Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचे कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क, नीले कार्ड को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचे कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क, नीले कार्ड को लेकर कही ये बात, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के हलका दसूहा और टांडा में आज केबिनेट मंत्री लालचंद कटारूचक्क ने दाना मंडी का दौरा किया और किसानों से मुलाकात की। केबिनेट मंत्री कटारूचक्क ने बताया कि इस बार पंजाब में केंद्र सरकार की और से 1 लाख 72 हजार मीट्रिक टन का टारगेट मिला है। वहीं हमारी तरफ से 15 लाख 90 हजार मीट्रिक टन पंजाब की मंडी में पहुंच चुका है। पंजाब सरकार की तरफ से 14 लाख 41 हजार एमटी धान की खरीद हो चुकी है और इस फसल के पैसे 24 घंटों के अंदर ही किसानों के खातों में ट्रांसफर भी हो गए है, जिसकी कुल रकम 2 लाख 700 करोड़ है। वहीं मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के हितों के लिए वचनबद्ध है और किसी तरह की कोई भी समस्या पंजाब के किसानों को नहीं आने दी जाएगी।

    वहीं दूसरी और जिन किसानों ने सरकार द्वारा रेकमेंडेड बीज 131 बिजाई थी वह फसल खराब होने पर मंत्री कटारूचक्क ने कहा कि पीड़ित किसानों को बनता उचित मुआवजा दिया जाएगा और जो लोग भी इसके लिए जिम्मेदार है उनके खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब के किसी व्यक्ति का नीला कार्ड काटा नहीं जाएगा। केंद्र सरकार चाहती हैं कि पंजाब में लोगों के कार्ड काटे जाए, लेकिन केंद्र के इस फैसले को सिरे नहीं चढ़ने दिया जाएगा। पंजाब सरकार लोगों की सेवा के लिए सदा कार्यरत है और लोगों को सरकार की सुविधाओं का उचित लाभ दिया जाएगा।

  • Punjab News: लुटेरों ने हमला कर मोबाइल, नकदी और बाइक लूटी, देखें वीडियो

    Punjab News: लुटेरों ने हमला कर मोबाइल, नकदी और बाइक लूटी, देखें वीडियो

    होशियारपुर: शहर में लुटेरों के हौसले इस कदर बढ़ गए हैं कि अब आम लोगों पर सरेराह जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। ताजा मामला मुहल्ला गुरदित्त नगर का है, जहां देर रात चार लुटेरों ने स्थानीय निवासी संजीव कुमार पर हमला कर उनकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 5 हज़ार रुपये लूट लिए। मिली जानकारी के अनुसार संजीव कुमार किसी काम से घर से बाहर गए थे और रात करीब 10 बजे लौट रहे थे।

    इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लुटेरों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। लुटेरों ने उस पर तेजधार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घायल संजीव कुमार को स्थानीय लोगों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि उसने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है और पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

  • Punjab News: Triple M School of Excellence में बस की चपेट मे आई महिला, देखें वीडियो

    Punjab News: Triple M School of Excellence में बस की चपेट मे आई महिला, देखें वीडियो

    होशियारपुर: चंडीगढ़ रोड पर स्थित Triple M School of Excellence में उस समय हादसा हो गया। जब नर्सरी में पढ़ने वाले बच्चे को स्कूल छोड़ने आई महिला स्कूल के अंदर ही बस और कार के बीच फंस गईं। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिसके बाद महिला को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    पीड़ित महिला सखराज पत्नी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह सुबह 8 बजे अपने पति के साथ बच्चे को स्कूल छोड़ने आई थीं और स्कूल के बनाए ड्रॉप पॉइंट पर ही बच्चे को उतारा जाता है। वह गाड़ी से बाहर निकलीं, तो स्कूल बस के ड्राइवर की लापरवाही के कारण वह गाड़ी और बस के बीच फंस गईं। जिससे उनका कूल्हा फ्रैक्चर हो गया। इस हादसे में बच्चे की भी जान बाल-बाल बची।

    महिला के पति और देवर ने कहा कि जब वह स्कूल प्रिंसिपल से बात करने गए तो उनका व्यवहार ठीक नहीं था और स्कूल प्रशासन को भी इस घटना से कोई खेद महसूस नहीं हुआ। जब स्कूल से सीसीटीवी फुटेज मांगा गया, तो कहा गया कि कैमरे काम नहीं कर रहे।

    पीड़ित परिवार ने थाना सदर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा मांग की है कि पुलिस स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज करे। घटना के सिलसिले में जब स्कूल प्रिंसिपल से बात की जानी चाही, तो प्रिंसिपल रेनू चहल ने मीडिया से दूरी बनाकर रखी। यदि स्कूल प्रबंधक अपना पक्ष रखना चाहते है, तो उसे भी प्रकाशित किया जायेगा।

