Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: Civil Hospital पर लगे इलाज न करने के आरोप, भाजपा हलका इंचार्ज मौके पर पहुंची, देखें वीडियो

    Punjab News: Civil Hospital पर लगे इलाज न करने के आरोप, भाजपा हलका इंचार्ज मौके पर पहुंची, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर का सिविल अस्पताल सवालों के घेरे में आ गया है। कुछ लोगों और भाजपा की हलका इंचार्ज ने अस्पताल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। दरअसल, गढ़शंकर के गांव कोट के 2 भाई 3 जून से मारपीट के कारण सिविल अस्पताल में भर्ती होने के लिए आए हैं, लेकिन घायलों का आरोप है कि सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उनका इलाज नहीं किया है। वहीं भाजपा की हलका इंचार्ज ने भी जायजा लेने दौरान घायलों का इलाज न होने की बात कही।

    सिविल अस्पताल में भर्ती घायल राम दास पुत्र सरवन राम ने भाजपा हलका इंचार्ज निमिशा मेहता को बताया कि 3 जून की रात को गांव के ही कुछ लोगों ने उसके घर पर हमला कर तोड़फोड़ की थी और उसके साथ मारपीट भी की गई, जिससे वह और उसका बड़ा भाई जसवीर सिंह घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया, लेकिन कई दिन बीत जाने के बावजूद डॉक्टरों ने उनका इलाज नहीं किया। राम दास ने बताया कि इस संबंध में डॉक्टरों ने कहा कि जब तक पुलिस उनके बयान दर्ज नहीं करती, तब तक उनका इलाज नहीं किया जाएगा।

    भाजपा हलका इंचार्ज ने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह शर्मनाक है कि डॉक्टरों ने मारपीट के दौरान घायल मरीज का इलाज नहीं किया। उन्होंने कहा कि वह 3 जून को ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों के खिलाफ उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगी। इस संबंध में जब डॉ. परम हंस से बात की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को नकारते हुए कहा कि जब राम दास और जसवीर सिंह को घायल अवस्था में उनके पास लाया गया था तो उन्होंने मौके पर ही कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद घायलों का इलाज शुरू कर दिया था। डॉ. परम हंस ने कहा कि जसवीर सिंह के सिर में चोट लगी है जबकि राम दास की अंगुलियों में फ्रैक्चर है और अस्पताल में संबंधित डॉक्टर के न होने के कारण दोनों घायलों को आज रेफर किया जा रहा है।

  • Punjab News: 1100 एकड़ जमीन Acquire को लेकर किसानों का विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News: 1100 एकड़ जमीन Acquire को लेकर किसानों का विरोध, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गांव पुरहीरां और शेरगढ़ में लगभग 1100 एकड़ जमीन अधिग्रहित करने का मामला गर्मा गया है। किसानों की ओर से इसका विरोध करना शुरू कर दिया गया है। सरकार की ओर से इस जमीन को एक्वायर करके पुडा कॉलोनियों का निर्माण करवाया जाना है।

    किसानों ने बताया कि सरकार उनकी मर्जी के बिना उनकी जमीनें अधिग्रहित करने जा रही है। जबकि गांव के लोग अपनी जमीनें बेचने के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने बताया कि पुरहीरां और शेरगढ़ की जमीन साल में तीन फसलें उगाती है और सुप्रीम कोर्ट का भी आदेश है कि जहां तीन फसलें उगाई जाती हो वहां जमीन अधिग्रहित नहीं की जा सकती, तो फिर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी सरकार धज्जियां उड़ा रही है। उन्होंने सीधे तौर पर चेतावनी देते कहा कि यदि उनकी जमीनों को अधिग्रहित करने की कोशिश की, तो वे इसे कभी भी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

  • Punjab News: Police Station से कुछ ही दूरी पर महिला से लूट, देखें वीडियो

    Punjab News: Police Station से कुछ ही दूरी पर महिला से लूट, देखें वीडियो

    होशियारपुर : जिले मे बुजुर्ग महिला से लूट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार महिला जब गुरुद्वारे में माथा टेकने जा रही थी। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो लुटेरे आए और पर्स छिन कर मौके से फरार हो गए।

    घटना के बाद बुजुर्ग महिला ने बताया कि पर्स में दवाइयां, मोबाइल, पैसे और कागजात थे। इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि जब दो लुटेरे फरार हो रहे हैं, तो बुजुर्ग महिला उनके पीछे दौड़ती हैं। हैरानी की बात यह है कि घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर थाना मॉडल टाउन है।

