाएं फरार, देखें CCTV

    होशियारपुरः जिले में दुकान पर बच्चे के साथ शापिंग करने गई एनआरआई महिला के पर्स से पैसे चोरी की घटना सामने आई है। जहां महिला बच्चे के साथ कपड़े की दुकान पर शॉपिंग कर रही थी। इस दौरान वह फोन में व्यस्त थी, तभी उसके पर्स के पास 2 ठग महिलाएं आती है, जिसमें से एक महिला एनआरआई महिला के पर्स से पैसे चोरी कर लेती है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक पिंक कपड़े पहनी महिला और दूसरी रेड कपड़े पहनी महिला दुकान में आती है।

    जहां दुकान के काउंटर पर एनआरआई महिला ने पर्स रखा हुआ था और पर्स के पास ही बच्चा बैठ हुआ था। इस दौरान एनआरआई महिला फोन पर व्यस्त होती है और बच्चे को टोपी दिखा रही थी, तभी पिंक रंग के कपड़े पहनी महिला पर्स के पास पहुंचती है और बड़ी चालाकी से एनआरआई महिला के पर्स से पैसे चुरा लेती है। इसी दौरान दूसरी महिला दुकानदार को बातों में उलझाने में व्यस्त हो जाती है। घटना को अंजाम देकर दोनों ठग महिलाए मौके से फरार हो गई।

    घटना का उस समय एनआरआई महिला को पता चला जब उसने दुकानदार को पैसे देने के लिए पर्स खोला तो पर्स में देखा पैसे गायब थे। जिसके बाद दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए गए तो पता चला कि ग्राहक बनकर आई 2 महिलाएं पर्स से पैसे चोरी करके फरार हो गई। पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित एनआरआई महिला ने बताया कि ठग महिलाएं 2 हजार पाउंड और 50 हजार भारतीय करंसी लेकर फरार हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: Gun Point पर मनी चेंजर की दुकान से मात्र 52 सेकंड में 4.50 लाख लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: Gun Point पर मनी चेंजर की दुकान से मात्र 52 सेकंड में 4.50 लाख लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    माहिलपुरः होशियारपुर में शहर के फगवाड़ा रोड पर सबसे भीड़भाड़ वाले बाजार में गन प्वाइंट पर लूट की घटना सामने आई है। जहां 3 नकाबपोश युवक पिस्तौल दिखाकर न्यू सोढी मनी चेंजर की दुकान से मात्र 52 सेकंड में 4.50 लाख रुपए लूट लिए और फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि लुटेरों द्वारा मात्र 52 सैकेंड में घटना को अंजाम दिया गया। घटना को लेकर दुकानदारों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर माहिलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। न्यू सोढी मनी चेंजर के मालिक विजय कुमार ने बताया कि शाम 7:20 बजे वह दुकान पर बैठे थे। इस दौरान बाइक पर 3 नकाबपोश युवक दुकान के सामने आकर रुके। इनमें 2 युवक दुकान के भीतर आ गए और एक ने पिस्तौल निकालकर उनसे पैसे मांगने शुरू कर दिए। जब उन्होंने विरोध किया तो युवक ने उनको खींचकर कुर्सी से गिरा दिया और पिस्तौल तान दी। उसके दूसरे साथी ने उनकी तिजौरी से साढ़े 4 लाख रुपए निकाल लिए। वहीं तीसरा लुटेरा बाहर पहले से बाइक स्टार्ट करके खड़ा था। घटना को अंजाम देने के बाद तीनों लुटेरे मौके से फरार हो गए। शोर मचाने पर दुकानदारों और राहगीरों ने लुटेरों को पकड़ने की कोशिश की लेकिन लुटेरे भागने में कामयाब हो गए। वहीं दुकानदारों के अध्यक्ष नरेश कुमार लवली ने कहा कि माहिलपुर के दुकानदारों को हर दिन फिरौती की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन खुफिया विभाग और प्रशासन गहरी केंद में सोया हुआ है। दुकानदारों ने चेतावनी दी है कि जब तक लुटेरे नाहीं मिल जाते, तब तक मार्केट की दुकानें बंद रहेंगी। इस बारे में थाना प्रमुख मदन सिंह से बात की तो उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्हें पता चला कि पिस्तौल तानकर लूट हुई है, वे मौके पर पहुंचे और लुटेरों का पीछा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और जल्द लुटेरों को पकड़ लिया जाएगा।
  • Punjab News: 22 वर्षीय नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: 22 वर्षीय नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले के कस्बा हरियाना में अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान अब्दुल के रूप में हुई है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना कस्बा हरियाना के एक व्यस्त इलाके में हुई, जहां अचानक गोलियों की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही हरियाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कुछ अहम सुराग भी जुटाए गए हैं, जिनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी से जुड़ा हो सकता है, हालांकि अभी किसी भी कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना के पीछे की असल वजह सामने आ सके।

