Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: तेज रफ्तार बस ने E-rickshaw को मारी टक्कर, खेतों में पलटा, देखें वीडियो

    Punjab News: तेज रफ्तार बस ने E-rickshaw को मारी टक्कर, खेतों में पलटा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पुरहीरा में मौजूद धन गुरु रामदास लंगर सेवा स्थान के बाहर बस और ई-रिक्शा में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ई-रिक्शा खेतों में जा गिरा। हादसे में चालक और एक महिला घायल हो गई। जिन्हें तुरंत लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया।

    जानकारी अनुसार सुबह करीब 11 बजे एक तेज रफ्तार राजधानी कंपनी की बस ने ई-रिक्शा को टक्कर मारकर सड़क से खेतों में फेंक दिया। जिसके बाद मौके पर लोगों ने राजधानी बस को घेरकर रोक लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटना का जायजा लिया। लोगों ने बताया कि बस काफी तेज चल रही थी और उसने सड़क पर जा रहे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसके बाद ई-रिक्शा खेतों में जा गिरा। गंभीर रूप से घायल महिला और ई-रिक्शा चालक का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • Punjab News: लाखों रुपए की रिश्वत लेते SHO और ASI काबू

    Punjab News: लाखों रुपए की रिश्वत लेते SHO और ASI काबू

    होशियारपुरः पंजाब सरकार द्वारा रिश्वत के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत आज विजिलेंस विभाग ने थाना बुल्लोवाल के प्रभारी और एएसआई को काबू किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ रमन कुमार और एएसआई को करीब डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा है।

    फिलहाल विजिलेंस द्वारा यह जानकारी साझा नहीं की गई है कि रमण कुमार ने यह पैसे किस एवज में लिए थे, लेकिन विजिलेंस की टीम ने रमण कुमार और एएसआई को गिरफ्तार कर लिया है।

  • Punjab News: मोहल्ले में प्रवासी का हुड़दंग, लोगों के घर के बाहर खड़े होकर निकाली गालियां, देखें वीडियो

    Punjab News: मोहल्ले में प्रवासी का हुड़दंग, लोगों के घर के बाहर खड़े होकर निकाली गालियां, देखें वीडियो

    होशियारपुरः चिंतापुर्णी रोड पर पड़ने वाले गांव कोटला गोंसपुर में माउंट व्यू कॉलोनी में उस समय दहशत का माहौल बन गया। जब नशे की हालत में एक प्रवासी मोहल्ले की एक गली में घरों के बाहर ऊंची-ऊंची गालियां देने लगा। इसके बाद मोहल्ले के लोेग इकट्ठा हो गए। मौके पर चश्मदीदों ने बताया कि एक प्रवासी दोपहर के समय एक जुगाड़ू रेहड़ी पर आया और रेहड़ी को खेतों की ओर ले जाकर मारा और उसके बाद कभी लेटकर और कभी घरों के दरवाजों के सामने जाकर गालियां देकर हंगामा करने लगा।

    इसके बाद मौके पर सरपंच और पंच पहुंचे। जिन्होंने पुलिस को सूचित किया, लेकिन फोन करने के डेढ़ घंटे के बावजूद भी महज 4 किलोमीटर दूर स्थित थाना सदर से जब कोई मुलाजिम नहीं आया तो लोगों ने चिंता जताई। सरपंच और मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इलाके में आए दिन संदिग्धों के घूमने और दिन में चोरी की वारदातें होती रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद इन वारदातों को नियंत्रण में करने में प्रशासन पूरी तरह असफल दिख रहा है। लोगों ने मांग की कि राष्ट्रीय राजमार्ग के आस-पास बड़ा आवासीय क्षेत्र है और यहां अक्सर संदिग्ध घूमते रहते हैं, जिसके कारण इस इलाके में एक पक्की पुलिस चौकी बनाए जाने की जरूरत है।

  • Punjab News: लंगर में नूडल्स खाने के बाद 10 बच्चों सहित 17 की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    Punjab News: लंगर में नूडल्स खाने के बाद 10 बच्चों सहित 17 की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर के गांव बीनेवाल में लंगर में नूडल्स खाने से बच्चे बीमार पड़ गए। उल्टी होने पर बच्चों को सिविल अस्पताल गढ़शंकर के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा बच्चों का इलाज किया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार बीनेवाल गांव में स्थित मंदिर में आयोजित लंगर (सामुदायिक रसोई) में खाना खाने के बाद 10 बच्चों सहित करीब 17 लोग बीमार हो गए।

