Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab: नहर में जोड़े ने लगाई छलांग, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab: नहर में जोड़े ने लगाई छलांग, एक की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां में एक लड़का-लड़की ने नहर में छलांग लगा दी। इस हादसे लड़की की मौत हो गई लेकिन लड़के को लोगों ने नहर से बाहर निकाल लिया। यह घटना सुबह 11 बजे के करीब की है। दसूहा मुकेरियां मुख्य सड़क पर कस्बा ऊंचीबसी नहर पर मोटरसाइकल पर सवार होकर आए एक जोड़े ने मोटरसाइकल पुल पर खड़ी कर नहर में छलांग लगा दी। संयोग की बात यह रही कि उस समय एक नौजवान अमरजीत जो लोगों को डूबने से बचाने वाली रेस्क्यू टीम में काम करता है, वहां से गुजर रहा था।

    अमरजीत ने लड़की और लड़के को छलांग लगाते हुए देख लिया। अमरजीत का कहना है कि, मैं तुरंत दोनों को बचाने के लिए नहर में कूद गया और लड़के को बचा लिया, परंतु लड़की की डूबने से मौत हो गई। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी दसूहा हरप्रेम सिंह ने बताया की मृतक लड़की गांव धनोवा की रहने वाली और लड़के की पहचान करन सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गांव बधाईयां के रूप में हुई है।

    दोनों ने नहर में छलांग लगाई। जिसमें लड़की की मौत हो गई, जबकि लड़के को बचा लिया गया। मृतक लड़की के शव को दसूहा मोर्चरी में रखवा दिया गया है और दोनों के परिजनों को थाने बुलाकर उनके बयानों के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी। लड़की की माता का आरोप है की उसकी 16 वर्षीय बेटी 10 कक्षा में पढ़ती थी। लड़का करन अक्सर उसे परेशान करता रहता था। लड़की की मां का कहना है की मेरी बेटी ऐसा कदम नहीं उठा सकती, उसे जबरदस्ती नहर में फेंक गया है।

  • Punjab: मामे के घर चोरी करने आए भांजे ने किया कत्ल

    Punjab: मामे के घर चोरी करने आए भांजे ने किया कत्ल

    होशियारपुर: माहिलपुर के गांव गोंदपुर में चोरी की नीयत से घर में घुसकर भांजे ने ही मामा की हत्या की थी। भांजे को पुलिस ने गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। उसने हत्या पैसों की लालच में की थी। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में आरोपी ने कबूल किया है कि पैसे के लालच में उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया। दिखावे के लिए कमलजीत गोंदपुर से चला गया था, लेकिन रात में मोटरसाइकिल सवार गोंदपुर पहुंचा। घर में दाखिल होकर उसने 7.90 लाख रुपए और अन्य कीमती सामान चुरा लिए। चोरी करने के वक्त रशपाल सिंह जाग गया था। उसने उसे पहचान लिया था।

    अपना गुनाह छिपाने के लिए उसने मुंह में कपड़ा ठूंस कर उसे मार डाला। उसके बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हो गया था। पुलिस ने चोरी में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल, किट और रुपए बरामद कर लिए हैं। बता दें कि गोदंपुर में 70 साल के रशपाल सिंह की घर में सोते समय हत्या की गई थी। हत्या करने के बाद लाखों रुपए गायब थे। घटना की रात रशपाल का परिवार हिमाचल प्रदेश गया था। एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि 11 जून को माहिलपुर के गांव गोंदपुर के मनप्रीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि 20 जून की रात को अज्ञात चोर उसके घर में घुस आए। घर में चोरी को अंजाम देने के बाद चोरों ने उसके पिता रशपाल सिंह की हत्या कर दी थी।

    हत्या का पता 21 जून की सुबह तब चला जब पड़ोसी महिला उसके पिता को चाय देने गई तो वह मृत पड़े थे। घटना वाली रात वह सभी हिमाचल प्रदेश के धार्मिक स्थल पीर निगाहें वाले पर माथा टेकने गए थे और उनके पिता रशपाल सिंह घर पर अकेले थे। चोरी की नीयत से की गई हत्या के बाद पुलिस को शक था कि घटना को अंजाम देने वाला घर का भेदी है। पुलिस ने गहनता जांच की तो परतें खुलने लगीं।

