Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: तस्कर के घर पर प्रशासन का एक्शन, परिवारिक सदस्यों पर 13 मामले दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: तस्कर के घर पर प्रशासन का एक्शन, परिवारिक सदस्यों पर 13 मामले दर्ज, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब सरकार द्वारा नशों के खिलाफ चलाई गई मुहिम ‘युद्ध-नशों के खिलाफ’ के अंतर्गत पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना चब्बेवाल क्षेत्र के गांव सरेआला कलां में नशा तस्करों द्वारा पंचायती जमीन पर किए गए अवैध कब्जे हटाते हुए उनके घर ढहा दिए। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। जानकारी देते हुए एसपी मेजर सिंह ने बताया कि जिन परिवार के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है, उसके सदस्य लंबे समय से नशा तस्करी के कारोबार में संलिप्त हैं।

    उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों (नीलम, अमरीक सिंह, सोनू और नरिंदर कौर) के खिलाफ लगभग 13 नशा तस्करी के मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें से कई में अदालत द्वारा सज़ा भी सुनाई जा चुकी है। एसपी मेजर सिंह ने बताया कि तस्करों ने गांव की पंचायती जमीन पर अवैध कब्जा कर बड़े- बड़े घर बना रखे थे। बीडीपीओ और पंचायत विभाग द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद, डिप्टी कमिश्नर हुशियारपुर के आदेश पर आज जेसीबी मशीनों (‘पीला पंजा’) के माध्यम से इन अवैध निर्माणों को ढहा दिया गया।

  • Punjab News: 7 सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: 7 सांसदों के बीजेपी में शामिल होने को लेकर प्रदर्शन, देखें वीडियो

    होशियारपुर: आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सदस्यों के बीजेपी में शामिल होने के बाद सियासत गरमा चुकी है। अब इसी कड़ी में गढ़शंकर से विधायक और पूर्व डिप्टी स्पीकर Jai Kishan Singh Rouri ने शहर के मुख्य चौक में तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उन्हें पंजाब का गद्दार बता दिया है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि कुछ नेताओें के पार्टी छोड़ने से आम आदमी पार्टी पर कोई असर नहीं पड़ेगा बल्कि ऐसे घटनाक्रमों के बाद पार्टी और भी ज्यादा मजबूत होकर उभरेगी। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ईमानदार नेतृत्व कर रहे हैं और जनता का विश्वास पार्टी के साथ मजबूती के साथ जुड़ा हुआ है। आगे उन्होंने कहा कि जो लोग पार्टी की पीठ में छुरा घोंपकर गए हैं। उनसे पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ता और आम आदमी पार्टी अपनी नीतियों और सिद्धांतों के आधार पर आगे बढ़ती रहेगी।    
  • Punjab News: दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई कार, 2 नौजवानों में एक की मौत, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Punjab News: दर्दनाक हादसा, पेड़ से टकराई कार, 2 नौजवानों में एक की मौत, उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    होशियारपुरः कस्बा माहीलपुर के अधीन आने वाले गांव जैतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां भीषण सड़क हादसे में 2 नौजवानों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव जैतपुर के 2 नौजवान कार में सवार होकर होशियारपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव के बाहर पहुंचे, अचानक कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।

    टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और दोनों नौजवान बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों को कार से बाहर निकाला। इस दौरान सूचना मिलने पर पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंच गई और घायलों को अपनी गाड़ी में रखकर सिविल अस्पताल माहीलपुर इलाज के लिए ले जाया गया।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने बताया कि जस्करण सिंह पुत्र बलवीर सिंह को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दूसरा नौजवान करन सिंह पुत्र बलजिंदर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका इलाज चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

     

     

     

  • Punjab News: 1.50 लाख के गहने और सिलेंडर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: 1.50 लाख के गहने और सिलेंडर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुर: पंजाब में आए दिन अलग-अलग जगहों से चोरी की घटनाएँ सामने आती रहती हैं। ऐसी ही एक घटना आज होशियारपुर के बजवाड़ा रोड के पास स्थित ज्ञान क्लब के सामने सामने आई, जहाँ परिवार के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि वे 20 तारीख को बाबा बालक नाथ के दर्शन करने गए हुए थे और आज जब घर वापस आकर देखा तो उनके घर के ताले टूटे हुए थे और घर के अंदर से बहुत सारा सामान गायब था।

    चोरों ने घर के ताले तोड़कर डेढ़ लाख रुपये के आभूषणों का एक जोड़ा और सिलेंडर चोरी कर लिया। परिवार ने 112 पर पुलिस को शिकायत की है और पुलिस मौके पर पहुँचकर निरीक्षण के बाद लौट गई। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