    बताया जा रहा हैकि पेट में ऐंठन और उल्टी की शिकायत के बाद उन्हें पहले बीनेवाल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें गढ़शंकर के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोख ने कहा कि उन्होंने कहा कि सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और उनके स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है। नूडल्स खाते ही बच्चों को उल्टियां होने लगीं।

    हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल के डॉ. अमित ने बताया कि बच्चों का उपचार जारी है। फिलहाल सभी खतरे से बाहर हैं। इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ.पवन कुमार शगोत्रा व जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जतिंदर भाटिया ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। नूडल्स कहां से मंगवाए थे और कैसे तैयार किए गए थे, इसका पता किया जा रहा है।

  • Punjab News: Lady तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    Punjab News: Lady तस्कर के घर पर चला बुलडोजर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में युद्ध नशे के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा लगातार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान नशे से बनाई गई तस्करों की इमारतों को धवस्त किया जा रहा है। वहीं आज होशियारपुर के गांव नैनोवाल वेद में महिला तस्कर गुरमीत कौर के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है।

    पुलिस ने बताया कि गुरमीत कौर पर पर पहले से एनडीपीएस के 8 मामले दर्ज हैं। जिसमें 3 मुकदमों में सजा भी सुनाई जा चुकी है। एसएसपी संदीप कुमार मलिक भारी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे आज गुरमीत कौर के घर पर कार्रवाई करने पहुंचे। जहां जेसीबी मशीन से गुरमीत कौर के घर पर पील पंजा चलाते हुए धवस्त किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने कहा कि जिले में इसी तरह आने वाले दिनों में अन्य नशे तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: बदमाशों ने बुजुर्ग महिलाओं को पीटा, देखे वीडियो

    Punjab News: बदमाशों ने बुजुर्ग महिलाओं को पीटा, देखे वीडियो

    हुशियारपुर: वार्ड नंबर 10 के अंतर्गत आती इंद्रा कॉलोनी मे बदमाशों द्वारा पीटने की खबर है। जानकारी देते हुए बुजुर्ग महिला ने बताया कि दोपहर 12 बजे कुछ युवक घर आए और रोहित का पूछने लगे । जब परिवार ने इनकार किया, तो वह वापस चले गए। लगभग 2:30 बजे ही युवक वापस आए और घर में तोड़फोड़ करने के पश्चात बुजुर्ग महिलाओं के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस घटना मे एक महिला के नाक से खून बहने लगा।

    दोनों महिलाओ मे एक की उम्र 90 वर्ष और दूसरी की उम्र लगभग 56 वर्ष बताई जा रही है। हालांकि परिवार द्वारा तुरंत इसकी सूचना थाना सदर पुलिस को दी गई, लेकिन घटना के कई घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। जब एक पड़ोसी युवक बुजुर्ग महिलाओं को बचाने के लिए आया, तो बदमाशों ने उसके घर के गेट पर बोतलें फेंक उसको भी पीट दिया।

    वही जब मीडिया द्वारा वार्ड के काउंसलर को मौके पर बुलाया गया, तो उन्होंने सीनियर अधिकारियों से बात कर मामले को ध्यान में लाया और परिवार को इंसाफ दिलाने की बात कही। इस मामले मे एसएचओ सोमनाथ ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की पड़ताल शुरू कर दी गई है।

  • Punjab News: बाइक और ट्रक की टक्कर में नवविवाहित जोड़े की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: बाइक और ट्रक की टक्कर में नवविवाहित जोड़े की मौत, देखें वीडियो

    होशियापुर : मुकेरियां-पठानकोट हाईवे पर अड्डा मिलवां के पास ट्रक और बाइक की टक्कर होने की घटना सामने आई है। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में दपंति की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 27 वर्षीय अमरजीत सिंह और पत्नी 25 वर्षीय रमनजीत कौर निवासी गांव तारागढ़, पठानकोट के रूप में हुई है।

    दोनों की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी। मिली जानकारी के अनुसार दोनों बाइक पर सवार होकर लुधियाना में एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन मुकेरियां-पठानकोट राजमार्ग पर अड्डा मिलवां के निकट उनकी बाइक की ट्रक के साथ आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल दोनों को मुकेरियां सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई।

