Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: गुरुद्वारा में पाठी, इटली में लड़कियों को छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुद्वारा में पाठी, इटली में लड़कियों को छेड़ने के आरोप में गिरफ्तार, मौत, देखें वीडियो

    जालंधरः होशियारपुर के युवक सुखविंदर सोनू (23) की इटली में पुलिस हिरासत में मौत होने का मामला सामने आया है। जिसकी सूचना मिलते ही परिजनों में मातम छा गया है। परिवार ने बताया कि सुखविंदर धार्मिक था और गांव के गुरुद्वारे में पाठी रहा है।

    आपको बता दें मां ने गहने गिरवी रखकर 15 लाख का कर्ज उठाकर बेटे को इटली भेजा था। बेटे के लौटने और परिवार की गरीबी खत्म होने के इंतजार में मां का 2 साल पहले निधन हो गया। घर पर बुजुर्ग पिता को तो 1 दिन पहले इटली से मिले लेटर से ये भी समझ नहीं आया कि हुआ क्या है। पड़ोस के पढ़े-लिखे लोगों को भी लेटर दिखाया, लेकिन कोई भी उसमें इटालियन भाषा में लिखी बातों को समझ नहीं पाया। इसके बाद गांव के ही किसी युवा ने AI के जरिए इटालियन से लेटर को पंजाबी में कन्वर्ट किया। उसने बताया अंकल जी सुखविंदर की तो मौत हो गई है, इसमें यही लिखा है। इसके बाद फिर गांव के ही इटली में रहते दूसरे युवकों से पता करने को कहा। जब युवकों ने वहां की पुलिस से पता किया तब जाकर कंफर्म हुआ कि सच में मौत हुई है। सुखविंदर गांव मियानी का रहने वाला था।

    उन्होंने बताया कि लड़कियों की तरफ उसका कभी ध्यान तक नहीं था। 5 साल पहले 11वीं तक पढ़ने के बाद वह इटली चला गया था। ये सुन परिवार में चीख-पुकार मच गई।

    मृतक की बहन अमनदीप ने बताया कि भाई से जब लास्ट टाइम बात हुई थी तो उसने बताया था कि वह 21 जून को वाटर पार्क में घूमने के लिए गया था। इस दौरान वहां पर तीन लड़कियां सेल्फी ले रही थीं और बातें कर रही थी। पार्क के बीच से गुजरते उसका हाथ एक लड़की के हाथ से छू गया। इसके बाद लड़कियों ने बहस करनी शुरू कर दी और पुलिस को कॉल कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया था।

  • Punjab News: प्रसिद्ध उद्योगपति से घर से करोड़ों रुपए की आभूषण गायब

    Punjab News: प्रसिद्ध उद्योगपति से घर से करोड़ों रुपए की आभूषण गायब

    होशियारपुरः शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति अशोक जैन के घर से गहने गायब होने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब 2 करोड़ रुपये के सोने और हीरों के आभूषण रहस्यमय ढंग से गायब हो गए हैं। परिवार द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।परिवार के सदस्यों के अनुसार ये आभूषण कई वर्षों से घर की पहली मंजिल पर बने पूजा घर में एक अलमारी के अंदर रखे लॉकर में संधारित थे। ये आभूषण परिवार की विरासत का हिस्सा बताए जा रहे हैं और इनमें पूर्वजों के कीमतीगहाने भी शामिल थे।

    घटना का पता तब चला जब सुबह अशोक जैन की पत्नी त्रिप्ता जैन किसी काम से पूजा घर में गईं। जैसे ही उन्होंने अलमारी खोली तो अंदर का लॉकर खुला देखकर वे हैरान रह गईं। इसके बाद परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे और लॉकर की जांच की गई। जांच के दौरान सामने आया कि लगभग एक किलो सोने के आभूषण और दो हीरे के सेट गायब थे। परिवार ने चोरी हुए आभूषणों की कुल कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई है। मामले को और भी रहस्यात्मक बनाने वाली बात यह रही कि लॉकर के पास बिजली की तार का एक टुकड़ा, दो सैल और एक चुम्बक मिला है।

    प्रारंभिक तौर पर शक जताيا जा रहा है कि चोर लॉकर खोलने के लिए इन चीजों का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि इस संदर्भ में पुलिस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सबूत एकत्र करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमराओं की फुटेज खंगालने के साथ-साथ अन्य तकनीकी पहलुओं की भी जांच कर रही है ताकि चोरी के पीछे शामिल व्यक्तियों तक पहुंचा जा सके। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसियों का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इस चोरी के रहस्य से पर्दा उठेगा।