    घटना की सूचना मिलते ही थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इलाके मे लगे CCTV कैमरे खंगाल रही है।

  • Punjab News: दुबई में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा व्यक्ति, परिवार ने लगाई गुहार, देखें वीडियो

    Punjab News: दुबई में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा व्यक्ति, परिवार ने लगाई गुहार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के हलका मुकेरियां अधीन आते गांव सीपरियां का व्यक्ति दुबई के अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित रमेश लाल 2023 को दुबई गया था। रमेश बहुत गरीब परिवार से संबंधित है। रमेश दुबई में मजदूरी करने के लिए काम के सिलसिल से गांव सीपरियां से गया था, लेकिन आज वह दुबई के किसी निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई कर रहा है।

    जानकारी देते हुए रमेश की माता ने बताया कि रमेश के घर पत्नी और 2 बच्चे हैं। घर में कमाने वाला अकेला रमेश है। वह दुबई में लेबर के काम के लिए गया था, लेकिन 4 महीने पहले वह काम करते समय चक्कर खाकर गिर गया था। उसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    जहां अब उसकी हालत बहुत ज्यादा गंभीर है। रमेश की माता ने बताया कि परिवार चाहता है कि उसे घर वापस लाया जाए। परिवार ने कहा कि उसे घर लाने में 7 लाख का खर्चा बताया जा रहा है। परिवार काफी गरीब है ऐसे में वह 7 लाख का बंदोबस्त कहां से करें। रमेश के परिवार ने पंजाब सरकार और केंद्र सरकार से रमेश को घर वापस लाने में सहयोग की मांग की है।

  • Punjab News: इस Toll Plaza को लेकर लोग हुए परेशान, प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: इस Toll Plaza को लेकर लोग हुए परेशान, प्रशासन को दी चेतावनी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर तलवाड़ा से हिमाचल के शहर दौलतपुर को जाने वाले मुख्य मार्ग के अधीन आते मरवाड़ी टोल बेरियर से काफी लोग परेशान है। दरअसल, टोल के नजदीक पंजाब के दर्जन से ज्यादा गांव है, जिन्हें टोल देने के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि पंजाब हिमाचल बॉर्डर पर रहने वाले लोग जो पंजाब के हैं वह जितनी बार भी यहां से गुजरते हैं 70 रुपए टोल देकर गुजरना पड़ता है।

    बता दें कि पंजाब हिमाचल सीमा का आखिरी गांव भटौली जो हिमाचल टोल बेरियर से महज 10 से 20 मीटर दूर है। उन्हें यदि किसी काम के लिए हिमाचल जाना पड़ता है तो 70 रुपए कार का टोल देना पड़ता है। लोगों का कहना है कि हिमाचल बॉर्डर पर रहने वाले लोगों को बाजार जाने के लिए हिमाचल का दौलतपुर शहर 3 किलोमीटर पड़ता है। यदि तलवाड़ा जाना पड़े तो वह 20 किलोमीटर पड़ता है। इसलिए पंजाब के दर्जनों गांव के लोग हिमाचल जाते है। वहीं समाज सेवी अंकित राणा ने बताया कि इस समस्या पर कई बार पंजाब सरकार और हिमाचल सरकार से गुहार लगाई जा चुकी है कि जो गांव बॉर्डर पर स्थित हैं और ऐसे में उन्हें टोल माफ किया जाए।

    दरअसल, पंजाब के लोगों को बार बार अपने निजी काम के लिए हिमाचल की सीमा में दाखिल होना पड़ता है। क्योंकि लोगों की खेती योग जमीनें भी उस पार पंजाब के हिस्से में है। परंतु टोल पर बैठे कर्मचारी जबरदस्ती 70 रुपए कार और 140 रुपए बड़ी गाड़ी के चार्ज करते हैं। जब कई बार लोग इसका विरोध करते है तो वह कर्मचारी बतमीजी पर उतर जाते हैं। इसलिए आज सभी लोगों ने एकत्रित होकर इसके खिलाफ आवाज उठाई और हिमाचल सरकार और पंजाब सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि इस समस्या का हल जल्द निकला जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नहीं तो आने वाली 10 तारीख को हजारों की गिनती में लोग एकत्रित होकर टोल बेरियर पर पक्का धरना प्रदर्शन शुरू कर रोड जाम कर देंगे।

