Category: Punjab>Hoshiarpur

  • 15 मिनट में मिलेगा दमकता चेहरा, डार्क चॉकलेट में इन चीजों को मिलाकर लगाइए फेस पर

    Health Tips: कई बार होता है कि आपको किसी पार्टी या शादी में जाना है पार्लर की बजाय आप कोई ऐसा ऑप्शन ढूंढते हैं जिससे आपके चेहरे पर इंस्टैंट निखार आ जाए इस आर्टिकल में हम आपको इस सिचुएशन के लिए डार्क चॉकलेट से तैयार ऐसे फेस पैक के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके चेहरे को चमकदार बना सकता है, आइए जानते हैं

    1. आप डार्क चॉकलेट में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर फेस पर लगा सकती हैं इसमें आप कुछ बूंद गुलाब जल का भी मिला सकते हैं. इससे आपकी स्किन हाइड्रेट होगी

    2. आपको एलोवेरा में डार्क चॉकलेट मिक्स करके लगाना है 20 मिनट के लिए लगाना है इससे आपका चेहरा हाइड्रेट होगा और ग्लो भी करेगा

    3. वहीं, आप डार्क चॉकलेट में केला और गुलाब जल मिक्स करके भी फेस पर अप्लाई कर सकती हैं आपको इस पैक को 20 मिनट लगाकर रखना है फिर चेहरे को साफ पानी से धो लेना है

    4.
    आप कोकोनेट मिल्क में डार्क चाकलेट मिलाकर चेहरे पर लगाते हैं, तो आपका फेस खिल उठेगा. सारी गंदगी चेहरे से साफ हो जाएगी

    5. आप डार्क चॉकलेट में कॉफी मिक्स करके भी फेस पैक तैयार कर सकती हैं इस मिश्रण को आपको 20 मिनट के लिए लगाकर रखना है फिर चेहरा साफ कर लेना है यह आपके चेहरे को बेदाग और चमकदार बनाने में मदद करेगा

    6. आप ओटमील भी चाकलेट में मिक्स करके लगा सकती हैं यह भी आपकी स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करेगीसाथ ही सारे दाग-धब्बे भी चेहरे के गायब करेगी

    अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें

  • रामबाण इलाज, 2 दिन में गायब हो जाएगी पुरानी सूखी खांसी

    Health Tips: सर्दियों में लोग सबसे ज्यादा सर्दी-खांसी से परेशान रहते हैं। जुकाम होने के बाद कफ और खांसी परेशान करती है। कई बार दवाओं से ऐसा असर नहीं हो पाता जो कई घरेलू नुस्खे कर जाते हैं। खासतौर से खांसी को ठीक करने के लिए कई कारगर उपाय हैं। सूखी और पुरानी खांसी को दूर करने के लिए यह उपाय भी अपना सकतें हैं। लौंग को शहद में मिलाकर खाने से सूखी और गीली खांसी में तुरंत आराम मिलता है। बच्चों को भी इसे चटा सकते हैं। 

    खांसी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो भुनी हुई लौंग और शहद का ऐसे करें सेवन,  पुरानी खांसी भी हो जाएगी दूर - Clove and Honey Tips how to get rid from

    खांसी हो जाए तो शहद और लौंग अचूक उपाय है। पहले आप करीब 7-8 लौंग लेकर उन्हें गर्म तवे पर हल्का भून लें। लौंग जब ठंडे हो जाएं तो इसे पीस लें और पाउडर जैसा बना लें। इसे एक कटोरी में डालें और 3-4 चम्मच शहद मिक्स कर लें। इसे गर्म तवे पर रखकर हल्का गर्म कर लें। इसे सुबह, दोपहर और शाम एक-एक चम्मच खा लें। इससे खांसी में तुंरत आराम मिले जाएगा। ध्यान रखें इसके आधा घंटे बाद तक आपको पानी नहीं पीना है।