  • Punjab News: Border पर भारी पुलिस तैनात, देखें वीडियो

    Punjab News: Border पर भारी पुलिस तैनात, देखें वीडियो

    होशियारपुरः हिमाचल में संत जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तस्वीरें और झंडों को फाड़ने का मामला एक बार फिर तूल पकड़ रहा है। जिसके विरोध में पंजाब भर में प्रदर्शन जारी है। बुधवार को दल खालसा की ओर से होशियारपुर में बुधवार रोष मार्च निकाला जा रहा है। रोष मार्च की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग पर नाकाबंदी कर दी गई।

    मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर जाने से पहले ही रोक लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते वह मौके पहुंचे है। कानून व्यवस्था को बनाए रखना उनका कर्तव्य है। प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझा दिया गया है, कोई भी अब पंजाब-हिमाचल बॉर्डर पर नहीं जाएगा। प्रदर्शनकारियों को अगर किसी भी तरह का कोई मांगपत्र देना है वह उन्हें सौंप सकते है। जो भी कार्रवाई होगी वह करेंगे।

  • Punjab News: सुखबीर बादल से मुलाकात के बाद हरजिंदर धामी ने लिया यू टर्न, किया ऐलान, देखें वीडियो

    Punjab News: सुखबीर बादल से मुलाकात के बाद हरजिंदर धामी ने लिया यू टर्न, किया ऐलान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान हरजिंदर धामी ने कुछ दिनों पहले पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद बीते दिन एग्जीक्यूटिव कमेटी ने मीटिंग के बाद उनका इस्तीफा नामंजूर कर दिया था। इस मामले को लेकर कमेटी हरजिंदर धामी को मनाने पहुंची थी, लेकिन उन्होंने एक दिन का समय मांगा था।

    आज सुखबीर बादल खुद एडवोकेट एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को मनाने पहुंचे, जहां अब धामी ने यू टर्न लेते हुए इस्तीफा वापिस ले लिया है। इस्तीफा वापिस लेने के बाद धामी ने कहा कि वे 3 से 4 दिन में अपना पद संभाल लेंगे। दरअसल, आज दोपहर सुखबीर बादल धामी से मिलने उनके निवास पर पहुंचे, जहां दोनों के बीच हुई बैठक के बाद धामी ने पद दोबारा संभालने की बात कही।

     

  • गरमाया माहौलः Punjab में HRTC बसों पर लगे संत भिंडरावाले के पोस्टर, देखें वीडियो

    गरमाया माहौलः Punjab में HRTC बसों पर लगे संत भिंडरावाले के पोस्टर, देखें वीडियो

    होशियारपुरः हिमाचल प्रदेश में टूरिस्ट गाड़ियों पर संत भिंडरावाले के पोस्टर और बैनर लगाकर आने पर विवाद बढ़ गया है। इस मामले में हिमाचल पुलिस द्वारा टूरिस्ट पर कार्रवाई किए जाने के बाद अब पंजाब के नौजवानों ने हिमाचल की बसों पर पोस्टर लगा दिए। जिसको लेकर एक बार फिर से विवाद गरमा गया। दरअसल, टूरिस्ट के खिलाफ इस पोस्टर को लेकर कुल्लू पुलिस की कार्रवाई के बाद अब होशियारपुर बस स्टैंड पर सिख युवकों ने हिमाचल की बसों पर संत भिंडरावाले की तस्वीरें लगाईं। युवाओं ने घोषणा की कि हिमाचल से पंजाब आने वाली सभी बसों पर संत भिंडरावाले की तस्वीरें लगाई जाएंगी। दरअसल, बीते 2 दिन से होशियारपुर सहित पंजाब के अन्य बस स्टैंडों पर खड़ी हिमाचल की सरकार बसों पर ये पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

    दरअसल, पंजाब में संत भिंडरावाला के समर्थकों ने हिमाचल पुलिस की कार्रवाई पर रिएक्शन दिया है और साथ ही चेतावनी भी दी है। होशियारपुर बस स्टैंड पर एचआरटीसी की बसों पर ये पोस्टर लगाए गए हैं। अहम बात है कि इस दौरान समर्थक भिंडरावाला और खालीस्तान जिंदाबाद के नारे भी लगा रहे हैं। ऐसे में हिमाचल प्रदेश और पंजाब में तनातनी बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। पोस्टर लगा रहे एक सिख ने कहा कि यदि पंजाब में हिमाचल की बसें एंट्री करेंगी तो उन पर भिंडरावाला का पोस्टर लगा होना चाहिए।

    जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में होली के आसपास बड़ी संख्या में पंजाब के श्रद्धालु कुल्लू के मणिकर्ण साहिब गुरुद्वारे जा रहे हैं। हालांकि, ये श्रद्धालु ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए जा रहे हैं। बाइक पर सवार होकर ये श्रद्धालु हुड़दंग भी मचा रहे हैं। कुल्लू में बीते सप्ताह इन श्रद्धालुओं की स्थानीय लोगों से झड़प भी हुई थी, जिसमें एक स्थानीय शख्स पर तलवार से हमला किया गया था। इस पर स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई ना करने के आरोप लगे तो पुलिस जागी और फिर बड़ी संख्या में चालान काटने शुरू किए।गौरतलब है कि हर साल इसी तरह पंजाब के श्रद्धालुओं की तरफ से हिमाचल में आने पर बवाल होता है।

    कुल्लू पुलिस ने 15 और 16 फरवरी 2025 को इन मामलों में चार केस दर्ज किए हैं। पुलिस ने बताया कि 15 फरवरी को कुल्लू जिले के मनाली पुलिस स्टेशन और मणिकरण पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पहले मामले में, मनाली पुलिस स्टेशन में धारा 152, 351(2), और 3(5) के तहत शिकायत दर्ज की गई है। यह शिकायत सुभाष ठाकुर, निवासी छियाल, मनाली ने 12 फरवीर को दर्ज कराई गई थी। शिकायत के अनुसार, 2 लड़के मोटरसाइकिल पर रांबाग चौक, मनाली पहुंचे थे। उन्होंने मोटरसाइकिल पर भिंडरावाले की फोटो वाला झंडा लगाया हुआ था। मोटरसाइकिल सवार ने झंडा हटाने से मना कर दिया और धमकी दी कि वे उसे मार देंगे।

    दूसरे मामले में, मणिकर्ण पुलिस स्टेशन में धारा 126(2), 115(2), 352, 151(2), और 3(5) के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। एक होटल मालिक ने दी शिकायत में बताया कि जब वे शारनी में थे, तो उन्होंने देखा कि कुछ अन्य राज्य के बाइकर्स एक आदमी और औरत के साथ सड़क पर बहस कर रहे थे। जब शिकायतकर्ता ने उनसे मोटरसाइकिल से झंडा हटाने और झगड़ा बंद करने को कहा, तो उन्होंने गाली-गलौज और धमकी दी। उन्होंने ड्राइवर रमेश पर तलवार और डंडों से हमला भी किया। इसी तरह, 15 फरवरी को कुल्लू पुलिस स्टेशन और मणिकर्ण पुलिस स्टेशन में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें पहले मामले में सदर पुलिस स्टेशनने धारा 126(2), 352, 351(2), और 3(5) बीएनएस के तहत शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत कर्ता खीम चंद ने शिकायत में कहा कि 15 फरवरी की सुबह 10:30 बजे नंगाबाग लिंक रोड के पास एक मोटरसाइकिल तेज रफ्तार में फिसलकर गिर गई। इसके बाद, 10-12 मोटरसाइकिलें वहां इकट्ठा हो गईं और सवारों ने खीम चंद को गाली-गलौज और धमकियां दीं।

    इसी तरह दूसरे केस में मणिकर्ण पुलिस स्टेशन में धारा 191(2), 303(2), 324(3), 351(2) बीएनएस, पीडीपी एक्ट की धारा 3, और एमवी एक्ट की धारा 184 और 190 के तहत शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो से संबंधित है, जिसमें साडा बैरियर पर स्टाफ के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की दिखाई गई है। एसपी कुल्लू डॉक्टर कार्तिकेयन गोकुलचंद्र ने कहा कि होली पर पंजाब से लोग आ रहे हैं और पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। लोग पुलिस को सूचना दें और पुलिस कार्रवाई करेगी। हालांकि, हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार अब तक इस मामले पर मौन है और सरकार की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।