Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: घर में नशा लेने आए तस्करों को लोगों ने किया काबू, नहीं पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में नशा लेने आए तस्करों को लोगों ने किया काबू, नहीं पहुंची पुलिस, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत भले ही पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। लेकिन नशे खरीदने और बेचने का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा। वहीं दशमेश नगर में इलाका निवासियों ने घर से नशा लेने आए 2 नौजवानों को काबू किया है। जिसको लेकर काफी हंगामा भी हुआ। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जानकारी देते हुए गीता महंत ने बताया कि वर्तमान घर के पास कुछ युवक नशा बेचने का रहे है।

    उन्होंने कहा कि कई दिनों से वह उन्हें परेशान भी कर रहे थे। जिसके बाद अब स्थानीय निवासियों की मदद से 2 युवकों को काबू किया गया। जिसके बाद घटना की सूचना मॉडल टाउन पुलिस और 112 नंबर पर दी गई। लोगों का आरोप है कि पुलिस को कॉल करने के बाद भी 2 से ढाई घंटे तक पुलिस घटना स्थल पर नहीं आई।

    पीड़ित का कहना हैकि काफी देर तक हंगामा उक्त नशा तस्कर मौके से फरार हो गए और जाते हुए धमकियां देकर गए कि वह उन्हें देख लेंगे। महंत ने बताया कि वह और उसकी मां घर में अकेले रहते हैं और उन्हें डर है कि ये तस्कर उनके साथ गलत हरकत कर सकते हैं।

  • Jalandhar-Hoshiarpur-Road पर बस और ट्रक की टक्कर में कई घायल, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Jalandhar-Hoshiarpur-Road पर बस और ट्रक की टक्कर में कई घायल, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में भीषण सर्दी में सड़क हादसों की घटनाओं में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं आज होशियारपुर-जालंधर रोड मंडियालां के पास बस और ट्रक के बीच भयानक टक्कर हो गई। हादसे के दौरान बस में बैठी सवारियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं घटना में कंडक्टर समेत 5 लोग घायल हो गए हैं।

    स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती कराया गया है। दूसरी ओर हादसे के कारण सड़क पर भारी जाम लग गया। जिसके चलते वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को हटाने का काम शुरू कर दिया है और ट्रैफिक को दोबारा से सुंचारू रूप में चलाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • Punjab News: माता के दरबार से माथा टेककर लौट रहे दोस्तों की Car हुई हादसे का शिकार, खुले Airbags, देखें वीडियो

    Punjab News: माता के दरबार से माथा टेककर लौट रहे दोस्तों की Car हुई हादसे का शिकार, खुले Airbags, देखें वीडियो

    होशियारपुर : हिमाचल में माता चिंतपूर्णी से माथा टेककर लौट रहे दोस्तों के साथ हादसा होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार गांव आदमवाल में सड़क हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि माता चिंतपूर्णी नेशनल हाईवे पर सुबह-सुबह 7.30 के करीब माता चिंतपूर्णी दरबार के पास कार सड़क किनारे नाले में जा गिर गई। गनीमत यह रही गाड़ी के एयरबैग खुलने से कार चालक सहित कार में सवार तीन दोस्तों की जान बच गई।

    घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों व वाहन चालकों ने बताया कि आदमवाल गांव में सड़क के ठीक बगल में नहरनुमा नाले के बारे में कोई चेतावनी बोर्ड नहीं लगा है और न ही इस नाले के किनारे कोई रिफ्लेक्टर या स्लैब है। गांव आदम बाड़ के निवासियों ने बताया कि इस नाले के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं और कोहरे के दिनों में गांव के लोग खुद बारी-बारी से इस नाले के किनारे खड़े होकर वाहनों को इस नाले के बारे में सचेत करते हैं।

    लोगों ने प्रशासन पर भी रोष जताते हुए कहा कि इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन मूकदर्शक बनकर सब कुछ देख रहा है। लोगों ने मांग की है कि इस सड़क के किनारे नालियों व गहरे स्थानों की या तो मरम्मत की जाए या फिर वहां चेतावनी बोर्ड व रिफ्लेक्टर लगाए जाएं। लोगों ने यह भी कहा कि जब कोई वीआईपी ने इस स्थान से गुजरना हो तो सड़क की अस्थायी रूप से मरम्मत और सफाई की जाती है। लेकिन यह सड़क आम जनता और राहगीरों के लिए लावारिस छोड़ दी गई है।

     