    एसएसपी के मुताबिक इस हत्याकांड को सुलझाने के लिए उन्होंने फिंगर प्रिंट, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों के आधार पर एक टीम गठित की। टीम एसपी मेजर सिंह, डीएसपी शिवदर्शन सिंह, सीआईए स्टाफ प्रमुख गुरप्रीत सिंह, थाना माहिलपुर के एसएचओ बलजिंदर सिंह मल्ली ने तफ्तीश शुरू की। टीम ने गांव के सीसीटीवी कैमरे समेत वैज्ञानिक व तकनीकी तौर पर मामले की जांच की तो पता चला कि मृतक का भतीजा कमलजीत उर्फ कमल उस दिन गोंदपुर आया था। परिवार के बहुत कहने के बाद भी वह उनके साथ पीर निगाहें नहीं गया। परिवार को भांजे पर भी शक था। शक के आधार पर पुलिस ने कमलजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वह ज्यादा देर तक अपने गुनाहों पर पर्दा न डाल पाया। उसने कबूल किया कि रशपाल सिंह की बेटी इटली से आई थी। उसे पता था कि उन्होंने इटली करेंसी को इंडियन करेंसी में तब्दील कराया है। घर में आठ के करीब नकदी पड़ी है।

     

     

  • Punjab: ट्रक और कार में भीषण टक्कर, बच्ची सहित 4 की मौत

    Punjab: ट्रक और कार में भीषण टक्कर, बच्ची सहित 4 की मौत

    होशियारपुरः होशियारपुर टांडा रोड सराय पर पेट्रोल पंप के पास ट्रक और इनोवा कार में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि इस हादसे में बच्ची सहति 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है। उसे अमृतसर रेफर किया गया है। मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।

    कार जम्मू-कश्मीर नंबर की बताई जा रही है और ट्रक हरियाणा नंबर का है। मौके पर पहुंची पुलिस और एंबुलेंस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए टांडा सिविल अस्पताल भेज दिया है। उधर, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हादसा कैसे हुआ और किसकी गलती है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार में कौन-कौन लोग बैठे थे। उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। महिला गंभीर रूप से घायल है और उसे अमृतसर रेफर किया गया है। कार और ट्रक के बीच दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक बच्ची समेत 4 लोगों की मौत हो गई।

     

  • Punjab: NEET पेपर लीक मामले में हाथ में M-Seal पैकेट पकड़े दिखे AAP सांसद चब्वेवाल

    होशियारपुरः NEET पेपर लीक का मामला लगातार गरमा रहा है। वहीं होशियारपुर से आम आदमी पार्टी के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने नीट घोटाले पर मोदी सरकार का विरोध किया है। चब्‍बेवाल ने एम-सील पैकेट दिखा कर पेपर लीक मामले में मोदी सरकार पर कटाक्ष किया। साथ ही उन्‍होंने UGC NET, NEET व अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक को रोकने के लिए सरकार द्वारा मजबूत कदम उठाने की आवश्यकता पर जोर दिया। वहीं नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस और आप ने मोदी सरकार का विरोध किया है।

    कांग्रेस ने परीक्षाओं में पेपर लीक को रोकने का जोर दिया है। वहीं पार्टी ने कहा कि इससे छात्रों का भविष्‍य दांव पर लगा हुआ है। ऐसे घोटालों पर सख्‍ती से जांच होनी चाहिए। साथ ही ये सुन‍िश्चित भी किया जाना चाहिए कि भविष्‍य में इस तरह के घोटाले न हो पाएं।

  • पेट की चर्बी कम करने के लिए पिएं ये 4 Healthy Drinks

    Health Tips: हम में से ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनका शरीर फिट लगे लेकिन अक्सर खाने-पीने अनहेल्दी आदतें हमारे पेट और कमर के आसपास की चर्बी बढ़ा देती है। और फिर बॉडी का ओवरऑल शेप बिगड़ जाता है। इसका असर हमारी सुंदरता पर भी पड़ता है। अब हर किसी के लिए ये मुमकिन नहीं होता कि वो सुबह या शाम के वक्त दौड़ लगाए या जिम में घंटो पसीने बहाए। ऐसे में अगर आप आसानी से वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह उठकर कुछ खास ड्रिंक्स पीना शुरू कर दें।

    1. ग्रीन टी को हमेशा दूध और चीनी की चाय का बेहतरीन विकल्प समझा जाता रहा है, इसलिए इसे हर सुबह खाली पेट पीना चाहिए ताकि आप फिट रह सकें। इसका स्वाद भले ही कड़वा हो लेकिन ग्रीन टी वजन घटाने में बेहद कारगर है।

    2. नींबू पानी वजन घटाने का एक बेहद सस्ता विकल्प है। इसके लिए आप सुबह उठकर एक ग्लास गुनगुने पानी में एक नींबू को निचोड़ दें और काले नमक के साथ मिलाकर पी जाएं। नियमित तौर पर ऐसा करने से वजन काफी हद तक कम हो जाएगा।

