Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: दीवाली बंपर पर व्यक्ति की निकली 1 करोड़ की लॉटरी, देखें वीडियो

    Punjab News: दीवाली बंपर पर व्यक्ति की निकली 1 करोड़ की लॉटरी, देखें वीडियो

    होशियारपुर: शहर के रहने वाले गुरिंदर नामक के व्यक्ति की लुधियाना में दीवाली बंपर पर 1 करोड़ की लॉटरी निकली है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद उनके पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। खुशी व्यक्त करते हुए गुरिंदर ने बताया कि उसके बेटे की जिद पर रिजल्ट से दो ढाई घंटे पहले लॉटरी की टिकट खरीदी।

    इस दौरान स्टाल पर सिर्फ पांच टिकटें बची थी। अपने बेेटे की बात मानकर सारी टिकटें उसने खरीद ली। दो ढाई घंटे में रिजल्ट आने के बाद उसे पता चला कि उनकी 1 करोड़ की लॉटरी निकली है। इस जानकारी के बाद परिवार में खुशियों का माहौल है और गुरिंदर सिंह ने इस बात पर खुशी व्यक्त करते हुए परमात्मा का धन्यवाद किया है।

     

  • Punjab News: अमेरिका जा रहे 2 नौजवानों से डोंकरों ने मांगी फिरौती, उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    Punjab News: अमेरिका जा रहे 2 नौजवानों से डोंकरों ने मांगी फिरौती, उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    होशियारपुरः अच्छे भविष्य की तलाश में अमरीका रवाना हुए 2 नौजवानों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान साहेब सिंह निवासी गांव मोरियां दसूहा और युवराज सिंह निवासी हरियाणा के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार साहेब सिंह और युवराज सिंह डंकी लगाकर अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। जहां गोहाटा माला में फिरौती ना मिलने कारण डोंकरों ने दोनों को मौत के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार साहेब सिंह मां-बाप का इकलौता बेटा और 2 बहनों का भाई था।

    परिजनों ने बताया कि अक्टूबर 2024 को घर से सुनहरे भविष्य का सपना लेकर अमरीका के लिए घर से निकले 21 साला नौजवान साहिब सिंह रास्ते में डोंकरों द्वारा कत्ल करने का मामला सामने आए हैं। साहेब के पिता ने अपनी सारी जमीन, पशु और घर के जेवर बेचकर उसे अमरीका के लिए भेजा था।

    जानकारी देते हुए साहेब के जीजा गुरदीप सिंह ने बताया कि जब साहेब गोवाटा माला नजदीक पहुंचे तो वहां पर उन्हें और अन्य नौजवानों को मानव तस्करों ने पकड़ लिया और उनका पिटाई का वीडियो बनाकर भेजा ताकि हमसे फिरौती ले सके। पैसे ना मिलने के कारण उन्होंने साहेब और उसके साथ अन्य नौजवान युवराज जो हरियाणा से संबंधित था उसकी हत्या कर दी। हमें कुछ दिन पहले ही इस बात की जानकारी मिली।

    परिवार का कहना है कि कुल 45 लाख रुपए हमने एजेंटों को दिए पर उन्हें हमें धोखा दिया क्योंकि एजेंटों ने हमें कहा था कि एक नंबर में साहेब को अमरीका पहुंचाएंगे। परिवार ने इंसाफ की गुहार लगाते हुए एजेंटों के विरुद्ध सख्त से सख्त कारवाही की मांग की है।

  • Punjab News: भाई पर लगे बहन से दुष्कर्म के आरोप, पीड़ित परिवार बोला, पुलिस नहीं कर रही FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: भाई पर लगे बहन से दुष्कर्म के आरोप, पीड़ित परिवार बोला, पुलिस नहीं कर रही FIR दर्ज, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के थाना चब्बेवाल के अंतर्गत आते गांव बोहण से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां भाई पर मौसी की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे है। जानकारी के अनुसार, गांव बोहण की रहने वाली नाबालिग ने मौसी के लड़के पर जबरदस्ती करने का आरोप लगाए है। पीड़ित लड़की ने बताया कि उसकी मौसी का लड़का उनके घर आया हुआ था और रात को जब एक ही कमरे में सो रहे थे तो भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली।

