Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: गुर्जरों के डेरे पर 10-15 बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: गुर्जरों के डेरे पर 10-15 बदमाशों ने तेजधार हथियारों से किया हमला, देखें वीडियो

    महिलाओं से मारपीट करते हुए जबरन 65 पशु चोरी कर फरार

    होशियारपुरः जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेखोफ लुटेरों ने तेजधार हथियारों के बल पर गुर्जरों के डेरे पर हमला कर दिया और महिलाओं को अकेले देख उनसे मारपीट करते हुए उनके करीब 65 पशु लूटकर फरार हो गए। पीड़ितों ने बताया कि जब उन्होंने लुटेरों का पीछा किया तो उन्होंने पिस्टल से फायर भी किए जिसके बाद वह वापस आ गए। घटना के बाद पीड़ितों ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

    जानकारी देते हुए पीड़ित रजिया ने बताया कि वह पथराला गांव के निवासी हैं। उसने बताया कि 1 मई को दोपहर करीब 2.30 बजे वह और अन्य महिलाएं घर पर अकेले थे कि पालड़ी के पास खराडी निवासी मखनदीन पुत्र कालुद्दीन 15 से 20 अज्ञात व्यक्तियों के साथ तेजधार हथियारों से लैस होकर घर में घुस गया। इस दौरान सभी ने नशा किया था और आरोपियों ने आते ही उन पर हमला कर दिया और उनसे मारपीट करनी शुरू कर दी। धारदार हथियारों के बल पर आरोपी 50 भैंसें, 13 भेड़ें और दो बकरियां ले गए।

    जब पीड़ितों ने उनका पीछा किया तो आरोपियों ने उन पर पिस्टल से फायल भी किए। पीड़ितों ने बताया कि इस पूरी घटना का वीडियो उनके फोन में रिकॉर्ड है। घटना के बाद घर के मुखिया मुरीद अली कलुद्दीन ने माहिलपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए उनकी भैसें उन्हें वापस दिलाने की मांग की है।

  • Punjab News: नशा तस्कर और पुलिस मे हुई मुठभेड़, चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर और पुलिस मे हुई मुठभेड़, चली गोलियां, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले में नशा तस्कर और पुलिस के बीच मुठभेड़ होने की खबर है। जानकारी देते हुए एसएसपी सन्द्देप कुमार मलिक ने बताया कि नशा तस्कर की पहचान लवदीप सिंह उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। जो गढ़दीवाल के गांव रमदासपुर का रहने वाला है। लवदीप पर पहले भी कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज है जिनमे वह फरार चल रहा था।

    कार से उतरते ही लवदीप ने पुलिस पर 3 राउंड फायर कर दिए। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लवदीप की टांग पर गोली लग गई। पुलिस को एक पिस्टल भी बरामद हुई है। नशा तस्कर की पहचान लवदीप सिंह उर्फ सन्नी के रूप में हुई है। जो गढ़दीवाल के गांव रमदासपुर का रहने वाला है। लवदीप पर पहले भी कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज है जिनमे वह फरार चल रहा था।

  • Punjab News: किसान नेता मनजीत सिंह राए को पुलिस ने किया नजरबंद, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान नेता मनजीत सिंह राए को पुलिस ने किया नजरबंद, देखें वीडियो

    होशियारपुरः किसानों और किसान नेताओं पर किए गए बॉर्डर पर हुए विवाद के विरोध में 6 मई को शंभू थाना घेराव को लेकर पंजाब पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद या हिरासत में लेना पुलिस ने शुरू कर दिया है। वहीं पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष मनजीत सिंह राए को उनके घर में नजरबंद कर दिया। इस मौके पर बात करते हुए मनजीत सिंह राए ने बताया कि 6 मई को किसानों द्वारा शंभू थाने के सामने शांतिपूर्ण धरना दिया जाना था।

    इसी कारण किसानों के संगठनों के नेताओं को घरों में ही पुलिस प्रशासन द्वारा नजरबंद कर दिया गया है। इस मौके पर राए ने कहा कि भगवंत मान मुख्यमंत्री पंजाब की ओर से भी ट्वीट करके कहा गया है कि यदि कोई धरना लगाएगा तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पुलिस द्वारा जगजीत सिंह डल्लेवाल, बलदेव सिंह सिरसा आदि नेताओं को पुलिस ने घरों में नजरबंद किया है और सुखजीत सिंह हरदो झंडे को गिरफ्तार कर थाना सदर बटाला ले जाया गया।