  • Punjab News: Range Rover और ट्रैक्टर-ट्रॉली में हुई टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: Range Rover और ट्रैक्टर-ट्रॉली में हुई टक्कर, कार के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के हरियाणा रोड पर ट्रैक्टर-ट्रॉली और रेंज रोवर कार में टक्कर हो गई। दरअसल, बुआ बाई चौक के पास आज सुबह लकड़ी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक रेंज रोवर कार के बीच यह हादसा हुआ है। इस घटना में रेंज रोवर गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं ड्राइवर साइड की खिड़की का शीशा भी टूट गया। मामले की जानकारी देते हुए रेंज रोवर चालक गौरव ने बताया कि वह हरियाणा की ओर से अपनी कार 45 से 50 किलोमीटर की स्पीड से ला रहे थे।

    उनका आरोप है कि ट्रैक्टर चालक ने बिना किसी इंडिकेटर के अचानक चलते-चलते ही एकदम से मोड़ काट दिया।
    गौरव के अनुसार इसी अचानक मोड़ने के कारण उनकी कार नियंत्रित नहीं हो पाई और सीधे ट्रैक्टर से जा भिड़ी। उन्होंने बताया कि यह कार वह किसी शादी के काम के लिए लेकर जा रहे थे। दूसरी ओर ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से फरार हो गया, लेकिन बाद में ट्रैक्टर का मालिक मौके पर पहुंचा।

    ट्रैक्टर मालिक गुरमुख सिंह ने रेंज रोवर चालक के आरोपों को सिरे से नकार दिया। उन्होंने दावा किया कि रेंज रोवर की रफ्तार काफी तेज थी। उन्होंने यह भी बताया कि टक्कर से उनके ट्रैक्टर का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच नोक-झोंक शुरू हो गई और दोनों ने एक-दूसरे पर लापरवाही का आरोप लगाया।

    मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों रेंज रोवर और ट्रैक्टर-ट्रॉली को अपने कब्जे में लिया और दोनों पक्षों के मालिकों को बातचीत के लिए थाने बुलाया।

  • Punjab News: सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, 2 पक्षों में हुई मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच, 2 पक्षों में हुई मारपीट, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले की रहीमपुर सब्जी मंडी में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां 2 पक्षों में तेजधार हथियारों से हमला किया गया। मिली जानकारी के अनुसार आलू लेकर जा रहे व्यक्ति से पहले मारपीट की गई, जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने कुछ नौजवानों को बुला लिया और दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया गया। घटना की वीडियो भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि दुकान में घुसकर मारपीट की गई।

    हालांकि इस दौरान एक युवक को वह काबू कर लेते है और उसके साथ तेजधार हथियारों से उस पर हमला कर देते है और उसकी बेरहमी से मारपीट की गई। इस दौरान 2 नौजवानों के हाथों में तेजधार हथियार देखें गए। घटना देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही थाना पुहिरां पुलिस को दी गई। एएसआई सुखदेव सिंह पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गई। इस दौरान मौके पर एक बाइक को जब्त किया गया। वहीं घटना के दौरान वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां से पीड़ित उपचार करवाकर घर चला गया था।

    एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि इस घटना में मुकेश कुमार पुत्र बुद्धिराम घायल हुआ था और वह अस्पताल से छुट्टी लेकर चला गया। वहीं दूसरे पक्ष का व्यक्ति सिविल अस्पताल भी पहुंचा था। एएसआई ने कहा कि प्रवासी मजदूरों को लेकर झगड़ा हुआ था। दुकानदार को नौजवानों को पेश करने के लिए कहा गया। पुलिस ने कहा कि घायल व्यक्ति के बयान दर्ज करके उक्त नौजवानों को राउंडअप किया जाएगा।