  • Punjab News: फौजी पर लगे युवती से छेड़छाड़ के आरोप, परिवार से की मारपीट, देखें वीडियो

    Punjab News: फौजी पर लगे युवती से छेड़छाड़ के आरोप, परिवार से की मारपीट, देखें वीडियो

    होशियारपुर: मोहल्ला असलामाबाद की रहने वाली महिला शमिंदर कौर ने आरोप लगाया है कि उसकी नाबालिग बेटी को मोहल्ले के ही रहने वाले एक फौजी कुलवंत सिंह द्वारा लगातार परेशान किया जा रहा है। पीड़िता की मां के अनुसार आरोपी युवक पहले स्कूल जाते समय लड़की का पीछा करता था और बाद में फोन पर भी उसे धमकियां देने लगा।

    जानकारी देती हुए शमिंदर कौर ने बताया कि शुरुआत में यह सिलसिला 2 महीनों तक सामान्य रहा, लेकिन इसके बाद आरोपी की हरकतें बढ़ती चली गईं। जब लड़की ने घर में इस बात की जानकारी दी, तो कुलवंत सिंह ने कथित रूप से लड़की के साथ छेड़छाड़ की और परिवार के सदस्यों से मारपीट भी की।

    परिजनों ने इस संबंध में थाना सदर कि पुलिस को शिकायत दी, लेकिन उनका आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसको लेकर पीड़ित परिवार ने आज डीएसपी सिटी से मुलाकात की और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

    थाना सदर के एसएचओ ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: लापता 21 वर्षीय युवक का टुकड़ों में शव बरामद, परिजनों में भारी रोष, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: लापता 21 वर्षीय युवक का टुकड़ों में शव बरामद, परिजनों में भारी रोष, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर के बीत इलाके के गांव नैणवां के 9 दिनों से लापता युवक का शव टुकड़ों में जिला रूपड़ के गांव टपरीयां से बरामद हुआ। इस घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर फैल गई है। मृतक की पहचान 21 वर्षीय भूपिंदर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए चमन लाल, लखवीर सिंह, हरमेश सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि मृतक भूपिंदर सिंह पुत्र जगजीवन सिंह पिछले महीने 25 तारीख से लापता था।

    भूपिंदर के लापता होने की शिकायत थाना गढ़शंकर को दी गई थी और गांव तथा इलाके के युवकों द्वारा उसकी खोज की जा रही थी। उन्होंने बताया कि मृतक का शव टुकड़ों में बरामद किया गया। परिजनों ने बताया कि मृतक भूपिंदर सिंह की मोटरसाइकिल और शव अलग-अलग जगहों से बरामद किए गए हैं, जिससे साफ जाहिर होता है कि मृतक की हत्या की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन द्वारा उनके लड़के को खोजने में किसी भी प्रकार की मदद नहीं की गई।

    उन्होंने कहा कि शव बरामद होने के बाद वह थाना गढ़शंकर पहुंचे, जहां परिवार वालों ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। गांव वासियों ने चेतावनी दी कि यदि आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वह कस्बा झुग्गियों के अड्डे में धरना प्रदर्शन करेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। वहीं इस मामले में थाना गढ़शंकर के एएसएचओ जैपाल ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

  • Punjab News: सिविल अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री रवजोत का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: सिविल अस्पताल पहुंचे कैबिनेट मंत्री रवजोत का आया बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के सिविल अस्पताल में आज कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह और विधायक ब्रह्मशंकर जिंपा पहुंचे। जहां उन्होंने सिविल सर्जन कार्यालय में नए भर्ती हुए हाउस सर्जनों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर को हमेशा नम्रता के साथ अपने कार्य को करना चाहिए। उन्होंने लगभग 20 हाउस सर्जनों को नियुक्ति पत्र दिए। इस मौके पर हाउस सर्जनों ने पंजाब सरकार और मंत्री रवजोत सिंह का धन्यवाद किया। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि बच्चों का 6 महीने का डॉक्टर पद ज्वाइन करने का प्रोसेस होता है।

    ऐसे में आज 6 माह पूरे होने पर उन्हें रिर्टन शिप पूरी कर चुके 20 डॉक्टरों को नियुक्त पत्र दिए गए। वहीं भीषण गर्मी में लोगों को अधिक पानी का सेवन करने की अपील की है। वहीं नगर निगम में कर्मियों द्वारा हड़ताल पर जाने वाले कर्मियों को लेकर कहा कि इस मामले को लेकर मीटिंग चल रही है। यह होशियापुर का नहीं बल्कि पंजाब का मसला है। जल्द ही कर्मियों को पक्का किया जाएगा।