    वहीं कुलविंदर सिंह पंजोला (पुलिस चौकी पुरखाली, रूपड़), हरदेव सिंह चिट्ठी (थाना दोरांगला, गुरदासपुर), गुरप्रीत सिंह छिना, अंगरेज सिंह बूटे वाला, शेरा अठवाल और हरविंदर सिंह मसाणियां को किसान मजदूर संघर्ष समिति के सूबे के नेताओं को गिरफ्तार कर सेखवां थाना ले जाया गया है। भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर के नेताओं समेत विभिन्न अन्य संगठनों के कई नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर अलग-अलग थानों में ले जाया गया है।

  • Punjab News: America भेजने के नाम पर Agent Davinder Singh ने ठगे 45 लाख, युवक 5 महीने से लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: America भेजने के नाम पर Agent Davinder Singh ने ठगे 45 लाख, युवक 5 महीने से लापता, देखें वीडियो

    एजेंट दविंदर सिंह को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पत्नी रमनदीप कौर फरार

    होशियारपुरः अमेरिका भेजने के नाम पर युवक से 45 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। ट्रैवल एजेंट ने दसूहा के एक युवक को ठगी का शिकार बनाया। युवक साहिब सिंह पिछले 5 महीने से गोहाटी में लापता है। साहिब सिंह और हरियाणा के अन्य युवक का मारपीट का वीडियो सामने आया। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित के पिता सुच्चा सिंह ने बताया कि जनवरी 2024 में करनाल के संघोई के ट्रैवल एजेंट दविंदर सिंह से मुलाकात हुई। एजेंट ने पहले इटली स्टडी वीजा का प्रस्ताव रखा और 12 लाख रुपए में डील तय हुई। पासपोर्ट के साथ 2 लाख रुपए एडवांस लिए गए। सितंबर 2024 में एजेंट ने वीजा बंद होने की बात कहकर अमेरिका भेजने का प्रस्ताव रखा। इसके लिए 45 लाख रुपए मांगे। अक्टूबर में साहिब सिंह को अमेरिका के लिए रवाना किया गया। 15 सितंबर तक परिवार से उसकी बात होती रही। इसके बाद साहिब सिंह और हरियाणा के एक अन्य युवक विराज की मारपीट का वीडियो सामने आया। दोनों युवक वीडियो में घरवालों से पैसे की मांग करते दिख रहे हैं। अपहरण की ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई। परिवार की शिकायत पर दसूहा पुलिस ने एजेंट दविंदर सिंह और उसकी पत्नी रमनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दविंदर को हिरासत में ले लिया गया है जबकि रमनदीप फरार है। शिकायतकर्ता ने बताया कि एजेंट पुलिस में शिकायत दर्ज करवाने को यह कहकर मना करता रहा कि अगर शिकायत दर्ज करवाई तो वह बेटे को जान से मार देंगे। जब 3 माह तक कोई हाल नहीं निकला तो 8 मार्च को जिला पुलिस प्रमुख को शिकायत दी। जिसकी जांच दसूहा के डीएसपी ने की और 28 मार्च को मामला दर्ज किया।
  • Punjab News: NEET को लेकर प्रशासन ने किए व्यापक प्रबंध, देखें वीडियो

    Punjab News: NEET को लेकर प्रशासन ने किए व्यापक प्रबंध, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पूरे देश में आज जहां नीट परीक्षा हो रही है, वहीं होशियारपुर जिले में भी अलग-अलग स्थानों पर नीट परीक्षा आयोजित की जा रही है। आज रेलवे मंडी होशियारपुर में करीब 480 बच्चे नीट की परीक्षा दे रहे हैं। एसएचओ मॉडल टाउन गुरसाहिब सिंह ने बताया कि पुलिस प्रशासन व सिविल प्रशासन ने इस परीक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए हैं। यह पेपर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर बच्चों में पेपर के प्रति काफी उत्साह देखा गया। कई बच्चों ने पेपर देने से पहले मंदिरों और गुरुद्वारों में माथा टेका और उनके पेपर की सफलता की दुआ मांगी। इस दौरान मंदिरों और गुरुद्वारों में भी खासी भीड़ देखने को मिली।

