Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने जा रहे नौजवानों के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने जा रहे नौजवानों के साथ हुआ हादसा, एक की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां के गुरदासपुर रोड़ नजदीक पड़ते गांव फ़रीका नजदीक भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां ऑल्टो कार पीबी 22 वी 0236 अचानक अनियंत्रिक होकर पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार सवार 5 लोगों में से 1 की मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक नौजवान की पहचान मंजीत कुमार पुत्र सुरिंदर पाल निवासी रतनगढ़ पठानकोट के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी अनुसार कार सवार सभी नौजवान गुरदासपुर नजदीक पड़ते तारागढ़ से क्रिकेट टूर्नामनेट खेलने के लिए मुकेरियां आ रहे थे। जब यह नौजवान मुकेरियां के गांव फ़रीका नजदीक पहुंचे तो उनकी कार पेड़ से टकार गई। हादसा इतना भयानक था के कार के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी नौजवानों को कार से बाहर निकला और मुकेरियां के सरकारी हस्पताल पहुंचाया गया।

    इस हादसे में घायलों की पहचान शरण कुमार (16) पुत्र सुरजीत कुमार गांव पनियार दीनानगर, भीमा (30) पुत्र सुरिंदर पाल रत्तनगढ़ (पठानकोट), जानू सैनी (22) पुत्र सुमेश कुमार वासी तारागढ़, निखिल पुत्र अश्वनी कुमार गांव फूलपुर तारागढ़ (पठानकोट) के तौर पर हुई है। इन घायलों में से 2 की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अमृतसर रैफर कर दिया। वही पुलिस ने कार को कब्ज़े में लेकर कार्यवाही शुरू कर दी है।

       
  • Punjab News: ट्रेनिंग सेंटर में आए 6 पुलिस कर्मियों के डोप टेस्ट पॉजीटिव, देखें लिस्ट

    Punjab News: ट्रेनिंग सेंटर में आए 6 पुलिस कर्मियों के डोप टेस्ट पॉजीटिव, देखें लिस्ट

    होशियारपुरः जहांखेला ट्रेनिंग सेंटर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां पंजाब पुलिस में भर्ती हुए 6 सिपाही डोप टेस्ट में फेल हो गए हैं। इसके बाद इन्हें बिना ट्रेनिंग के ही वापस भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इन 6 सिपाहियों के व्यवहार से उच्च अधिकारियों को इन पर शक हुआ था, इसलिए डोप टेस्ट करवाए गए जिनमें ये फेल हो गए। कर्मियों के नाम हर्षदीप, मनीष, सुमित मल्होत्रा, तेजविक्रमजीत सिंह, आदेश प्रताप सिंह और अमरजीत सिंह है।

    सूत्रों से कार्यालय कमांडेट, पुलिस रिक्रूटस ट्रेनिंग सेंटर जहानखेलां की ओएसआई ब्रांच द्वारा जारी पत्र मिला है। सूत्रों से मिले पत्र में लिखा गया है कि नए रिक्रूटस का बैच नंबर 270 बेसिक ट्रेनिंग कर रहा है। इस सेंटर में तैनात सीडीआई द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार छह नए रिक्रूटस की शारीरिक हरकतों से लग रहा था कि वे किसी प्रकार के नशे का सेवन करते है, जिसकी सुगंध नहीं आती है।

    जिसके बाद इन सिपाहियों का डोप टेस्ट करवाने के लिए एएसआई गुरदीप सिंह की ड्यूटी लगाई गई। पत्र में लिखा गया कि 21 मई 2025 को 6 रिक्रूट सिपाही अर्शदीप सिंह, मनीष, समित सभी पटियाला निवासी, तेजक्रिमजीत सिंह तरनतारन, आदेश प्रताप सिंह तरनतारन और अमरजीत सिंह लुधियाना का मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर भेजा गया। यहां इन सभी का डोप टेस्ट करवाया गया जो पाॅजिटिव आया।

    सूत्रों से मिले पत्र में स्पष्ट लिखा गया है कि इन छह सिपाहियों को बिना बेसिक ट्रेनिंग पास किए वापस उनके जिलों में भेजा जाता है। इसके अलावा उक्त बैच से इनका नाम खारिज किया जाता है। पत्र में लिखा गया कि उक्त सिपाहियों को अपने कमिशनरेट, जिले में रिपोर्ट करने संबंधी लिखा गया है और नशा छोड़ने को कहा गया है।

  • Punjab News: इस इलाके से मिला मृत सांभर, संदिग्ध व्यक्ति ने काटे सींग, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके से मिला मृत सांभर, संदिग्ध व्यक्ति ने काटे सींग, देखें वीडियो