    लड़की ने कहा कि उसके भाई ने उसे कहा कि यदि वह बात अपने घर वालों को बताएगी तो इसमें उसकी और उसके परिवार की जान जा सकती है। लड़की ने 3 दिन अपने घर वालों को बात नहीं बताई, लेकिन जब लड़की बीमार हो गई तो उसकी बड़ी बहन ने उससे कारण पूछा, तो उसने बहन को सारी घटना बता दी।

    जिसके बाद मां ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बहन का लड़का घर में रहने के लिए आया हुआ था। जहां लड़के ने नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। लड़की की मां ने कहा कि पुलिस को घटना की शिकायत दे दी है।

    परिवार ने आरोप लगाए है कि एसएसपी तक मामला पहुंचने के बावजूद एक महीने बीत जाने के बाद आरोपी लड़के के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इस संबंध में जब थाना चब्बेवाल के एसएचओ से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उनके पास एक शिकायत आई है, जिसमें एक लड़की ने अपने भाई पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। थाना चब्बेवाल के एसएचओ ने कर्मचारियों को ड्यूटी पर लगा दिया है और जांच शुरू कर दी है। जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Jalandhar Road पर सरकारी बस की चपेट में आए भाई-बहन, एक की मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar Road पर सरकारी बस की चपेट में आए भाई-बहन, एक की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जालंधर रोड पर पिपलांवाला के पास सरकारी बस ने अस्पताल से दवा लेकर आ रहे भाई-बहनों और एक छोटे बच्चे को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरकारी अस्पताल से पुरहीरा वासी व्यक्ति अपनी बहन और एक छोटे बच्चे के साथ दवाइयां लेकर आ रहा था, तभी सरकारी बस ने उन्हें साइड मारी।

    इस दौरान सड़क हादसे में व्यक्ति को गंभीर चोटें आईं। जबकि घटना में उसकी बहन को बस ने बुरी तरह रौंद दिया, जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: जिले में वकील ने किया प्रदर्शन, रखी ये मांग

    Punjab News: जिले में वकील ने किया प्रदर्शन, रखी ये मांग

    होशियारपुरः जिले के कस्बा गढ़शंकर के गांवों को चुपके से होशियारपुर से अलग कर आनंदपुर साहिब से जोड़े जाने के विरोध में वकील समुदाय ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएस घुम्मन ने कहा कि होशियारपुर जिले को पहले ही कई बार विभाजित किया जा चुका है।

    ऐसे में अब फिर से जिले के कस्बा गढ़शंकर को हुशियारपुर से अलग कर आनंदपुर साहिब से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जिसका वह कड़ा विरोध करते हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वकील मौजूद रहे। उन्होंने जोरदार अदालत के बाहर जमकर नारेबाज़ी की।

