Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: Station पर रिटायर्ड कर्मी से बदसलूकी, Head Constable पर लगे नशे में धुत्त होने के आरोप

    Punjab News: Station पर रिटायर्ड कर्मी से बदसलूकी, Head Constable पर लगे नशे में धुत्त होने के आरोप

    होशियारपुरः रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ हेड कांस्टेबल पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। जिसके बाद स्टेशन पर खूब हल्ला मचा। आरोप रेलवे के रिटायर्ड कर्मचारी जीवन कुमार ने लगाए। सूचना मिलते ही पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला मौके पर पहुंचे। जिसके बाद हेड कांस्टेबल के शराब के नशे में होने और उसका मेडिकल करवाने पर अड़ गए। रात करीब 12 बजे हेड कांस्टेबल को सिविल अस्पताल ले जाकर मेडिकल करवाया, जहां अल्कोहल की पुष्टि हुई। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। उधर, सिविल अस्पताल में एसएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि अल्कोहल की पुष्टि हुई है, जिसकी रिपोर्ट रेलवे अधिकारी को मौके पर ही सौंप दी।

    रेलवे स्टेशन पर भाजपा नेता साहिल सांपला, जिला भाजपा युवा मोर्चा के प्रधान शिवम ओहरी के साथ यूथ सिटीजन कौंसिल के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. रमन घई, जिलाध्यक्ष डॉ. पंकज शर्मा, महासचिव मनोज शर्मा के साथ एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी, मोहित संधू, रमन कुमार, अश्वनी छोटा पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि जीवन कुमार करीब एक महीने पहले ही सीनियर बुकिंग क्लर्क के पद से रिटायर हुए हैं। वह स्टेशन पर अपने काम से आए थे। काउंटर पर गए तो आरपीएफ हेड कांस्टेबल उनकी वीडियो बनाने लगा। इसके बाद विवाद होने लगा। ऐसा करने से रोकने पर वह धक्के देने लगा और बदसलूकी की।

  • Punjab News: Action में आए SSP सुरेंद्र लांबा, जनता से की ये अपील, देखें वीडियो

    Punjab News: Action में आए SSP सुरेंद्र लांबा, जनता से की ये अपील, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर को अपराध मुक्त करने के लिए एसएसपी सुरेंद्र लांबा एक्शन में हैं। उन्होंने शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए रात्रि चेकिंग अभियान चलाया। इस अवसर पर उनके साथ एसपी सरबजीत सिंह बाहिया, डीएसपी देवदत्त शर्मा, एसएचओ सिटी उषा रानी व अन्य अधिकारी मौजूद थे।

    एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने कहा कि इससे पहले भी होशियारपुर पुलिस द्वारा समय-समय पर इस तरह की चेकिंग की जाती रही है और पुलिस हमेशा ही होशियारपुर जिले के लोगों की सुरक्षा के लिए तत्परता से काम करती है। उन्होंने कहा कि होशियारपुर पुलिस अपराध को रोकने तथा हिंसक तत्वों पर नियंत्रण करने के लिए हर समय तेजी से काम करती है।

    इस अवसर पर एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने ट्रैक्टरों पर तेज आवाज में गाने बजाकर शहर में घूम रहे युवाओं से अपील की कि वे होशियारपुर में इस तरह का हुड़दंग न मचाएं, अन्यथा पुलिस सख्त कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगी। इस बीच, शादी समारोह के दौरान एक घर पर हवाई फायरिंग की घटना पर टिप्पणी करते हुए एसएसपी ने कहा कि ऐसी घटनाओं को पुलिस द्वारा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर कोई भी लाइसेंसी हथियार के साथ ऐसी हरकत करता है, तो ऐसे दोषियों के हथियार जब्त कर लिए जाएंगे और मामला दर्ज किया जाएगा।

  • Punjab News: इस जिले मे Gun Culture को प्रमोट करने की वीडियो वायरल

    Punjab News: इस जिले मे Gun Culture को प्रमोट करने की वीडियो वायरल

    होशियारपुर: पंजाब सरकार ने हाल ही मे हथियारों को बढ़ावा देने वाले पंजाबी गानों पर रोक लगाई थी। लेकिन अगर होशियारपुर जिले की बात करें तो गांव के गढ़दीवाला कस्बे के नजदीकी गांव खुर्दां का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शादी के दौरान कुछ युवक हथियारों से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक शादी के डीजे पर अलग-अलग हथियारों से फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो पर जानकारी देते हुए एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि मामला पुलिस के ध्यान मे आ चुका है। पुलिस ने इस मामले को ट्रेस कर एक आरोपी की पहचान कर असला एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश मे छापेमारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही हथियारों के लाइसेंस रद्द करने की प्रकिया भी शुरू कर दी गई है।
  • Punjab News: Eco Energy Ventures Factory में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Punjab News: Eco Energy Ventures Factory में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के गांव कोंटला गोंसपुर में एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इको एनर्जी वेंचर्स फैक्टरी आग लगने से लाखों के नुकसान हो गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दे दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए फैक्टरी के मालिक अमित जैन ने बताया कि वह इको एनर्जी वेंचर नाम से फैक्टरी चलाते हैं और फैक्टरी के अंदर बड़ी संख्या में पराली की गांठें पड़ी हुई हैं।