  • Punjab News: पूर्व मंत्री विजय सांपला के घर पहुंची SIT ने जारी किया समन, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व मंत्री विजय सांपला के घर पहुंची SIT ने जारी किया समन, देखें वीडियो

    होशियापुरः बहबल कलां गोलीकांड मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम SIT टीम आज सुबह पूर्व केंद्रिय मंत्री विजय सांपला के घर पहुंची। जहां एसआईटी टीम द्वारा एक बाद फिर से विजय सांपला को समन जारी किया। जारी समन के अनुसार उन्हें 28 जून को पेश होने के निर्देश दिए गए। इससे पहले विजय सांपला मंगलवार को जालंधर पीएपी कॉम्प्लेक्स में एसआईटी के सामने पेश हुए थे। एसआईटी के समक्ष पेश होने के बाद विजय सांपला ने कहा था कि उन्हें वर्ष 2018 में राज्यपाल को सौंपे गए मांग पत्र के संबंध में पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

    आज एसआईटी द्वारा समन जारी को लेकर मामले की जानकारी विजय सांपला ने कहा कि उन्हें 28 जून को पेश होने के लिए कहा गया। सांपला ने कहाकि वह एसआईटी को सहयोग करने के लिए तैयार है, लेकिन वह मामले को लेकर कहाकि जिस वजह से उन्हें बुलाया जा रहा है, उस संबंधी दस्तावेज उपलब्ध करवाए जाए। सांपला ने कहा कि वह अपना और एसआईटी का समय बर्बाद नहीं करना चाहते।

    ऐसे में अभी तक एसआईटी द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाए गए, ऐसे में वह मुद्दे पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। सांपला का आरोप है कि राजनीति के बदलाव में यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि किस स्टेटमेंट को लेकर वह बयान दें। क्योंकि उन्हें अभी तक समन जारी होने के मामले में दस्तावेज उपलब्ध करवाने की अपील की है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि उन्हें दबाव बनाने या डराने की मंशा से बुलाया गया है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि एसआईटी की जांच में वह पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि इस केस में भाजपा का सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है।

  • Punjab News: इंसानियत शर्मसार, पत्नी का चाकू मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: इंसानियत शर्मसार, पत्नी का चाकू मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के थाना हाजीपुर आते गांव दगन नजदीक ईंट भट्ठे पर एक प्रवासी द्वारा तेजधार चाकू से पत्नी का कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी अनुसार मजदूर लक्ष्मी नारायण पत्नी के साथ दगन ईंट भट्ठे पर काम करता था। बीती रात 2 बजे करीब लक्ष्मी नारायण की किसी बात को लेकर अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हो गया। जिसके चलते उसने गुस्से में अपनी पत्नी के पेट में चाकू से कई बार बार किए।

    इस घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतिका का पहचान 27 वर्षीय ज्योति के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी लक्ष्मी नारायण ने पत्नी के शव को चारपाई के नीचे छुपाने की कोशिश की। इसी दौरान पास में रखा पंखा गिर गया और शोर सुनने पर पड़ोसियों को वारदात का पता चल गया। पड़ोसियों ने वारदात की जानकारी हाजीपुर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम और हाजीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के रहने वाले हैं।

    जानकारी देते हुए थाना मुखी हरप्रेम सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि दगन नजदीक ईंट भट्ठे पर महिला का कत्ल हुआ है। मौके पर पहुंचकर देखा तो मृतक महिला पूजा पत्नी लक्ष्मी नारायण जिसका कत्ल उसके पति लक्ष्मी नारायण ने कर दिया । मौके पर हमने फॉरेंसिक टीम बुलाकर जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी पति लक्ष्मी नारायण को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक महिला पूजा के भांजे अजय कुमार ने बताया कि मेरी मौसी को देर रात मेरे मौसा लक्ष्मी नारायण ने चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। वारदात का तब पता चला जब रात को उनकी झुग्गी से कुछ गिरने की आवाज आई उठकर देखा तो मौसा ने मौसी का कत्ल कर दिया था और उसकी लाश को चारपाई के नीचे छुपाने की कोशिश कर रहा था। जब हमने शोर मचाया तो वह भाग गया।फिर हमने इसकी सूचना हाजीपुर पुलिस को दी।