    आपको बता दें, देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा नीट को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कराया जा रहा है। पूरे देश में करीब 23 लाख स्टूडेंट्स ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। इस परीक्षा के जरिए देशभर के मेडिकल कॉलेजों में करीब ढाई लाख सीटों पर दाखिला मिलेगा। MBBS और BDS के अलावा आयुर्वेद, पशु चिकित्सा और नर्सिंग कॉलेजों में भी इसी परीक्षा से प्रवेश होगा।

     

  • Punjab News: गांववासियों ने लगाए अवैध खनन के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: गांववासियों ने लगाए अवैध खनन के आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः चब्बेवाल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव परसोवाल में अवैध खनन का मामला सामने आया है। जहां गांव के लोग काफी परेशान हैं। गांववासियों का कहना है कि प्रशासन को इस बात की जानकारी होने के बावजूद कोई समाधान नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण बड़े पैमाने पर नुकसान हो रहा है।

    उन्होंने कहा कि यदि गांववासी खुद अवैध खनन की ट्रालियों को पकड़कर पुलिस के हवाले करते हैं, तो भी पुलिस उनकी कोई कार्रवाई नहीं करती और उन्हें छोड़ देती है। गांववासियों का कहना है कि अवैध खनन का गोरखधंधा करने वालों को राजनीति लोगों का पूरा समर्थन है और बिना राजनीतिक संरक्षण के कोई भी व्यक्ति गलत तरीके से कामयाब नहीं हो सकता।

    गांव की महिलाओं का कहना है कि ट्राली चालकों द्वारा गुंडागर्दी की जाती है। वह किसी और को गुजरने तक नहीं देते और यदि कोई विरोध करता है तो उनके साथ लड़ाई झगड़ा करते हैं। इस मौके गांववासियों ने सरकार और होशियारपुर प्रशासन से गुहार लगाई है कि अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और प्रकृति की रक्षा की जाए।

  • Punjab News: इस इलाके में सदिंग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति हुआ लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में सदिंग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति हुआ लापता, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के थाना बुलोवाल के अंतर्गत आने वाले गांव चक्कोवाल ब्राहमण व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों के लापता होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार 46 वर्षीय अवतार सिंह पिछले 5 दिनों से घर से लापता है। परिवार का कहना है कि वह मजदूरी का काम करता है और घर से काम पर ही निकला था, लेकिन अभी तक घर वापस नहीं लौटा है।

    परिवार ने बताया कि अवतार सिंह मानसिक रूप से पूरी तरह ठीक है और उसकी हर जगह तलाश भी की गई है, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। जिसके चलते अब परिवार ने अवतार सिंह की गुमशुदगी की शिकायत बुलोवाल पुलिस को दी है। पुलिस प्रशासन से परिवार ने अवतार सिंह को जल्द ढूंढने की मांग की है। मीडिया से बात करते हुए परिवार ने कहा कि शाम चौरासी सहित अन्य जगहों पर अपने स्तर पर ढूंढने को काफी कोशिश की गई।

    भाई कुलदीप ने कहाकि उसका बड़ा भाई काम के सिलसिले से मजूदरी के लिए 27 अप्रैल से गया था, लेकिन अभी तक घर नहीं लौटा है। उन्होंने कहा कि रिश्तेदारों से भी भाई की तालाश के लिए पूछताछ की गई। भाई की अभी तक शादी नहीं हुई। जिसके बाद अब पुलिस को लापता होने की शिकायत दे दी है। इस दौरान पुलिस ने जल्द ढूंढने का आश्वासन दिया।

  • Punjab News: अवैध माइनिंग को लेकर गांववासी परेशान, पड़े कई फुट गहरे गड्ढे, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध माइनिंग को लेकर गांववासी परेशान, पड़े कई फुट गहरे गड्ढे, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले की चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के गांव बाड़ियां खुर्द के ग्रामीण गांव में हो रहे अवैध खनन से तंग आ चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि वह अवैध खनन को रोकने का कई बार प्रयास कर चुके हैं, लेकिन माफिया लगातार अपनी चालों में सफल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि होशियारपुर के बाड़ियां खुर्द हलका चब्बेवाल से पूर्व विधायक एवं मौजूदा आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल का पसंदीदा गांव है और डॉ. को भी अवैध माइनिंग को लेकर कुछ कदम उठाने चाहिए। ग्रामीणों और सरपंच का कहना है कि जब भी वे उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं तो खननकर्ता अपना आक्रामक रुख अपना लेते हैं।