    जिससे सामान तैयार किया जाता है और थर्मल प्लांट को यह सामान तैयार करके सप्लाई किया जाता है। उन्होंने बताया कि दोपहर अचानक फैक्टरी के अंदर रखी पराली की करीब 2000 गांठों में आग लग गई। इस घटनामें उन्हें करीब 12 से 15 लाख रुपये का नुकसान हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। इस घटना में कोई जानहानि नुकसान नहीं हुआ।

  • Punjab News: नहर में गिरी तेज रफ़्तार Innova,1 घायल, देखे CCTV

    Punjab News: नहर में गिरी तेज रफ़्तार Innova,1 घायल, देखे CCTV

    होशियारपुर: जिले के गांव पोसी के पास दो वाहनों की नहर मे गिरने की खबर है। गनीमत यह रही कि नहर में पानी न होने के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वीडियो मे देखा जा सकता है कि तेज गति से आ रही इनोवा गांडी दूसरी कार को टक्कर मार नहर में गिर जाती है।

    घटना की सुचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच कर जाँच कर रही है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि वाहनों में सवार लोग कौन थे। बता दें कि इस नहर के आसपास सुरक्षा न होने के कारण कुछ महीने पहले भी एक भीषण हादसा हुआ था। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन इस हादसे के बाद भी प्रशासन ने सबक न लेकर नहर के आसपास कोई ग्रिल या सुरक्षा अभी तक नहीं लगवाई है।

  • Punjab News: स्कूल बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल बस और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, वाहनों के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर में स्कूल बस और ट्रक में भीषण एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में कई बच्चों के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक का टायर फटने से यह हादसा हुआ है। हादसे में वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मामले की जांच में जुट गई है।

    हादसे में घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल गढ़शंकर में भर्ती कराया गया है। लोगों का कहना है कि ट्रक का टायर फट गया था, जिसके चलते चालक से ट्रक बेकाबू हो गया और उसकी स्कूल बस के साथ टक्कर हो गई। इस घटना में एक के मारे जाने की खबर है। हालांकि पुलिस द्वारा किसी के मौत की पुष्टि नहीं की जा रही।

  • Punjab News: कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: कर्मियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मिनी सेक्रेटेरिएट के बाहर शुक्रवार को पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर सांझा फ्रंट की तरफ से मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। फ्रंट के 11 सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे। दोपहर तीन बजे डीसी को मांग पत्र भी सौंपा गया। उनसे कहा कि उनकी मांगों को जल्द पूरा किया जाए।फ्रंट के उप प्रधान सूरज प्रकाश आनंद, कुलवंत सिंह सैनी और नेताओं ने कहा कि आज पूरे पंजाब में फ्रंट के 11-11 सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे है और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रहे है।

    सरकार की तरफ से पिछले लंबे समय से उनकी मांगों को अनदेखा किया जा रहा है। उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इस कारण उनको आज भूख हड़ताल करते हुए रोष प्रदर्शन करना पड़ा। फ्रंट के सदस्यों ने रोष जताते हुए पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। कहा, जब तक सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करेगी, उनका संघर्ष जारी रहेगा। नेताओं ने चेतावनी देते हुए पंजाब सरकार को कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले विधानसभा सेशन के समय मोहाली में रैली की जाएगी और सरकार के खिलाफ रोष जताया जाएगा।

     

     

     

     

  • Punjab News: सरपंची विवाद को लेकर युवक पर हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: सरपंची विवाद को लेकर युवक पर हमला, देखें वीडियो

    होशियारपुरः सरपंची विवाद को लेकर कुछ नौजवानों ने एक युवक पर हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल होशियारपुर में दाखिल करवाया गया। घटना गांव डकोवाल की है। जानकारी देते जख्मी नौजवान ने बताया कि वह होशियरपुर के विशाल मेगा मार्ट में काम करता है। बीती दिनी गांव के ही कुछ नौजवान जो कि पूर्व सरंपच के साथ है।