  • Punjab News: दुकान में ग्राहक का पर्स लेकर शातिर महिलाएं हुई फरार, देखें CCTV

    Punjab News: दुकान में ग्राहक का पर्स लेकर शातिर महिलाएं हुई फरार, देखें CCTV

    होशियारपुरः जिले में आए दिन चोरी की वारदाते सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला पंजाब करियाना स्टोर से सामने आया है, जहां दुकान में शातिर महिलाएं ग्राहक महिला का पर्स लेकर फरार हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला सामान खरीदते समय पति से बात कर रही है और उसने बाजू पर पर्स लटकाया हुआ है। इस दौरान ग्राहक महिला के साथ 2 शातिर महिलाएं खड़ी होती है, जिसमें ग्रीन कपड़े पहने शातिर महिला बड़ी चालाकी से महिला से पर्स में से छोटा पर्स चुरा लेती है।

    जिसके बाद शातिर महिलाएं दुकान से सामान लेकर फरार हो गई। घटना के बारे में पीड़िता को उस समय पता लगा, जब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इस दौरान दोनों शातिर महिलाएं सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना की सूचना महिला ने सिटी थाने की पुलिस को दे दी है। महिला का कहना है कि पर्स में 5 हजार रुपए, एटीएम कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेज मौजूद थे।

    मीडिया को जानकारी देते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि अस्पताल से अपने रिश्तेदार का हालचाल जानने के जैसे ही वह करियाने की दुकान पर पहुंची, वहां पहले से मौजूद 2 शातिर महिलाओं ने उसके पर्स से छोटा पर्स चुरा लिया। पहले तो उन्हें इस बारे में पता नहीं चला लेकिन बाद में जब सीसीटीवी चेक किया गया तो देखा कि दोनों महिलाओं में से एक ने बड़ी चालाकी से उनके पर्स से छोटा पर्स चुरा लिया है। इस संबंध में उन्होंने सिटी थाने में शिकायत दी है।

  • Punjab News: चिंतपूर्णी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में नौजवान की गर्दन शरीर से हुई अलग, देखें वीडियों

    Punjab News: चिंतपूर्णी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में नौजवान की गर्दन शरीर से हुई अलग, देखें वीडियों

    होशियारपुरः पंजाब में घने कोहरे को लेकर सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं होशियारपुर चिंतपूर्णी मार्ग अदाबाव के पास घने कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार की नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय अजय कुमार पुत्र मोहनलाल निवासी चौहाल रूप में हुई है।

    हादसे में नौजवान की गर्दन शरीर से अलग हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे सदर थाने के एएसआई जसवीर सिंह ने कहा कि हादसे का कारण पता नहीं चला पाया है। बताया जा रहा है कि बाइक चालक शहर किसी काम के लिए गया था। शहर से वापिस जब अदाबाव के पास पहुंचा तो किसी अज्ञात बहन से टक्कर हो गई। हादसे में नौजवान की मौके पर ही मौत हो गई।

    वहीं मृतक के बड़े भाई ने कहा कि उसे एक्सीडेंट को लेकर सूचना मिली थी। जिसके बाद जब मौके पर पहुंचा था जो पता चला की भाई की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि कोई अज्ञात वाहन भाई के ऊपर से गुजर गया। अजय छोले-कुलचे का काम करता था। पुलिस ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: क्रेटा गाड़ी में सवार नगर कौंसिल के अध्यक्ष पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

    Punjab News: क्रेटा गाड़ी में सवार नगर कौंसिल के अध्यक्ष पर हमलावारों ने चलाई गोलियां

    टांडा उड़मुड़ः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला टांडा श्री हरगोबिंदपुर रोड के पास से सामने आया है, जहां देर रात गांव रड़ा मंड के पास मोटरसाइकिल पर आए अज्ञात हमलावरों ने नगर कौंसिल श्री हरगोबिंदपुर के अध्यक्ष पर फायरिंग कर दी। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान नवदीप सिंह पन्नू क्रेटा गाड़ी में सवार थे। इस दौरान हमलावारों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

    बताया जा रहा है कि पन्नू ड्राइवर जशन के साथ टांडा से श्री हरगोबिंदपुर जा रहे थे तो रड़ा मंड ब्यास दरिया पुल के पास बाइक सवारों ने क्रेटा गाड़ी को घेर लिया और फायरिंग करनी शुरू कर दी। हादसे में क्रेटा गाड़ी की पिछली खिड़की के पास 5 गोलियों के निशान हैं। वहीं इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि हमला करने की वजह सामने नहीं आई है। लेकिन घटना के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए।

     

  • Punjab News: स्कूल में बच्चे की पीटाई को लेकर शिक्षा मंत्री ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल में बच्चे की पीटाई को लेकर शिक्षा मंत्री ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुरः सरकार द्वारा लगाई गई पाबंदी के बावजूद भी आए दिन सोशल मीडिया पर छात्रों को पीटने की वीडियो, फोटो देखने को मिल जाती है। ऐसे ही एक ताजा मामला पंजाब के होशियारपूर से सामने आया है। जहां पर प्राइवेट स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्र को थप्पड़ लगाए और उसका जूड़ा खींचा। घटना बड्डों गांव के प्राइवेट स्कूल की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि प्रिंसीपल ने गलत लिखने पर उसके साथ ऐसे बेरहमी से मारपीट की। घटना की वीडियो भी सामने आई है।