    जानकारी देते हुए थाना मुखी हरप्रेम सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी के दगन नजदीक ईंट भट्ठे पर महिला का कत्ल हुआ है । मौके पर पहुंचकर देखा तो मृतक महिला पूजा पत्नी लक्ष्मी नारायण जिसका कत्ल उसके पति लक्ष्मी नारायण ने कर दिया । मौके पर हमने फ्रेंसिक टीम बुलाकर जांच की जा रही है और जल्द ही फरार आरोपी पति लक्ष्मी नारायण को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की दी धमकी, आरोपी काबू

    Punjab News: नाबालिग से दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने की दी धमकी, आरोपी काबू

    होशियारपुरः होशियारपुर में एक 16 साल की नाबालिग से कथित तौर पर दुष्कर्म करने, उसका अश्लील वीडियो बनाने और उसे ब्लैकमेल करने के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने मां की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

    इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा है। सोशल मीडिया पर युवती की युवक से दोस्ती हुई थी, जिसके बाद दोनों बातचीत करने लगे। इस दौरान युवक नाबालिग से उससे मिलने उसके अकादमी में आया करता था और उससे पैसे की डिमांड करता था।

    15 दिसंबर, 2025 को आरोपी लड़की को अपने साथ एक मकान में ले गया, जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो भी बनाई। इस दौरान युवक नाबालिग से पैसे की डिमांड करता था मना करने वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। हाल ही में लड़की ने अपनी मां को इस घटना के बारे में बताया जिस पर महिला ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

     

  • Punjab News: गैंगस्टर मन्ना का जेल से वीडियो वायरल, कई अफसरों पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: गैंगस्टर मन्ना का जेल से वीडियो वायरल, कई अफसरों पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः तलवंडी जेल का ‘कैटेगरी A’ का गैंगस्टर मनप्रीत सिंह मन्ना का वीडियो वायरल हुआ है। मन्ना होशियारपुर जेल में बंद है। वह वीडियो में बोल रहा है। मेरे हाथ में फोन है, जेल में एक सिक्योरिटी डिप्टी मैडम आशा रानी है। मैं घबराया इसलिए हूं क्योकि मुझे पिछले चार दिन से सोने नहीं दिया जा रहा है। अभी सुबह के 4 बजे हुए है। मेरे से पैसे हर रोज पैसे की डिमांड की जा रही है। अभी मेरे जेब में आइस है, यह जेल में कहां से आ गई। पैसे देने से मना करने पर बाहर से पुलिस मुलाजिम बुलाकर जिनका नाम गुरविंद्र सिंह और एक ओर मुलाजिम मोगा से है, जो एक नंबर चक्की और दो नंबर चक्की में है, मैं पांच नंबर चक्की में हूं। वो लड़कों को बहुत पीटा गया है। मैं भगवंत मान सरकार से अपील करता हूं कि हमारे लिए एक प्रोग्राम बनाए या फिर हमारे गोली मार दे। हम गोली से नहीं डरते। हमारा इन पुलिस से खैड़ा छुड़ाओं साहब। कहां से रोज-रोज पैसे दे हम। भगवंत मान साहब मैं आपको इमानदार लीडर समझता हूं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    6 नंबर चक्की में 11 जून को 2 बजे से लेकर 6 बजे तक गलत काम हुआ है, ये कौन थे हमको इसका नहीं पता है। मैंने सुपरिडेंट, डिप्टी सभी को बताया कि एक लड़का और लड़की गलत काम कर रहे थे। बाद में हमको न बोलना। लेकिन मेरे को नहीं पता था ये इतनी बड़ी अफसर हैं मैं नहीं बोलता। अफसर तगड़ी है जो बाहर से मुलाजिम बुलाकर अंदर कुटवा रही है। ये देखलों मेरे गेट तोड़ने की कोशिश की गई, यहां कैमरा लगा हुआ है। मैंने खून के साथ भी लिखा आज हमें ये मारे गए हमें बचाया जाए। कोई भी आगे नहीं आया। बेनती है जनाब हमारे गोली मरवादो, कोई प्रोग्राम बनाओ कोई भाषा सिखाओ यहां व्यस्त रहे। यहां पर अगर कोई सुधरना चाहता है तो वह गलत लोगों के साथ ही रहेगा। मेरा दिमाग इतना खराब हुआ पड़ा है मेरे को गुरु ग्रंथ साहिब की कसम मैं मरने से नहीं डरता। मेरे पर तड़के गोली चला दो हुनें गोली चलादो मैं मरने से नहीं डरता। ऐसी जिदंगी नहीं काटी जा सकती। मैं पहले कपूरथला मेें था। वहां पर सुपरिडेंट शामलाल ज्योति उसके फोन बेचता अरुण (अनु) वह 2 लाख में फोन बेचता और साथ गरीबों को पीटता। मैंने सुपरिडेंट साहब को कहता 20 दिन हमे 2 जाने को बंद रखा तीन जाने को उसमें एक जवाक 20 साल का नवप्रीत नवी ठीक है। पुलिस ने उसको पीट-पीट ओ हाल करता बाद में जेल बरेक का पर्चा डाला झूठा। आप उससे मिलकर देख ले क्या आपको वह गैंगस्ट लगता। 20 साल की उम्र में जिसने इतना कुछ झेल लिया वह सही जगह जाएगा। जनाब जो सुधरना चाहते है उन्हें सुधरने दो। ऐसे अफसरों से हमारा खैड़ा छुड़ाओ। रोज हमे रिमांड पर ले जाते है। काम दो, पिस्तौल दो, बंदे पकड़वा दो रोज-रोज कैसे बंदे पकड़वादे। किसकी मां का पुत्त मरवा दिए। सुनो साडी गल जनाब, सुनो आह देखलो किना ऊंची मैं बोली जाना, ऐथे पांच मुलाजिमा की ड्यूटी है। आता कोई यहां पर। इससे पहले गेट पट्टी जा रहे थे। मैं खून के साथ लिख दिया। मेरे बेनती है हमारा मेडिकल करवाया जाए तड़के। हमारे पर बहुत शीदत हुया या सानू गोली मार दीती जावे। हम बिल्कुल नहीं डरते। चार दिन से मुझे सोने नहीं दिया गया। सीसीटीवी यहां लगे है चेक कर लिए जाए। सिर्फ बातें ही है युद्ध नशे के विरुद्ध। गैंगस्टरों क्या आपने सुधारना आप हमको आतंकवादी बनाना चाहते है।    
  • Punjab News: जंग का मैदान बना थाना, पुलिस कर्मचारी पति-पत्नी में विवाद से हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: जंग का मैदान बना थाना, पुलिस कर्मचारी पति-पत्नी में विवाद से हुआ हंगामा, देखें वीडियो