    क्या फायदे हैं लौंग खाने के

    • लौंग में एंटी-इन्फ्लेमेट्री गुण होते हैं जो सूजन को कम करते हैं। गठिया की बीमारी में लौंग बहुत फायदेमंद है।
    • लौंग में यूजेनॉल नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट होता है जो फी रेडिकल्स, हार्ट, डायबिटीज और कैंसर के खतरे को कम करता है।
    • लौंग पेट के अल्सर को कम करती है और पेट की परत की रक्षा करती है।
    • सर्दी में लौंग खाने से बलगम गाढ़ा होता है और कप को निकालने में मदद करती है।
    • पेट फूलने, गैस और पाचन की समस्या को दूर करने में लौंग मदद करती है।
    • लौंग में कई ऐसे एंजाइम्स होते हैं जो पाचन को बढ़ावा देने में मदद करते है। 
    • ओरल हेल्थ के लिए लौंग बहुत फायदेमंद है। मसूड़ों को बीमारियों से बचाने, प्लाक या बायोफिल्म होने में लौंग का इस्तेमाल होता है।
  • दो हफ्ते में एक बार ज़रूर करें उपवास, इस दिन रखें उपवास

    HealthTips: आप शरीर के प्राकृतिक चक्र से जुड़ा ‘मंडल’ नाम की एक चीज होती है। मंडल का मतलब है कि हर 40 से 48 दिनों में शरीर एक खास चक्र से गुजरता है।

    हर चक्र में तीन दिन ऐसे होते हैं जिनमें आपके शरीर को भोजन की आवश्यकता नहीं होती। अगर आप अपने शरीर को लेकर सजग हो जाएंगे तो आपको खुद भी इस बात का अहसास हो जाएगा कि इन दिनों में शरीर को भोजन की जरूरत नहीं होती। इनमें से किसी भी एक दिन आप बिना भोजन के आराम से रह सकते हैं।

    11 से 14 दिनों में एक दिन ऐसा भी आता है, जब आपका कुछ भी खाने का मन नहीं करेगा। उस दिन आपको नहीं खाना चाहिए। जिस दिन सिस्टम कहता है कि आज खाना नहीं चाहिए, वह दिन उनके लिए शरीर की सफाई का दिन बन जाता है और उस दिन वे कुछ भी नहीं खाते। अब आपके भीतर तो इतनी जागरूकता नहीं कि आप उन खास दिनों को पहचान सकें। फिर क्या किया जाए! बस इस समस्या के समाधान के लिए अपने यहां एकादशी का दिन तय कर दिया गया। हिंदी महीनों के हिसाब से देखें तो हर 14 दिनों में एक बार एकादशी आती है। इसका मतलब हुआ कि हर 14 दिनों में आप एक दिन बिना खाए रह सकते हैं। अगर आप बिना कुछ खाए रह ही नहीं सकते या आपका कामकाज ऐसा है, जिसके चलते भूखा रहना आपके वश में नहीं और भूखे रहने के लिए जिस साधना की जरूरत होती है, वह भी आपके पास नहीं है, तो आप फलाहार ले सकते हैं। कुल मिलाकर बात इतनी है कि बस अपने सिस्टम के प्रति जागरूक हो जाएं।

  • जानलेवा साबित हो सकता है रुम हीटर चलाना!

    नई दिल्ली :  कई लोग ठंड के दिनों में दिनभर रूम हीटर को ऑन करके इसके सामने बैठे रहते हैं। रूम हीटर चलाकर कभी भी सोने की गलती न करें। ऐसा करने से दम घुट सकता है। रुम हीटर लगा कर सोने से कई बार मौत के मामले भी सामने आ चुके है।

    बाजार में कई तरह के रूम हीटर मिलते हैं, जो अलग-अलग तरह से काम करते हैं, लेकिन मकसद एक रहता है कमरे में मौजूद हवा को गर्म करना। यही नहीं हवा को गर्म करने के साथ ही हीटर इसे ड्राई भी बना देता है, जिसकी वजह से सेहत खराब हो सकती है। दिसंबर और जनवरी में ठंड अधिक पड़ती है। इससे बचने के लिए लोग रूम हीटर का इस्तेमाल करना शुरू कर देते हैं।