    3. अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो तकरीबन हर भारतीय किचन में पाया जाता है, इसे कैरम सीड्स भी कहते हैं। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है जिसके कारण वजम कम करने में मदद मिल जाती है। आप एक ग्लास पानी में अजवाइन डालकर रातभर भिगोने के लिए छोड़ दें और सुबह इसे छानकर पी जाएं।

    4. सौंफ को अक्सर भोजन करने के बाद चबाया जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल नेचुरल माउथ फ्रेशनर के तौर पर होता है। आप एक ग्लास पानी में एक चम्मच सौंफ को मिक्स कर दें और रात भर भिगो दें। सुबह इसे सूती कपड़े से छानकर पी जाएं।

    प्रिय पाठक:- यह खबर केवल आपको जागरूक करने के मकसद से पबलिश कि गई है। हमने इसको सामान्य जानकारियों की मदद ली है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

  • पेट की चर्बी कम करने के लिए पिएं ये 4 हेल्दी ड्रिंक्स

    Health Tips: हम में से ज्यादातर लोग चाहते हैं कि उनका शरीर फिट लगे लेकिन अक्सर खाने-पीने अनहेल्दी आदतें हमारे पेट और कमर के आसपास की चर्बी बढ़ा देती है। और फिर बॉडी का ओवरऑल शेप बिगड़ जाता है। इसका असर हमारी सुंदरता पर भी पड़ता है। अब हर किसी के लिए ये मुमकिन नहीं होता कि वो सुबह या शाम के वक्त दौड़ लगाए या जिम में घंटो पसीने बहाए। ऐसे में अगर आप आसानी से वजन कम करना चाहते हैं तो सुबह उठकर कुछ खास ड्रिंक्स पीना शुरू कर दें।

    1. ग्रीन टी को हमेशा दूध और चीनी की चाय का बेहतरीन विकल्प समझा जाता रहा है, इसलिए इसे हर सुबह खाली पेट पीना चाहिए ताकि आप फिट रह सकें। इसका स्वाद भले ही कड़वा हो लेकिन ग्रीन टी वजन घटाने में बेहद कारगर है।

    2. नींबू पानी वजन घटाने का एक बेहद सस्ता विकल्प है। इसके लिए आप सुबह उठकर एक ग्लास गुनगुने पानी में एक नींबू को निचोड़ दें और काले नमक के साथ मिलाकर पी जाएं। नियमित तौर पर ऐसा करने से वजन काफी हद तक कम हो जाएगा।

    3. अजवाइन एक ऐसा मसाला है जो तकरीबन हर भारतीय किचन में पाया जाता है, इसे कैरम सीड्स भी कहते हैं। इसे खाने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ जाता है जिसके कारण वजम कम करने में मदद मिल जाती है। आप एक ग्लास पानी में अजवाइन डालकर रातभर भिगोने के लिए छोड़ दें और सुबह इसे छानकर पी जाएं।

    4. सौंफ को अक्सर भोजन करने के बाद चबाया जाता है, क्योंकि इसका इस्तेमाल नेचुरल माउथ फ्रेशनर के तौर पर होता है। आप एक ग्लास पानी में एक चम्मच सौंफ को मिक्स कर दें और रात भर भिगो दें। सुबह इसे सूती कपड़े से छानकर पी जाएं।

    प्रिय पाठक:- यह खबर केवल आपको जागरूक करने के मकसद से पबलिश कि गई है। हमने इसको सामान्य जानकारियों की मदद ली है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

  • गर्मी के मौसम में सेहत का भी रखें ध्यान, फाॅलो करें टिप्स

    Health Tips- गर्मी का मौसम आते ही हमें लंबे दिन बाहर निकलने और घूमने-फिरने के लिए प्रेरित करते हैं। लेकिन मौसम के साथ बदलती परिस्थिति में अपनी सेहत का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। गर्मी के दिनों में कुछ सावधानियां और जरूरी जांचें आपका पूरा मौसम खुशनुमा बना सकती हैं।

    गर्मी में सबसे पहली और महत्वपूर्ण बात है खुद को हाइड्रेटेड रखना। ज्यादा गर्मी और शारीरिक गतिविधियों से शरीर में पानी की कमी हो सकती है, जिससे चक्कर आना, थकान और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए पूरे दिन भरकर पानी पीते रहना जरूरी है। साथ ही पसीने के साथ निकलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स को भी पूरा करना चाहिए। इसके लिए फल और सब्जियों का सेवन फायदेमंद होता है।