    थाना का घेराव कर किया चक्का जाम, पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी

    होशयारपुरः जिले के थाना इंडस्ट्रियल फोकल प्वाइंट पुरहीरा में उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब पंजाब पुलिस में तैनात पति-पत्नी के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद ने थाने के अंदर ही हंगामे का रूप ले लिया। हालात इतने तनावपूर्ण हो गए कि अलग-अलग थानों से अतिरिक्त पुलिस बल और थाना मुखियों को मौके पर बुलाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, एक नाबालिग नौजवान को लेकर थाने में दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। आरोप है कि मां द्वारा नाबालिग की पिटाई थाना के अंदर की गई, जिसकी सूचना मिलते ही कई थानों में थाना मुखी रह चुका उसका चाचेरा पिता नौजवान को छुड़वाने के लिए थाने पहुंच गया। ऐसे में जब वह नाबालिग को अपने साथ थाना से बाहर लेने लगा तो महिला कांस्टेबल मां ने विरोध करते हुए कहा कि “यह मेरा पुत्र है, तेरा नहीं।” इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई, जो देखते-देखते हाथापाई में बदल गई। थाना के अंदर ही दोनों पक्ष एक-दूसरे से उलझ पड़े, जिस कारण माहौल पूरी तरह गरम हो गया। इस घटना के दौरान थाना के मुखी की गैरहाजिरी के कारण स्थिति और बिगड़ गई। हालात को नियंत्रण में लाने के लिए हुषियारपुर के कई थाना स्थानों से पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद स्थिति को संभाला गया। मामले ने उस वक्त और अधिक तूल पकड़ लिया जब बेगमपुरा टैगर फोर्स के नेता और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में थाना के बाहर एकत्र हो गए। उन्होंने थाना का घेरा डालते हुए सड़क पर चक्का जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।  प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि महिला कांस्टेबल ने उनके एक साथी को जाती-सूचक शब्द कहे। जिनकी उनके पास रिकार्डिंग भी थी। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच करके दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उधर, मौके पर पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिया कि पूरे मामले की जांच की जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल इस घटना ने पुलिस महकमे और शहर में चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। इस मौके पर जब वरिष्ठ अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों का राजीनामा करवा कर धरने को खत्म कर माहौल शांत करवाया गया।  
  • Punjab News: इस इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