    होशियारपुरः चंडीगढ़ रोड स्थित डीएवी कॉलेज की पार्किंग के सामने सड़क किनारे एक मृत सांभर मिला है। मोहल्ले के लोगों और समाजसेवी संगठनों ने संबंधित विभाग को इसकी सूचना दी है। मौके पर पहुंचे एनिमल केयर सोसायटी के सदस्य चंदन कौशल ने बताया कि उन्हें मोहल्ले से फोन आया था कि सड़क किनारे एक सांभर मृत पड़ा है। जब उन्होंने आकर सांभर को देखा तो उस पर गंभीर चोटें पाईं, जिसके बाद उसकी मौत हो गई, लेकिन आश्चर्य की बात यह थी कि सांभर के मरने के बाद कोई उसके सींग काटकर ले गया।

    सोसायटी के सदस्यों ने कहा कि इसके जो सींग हैं वो दवाइयों में काम आते हैं और महंगे दामों पर बिकते हैं, इसलिए कोई इसके सींग काटकर ले गया है। उन्होंने संस्था पर यह भी आरोप लगाया कि वे अक्सर विभाग को फोन करते हैं, लेकिन विभाग की तरफ से ज्यादातर फोन नहीं उठाए जाते, बल्कि अगर कोई फोन उठाता भी है तो समय पर नहीं पहुंचता। जब इस बारे में विभाग के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की गई तो उन्होंने कहा कि वे इस बारे में कोई बयान नहीं देंगे, लेकिन सांभर का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जाएगी कि किस वाहन ने सांभर को टक्कर मारी और उसके सींग कौन लेकर गया।

  • Punjab News: Overloaded टिप्परों के विरोध में गांववासियों का धरना, पक्का मोर्चा लगाने की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: Overloaded टिप्परों के विरोध में गांववासियों का धरना, पक्का मोर्चा लगाने की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः ओवरलोड टिप्परों के विरोध में गांववासियों ने बीच सड़क धरना दिया। लोगों ने कहा कि गढ़शंकर के गांव शाहपुर और सदरपुर से लेकर गांव चांदपुर रुड़की तक जंगलात क्षेत्र में माइनिंग माफिया की ओर से गैरकानूनी रास्ते पर ओवरलोड टिप्परों को चलाया जा रहा है। गांववासियों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इन टिप्परों को पूरी तरह से बंद नहीं किया तो वह पक्का मोर्चा लगाएंगे।

    जानकारी देते रजविंदर कौर सरपंच सदरपुर, मनजीत सिंह, परमवीर सिंह, कुलदीप सिंह ने बताया कि कंडी नहर के पास माइनिंग माफिया की ओर से जंगलात विभाग से मिली मिलीभगत के साथ गैरकानूनी तरीके से गांव शाहपुर, सदरपुर से गांव चांदपुर रुड़की तक 7 किलोमीटर लंबा और 22 फुट चौड़ा रास्ता बनाया गया है। जिस पर क्रेशर का मटीरियल ओवरलोड टिप्परों के जरिए इस रास्ते से गुजरता है। जिसके चलते जंगलात विभाग और जंगल क्षेत्र को भारी नुकसान हो रहा है, वहीं आसपास के गांवों में भी गैरकानूनी माइनिंग का बोल-बाला है।

    उन्होंने बताया कि इन ओवरलोड टिप्परों के गुजरने से गांव सदरपुर, कुनैल, चकरोटा, जमालपुर, चांदपुर रुड़की आदि गांवों के जंगल क्षेत्र को पूरी तरह नुकसान हो रहा है। गांववासियों ने रास्ते के बीच से गुजर रहे टिप्परों को रोककर वापस भेजा। गांववासियों ने चेतावनी दी कि यदि संबंधित विभाग द्वारा इस गैरकानूनी रास्ते को जल्द बंद नहीं किया तो वह आसपास के गांवों के लोगों को लामबंद कर पक्का मोर्चा लगाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी विभाग और सरकार की होगी।