  • Punjab News: 114 साल पुराने शीश महल के हालात हुए खराब, देखें वीडियो

    Punjab News: 114 साल पुराने शीश महल के हालात हुए खराब, देखें वीडियो

    देखने के लिए लगती थी लोगों की लंबी-लंबी कतारें

    होशियारपुरः जिले में 114 साल पुराना शीश महल ढहने के कगार पर है। यह शीश महल किसी समय में आकर्षण का केन्द्र था, लेकिन अब जीर्ण-शीर्ण अवस्था में पहुंच चुका है।इस शीश महल का जीर्णोद्धार लाला हंस राज जैन ने 1911 में करवाया था। इस बाजार का नाम भी शीश महल के नाम से जाना जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी भी सरकार या प्रशासन ने इस शीश महल की सुध नहीं ली। प्राचीन इमारत होने के कारण यह लोगों के आकर्षण का भी एक कारण था। लोगों ने बताया कि एक समय इसे देखने के लिए लंबी-लंबी कतारें लगती थीं। इलाके के निवासी अश्वनी शर्मा ने बताया कि यह काफी साल पुराना शीश महल है। व्यक्ति ने बताया कि 10 पैसे की पर्ची से वह महल देखने के लिए आते थे। इसे देखने के लिए एनआरआई भी आते थे। इस एतिहासिक जगह में बनी मूर्तियों की कलाकारी आकृषण का केंद्र है। उन्होंने कहा कि इसके सुधार के लिए नगर निगम को कई बार गुहार लगा चुके है। वहीं भुवेश ने कहा कि इस बाजार का नाम शीश महल से है। यहां पर लड़क और पत्थर की मूर्तियां बनी हुई हैं। इसे देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते है, लेकिन किसी भी सरकार ने इसकी देखभाल के लिए योजना नहीं बनाई और ना ही इसकी सुध ली। हालात ये हो गए हैकि कई मूर्तियां गिर चुकी है। इसमें राजा का दरबार है। व्यक्ति ने कहाकि उसने अपने समय में 2 रुपए की टिकट में खुद महल को देखा था। अब महल में दरारें पड़ चुकी है। लोगों की मांग की है, इसे दोबारा से रिपेयर किया जाना चाहिए ताकि पुरातन के एक बार फिर से बचाया जा सके।
  • Punjab News: सड़क हादसे में गर्भवती टीचर की हुई मौत

    Punjab News: सड़क हादसे में गर्भवती टीचर की हुई मौत

    होशियारपुरः माहिलपुर में आज दोपहर जेजों रोड पर बुलेवाल गुज्जरों के पास स्कूल से ड्यूटी कर वापस आ रही गर्भवती टीचर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मौके पर किसी स्कूल की निजी बस के माध्यम से घायल टीचर को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना का कारण टीचर के पर्स की तनी के पीछे आ रहे किसी स्कूल के स्टूडेंट्स की मोटरसाइकिल में फंसना था।

    जिसके चलते महिला सड़क पर गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक टीचर सरकारी स्कूल रामपुर झंझोवाल में आईटीआई की टीचर के रूप में सेवाएं दे रही थी। टीचर 8 महीने की गर्भवती थी और अगले महीने डिलिवरी होनी थी। इस घटना में मौके पर बच्चे की भी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस द्वारा परिजनों को दे दी गई है। वहीं पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

     

  • Punjab News: Online Shopping के चलते फीकी पड़ी 100 साल पुराने डब्बी बाजार की रौनक, देखें वीडियो

    Punjab News: Online Shopping के चलते फीकी पड़ी 100 साल पुराने डब्बी बाजार की रौनक, देखें वीडियो

    कई एंटीक चीजें बढ़ाती हैं बाजार की शान, ग्राहकों के इंतजार में दुकानदार

    होशियारपुरः एक जमाना था जब लोगों को गांवों से खरीदारी करने के लिए शहरों और कस्बों तक लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। कई बाजार अपनी खास चीजों के लिए मशहूर थे, लेकिन जैसे-जैसे समय बदला, आधुनिक तकनीक ने प्राचीन हस्तशिल्प के कई विकल्प पेश किए। इसी तरह, होशियारपुर का 100 साल से भी ज्यादा पुराना प्राचीन डब्बी बाजार भी कभी मशहूर हुआ करता था। आज भी इस बाजार में वो सारी चीजें मिलती हैं जो 100 साल पहले मिलती थीं या लोग घर पर जरूरत पड़ने पर खरीदते थे और ये सारी चीजें उस जमाने में लकड़ी पर नक्काशी करके और हाथी दांत का इस्तेमाल करके सजाई जाती थीं और जानवरों की सुरक्षा के लिए हाथी दांत पर प्रतिबंध लगने के बाद, अब लकड़ी की चीजों पर एक खास तरह के प्लास्टिक से नक्काशी की जाती है और ये सारा काम बहुत ही बारीकी और हाथ से किया जाता है और कई हफ्तों और महीनों की मेहनत के बाद अपना रंग दिखाता है, लेकिन आधुनिक युग में ऑनलाइन शॉपिंग के चलन के कारण इस बाज़ार की रौनक फीकी पड़ गई है और अब ये बाज़ार वीरान हो गया है। पहले इस बाज़ार में खड़े होने की जगह नहीं होती थी और दूर-दूर से ग्राहक और व्यापारी इस बाज़ार में खरीदारी करने आते थे, लेकिन अब यहाँ बैठे दुकानदार दिन भर ग्राहकों के इंतजार में बैठे रहते हैं। दुकानदार कोमल जैन, कारीगर व अन्य ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि अगर सरकार इस बाजार के प्रचार-प्रसार पर ध्यान दें, तो इस बाजार का वैभव वापिस आ सकता है, और इस बाजार से जुड़े कई मेहनती कारीगर आर्थिक तंगी से उबर सकते हैं, साथ ही इस कला और बाज़ार को भी बचाया जा सकता है, और साथ ही भविष्य में युवा भी इस काम में वापिस आकर रोजगार प्राप्त कर सकते हैं।
  • Punjab News: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक के पैर में लगी गोली, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर के गांव बारापुर के पास पुलिस और दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। मुठभेड़ में एक के घायल होने की खबर है। जानकारी देते दलजीत सिंह खाख, डीएसपी गढ़शंकर ने बताया कि दो संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना मिली थी, जिसके संबंध में गांव बारापुर के पास नाका लगाया गया था। जहां इन्हें रुकने का इशारा किया तो इन लोगों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