    कुछ लोग तो ऐसे हैं जो दिन रात हीटर चलाकर रखते हैं और हीटर के बिना उनका जैसे गुजारा ही नहीं होता। सच है कि हीटर के पास बैठकर गर्मी का अहसास होता है। लेकिन कुछ देर की यह राहत जिंदगी की परेशानी का सबब बन सकती है।कंबल और हीटर से निकलने वाली गर्मी वास्तव में सर्दियों के दौरान मूड को रिफ्रेश जरूर करती है। लेकिन अगर आप इन दिनों में हीटर का हर वक्त इस्तेमाल करते हैं, तो इसका इस्तेमाल करने के तरीके और स्वास्थ्य को होने वाले नुकसानों के बारे में पहले से जान लेना बहुत जरूरी है।

    ​​अस्थमा के मरीज के लिए खतरा

    सर्दियों में चलने वाली सर्द हवा पहले से ही सूखी होती है। ऐसे में रूम हीटर हवा की नमी को और कम करने का काम करते हैं। ऐसे में स्किन और अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है।

    शरीर में खुजली की शिकायत

    लगातार रूम हीटर के सामने रहने से स्किन गर्मी के संपर्क में आती है, जिससे त्वचा को नुकसान होता है। इससे सूखापन, खुजली, टोस्टेड स्किन सिंड्रोम जैसी जटिलताएं हो सकती हैं।

    हार्ट अटैक का खतरा

    भले ही रूम हीटर लोगों को आराम देता हो, लेकिन इसकी वजह से कई बीमारियां हो सकती हैं। खिड़कियों को बंद करके रूम को गर्म करना शरीर के लिए भारी पड़ सकता है। रूम में हीटर या ब्लोअर चलाते समय खिड़कियों को खोलकर रखना चाहिए, ताकि वेंटिलेशन बना रहे।

    रूम में वेंटिलेशन बनाकर रखा जाए तो इससे हार्ट अटैक ही नहीं चिकनपॉक्स, सांस की परेशानी और टीबी जैसी बीमारियों से भी बचा जा सकता है।

  • खाये रोजाना एक आंवला, तो पाचन से लेकर बालों तक की दिक्कतें हो जाएंगी दूर 


    Health Tips: आयुर्वेद में भी आंवले के सेवन की सलाह दी जाती है. आंवला पोषक तत्वों का पावरहाउस होता है. इसे खाने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यूनिटी मजबूत होने में मदद मिलती है. आंवला (Amla) एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी से भरपूर होता है. इसे खाने पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है, सेल्यूलर डैमेज कम होता है और शरीर इंफेक्शंस से भी बचा रहता है. रोजाना कच्चा आंवला या फिर आंवले का मुरब्बा खाया जाए तो पेट की दिक्कतों से लेकर स्किन और बालों तक को फायदा मिल सकता है.

    रोजाना आंवला खाने के फायदे 

    पाचन होता है बेहतर: आंवले में फाइबर होता है जो पेट की सेहत अच्छी रखने में मदद करता है. यह हेल्दी गट बैक्टीरिया को बढ़ाता है, पाचन अच्छा रखता है और इसके सेवन से कब्ज की दिक्कत (Constipation) भी दूर रहती है. आंवला खाने का एक फायदा यह भी है कि विटामिन सी से भरपूर होने के चलते आंवला मेटाबॉलिज्म को फायदे देता है और वेट मैनेजमेंट में मददगार है. इससे शरीर में एनर्जी भी बनी रहती है. 

    बालों के लिए है फायदेमंद: आंवला हेयर फॉलिकल्स को फायदा देने में भी असरदार है. इसका रोजाना सेवन किया जाए तो बालों का झड़कर गिरना कम होता है और बालों के टेक्सचर पर भी असर पड़ता है. इसके अलावा, स्कैल्प के लिए भी यह फायदेमंद है. 