  • Punjab News: रिहायशी इलाके में अवैध पटाखा व्यापारी का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: रिहायशी इलाके में अवैध पटाखा व्यापारी का भंडाफोड़, 1 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    शाहपुरकंडी: थाना पुलिस ने अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी सुजानपुर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अखवाना रोड स्थित एक रिहायशी इलाके में बड़ी मात्रा में पटाखे जमा किए जा रहे हैं।

    सूचना के आधार पर शाहपुरकंडी पुलिस ने मौके पर छापा मारा, जहां एक गोदाम पटाखों से भरा हुआ मिला। पुलिस ने तत्काल गोदाम को सील कर दिया और आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।

    डीएसपी ने बताया कि जिले में बिना लाइसेंस के पटाखे बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि बिना अनुमति के पटाखों का भंडारण या बिक्री करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: सिविल सर्जन कार्यालय में लगातार चोरी की वारदातें, देखें वीडियो

    Punjab News: सिविल सर्जन कार्यालय में लगातार चोरी की वारदातें, देखें वीडियो

    होशियारपुर: शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। बीते पाँच दिनों से सिविल अस्पताल के पीछे स्थित सिविल सर्जन कार्यालय में लगातार चोरी की घटनाएँ हो रही हैं। चोर अब तक कार्यालय की चार अलग-अलग शाखाओं को निशाना बना चुके हैं। सिविल सर्जन कार्यालय के सुपरवाइजर संजीव कुमार ने बताया कि 2 अक्टूबर को मलेरिया शाखा के स्टोर से नई फॉगिंग मशीन का पीतल और तांबे का सामान चोरी कर लिया गया।

    अगले दिन 3 अक्टूबर को मुख्य मलेरिया शाखा की ग्रिल निकालकर एसी, फ्रिज के कंप्रेसर और अन्य सामान ले जाया गया। इस संबंध में थाना मॉडल टाउन पुलिस को शिकायत दी गई थी। 4 अक्टूबर को चोरों ने फिर से कार्यालय में घुसने की कोशिश की, लेकिन इस बार उन्हें कुछ हाथ नहीं लगा। 5 अक्टूबर की रात उन्होंने चौकीदार की मौजूदगी के बावजूद अकाउंट ब्रांच का ताला तोड़कर एसी, चार पंखे और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

    सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि चोर कार्यालय की वह पेन ड्राइव भी ले गए जिसमें सभी कर्मचारियों की तनख्वाह से जुड़ा महत्वपूर्ण डेटा रिकॉर्ड था। घटना की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन के एसएचओ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने जल्द ही कार्रवाई का भरोसा दिया। लगातार हो रही इन चोरियों से कार्यालय के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है और यह सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर सरकारी दफ्तरों में मौजूद संवेदनशील रिकॉर्ड को ऐसे चोरों से कैसे सुरक्षित रखा जाए।

  • Punjab News: एक किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    Punjab News: एक किलो हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार

    होशियारपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिमक के तहत टांडा उड़मुड़ की पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक किलो से अधिक हेरोइन बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन की बाजार में कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि बरामद की गई हेरोइन को आरोपी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत मंगवाते थे। पुलिस जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान में ग्रुप ऑफ कैमल के द्वारा हेरोइन तैयार की गई है। आरोपियों में खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

     

  • Punjab News: मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की विभिन्न संगठनों ने की निंदा, प्रदर्शन कर जताया रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की विभिन्न संगठनों ने की निंदा, प्रदर्शन कर जताया रोष, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर वकील द्वारा जूता फेंकने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस घटना के बाद देश भर के विभिन्न संगठनों में रोष देखने को मिल रहा है। वहीं इस संबंध में आज होशियारपुर के विभिन्न संगठनों ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की और आरएसएस व भाजपा का पुतला फूंका गया।

    संगठनों के नेताओं ने कहा कि अगर इस जगह पर सामान्य वर्ग का सीजीआई होता, तो अगर किसी दलित या अन्य अल्पसंख्यक ने ऐसी घटना को अंजाम देने की कोशिश की होती, तो अब तक उस पर रासुका लगा दी गई होती, लेकिन आश्चर्यजनक है कि इस घटना को अंजाम देने वाले वकील के खिलाफ अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

    उन्होंने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है, पहले भी कई बार दलित समाज के लोगों को निंदा सहनी पड़ी है। भाजपा हमेशा ही दलितों को निचा दिखाना चाहती है, जो बहुत ही गलत है। इसी के चलते मोहन भागवत का पुतला फूंक प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सभी लोगों को जागृित होकर इस तरह की घटना पर कड़ा संज्ञान लेना चाहिए।

  • Punjab News: सेहत विभाग की टीम ने फ़ैक्ट्रियों, दुकानों और बेकरियों में की रेड, देखें वीडियो

    Punjab News: सेहत विभाग की टीम ने फ़ैक्ट्रियों, दुकानों और बेकरियों में की रेड, देखें वीडियो