  • Punjab News: भतीजे ने चाचे पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: भतीजे ने चाचे पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, देखें वीडियो

    होशियारपुरः ज़िला होशियारपुर के गांव बोहन में गोली चलने की घटना सामने आई है। जहां भतीजे द्वारा अपने चाचा पर रिवाल्वर से गोली चलाने की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सुखवंत सिंह खेतों से वापस आ रहे थे जब भतीजे ने चाचे पर 5 गोलियां चलाईं। इस घटना में से एक गोली उनकी कार में लगी। सौभाग्य से कोई भी गोली उन्हें नहीं लगी।

    सुखवंत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उनका अपना भतीजा है और पहले भी वह उनकी बेटी को रिवाल्वर दिखाकर डराता रहता था। अब जब वह खेतों से लौट रहा था, तो वह अपने घर की तरफ मुड़ते ही मुझ पर फायरिंग करने लगा। मैंने अपनी गाड़ी से बाहर निकलकर दौड़ लगाई और अपनी जान बचाई। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab News: Iran में 3 नौजवानों को किडनैप कर डोंकरों ने मांगे 52 लाख, परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Iran में 3 नौजवानों को किडनैप कर डोंकरों ने मांगे 52 लाख, परिजनों का आया बयान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः अपने सुनहरे भविष्य के लिए राज्य के कई नौजवान विदेशों का रुख करते रहते हैं। राज्य के बहुत से नौजवान कभी स्टडी वीजा तो कभी वर्क परमिट लगाकर विदेशों में रोजगार के लिए जाते है। वहीं दूसरी और कई नौजवान डंकी के जरिए भी विदेशों मे जाते रहते है, जिनसे कई बार उनकी जान तक चली जाती है। प्रशासन द्वारा नौजवानों को जागरूक भी किया जाता है कि वह डंकी लगाकर विदेश न जाएं, लेकिन लोग फिर भी नहीं मानते और अपनी जान को हथेली पर रखकर विदेश का रुख करते है।

    वहीं कई लोग एजेंटों के बहकावों में आकर भी डंकी लगाकर विदेश जाने का रास्ता अपना लेते हैं। ऐसा ही मामला होशियारपुर से सामने आया है, जहां शहर के एक एजेंट ने संगरूर, नवांशहर और होशियारपुर के 3 नौजवानों को सुनहरे सुपने दिखाकर आस्ट्रेलिया भेजने के लिए कहा, लेकिन इरान में उनकी स्टे का बोलकर, उन्हें इरान में ही उतार लिया गया और बाद में उन्हें अगवा कर लिया गया। वहीं होशियारपुर के गांव भागोवाल के रहने वाले 23 साल का अमृतपाल पिछले महीने घर से ऑस्ट्रेलिया के लिए गया था, लेकिन इरान पहुंचते ही उसे 2 अन्य साथियों सहित अगवा कर लिया गया।

    अगवा करने वालों ने पहले एक करोड़ की फिरौती मांगी, फिर इसकी मांग घटाकर 54 लाख रुपये कर दी। परिवार को जब इस बात का पता चला तो उनके दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और परिवार चिंता में डूब गया। परिवार में माता और मामा गुरदेव सिंह ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है और बेटे को किडनैपर के चुंगल से छुड़ाने के लिए अपील की है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रह है कि एजेंट अभी भी फरार चल रहा है। दरअसल, डोंकरों ने तीनों युवकों को घर से पैसे मंगवाने की बात कही। इस दौरान डोंकरों ने युवकों के परिजनों को फोन लगाकर उनके बच्चों को रस्सी से बांधकर गले पर चाकू लगाकर धमकाया और उनसे पाकिस्तानी खातों में कभी 1 करोड़ तो कभी 54 लाख डालने की पेशकश रखी गई।

    इस दौरान परिजनों ने वीडियो कॉल में युवकों के शरीर पर घाव के निशान भी देखे, जिनसे खून निकल रहा था। बताया जा रहा है कि करीब 1 मई से युवकों को इरान में बंधक बनाया गया है। इस दौरान पीड़ित युवक डोंकरों के फोन से ही घर वालों से बातचीत करते थे। अब 11 मई के बाद से परिजनों की अपने बच्चों से बात नहीं हुई है। संगरूर के हुसनप्रीत की मां ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उनके बच्चों को सही सलामत घर पहुंचाया जाए।