    स्किन पर दिखता है असर: शरीर जब अंदर से स्वस्थ रहता है तो उसका असर त्वचा पर बाहरी रूप से भी दिखने लगता है. एजिंग साइंस कम करने से लेकर कोलाजन बेहतर करने तक में आंवले का असर दिखता है. 

    ब्लड शुगर होता मैनेज: बढ़ता-घटता ब्लड शुगर तबीयत बिगाड़ने वाला साबित होता है. ऐसे में ब्लड ग्लूकोज लेवल्स को मेंटेन करने में आंवले का प्रभाव दिखता है. इसे खाने पर डायबिटीज में ब्लड शुगर (Blood Sugar) मैनेज होता है. 

  • इस पौधे की 4 पत्तियां, कई बीमारियों को कर देगी दूर

    हेल्थ टिप्स :  तुलसी के पौधे को आयुर्वेद में कई बीमारियों का इलाज माना गया है। ये पत्तियां सेहत के लिए कई प्रकार से काम करती हैं। ये जहां एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है वहीं इसमें कई प्रकार के ऐसे तत्व भी हैं जो कि आपको कई बीमारियों में काम आ सकते हैं। इसमें कभी एनाल्जेसिक गुण है तो कई प्रकार के एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी हैं जो कि दर्द को कम करने के साथ बॉडी हीलिंग में मदद करते हैं। इतना ही नहीं तुलसी की 4 पत्तियों को चबाना भी आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

     सर्दी-जुकाम की समस्या

    तुलसी का पत्ता इम्यूनिटी बूस्टर गुणों से भरपूर है। ये आपके इम्यून टी सेल्स को बढ़ावा देता है और आपको सर्दी-जुकाम की समस्या से बचाता है। इसके अलावा जिन लोगों को कफ की समस्या है या फिर सीने में कंजेशन है उनके लिए भी तुलसी के पत्तों का सेवन फायदेमंद है। तो, इन तमाम फायदों के लिए आपको रोजाना 4 तुलसी की पत्तियों को जरूर चबाना चाहिए। इसके अलावा आप इसकी चाय भी पी सकते हैं या इसका काढ़ा भी सकते हैं।

    सूजन और दर्द

    तुलसी के पत्ता एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भी भरपूर है जो कि कई प्रकार के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। ये सूजन और दर्द को कम करता है और सिर दर्द में भी काम आता है। इन पत्तियों की खास बात ये है कि ये दिमाग को रिलैक्ल करता है और आपकी न्यूरल गतिविधियों को बेहतर बनाता है। इसके अलावा भी तुलसी के पत्ते का सेवन कई प्रकार के दर्द को कम करने में मदद कर सकता है। 

    एलर्जी राइनाइटिस

    तुलसी के पत्ते एंटी एलर्जिक गुणों से भरपूर होते हैं जो कि सर्दियों में होने वाली एलर्जी से बचाते हैं। ये डस्ट एलर्जी के साथ एलर्जी राइनाइटिस की समस्या में फायदेमंद है जो कि इन दोनों के लक्षणों से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा बस 4 पत्तियों को चबाना कई प्रकार की समस्याओं से बचाव में मदद करता है। जैसे अस्थमा और ब्रोंकाइटिस का ट्रिगर करना

    ये सामान्य जानकारी है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें

  • इन 5 फूड्स को खाने से डिप्रेशन की होगी छुट्टी

    Health tips: तनाव और डिप्रेशन के मामले बढ़ रहे हैं ऐसे में हमें खाने को लेकर सतर्क होने की जरूरत है। अगर आपको लगे की तनाव को रहा है तो आप डार्क चॉकलेट को खा लेनी चाहिए। ये लोगों को खाना बेहद ही पंसद होता है।