    होशियापुरः त्यौहारी सीजन शुरू होते ही सेहत विभाग की टीम एक्शन मोड में आ गई है। दरअसल, त्यौहारी सीजन के दौरान मिलावटखोर भी अधिक मुनाफा कमाने के लिए नए-नए तरीके तलाश रहे हैं। लेकिन वह स्वास्थ्य विभाग की पैनी नज़र से वे बच नहीं सकते। जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी कड़ी में सिविल सर्जन डॉ. बलवीर कुमार के निर्देश पर आज जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जतिन्दर कुमार भाटिया, फूड अधिकारी विवेक कुमार तथा उनकी टीम ने कोट फतौही, महिलपूर, चब्बोवाल और आसपास की मिठाई की फ़ैक्ट्रियों, दुकानों व बेकरियों पर छापे मारकर मिठाइयों के बड़े स्तर पर सैंपल लिए।

    इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. बलवीर कुमार ने बताया कि जिले के लोगों को साफ-सुथरे खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कई बार मिलावटखोर अधिक कमाई के लिए घटिया खाद्य पदार्थ बेच देते हैं। मिलावटखोरों को चेतावनी देते हुए कहा कि लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ करने वालों पर कानूनी सख्ती होगी।

    इन दिनों दूध व पनीर की आमतौर पर कमी हो जाती है, जिसके कारण कुछ विक्रेता घटिया पदार्थों का इस्तेमाल कर लेते हैं। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से अपील की कि वह दूध, पनीर, देसी घी, तेल व मिठाइयां खरीदते समय अच्छी तरह से जांच कर ही खरीदें। यदि किसी को किसी दुकानदार के बारे में शिकायत हो तो वह सिविल सर्जन कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

  • Punjab News: कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने राजवीर जवंदा के निधन पर जताया गहरा दुख, देखें वीडियो

    Punjab News: कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने राजवीर जवंदा के निधन पर जताया गहरा दुख, देखें वीडियो

    होशियारपुरः कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी से होशियारपुर के विधायक ब्रह्म शंकर जिम्पा ने राजवीर जवंदा के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब को बहुत बड़ी क्षति हुई है। राजवीर एक बहुत ही अच्छे दिल वाले और प्रसिद्ध गायक थे और ऐसा गायक मिलना बहुत मुश्किल है।

    पंजाब के लोगों और पंजाब के युवाओं का उनसे गहरा लगाव था। हर बच्चे की जुबा पर उनका नाम था। उन्होंने कहा कि वह पूरे परिवार, आम आदमी पार्टी और पूर शहर की की ओर से उनके प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। सभी को उम्मीद थी कि शायद वह अपनी चोटों से ठीक हो जाएंगे, लेकिन किस्मत के आगे किसी की नहीं चलती है। हमारी यही दुआ है कि भगवान उनके परिवार को इस अपूर्ण क्षति से निपटने का बल दे।

  • Punjab News: नहर में गिरा बजरी से भरा ट्रक

    Punjab News: नहर में गिरा बजरी से भरा ट्रक

    होशियारपुरः कोटफतूही में पंजौर गांव के पास बिस्त दोआब नहर का किनारा ना होने के कारण बजरी से भरी एक 20 टायरों वाली ट्रक नहर में गिरकर पलट गया। घटना में चालक ने काफी संघर्ष कर अपनी जान बचाई। वहीं बठिंडा के रहने वाले ट्रक ड्राइवर काला पुत्र पाल सिंह ने बताया कि वह ट्रक में बजरी भरकर बिस्त दोआब नहर के रास्ते मेहटियाणा के रास्ते से बठिंडा जा रहा था।

    जब वह नहर किनारे वाली इस सड़क पर पहुंचा तो पंजौर गांव के पास सामने से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आ रही थी जिसमें पराली के गांटे लदी हुई थी, जिससे सड़क पूरी तरह बंद हो गई। उसने अपनी गाड़ी को नहर की तरफ मोड़ा लेकिन रात होने के कारण और नहर के किनारे ना होने की वजह से उसकी गाड़ी नहर में गिरकर पलट गई। घटना में चाल को चोटें आईं। गनीमत यह रही कि नहर में पानी कम होने के कारण चालक ने संघर्ष करके जान बचाई।

    इस दुर्घटना में गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के अंदर चालक का फोन तथा अन्य कीमती सामान पानी में बह गया। बिस्त-दोआब नहर की मुख्य सड़क के किनारे का अभाव काफी समय से रहा है। इसी तरह की दुर्घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं, लेकिन नहर विभाग के उच्च अधिकारी और स्थानीय विधायक व सांसद तथा इलाके की प्रमुख अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे।जिसके चलते इलाका निवासियों ने नहर के किनारे जल्द से जल्द रेलिंग लगाने की मांग की है।