    बताया जाता है कि धूप का मजा लेना अच्छा है, लेकिन सूरज की तेज किरणों से खुद को बचाना भी जरूरी है। तेज धूप स्किन को जला सकती है, झुर्रियां डाल सकती है और यहां तक ​​कि स्किन कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकती है। इसलिए बाहर निकलने से पहले हमेशा हाई एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगाएं। साथ ही दोपहर के समय, जब धूप सबसे तेज होती है, छाया में रहने की कोशिश करें और ढकने वाले कपड़े पहनें।

    स्वस्थ रहने के लिए बैलेंस डाइट भी बहुत जरूरी है। गर्मी के दिनों में फलों, सब्जियों, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज से भरपूर डाइट लें। ये न सिर्फ आपका इम्यून सिस्टम बढ़ाएंगे बल्कि शरीर को जरूरी पोषण भी देंगे।

    स्किन का कैंसर होने का खतरा भी गर्मी में ज्यादा रहता है। इसलिए अपनी स्किन का नियमित रूप से जांच करवाएं। डर्मेटोलॉजिस्ट (त्वचा विशेषज्ञ) किसी भी तरह के बदलाव या असामान्यता को जल्दी पहचान कर सकते हैं और जरूरी टेस्ट या इलाज की सलाह दे सकते हैं।

    अगर आपको एलर्जी या सांस से जुड़ी कोई समस्या है, तो एलर्जी टेस्ट करवाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। एलर्जी टेस्ट से यह पता चल सकता है कि किन चीजों से आपको एलर्जी होती है। इससे आप उन चीजों से बचाव कर सकते हैं और जरूरी इलाज ले सकते हैं।

  • सुबह चाय की जगह पिएं ये Drink, गैस के साथ कई समस्याएं होंगी दूर!

    Health Tips- भारत के लोगों को चाय पीना काफी ज्यादा अच्छा लगता है। एक बार में काफी बार तो चाय पी लेते हैं आपको बता दे इससे आपका काफी हद तक वजन भी बढ़ सकता है और गैस भी काफी हद तक बन सकती है। मशहूर डायटीशियन ने बताया कि चाय की जगह पर आप ग्रीन टी पी सकते हैं इससे आपका वजन भी नहीं बढ़ता।

    नींबू पानी

    सुबह की चाय अगर आप न ही पिएं तो आपके लिए काफी बेहतर रहेगा, इसकी जगह पर आप नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं। रोज नींबू पानी पीने से मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में आपकी काफी मदद करते हैं। इससे आपका बढ़ा हुआ वजन भी काफी हद तक कम हो जाता है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी काफी फायदेमंद होता है।

    Benefits of Coconut Water: रोजना नारियल पानी पीने से शरीर को मिलते हैं ये 5  अद्भुत फायदे, पेट से लेकर किडनी स्टोन की समस्या होती है दूर | Amazing  health benefits of

    नारियल पानी सुबह के समय सबसे बेस्ट होता है। आपको चाय की जगह इसका सेवन ही करना चाहिए। पीने में ये ठंडा ठंडा होता है। गरमी के मौसम में लोगों को पीना ये काफी ज्यादा पसंद आता है। नारियल पानी में कैलोरी न के बराबर होती है। जो आपके शरीर को फिट रखने के लिए काफी जरूरी होती है।

    Black Coffee Benefits for Fat Burning: ब्लैक कॉफी से फैट बर्न करने के लिए  इन टिप्स को करें फॉलो | tips to burn fat with black coffee | HerZindagi

    आप चाहे तो चाय की जगह पर ब्लैक कॉफी का सेवन भी कर सकते हैं। इससे आपका मोटापा भी नहीं बढ़ता है और आपका शरीर एकदम फिट रहता है। इसको पीने से आपका मेटाबॉलिज्म काफी हद तक बढ़ता जाता है। अगर आपको शरीर में आलस सा आने लगे तो आप इसका सेवन कर सकते हैं।

    Honey Mint Lemon Tea - Dish by Dish

    मिंट हनी लेमन टी आपको इसका सेवन करना चाहिए। इस टी को बनाना बेहद ही आसान होता है। पेट भी काफी भरा-भरा सा होता है। इससे आपका पेट भी साफ रहेगा और आपको पेट से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

    प्रिय पाठक:- यह खबर केवल आपको जागरूक करने के मकसद से पबलिश कि गई है। हमने इसको सामान्य जानकारियों की मदद ली है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

  • नींद की कमी का पता लगाएगा ये ब्लड टेस्ट!