  • Punjab News: 419 ग्राम हेरोइन, 5 लाख की ड्रग मनी सहित 7 गिरफ्तार

    Punjab News: 419 ग्राम हेरोइन, 5 लाख की ड्रग मनी सहित 7 गिरफ्तार

    अमेरिका में तस्कर सौरव जिंदल से जुड़े तार

    होशियारपुरः जिले पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने 419 ग्राम हेरोइन, 5 लाख 10 हजार रुपये की ड्रग मनी, 2 देसी पिस्टलें और एक क्रेटा कार जब्त की। इस मा मामले में कुल 11 व्यक्तियों को नामजद किया गया, जबकि इनमें से 7 व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि पुलिस ने नशे के 3 मामले दर्ज किए थे। जब पुलिस ने विभिन्न तकनीकी तरीकों से जांच आगे बढ़ाई तो यह पता चला कि जो युवा होशियारपुर या इसके आस-पास के इलाकों में नशा सप्लाई करते थे, वे अमेरिका में बैठे सौरव जिंदल की कमान के तहत काम कर रहे थे। पुलिस ने इस मामले की चैन तोड़ी तो अब तक कुल 7 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कुल 11 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरोह का मुखिया सौरव जिंदल है, जो वर्तमान में अमेरिका में रह रहा है, और जस्सा मोहनवालिया भी विदेश में ही रहता है। एसएसपी मलिक ने बताया कि आकस चौहान उर्फ रौकी, नशे की सप्लाई से मिलने वाला पैसा हवाले के जरिए विदेश में बैठे सौरव तक पहुंचाता था। पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए एसएसपी मलिक ने बताया कि जहां पुलिस ने नशे की चैन तोड़ने में सफलता हासिल की है। वहीं हवाले के जरिए पैसे बाहर भेजे जाने के मामले की भी गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इन तीनों मामलों में कुल 419 ग्राम हीरोइन, 5 लाख 10 हजार रुपये की ड्रग मनी, 2 देसी पिस्टल (32 बोर और 315 बोर) और एक क्रेटा गाड़ी बरामद की है।
  • Punjab News: तस्कर की गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने दी धमकी, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    Punjab News: तस्कर की गिरफ्तारी के बाद आरोपी ने दी धमकी, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    होशियारपुरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत अब लोग भी जागरूक होने लगे है। जिसके चलते अब लोग पुलिस को इलाके में नशे की सूचना देकर आरोपियों को गिरफ्तार करवा रहे है। वहीं तस्कर की गिरफ्तारी के दौरान आरोपी द्वारा धमकियां देने का मामला सामने आया है। नशे के मामले में धमकियां देने के आरोप में आज सरपंच सेवा सिंह की अगुवाई में एसपी डी डॉ. मुकेश कुमार से मुलाकात की गई। दरअसल, बीते दिन थाना बुलोवाल पुलिस ने गांव सीकरी के रहने वाले बचित्तर सिंह को 270 ग्राम नशीले पाउडर सहित गिरफ्तार किया गया था।

    ऐसे में अब कहा जा रहा है कि आरोपी द्वारा व्यक्ति को धमकियां दी जा रही है। जिसको लेकर सरपंच की अगुवाई में लोगों ने एसपी से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत के दौरान गांव के सरपंच सेवा सिंह, अमरीक सिंह और अन्य गांववालों ने बताया कि गांव का ही एक युवक गांव में नशा बेचने का काम करता है। जब गांववाले उसे रोकने की कोशिश करते हैं तो वह युवक गांववालों को मारने की धमकियां देता है। उन्होंने बताया कि गांववालों ने उक्त युवक की बीते दिन पुलिस को शिकायत की थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे नशे सहित गिरफ्तार भी कर लिया था।

    इस मौके पर अमरीक सिंह ने बताया कि उक्त युवक बचित्तर सिंह गांव में अपनी फौकी दबंगई दिखा रहा है। आरोप है कि जब भी कोई उसका विरोध करता था तो वह विरोध करने वाले को गोली मारने की धमकी देता था। अमरीक सिंह ने बताया कि जब उसने भी बचित्तर सिंह का विरोध किया तो बचित्तर ने फोन पर उसके भाई को जान से मारने की धमकियां दीं। इस मौके पर गांववालों ने पुलिस प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि उक्त युवक के खिलाफ और भी मामले दर्ज कर के सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

  • Punjab News: 17 घरों पर बुलडोजर चलाने पहुंची टीम, बैरंग लौटी, जानें मामला, देखें वीडियो

    Punjab News: 17 घरों पर बुलडोजर चलाने पहुंची टीम, बैरंग लौटी, जानें मामला, देखें वीडियो

    होशियारपुरः इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा आज दोपहर उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब मोहल्ला रहीमपुर में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की ओर से मोहल्ले के 17 घरों को ढहाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कार्रवाई करने पहुंची। इस दौरान जब प्रशासन द्वारा बुलडोजर से घर गिराने की कोशिश की गई तो लोगों द्वारा तीखा प्रदर्शन किया गया। दरअसल, बसपा नेता पंजाब प्रधान अवतार सिंह करीमपुरी की अगुवाई में मौके पर एकत्र लोगों ने जिला डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन को घटना की सूचना दी।

    जिसके बाद डिप्टी कमिश्नर दखलअंदाजी के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को वापस लौटना पड़ा। इस मौके पर संबोधन करते हुए बसपा नेताओं ने कहा कि इन घरों के मालिकों में से एक ने अदालत में केस किया था जो खारिज हो गया था, लेकिन इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 20 तारीख को नोटिस भेजकर 21 तारीख को कार्रवाई शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि मकान मालिकों के जमीनी हक को दरकिनार किया जा रहा है, जिसे कभी भी सहन नहीं किया जाएगा।