     

     

  • Punjab News: खेतों से बिजली के 5 ट्रांसफार्मर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: खेतों से बिजली के 5 ट्रांसफार्मर लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः मुकेरियां के गांव मेहतपुर में देर रात खेतों में लगे ट्यूबलों से 5 ट्रांसफार्मर चोरी हो गए। चोर बड़ी आसानी से किसानों की मोटरों के ट्रांसफार्मर उड़ा ले गए। मामले की जानकारी देते हुए किसान नानक सिंह और मलकीत सिंह ने बताया कि आज सुबह जब वह अपनी मोटरों पर आए तो देखा बिजली के खंभे से ट्रांसफार्मर गायब है। जब थोड़ी दूर देखा तो चोरों ने ट्रांसफार्मर को खोलकर इसमें से तांबे का समान और तेल चुराया हुआ था।

    घटना के दौरान चोर सिर्फ ट्रांसफार्मर का बाहरी खोखा वहीं छोड़ गए। एक ही रात में गांव मेहतपुर और मंसूरपुर से 5 ट्रांसफार्म चोर चुरा ले गए। किसानों का कहना है कि एक रात में 5 ट्रांसफार्मर चोरी करना बड़ी घटना है। किसानों का कहना है कि मुकेरियां पुलिस इलाके में चोरी की घटनाओं को रोकने में नाकाम है। किसानों की पुलिस प्रशासन से मांग है कि जल्द से जल्द इस ट्रांसफार्मर चोर गिरोह को पकड़ा जाए ताकि आने वाले समय में किसान परेशान ना हो।

  • Punjab News: 9.925 किलो हेरोइन और हथियार सहित 4 गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 9.925 किलो हेरोइन और हथियार सहित 4 गिरफ्तार, विदेश से जुड़े तार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब पुलिस की नशे और गैंगस्टर संस्कृति के खिलाफ चल रही कड़ी मुहिम के तहत पुलिस ने अंतर-राज्यीय और विदेशी संबंधों वाले नशा तस्करी मॉड्यूल को धर दबोचा। पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन और विदेशी हथियार सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9.925 किलो हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल, 8 मैगज़ीन और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि गढ़शंकर पुलिस और होशियारपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई कर इस मॉड्यूल को पकड़ा। जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार चारों आरोपी विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के सीधे संपर्क में थे और पंजाब में उनके ‘लोकल हैंडलर’ के रूप में काम कर रहे थे। यह गिरोह न केवल सीमा पार से नशीले पदार्थ सप्लाई कर रहा था, बल्कि अवैध हथियारों की खेप भी यहां-उधर पहुंचाने में शामिल था।

    पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 9.925 किलोग्राम हीरोइन और आधुनिक विदेशी हथियार बरामद किए हैं। पंजाब पुलिस नशों और संगठित अपराधों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रही है। एएसपी संदीप मलिक ने कहा कि हम इस नेटवर्क की आगे-पीछे की कड़ियों की जांच कर रहे हैं ताकि पूरे अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट को जड़ों से समाप्त किया जा सके।

  • Punjab News: 9 किलो हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल, 8 मैगजीन और 40 कारतूस बरामद, 4 गिरफ्तार

    Punjab News: 9 किलो हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल, 8 मैगजीन और 40 कारतूस बरामद, 4 गिरफ्तार

    होशियारपुरः नशे और क्राइम के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पंजाब में अंतरराज्यीय और विदेश से जुड़े ड्रग-हथियार मॉड्यूल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9 किलो 925 ग्राम हेरोइन, 2 विदेशी पिस्तौल, 8 मैगजीन और 40 कारतूस बरामद किए गए हैं। ये आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टरों के स्थानीय हैंडलर थे।

    सभी नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियार सप्लाई का काम कर रहे थे। गढ़शंकर पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है। यह कार्रवाई पंजाब पुलिस की हालिया बड़ी कार्रवाइयों में शामलि है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने गिरोह के पकड़े जाने पर एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि सीमा पार तस्करी रैकेटों पर जीरो टॉलरेंस नीति के तहत सख्त एक्शन लिया जा रहा है। इसके तहत पंजाब के होशियारपुर में पुलिस को नशा और हथियार तस्करी से जुड़े बड़े राकेट को पकड़ने में कामयाबी मिली है।

  • पंजाबी युवक की America में मौत, पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, देखें वीडियो