     

  • Punjab News: भीषण सड़क हादसे में एक्टिवा सवार लड़की की मौत

    Punjab News: भीषण सड़क हादसे में एक्टिवा सवार लड़की की मौत

    होशियारपुरः जिले के माहिलपुर गढ़शंकर रोड पर आज सड़क हादसा हो गया। दरअसल, सैले खुर्द के पास पेपर मिल के सामने खड़े टिप्पर से एक एक्टिवा सवार लड़की की टक्कर हो गई। इस घटना में लड़की की मौत हो गई। मृतक की पहचान सिम्मी कजला पुत्री अमरजीत सिंह, निवासी पंडोरी गंगा सिंह माहिलपुर के रूप में हुई है।

    सिम्मी पब्बी गारमेंट की दुकान पर काम करती थी और किसी काम से किसी की एक्टिवा लेकर जा रही थी। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची थाना माहिलपुर अंतर्गत चौकी इंचार्ज ने वाहन व लाश कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: ड्राइवर ने तेज रफ्तार से दौड़ाई बस, स्कूल के बच्चे सहमे, टीचर से हुई बहस, देखें वीडियो

    Punjab News: ड्राइवर ने तेज रफ्तार से दौड़ाई बस, स्कूल के बच्चे सहमे, टीचर से हुई बहस, देखें वीडियो

    होशियारपुरः महिलपुर के सरदूलपुर में प्राइवेट स्कूल ड्राइवर द्वारा बच्चों से भरी बस ओवर स्पीड दौड़ाई गई। बताया जा रहा है कि सरदूलपुर के ही एक प्राइवेट स्कूल की ये बस थी। इसमें करीब 30 बच्चे सवार थे। इस मामले की बस सवार महिला टीचर द्वारा वीडियो बनाई गई और जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। तेज रफ्तार से बस चलाने को लेकर कर ड्राइवर द्वारा बच्चों और टीचर्स की जान को जोखिम में डाला गया। वीडियो में ड्राइवर और महिला स्टाफ के बीच तीखी बहस होती नजर आई।

    ड्राइवर के बस दौड़ाए जाने पर जब बच्चे चीखने लगे तो महिला टीचर ने इसका विरोध किया। मामला थाना महिलपुर पहुंच गया है। महिलपुर थाने के एसएसओ मदन सिंह ने कहा कि आरोपी ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तेजी से बस दौड़ाने के इस वीडियो में ड्राइवर और एक महिला स्टाफ के बीच तीखी बहस होती नजर आती है। महिला ड्राइवर से कह रही है कि तुम ये कैसे बस चला रहे हो। इसे धीरे करो, बच्चे चिल्ला रहे हैं, डर रहे हैं और हमें भी डर लग रहा है। वीडियो में बस में सवार बच्चे भी सहने दिखाई देते हैं।

    सरदूलपुर स्कूल के प्राइवेट स्कूल की बस के सामने आए वीडियो पर डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर के विधायक जय किशन रोड़ी ने कहा कि बच्चे बहुत सहमे हुए हैं। मैंने वीडियो देखा है। ड्राइवर बदतमीजी भी कर रहा है। इसने बच्चों की जान जोखिम में डाली है। मैं स्कूल की बसें चलाने वाले बाकी ड्राइवरों से भी अपील करना चाहता हूं कि बसों को धीरे चलाएं। स्पीड लिमिट में ही वाहन चलाना चाहिए। मैं इस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई करवाऊंगा और प्रशासन से भी बात करूंगा।

    दूसरी ओर मामले की जानकारी देते हुए थाना माहिलपुर के एसएचओ मदन सिंह ने कहा कि उन्होंने भी इस वीडियो को देखा है। उनका कहना है कि स्कूल स्टाफ की तरफ से इस मामले को लेकर शिकायत की गई है। इस मामले में ड्राइवर के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर थाना प्रभारी द्वारा स्कूल मैनेजमेंट के लोगों को भी थाने बुलाया गया है और उन्हें भी ड्राइवर के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा जाएगा। पुलिस ड्राइवर के खिलाफ रेस ड्राइविंग का केस दर्ज करेगी।