  • Punjab News: बिजली के खंभों को टक्कर मारने के बाद दुकानों में घुसा ट्रक, देखें वीडियो

    Punjab News: बिजली के खंभों को टक्कर मारने के बाद दुकानों में घुसा ट्रक, देखें वीडियो

    होशियापुरः गांव आदमवाल में बड़ा हादसा हो गया। जहां एक ट्रक तीन खंभों को तोड़ता हुआ दुकानों में जा घुसा। जिससे पूरे इलाके की बिजली सप्लाई ठप हो गई। जानकारी अनुसार होशियारपुर चिंतपूर्णी नेशनल हाईवे पर गांव आदमपाल में रात करीब साढ़े 12 बजे माल से लदा एक ट्रक रोंग साइड से आ रहा था। इस दौरान ट्रक ने पहले बिजली के खंभे को टक्कर मारी, फिर मीटर के बक्सों को तोड़ते हुए दुकानों में जा घुसा।

    हादसा इतना भयानक था कि बिजली के खंभे और मेन सप्लाई की तारें टूट गईं। चश्मदीदों ने बताया कि जब वह दुकान के पीछे अपने घर में मौजूद थे, तब भूकंप और धमाके जैसी आवाज सुनी। देखा तो दुकान में बनी रसोई और आसपास की कुछ दुकानें तहस-नहस हो चुकी थीं। प्रधान ने बताया कि जब वह बाहर गए तो देखा कि एक ट्रक कई दुकानों में घुसा हुआ था। तीन खंभें जो टूट चुके थे और दुकानों पर लगी शेड भी उखड़ी हुई थी। पूरी रात बिजली सप्लाई न आने से लोगों को गर्मी में ही रात गुजारनी पड़ी। एक शख्स ने बताया कि जिस दुकान में ट्रक घुसा था वहां उनकी रसोई थी और पीछे कमरा था। जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत थाना सदर पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।

  • Punjab News: इस इलाके में पहुंचा भारी पुलिस बल व आबकारी विभाग, चप्पा-चप्पा छाना, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पहुंचा भारी पुलिस बल व आबकारी विभाग, चप्पा-चप्पा छाना, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब सरकार लगातार नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है, जिसके चलते पुलिस द्वारा विभिन्न तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। बीते दिनों जहरीली शराब पीने से हुई लोगों की मौतों के बाद आज होशियारपुर में आबकारी विभाग और मॉडल टाउन थाना पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान आबकारी विभाग और पुलिस टीम ने होशियारपुर की बलवीर कॉलोनी में जांच की।

    इसमें नशा तस्करी और अवैध शराब बेचने के मामलों में संलिप्त लोगों के घरों और उनके घरों के बाहर खड़े चार पहिया वाहनों की जांच की गई। इस दौरान आने-जाने वाले संदिग्ध तत्वों को भी रोककर पूछताछ की और उनकी तलाशी ली गई, जिसमें मोहल्लेवासियों का भी पूर्ण सहयोग देखने को मिला। पुलिस अधिकारी गुरसाहिब सिंह ने बताया कि उन्होंने कासो आप्रेशन तहत संदिग्ध लोगों के घरों की जांच की गई है।

    उन्होंने बताया कि पुलिस को इस दौरान एक खिलौना पिस्तोल बरामद हुई है जिसकी जांच की जा रही है। आबकारी विभाग के अधिकारी ने बताया कि मजीठा में हुए शराब कांड के बाद विभाग पूरी तरह सतर्क है जिसके चलते विभिन्न इलाकों की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: पुलिस ने इस इलाके में शुरू किया Operation Seal, कई वाहन जांचे, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने इस इलाके में शुरू किया Operation Seal, कई वाहन जांचे, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे मिशन युद्ध नशेयां विरुद्ध तहत आज पुलिस द्वारा होशियारपुर की हिमाचल सीमा पर स्थित गांव मंगूवाल में ऑपरेशन सील की शुरूआत की गई। इसके तहत होशियारपुर पुलिस ने हिमाचल से आने वाले वाहनों की चेकिंग की। इस अभियान में होशियारपुर के एसएसपी संदीप कुमार मलिक मौजूद रहे।

    मलिक ने कहा कि पंजाब सरकार व पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी जंग छेड़ी हुई है, जिसके तहत पंजाब में कई नशा तस्करों को पकड़कर जेल भेजा गया है और जो लोग नशे के आदी हो चुके हैं, उन्हें नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन सील के तहत पूरे प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकिंग जारी है तथा हिमाचल से लगते होशियारपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में 11 स्थानों पर अंतरराज्यीय नाके स्थापित किए गए हैं, जिनमें आने-जाने वाले वाहनों की गंभीरता से जांच की जा रही है और कई चालान काटे गए हैं। साथ ही जिन पर संदेह था उनसे भी पूछताछ की गई है।