    इस दौरान पुलिस की गाड़ी पर गोली लगी और एक पुलिस जवान का बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने से बचाव हो गया। पुलिस की ओर से जवाबी फायरिंग के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इन बदमाशों की पहचान करनगज पाल कन्नू बसि निवासी बजिद, हरियाणा के होशियारपुर और सिमरनप्रीत सिमु इब्राहिमपुर के तौर पर हुई है। जिसमें सिमरनप्रीत घायल है। डीएसपी गढ़शंकर ने बताया कि करनगज पाल कन्नू पर असलहा का और सिमरनप्रीत पर हत्या के मुकदमें दर्ज है, दोनों जमानत पर बाहर आए हुए थे। जिसके बाद वह कोई बड़ी साजिश को अंजाम देने की फिराक में थे।

  • Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में गैंगस्टरों के खिलाफ लगातार पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। वहीं जिले के माहलपुर के गांव मेहदुद में पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में पुलिस ने गैंगस्टरों का एनकाउंटर कर दिया है। बता दें कि पिछले कई दिनों से गढ़शंकर के इलाके में 4 फायरिंग की घटनाएं सामने आई थी। इन घटनाओं में दुकानदारों पर फायरिंग की गई थी।

    वहीं बताया जा रहा है कि आज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गैंगस्टरों को काबू करने की कोशिश की, जहां आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस घटना में आरोपी की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की तरफ से उन्हीं गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया गया है जो इस फायरिंग की घटना में शामिल थे।

    2 आरोपियों का पुलिस की ओर से एनकाउंटर किया गया। बताया जा रहा है कि केशव और उसके पिता कई मामलों में पुलिस के लिए वांछित थे। आज जब इनका पीछा किया गया तो ये जेजो से गज्जर मदूद साइड की ओर जंगलों में अपनी बाइक लेकर भागे। पुलिस ने पीछा किया तो एक व्यक्ति की टांग में गोली लगी जिसे सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। फिलहाल पुलिस ने कब्जे से एक रिवॉल्वर और कुछ कारतूस बरामद हुए हैं।

    मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि बीते दिनांक 18 को कस्बा माहिलपुर में एक सुनार की दुकान पर इन दो व्यक्तियों ने फायरिंग की थी। इसके बाद पुलिस ने तफ्तीश की और आज उन्हें सूचना मिली कि दोनों शातिर इलाके में घूम रहे हैं। जब पुलिस पार्टी ने उनका पीछा किया तो उन दोनों व्यक्तियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की और एक गोली उनकी टांग में लगी। एसएसपी ने बताया कि अब इनसे और पूछताछ की जाएगी कि जिन्होंने माहिलपुर के सुनार की दुकान पर फायरिंग की उसके पीछे कारण क्या था और इनके पास जो हथियार बरामद किए गए है, वे कहां से आए है, ये सब आने वाले दिनों में स्पष्ट होगा।