    उनकी तरफ चुनाव में हार को देखते हुए उस पर हमला किया गया है। जिसके चलते वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिवार वालों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया। नौजवान ने बताया कि मेहटिआना पुलिस को इस संबंधी सूचना दी गई है। पुलिस से इंसाफ की मांग करते आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है, जल्द ही दोषियों पर पकड़ लिया जाएगा

  • Punjab News: Deport हुए यात्री के परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Deport हुए यात्री के परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

    42 लाख रुपए का कर्जा लेकर भेजा था विदेश

    होशियारपुरः अमेरिका में डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति ने सख्त कार्रवाई करते हुए भारतीय यात्रियों को डिपोर्ट किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने घोषणा की कि किसी भी अवैध व्यक्ति को संयुक्त राज्य अमेरिका में शरण नहीं दी जाएगी और जो लोग अवैध रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में रहते हैं उन्हें डिपोर्ट किया जाएगा। इसी के चलते पंजाब के 30 यात्रियों सहित 105 यात्रियों को डिपोर्ट किया गया। आज दोपहर 1.30 बजे अमेरिका का सी-17 जहाज अमृतसर एयरपोर्ट लैंड हुआ। इसमें होशियारपुर के 2 लोग शामिल है। अगर होशियारपुर के ब्लाक टांडा उड़मुड़ के अधीन आते गांव टाली की बात करें तों यहां से हरविंदर सिंह भी डिपोर्ट हुए यात्रियों में शामिल था। वहीं मामले की जानकारी देते हुए हरविंदर की पत्नी ने बताया कि उनके 3 बच्चे है। माता पिता बुजुर्ग है और उन्होंने कर्जा उठाककर उन्हें विदेश रोजी रोटी कमाने के लिए भेजा था। लेकिन आज जैसे ही यह खबर मिली कि उन्हें डिपोर्ट किया जा रहा है तो इस मामले की चर्चा गांव में होनी शुरू हो गई। परिवार ने कहा कि उन्हें बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि वह 42 लाख रुपये का कर्ज लेकर ब्याज पर विदेश भेजा था और अब इस कर्ज का क्या होगा और पीछे के गरीब परिवार का क्या होगा, इसके बारे में सोच सोचकर परिवार परेशान हो रहा है।
  • Punjab News: झगड़ा छुड़ाने गई पुलिस कर्मियों के फाड़े कपड़े, भाग कर बचाई जान, देखें वीडियो

    Punjab News: झगड़ा छुड़ाने गई पुलिस कर्मियों के फाड़े कपड़े, भाग कर बचाई जान, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मोहल्ला सुंदर नगर में लड़ाई छुड़वाने गई पुलिस पार्टी पर हमला होने की घटना सामने आई है। हमलावारों द्वारा 3 पुलिस कर्मियों के कपड़े फाड़े गए। जिसके बाद पुलिस ने भागकर अपनी जान बचाई। वहीं दूसरी ओर पुलिस पर आरोप है कि उन्होंने वृद्ध महिला पर हमला किया था। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने पुलिस पर हमला किया। दरअल, देर रात सूचना के आधार पर किसी लड़ाई के मामले में मोहल्ला सुंदर नगर पहुंची थी जहां प्रवासी लोग आपस में लड़ रहे थे। जब पुलिस ने बीच बचाव कर छुड़ाने की कोशिश की तो उग्र भीड़ ने पुलिस मुलजिमों पर ही हमला कर दिया।

    इस दौरान सिविल में आए मुलाजिम के लोगों ने कपड़े फाड़ दिए, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इसके बाद 2 मुलजिमों ने भाग कर जान बचाई । जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने इसकी सूचना चौकी इंचार्ज को दी। हरकत में आए चौक इंचार्ज पुलिस फोर्स सहित घटना स्थल पर पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए डीएसपी देव दत्त शर्मा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि मोहल्ला सुंदर नगर में लड़ाई हो रही है जिसे देखते हुए 3 मुलजिम वहां गए। जब पुलिस कर्मी दोनों पक्षों का बीच बचाव कर रहे थे तो उग्र भीड़ ने पुलिस पर हमला कर दिया।

    इस घटना में 3 मुलजिम घायल हुए हैं। बतााय जा रहा है कि महिला-पुरुष सहित 20 के करीब लोगों की पहचान कर ली गई है और उन पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। इस लड़ाई में बुजुर्ग महिला गंभीर रूप में घायल हो गई। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं महिला के रिश्तेदार ने आरोप लगाए है कि पहले पुलिस ने डंडेे से महिला पर वार किया। इसी के चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस के इस व्यवहार के कारण मोहल्ला वासियों ने पुलिस पर हमला किया है।