    जानकारी देते अमरीक सिंह निवासी बाड़ियां खुर्द ने बताया कि पंचायत की जगह पर बड़े स्तर पर अवैध रूप से माइनिंग हो रही है। उन्होंने बताया कि इस माइनिंग में जहां बाहर के लोग शामिल हैं, वहीं गांव के भी कुछ लोग भी उनका साथ देते हैं। पंचायत ने कई बार इनको रोकने की कोशिश की है, लेकिन वह चोरी छिपे माइनिंग का काम करते रहते हैं। इसको लेकर गांव में एक बार पंचायत भी हो चुकी है, लेकिन माइनिंग करने वाले कहते हैं कि हम लाखों रुपए माइनिंग करने के लिए देते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे गांव की इस जमीन को काफी नुक्सान हो रहा है जिसे रोकना चाहिए।

    वहीं हरमिंदर सिंह ने कहा कि गांव में माइनिंग करने वाले सुबह करीब 4 बजे से शुरू हो जाते हैं, हमने कई बार उनको रोकने की कोशिश की है, लेकिन छापा मारने पर वह मौके से फरार हो जाते हैं। उन्होंने माइनिंग विभाग व प्रशासन से गुहार लगाई कि इस तरह की माइनिंग को रोका जाना चाहिए, ताकि गांव की जमीन को बचाया जा सके, नहीं तो हम कड़ी कार्रवाई करने पर मजबूर होंगे।

  • Punjab News: नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए 18 वर्षीय युवक की मौत

    Punjab News: नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए 18 वर्षीय युवक की मौत

    होशियापुरः जिले से दुखद घटना सामने आई है, जहां दोस्तों के साथ बीनेवाल स्वां नदी में नहाने गए युवक की पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय सुलखान निवासी खुरालगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है सुलखान दोस्तों के साथ बीनेवाल स्वां नदी में नहाने गया था। जहां जो खनन माफिया द्वारा नदी से बजरी/रेत निकालकर बनाए गए गहरे गड्ढे में गिरकर डूब गया।

    घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा हैकि मृतक माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

     

  • Punjab News: युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम को लेकर नशा मुक्ति मोर्चा का आया ब्यान, देखें Video

    Punjab News: युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम को लेकर नशा मुक्ति मोर्चा का आया ब्यान, देखें Video

    होशियारपुरः पंजाब सरकार द्वारा शुरू किए गए अभियान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ तहत नशा मुक्ति मोर्चा के दोआबा प्रभारी नयन छाबड़ा व उनकी होशियारपुर टीम ने अपने साथियों के साथ डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के मीटिंग हॉल में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस संबंध में नशा मुक्ति मोर्चा के दोआबा प्रभारी ने छाबड़ा ने बताया कि पंजाब सरकार के निर्देशानुसार वे अलग-अलग टीमें बनाकर घर-घर जाकर नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी देंगे तथा नशे की लत में फंसे युवाओं को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करेंगे।

    उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार, केजरीवाल, आप के प्रधान अमन अरोड़ा की नशा तस्करों को सीधे तौर पर चेतावनी दी कि या तो वे नशा बेचना बंद कर दें या फिर पंजाब छोड़ दें। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में केजरीवाल, भगवंत मान अमृतसर में यह मुहिम शुरू करने वाले हैं और उसी दिन होशियारपुर में भी कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस मीटिंग करेंगे जिसमें विलेज डिफेंस कमेटी, वार डिफेंस कमेटी, सरपंच, पंचायत मैंबर, पार्षद और अन्य शामिल होंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी लोग इस मुहिम में सहयोग दें, ताकि एक बार फिर से रंगला पंजाब बनाया जा सके।

    उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से ही ये मुहिम शुरू कर दी गई थी, जिसके अब परिणाम दिखने शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ज्यादा से ज्यादा डि-एडिक्शन सैंटर खोलेगे, ताकि युवाओं को नशे से बाहर निकाला जा सके।