    8 reasons to eat chocolate and the healthiest options - Times of India

    खट्टे फलों का सेवन भी आपको करना चाहिए। ये आपके तनाव को कम करने में काफी मददगार साबित होते हैं। इससे तनाव और अवसाद का खतरा कम होता है और आपको अच्छा महसूस होता है।

    खट्टे फल

    शकरकंदी को भी आपको अपनी डाइट में शामिल कर लेना चाहिए। इससे भी आपके दिमाग को काफी आराम होगा और आपको तनाव भी कम होगा। इसमें विटामिन सी और पोटेशियम होता है जो आपके लिए फायदेमंद होता है।

    शकरकंद

    फैटी मछली आपके मन के तनाव को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है। आपको इसको भी खाना चाहिए। ये आपके मन को शांत रखने के लिए भी काफी मददागर साबित होता है।

    फैटी मछली

    एवोकाडो तनाव को दूर करने का एक बेहतर माना जाता है इसमें काफी पोषक तत्व पाये जाते हैं जो आपके तनाव के साथ-साथ आपकी काफी बीमारियों को भी दूर करने में काफी मददगार होता है।

    How To Buy The Right Avocado | how to buy the right avocado | HerZindagi

  • महिलाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है ये विटामिन

    Health tips: रिसर्च में पाया गया है कि अगर महिलाओं की शरीर में विटामिन डी की कमी के कारण हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर, स्ट्रोक, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ कई और परेशानियां पेश आ सकती हैं। आइए जानते हैं कि इस पोषक तत्व की कमी पर हमारा शरीर कैसे इशारे देता है।

    हम सभी जानते हैं कि हड्डियों को मजबूती देने के लिए आपको कैल्शियम रिच फूड का सेवन करना पड़ता है, लेकिन अगर शरीर में विटामिन डी की कमी है तो कैल्शियम का एब्जॉर्बशन बुरी तरह प्रभावित हो जाता है, जिससे हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।

    जो महिलाएं विटामिन डी की डेफिशिएंसी की शिकार हैं उनकी इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिसकी वजह से उन्हें कई तरह के वायरल इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

    शरीर में विटामिन डी की कमी हो जाए तो जख्म, सर्जरी का घाव देर से भरता है। इसके साथ-साथ अगर चोट लग जाए, तो दर्द से जल्दी निजात नहीं मिल पाता। इसलिए बेहतर है कि रोजाना धूप में कुछ वक्त जरूर बिताएं।

    आपने देखा होगा कि कई महिलाएं रोजाना के काम करने में थकान महसूस करती है, क्योंकि विटामिन डी की कमी से शरीर में कमजोरी आने लगती है और ब्लड शुगर लेवल काफी कम हो सकता है।

  • सफेद बालों को काला करने के लिए अपनाएं किचन का ये देसी तरीका

    Health tips: पुराने जमाने में सफेद बालों को बढ़ती उम्र की निशानी माना जाता था, लेकिन मौजूदा वक्त में 25 साल के युवाओं के बाल भी पकने लगे हैं। मौजूदा दौर की लाइफस्टाइल, प्रदूषण और अनहेल्दी फूड हैबिट्स इसके सबसे बड़े कारण माने जाते हैं। अगर आप भी कम उम्र में इस समस्या से परेशान हैं तो हम आपकी ये टेंशन दूर कर सकते हैं।

    यंग एज में बाल सफेद होने से शर्मिंदगी और लो कॉन्फिडेंस का सामना करना पड़ता है, अगर इसके लिए केमिकल युक्त हेयर डाई का इस्तेमाल करेंगे तो बाल डैमेज हो सकते हैं, ऐसे में मेथी के प्रयोग से आपको मनचाहा रिजल्ट मिल सकता है।

    अगर आप चाहते हैं कि सफेद बाल नेचुरल तरीके से काले हो जाएं तो मेथी के साथ गुड़ का सेवन करना शुरू कर दें। आयुर्वेद में भी इन दोनों के कॉम्बिनेशन के फायदे बताए गए हैं। मेथी और गुड़ से न सिर्फ बालों में डार्कनेस वापस आ जाएगी, बल्कि इससे हेयर फॉल और गंजापन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाएगा, साथ ही बालों में गजब की चमक देखने को मिलेगी।