    मुकेरियांः होशियारपुर के मुकेरियां हलके के अधीन आते गांव खड़क बलां में सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया। दरअसल, देर रात तेंदुआ देखने के बाद लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। तेंदुए की मौजूदगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद से पूरे इलाके के ग्रामीणों में भारी दहशत और खौफ का माहौल बना हुआ है। वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति रात के समय सड़क किनारे बैठे तेंदुए की क्लिप बना रहा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    वीडियो बनाने वाला शख्स बैकग्राउंड में जानकारी देते हुए बता रहा है कि यह तेंदुआ मुकेरियां-हाजीपुर रोड पर स्थित खड़क ब्ला गांव के नजदीक बैठा है। इसके साथ ही वह वीडियो के जरिए स्थानीय निवासियों और राहगीरों से इस रूट पर बेहद सतर्क और सावधान रहने की अपील भी कर रहा है। हालांकि, यह वायरल वीडियो सटीक रूप से किस दिन का है, इसकी पूरी और आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। लेकिन वीडियो सामने आने के बाद वन्यजीव प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने रात के समय इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों और ग्रामीणों को विशेष रूप से अलर्ट रहने की सलाह दी है।  
  • Punjab News: घर का सामान लेने जा रही स्कूटी सवार देवरानी-जेठानी को ट्रक ने कुचला, देखें वीडियो

    Punjab News: घर का सामान लेने जा रही स्कूटी सवार देवरानी-जेठानी को ट्रक ने कुचला, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के मुकेरियां में एक सड़क हादसे में 2 महिलाओं की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार  महिलाएं रिश्ते में देवरानी-जेठानी थीं। घटना मुकेरियां के एसपीएन कॉलेज के पास हुई, जब एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। एक महिला का पति आर्मी में जबकि दूसरी का विदेश में रहता है।

    ये हुई मृतकों की पहचान
    मृतक महिलाओं की पहचान परमजीत कौर (36) और कर्मजीत कौर (35) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों आज काम के लिए मुकेरियां गई थीं और वापसी के समय यह हादसा हुआ। वे मुकेरियां के पंडोरी गांव की रहने वाली थीं।

    मिली जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक स्कूटी समेत एक महिला को कई मीटर तक घसीटता ले गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद एक महिला को ट्रक के नीचे से निकाला था।

    पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है और मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों मृतक महिलाओं के शवों को सिविल अस्पताल में रखवा दिया गया है।

     

  • Punjab News: Punjab National Bank में ग्रिल काटकर घुसे चोर, दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab News: Punjab National Bank में ग्रिल काटकर घुसे चोर, दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में हलका दसूहा नजदीक कस्बा ऊंची बस्सी में चोरों ने पंजाब नेशनल की बैंक को निशाना बनाया। बैंक की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर दाखिल हुए चोर द्वारा पूरे बैंक को खंगाला गया। गनीमत रही कि चोर बैंक के सेविंग लॉकर तक नहीं पहुंच पाया। ओर जाते हुए एक टेबलेट ले गया। सुबह सवेरे घूमने निकले लोगों ने बैंक की खिड़की की गर्ल टूटी हुई देखी तो घटना का पता चला। जिसके बाद मामले की जानकारी गांव के मुखिया सहित पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक मैनेजर को फोन कर बैंक बुलाया।

    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बैंक से मिली फुटेज में साफ देखा जा रहा कि एक चोर बैंक की बाउंड्री में देर रात्रि 11.41 बजे पहुंचा। जिसके बाद वह एक छोटी आरी की मदद से बैंक की खिड़की की ग्रिल को काटना शुरू कर देता है। ठीक 15 मिनट उपरांत वह बैंक में घुस गया। जिसके बाद एक घंटे से अधिक समय तक चोर ने पूरे बैंक को खंगालना शुरू कर दिया।

    घटना के दौरान चोर जाते समय एक टेब लेकर फरार हो गया। बैंक के सीनियर मैनेजर निखिल भगत ने बताया कि इलाके के लोगों सहित पुलिस ने बैंक की ग्रिल टूटे होने की सूचना दी जिसके बाद बैंक पहुंच ओर सारे सी सीटीवी चेक किए जुमे चोर के बैंक के अंदर घुसने का खुलासा हुआ। वहीं बैंक अधिकारी ने बताया कि हमारे द्वारा हमारे जांच दौरान अभी तक एक टेबलेट ही चोरी हुआ है। वहीं बैंक का सेफ लाकर पूरी तरह सुरक्षित है। मौके पर बैंक पहुंचे जांच पुलिस अधिकारी एसआई मनजोत ने बताया कि सारी जांच कर ली गई है। इलाके में अन्य सी सीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा। जल्द ही चोर की पहचान कर उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।