    नई दिल्लीः इस बात से हम सभी वाकिफ हैं कि एक हेल्दी एडल्ट को पूरे दिन में तकरीबन 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए, ताकि उनकी सेहत अच्छी रह सके, अगर आपकी स्लीप डिस्टर्ब होती है या कम सोते हैं तो इससे न सिर्फ दिनभर सुस्ती और थकान का अहसास होगा, बल्कि इसका असर आपके बॉडी फंक्शंस पर भी पड़ेगा। लेकिन क्या आप पता लगा सकते हैं कि किसी इंसान ने कितनी देर की नींद ली है।

    साइंटिस्ट की एक टीम ने एक खास तरह का ब्लड टेस्ट डेवलप किया है जो ये पता कर सकता है कि कोई व्यक्ति 24 घंटों से सोया है या नहीं है. Australia Monash University और Britain में University of Birmingham के स्पेशलिस्ट्स के मुताबिक, नींद की कमी से गंभीर बीमारी या मौत का रिस्क भी बढ़ सकता है। साइंस एडवांसेज जर्नल में छपी एक स्टडी के मुताबिक, बायोमार्कर टेस्ट से पता लग सकता है कि कोई इंसान 24 घंटे तक जाग रहा था या नहीं।

    बर्मिंघम यूनिवर्सिटी में नींद और सर्केडियन साइंस के प्रोफेसर क्लेयर एंडरसन ने बताया, “वैज्ञानिकों के लिए ये सचमुच में एक रोमांचक खोज है, और अपर्याप्त नींद से जुड़े हेल्थ मैनेजमेंट में ट्रांसफॉर्मेटिव हो सकता है।” दुनियाभर में तकरीबन 20 फीसदी सड़क हादसे नींद की कमी की वजह से होते हैं रिसर्चर्स को उम्मीद है कि ये खोज नींद की कमी से जूझ रहे ड्राइवर्स की आसानी से पहचान कर सकती है जिससे फ्यूचर में इस मामले का आसानी से हल किया जा सकता है।

    प्रोफेसर ने बताया, “इस बात के पुख्ता सबूत हैं कि 5 घंटे से कम नींद अनसेफ ड्राइविंग से जुड़ी है, लेकिन 24 घंटे जागने के बाद गाड़ी चलाना, शराब पीकर गाड़ी चलाने से कहीं ज्यादा खतरनाक है।” ये टेस्ट भविष्य में फोरेंसिक इस्तेमाल के लिए भी हो सकता है लेकिन आगे वेरिफिकेशन की जरूरत है। ये नींद की कमी का बायोमार्कर टेस्ट 24 घंटे या उससे अधिक जागने पर आधारित है, लेकिन 18 घंटे तक जागने का पता भी लगा सकता है।

  • हरी इलायची है कई बिमारियों का इलाज

    Health tips:  यूरिक एसिड एक लाइफ स्टाइल डिज़ीज है। दरअसल प्यूरीन से भरपूर फूड्स का ज़्यादा सेवन करने से लोगों में यह समस्या पैदा होती है। यूरिक एसिड हामरी बॉडी में बनने वाला वेस्ट प्रोडक्ट है जो किडनी के ज़रिये फ़िल्टर हो जाता है। लेकिन जब आपके आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा ज़्यादा होने लगती है तो किडनी उसे फ़िल्टर नहीं कर पाती है। जिस वजह से वे जॉइंट के यहाँ पर क्रिस्टल के रूप में जमने लगते हैं।

    जब ये क्रिस्टल का रूप लेते हैं तो इससे जॉइंट्स दर्द की समस्या शुरू होती है। ऐसे में उसे शुरुआत में ही कंट्रोल कर लें ताकि आगे चलकर आपको अर्थराइटिस, हाई ब्लड प्रेशर और किडनी डैमेज जैसी बीमारियों का सामना न करना पड़े। आपकी किचन को अपनी खुशबू से महकने वाले इलायची इस परेशानी को कंट्रोल कर सकती है। रात को सोने से पहले 4-5 छोटी इलायची को कूचकर उसे एक ग्लास पानी में मिला दें। सुबह उठकर सबसे पहले ये पानी पियें।

    नियमित रूप से इसके सेवन करने से जोड़ों के दर्द की परेशानी से राहत मिलती है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो इलायची के बीजों में फाइटोकेमिकल्स जैसे- लिमोनीन और मेंथोफोन पाए जाते हैं जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में फायदेमंद है। साथ ही इसमें कैल्शियम, पोटेशियम, आयरन और मैग्नीशियम भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो जोड़ों के दर्द और सूजन को भी कम करने में फायदेमंद है।