    बालों के फायदे के लिए मेथी का दूसरे तरीके से भी इस्तेमाल किया जा सकता है, इसके लिए आप एक बर्तन में पानी रखें और मेथी के दानों को मिक्स कर लें। इसके बाद इसे उबालें और फिर ठंडा करने के लिए छोड़ दें। इस मेथी के पानी से सिर धोएं और करीब 15 मिनट तक बालों को न धोएं। कुछ दिनों तक ऐसा करने से मनचाहा रिजल्ट हासिल हो जाएगा।

    आप मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोने के लिए छोड़ दें और सुबह-सुबह इसे पीसकर पेस्ट तैयार कर लें और बालों में लगा लें, कुछ दिनों तक इस विधि को अपनाने से बाल नेचुरल तरीके से काले हो जाएंगे।

  • सुबह के नाश्ते में कभी न खाएं ये अनहेल्दी फूड, वरना बिगड़ सकती है सेहत

    Health Tips: सुबह उठने के बाद सभी एक पॉजिटिव शुरुआत चाहते हैं। इसके लिए सबसे पहले लोग चाय पीते हैं। जिससे वो फ्रेश महसूस कर सकें। साथ ही एक नए दिन की शुरुआत ऐसी होनी चाहिए जिससे आप दिनभर एनर्जेटिक फील कर सकें।

    इसके लिए लोग कोशिश करते है कि वो अपने नाश्ते को शाही तरीके से करें। क्योंकि दिनभर अच्छा फील करने के लिए अच्छा नाश्ता बेहद जरूरी है। कुछ फूड्स ऐसे होते हैं जिन्हें डाइट में शामिल करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। लेकिन इसके विपरीत अगर आप अनहेल्दी फूड्स के साथ आप अपनी सेहत के साथ दिन भी खराब कर लेते हैं। तो आज हम इस आर्टिकल में आपको बताएंगे कि कौन से फूड्स आपको दिन की शुरुआत में बिल्कुल भी नहीं खाने हैं…

    1. अगर आप सुबह नाश्ते में पैनकेक्स खा रहे हैं, तो समझ लें आगे चलकर इससे आपकी सेहत बिगड़ने वाली है। क्योंकि भागदौड़ के चलते लोग घर का बना हेल्दी नाश्ते नहीं कर पाते। ऐसे में लोग विकल्प के तौर पर ऐसे फूड्स ढूंढते हैं जो खाने में आसान हो। पैनकेक और वैफर्स इन्हीं में से एक है। बहुत से लोग सुबह नाश्ते में इसे खाना पसंद करते हैं। लेकिन ये नाश्ते के लिए अच्छा विकल्प नहीं है. इससे आपकी एनर्जी कम हो सकती है।

    2. अधिकतर लोगों के दिन की शुरुआत चाय के साथ ही होती है। लेकिन सुबह खाली पेट चाय सेहत के लिए अच्छी नहीं मानी जाती। सुबह चाय पीने की ये आदत लोगों को असहज महसूस करा सकती है। हालांकि, आप चाहें तो सुबह की चाय के साथ कुछ स्नैक्स खा सकते हैं। लेकिन खाली पेट सुबह चाय बिल्कुल न पिएं। इससे सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। साथ ही यह ब्लड शुगर को भी बढ़ा सकता है।

    3. ब्रेकफास्ट में आप कभी भी सीरियल को शामिल न करें। हालांकि बहुत से लोग इसे सुबह अपने नाश्ते का हिस्सा बनाते हैं। अधकितर लोग इसे एक हेल्दी विकल्प मानते हैं। लेकिन यह पूरी तरह से सच नहीं है। दरअसल, इसमें मौजूद शुगर की अधिक मात्रा और फाइबर की कम मात्रा आपकी सुबह की डाइट को गड़बड़ कर सकती है।