    वीडियो के मुताबिक बच्चे ने कॉपी में गलत लिखा था। इसके बाद प्रिंसिपल ने उसे 3 थप्पड़ मारे, इसके बाद बच्चा दोबारा सही लिखने की कोशिश करता है, लेकिन इस बार भी वो गलत लिख देता है। प्रिंसिपल बच्चे के बालों का जूड़ा पकड़ती है और जोर से खींचती है। तभी बच्चे का संतुलन बिगड़ा और नीचे गिर गया। प्रिंसिपल उसे कहती है कि तुम पढ़ना नहीं चाहते। इसके बाद उसे 2 थप्पड़ और मारती है। प्रिंसिपल फिर उसे बताते हुए कहती है, नहीं ऐसे नहीं, रहने दो। प्रिंसिपल पेंसिल फेंक देती है और कहती है- तुम मुझे पेंसिल क्यों दे रहे हो।

    घटना सामने आने के बाद सिख संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने धर्म के प्रतीकों का अपमान बताते हुए न्याय की मांग की है। विवाद बढ़ने पर पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

  • Jalandhar-Pathankot National Highway पर Car हुई हादसे का शिकार, उड़े परखच्चे, 2 गंभीर घायल

    Jalandhar-Pathankot National Highway पर Car हुई हादसे का शिकार, उड़े परखच्चे, 2 गंभीर घायल

    होशियारपुर : नए साल के शुरुआत में ही हादसों के मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही मामला होशियारपुर से सामने आया है। जहां सुबह जालंधर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के गांव मनूकां के पास कार हादसा का शिकार हो गई। हादसे के दौरान एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराने के कारण यू.पी से कश्मीर जा रहे आल्टो कार सवार फलों के 2 व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घायलों की पहचान तारिक अहमद पुत्र अब्दुल्ला अहमद और रियाज अहमद दोनों निवासी कश्मीर के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार यह हादसा सुबह करीब 7.30 बजे हुआ।  जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार चालक के संतुलन बिगड़ने जाने के कारण अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई और सड़क के दूसरी तरफ जा गिरी।

    हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार दोनों लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार कार सवारों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Punjab: घर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

    Punjab: घर में युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप

    होशियारपुरः दसूहा की अर्जन कॉलोनी के एक घर में एक युवक का सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय संचित बांसल के रूप में हुई है। मृत का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों द्वारा युवक को डिप्रेशन का शिकार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार पुलिस को दिए बयानों में अर्जन कालोनी निवासी युवक की मां तृप्ता बंसल ने बताया कि कुछ दिन पहले वह अपने पति और अपने बेटे सचित सिंह उर्फ ​​सांचू के साथ व्यास डेरे गए हुए थे।

    सांचू व्यास डेरे में कुछ दिन रहने के बाद अकेला घर वापस आ गया। हम उसे कुछ दिनों तक फोन करते रहे, लेकिन उसकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने बताया कि सांचू डिप्रेशन में था। पड़ोसियों ने उसे और उसके पति को फोन किया और बताया कि आपके घर से बहुत दुर्गंध आ रही है। जब वह घर वापस लौटे तो पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खोला गया। कमरे का नजारा देखकर उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। बेटे का शव बेड़ पर पड़ा हुआ था। शव से दुर्गंध आ रही थी। मौत का कारण डिप्रेशन की बहुत अधिक गोलियां लेना बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक की मां का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab: आंधी और बारिश के चलते बंद हुआ रास्ता

    Punjab: आंधी और बारिश के चलते बंद हुआ रास्ता

    होशियारपुरः पंजाब में देर रात चली आंधी और बारिश के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर देर रात हुई बारिश के कारण सड़कों पर पानी जहां भर गया है, वहीं कई जिले आंधी-तूफान के कारण यातायात प्रभावित हुआ है। दरअसल, टांडा में आंधी तूफान के कारण मियाणी दसूहा मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। जानकारी के अनुसार गत देर रात टांडा इलाके में तेज बारिश और आंधी के कारण मियाणी दसूहा मार्ग स्थित गांव गिलजियां में कई पेड़ टूट कर सड़क के बीच गिर गए, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ है। वहीं मौके पर फॉरेस्ट विभाग की टीम पहुंची है, जो पेड़ को उठाने में लगी हुई है। फिलहाल उक्त मार्ग पर यातायात पूरी तरह बंद है।