    पंजाबी युवक की America में मौत, पैतृक गांव पहुंचा पार्थिव शरीर, देखें वीडियो

    होशियारपुर : पंजाब के होशियारपुर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। मुकेरियां के गांव मुशाहपुर के रहने वाले 42 साल के पंजाबी नौजवान राजिंदर सिंह की अमेरिका में हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। राजिंदर सिंह दो साल पहले रोजगार के लिए अमेरिका में गए थे। वहां पर वो Minnesota में रह रहे थे। आज उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव मुशाहपुर पहुंच गया है। पूरे गांव में शौक की लहर दौड़ गई है। राजिंदर सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। जैसे ही पार्थिव शरीर उनके गांव में पहुंचा।

    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के लोग भी बड़ी संख्या में यहां इकट्ठा हुए हैं। राजिंदर सिंह अपने पीछे पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं। परिवार के अनुसार वह घर का इकलौता कमाने वाला था और उसे विदेश भेजने के लिए करीबन 25 लाख रुपये का कर्ज लिया गया था। आज पूरे भारतीय रीति-रिवाजों के साथ राजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव मुशाहपुर में कर दिया गया। राजिंदर बहुत मेहनती इंसान था। घर की सारी जिम्मेदारी भी उस पर थी। हमने कर्ज लेकर उसे विदेश भेजा था।

    अब परिवार के सामने बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई है। पूरे गांव के लिए यह बहुत दुखद घटना है। राजिंदर एक अच्छा और मिलनसार व्यक्ति था। हम सरकार से अपील करते हैं कि परिवार की आर्थिक मदद की जाए। समाज सेवक सर्वजीत सिंह साबी ने कहा कि ऐसे मामलों में सरकार को तुरंत मदद देनी चाहिए। परिवार की हालात बहुत कमजोर है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि बच्चों के भविष्य के लिए सहायता दी जाए।

     

  • Punjab News: पैरोल खत्म होने पर जेल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: पैरोल खत्म होने पर जेल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

    हशियारपुरः जिला जेल हशियारपुर में पेरोल खत्म होने के बाद लौटे युवक की आज सुबह संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक की पहचान अमन लौई के रूप में हुई है। मृतक के पिता मनजीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अमन 56 दिनों की पेरोल समाप्त होने के बाद कल शाम करीब 6 बजे जेल में वापिस गया था। वह पूरी तरह तंदुरुस्त और खुशमिजाज था। लेकिन आज सुबह जेल प्रशासन की ओर से उन्हें फोन आया कि अमन की तबीयत खराब है और उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

    मृतक के पिता ने कहा कि जब वह सिविल अस्पताल पहुंचे तो वहां बेटे की लाश पड़ी थी। पिता ने कहा कि बच्चा हंसता-खेलता घर से गया, लेकिन वह अचानक कैसे मर सकता है? मृतक के माता-पिता ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मौत के पीछे कोई गहरी साजिश या लापरवाही हो सकती है। उन्होंने मांग की है कि इस मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष जांच कराई जाए ताकि सच्चाई सामने आ सके। फिलहाल पुलिस ने मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल सकेगा।

     

     

  • Punjab News: अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी Mahindra Pickup, 14 घायल, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    Punjab News: अनियंत्रित होकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी Mahindra Pickup, 14 घायल, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः गढ़शंकर-नंगल रोड पर शाहपुर गांव के घाटे के पास महिंद्रा पिकअप पलटने का मामला सामने आया है। घटना में 14 लोग घायल हो गए। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने के बाद सरहिंद फतेहगढ़ साहिब से लौट रहे थे, तभी शाहपुर गांव के घाटे वाले मोड़ पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ने और ब्रेक फेल होने के कारण महिंद्रा पिकअप सड़क पर पलट गई। इस दुर्घटना के बाद 14 श्रद्धालु घायल हो गए, जिन्हें इलाके के लोगों द्वारा सिविल अस्पताल गढ़शंकर पहुंचाया गया। इनमें से 3 घायलों को गंभीर हालत में PGI रेफर कर दिया गया है। वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दुर्घटना के बाद काफी देर तक मौके पर कोई एम्बुलेंस नहीं पहुंची।

    ड्राइवर जसविंदर सिंह ने बताया कि वह श्री खुरालगढ़ साहिब से श्रद्धालुओं को लेकर वापिस आ रहे थे कि रास्ते में एक जगह तरल पदार्थ (सीरा) गिरा हुआ था। इस दौरान जब वह गाड़ी को मोड़ते थे तो वह फिसल रही थी। उन्होंने तुरंत मौके पर गाड़ी साइड में मोड़ ली, जिससे वह पलट गई। गनीमत यह रही कि गाड़ी खाई की ओर नहीं पलटी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर मौजूद इलाका निवासियों ने लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज जारी है।