Category: Punjab>Hoshiarpur

  • Punjab News: इस इलाके में पुलिस की Raid, 90 पेटी अवैध शराब जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में पुलिस की Raid, 90 पेटी अवैध शराब जब्त, देखें वीडियो

    होशियारपुरः सदर पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गांव शेरगढ़ में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने रेड के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने घर के कमरे से 90 पेटियों ‘पंजाब क्लब’ ब्रांड की देसी शराब जब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर के पुलिस अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव शेरगढ़ के एक घर में अवैध शराब का जखीरा रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आबकारी विभाग के ठेकेदारों के साथ मिलकर तय स्थान पर छापेमारी की।

    तलाशी के दौरान कमरे से 90 पेटी शराब बरामद हुई, जिनमें कुल 1,080 बोतलें थीं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरामद की गई शराब ‘पंजाब क्लब’ ब्रांड की है और पंजाब में बिक्री के लिए ही तैयार की गई थी। उन्होंने कहा कि पुलिस इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि यह मकान किस व्यक्ति के नाम से है और इस शराब को किसने वहां स्टोर किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

  • Punjab News: PSPCL के कर्मचारी की करंट लगने से मौत, परिवार ने लाइनमैन पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: PSPCL के कर्मचारी की करंट लगने से मौत, परिवार ने लाइनमैन पर लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः शहर के तलवाड़ा में देर शाम PSPCL के कर्मचारी की करंट लगने से मौत का मामला सामने आया है। वह गांव धर में बारिश के चलते बंद हुई बिजली की कंप्लेंट ठीक करने पहुंचे थे। मृतक की पहचान सर्वजीत सिंह के रूप में हुई है। वह PSPCL में सहायक लाइन मैन के तौर पर तैनात था।

    मृतक के परिवार ने बताया कि सर्वजीत सिंह को अभी PSPCL में सहायक लाइन मैन के पद पर भर्ती हुए 4 माह ही हुई थे और देर शाम बारिश के कारण बिजली बंद होने के चलते ट्रांसफार्मर में खराबी होने के चलते सर्वजीत को उसके लाइनमैन द्वारा ट्रांसफार्मर पर चढ़ा दिया गया जबकि सहायक लाइनमैन का कार्य ट्रांसफार्मर पर चढ़ना नहीं है उसका कार्य अपने लाइनमैन की सहायता करना होता है, लेकिन सर्वजीत को किस कारण ट्रांसफार्मर पर चढ़ाया गया यह बड़ा विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि लाइनमैन ने उनके बेटे को जानबूझकर उपर चढ़ाया जिसके चलते उसकी मौत हो गई। उन्होंने मांग की कि इस मामले की जांच होनी चाहिए और दोषी लाइनमैन अशोक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उनको इंसाफ मिलना चाहिए।

    वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक सर्वजीत के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीबीएमबी के सरकारी अस्पताल में रखा दिया है ओर परिवार के बयानों पर मामला दर्ज करने की बात कही जा रही है। पूरे मामले में लाइनमैन पर जिस पर लापरवाही के आरोप लग रहे है वो अस्पताल से गायब दिखाई दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: क्रिकेट खेलते आसमानी बिजली गिरने से 11 युवकों को लगा झटका, एक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: क्रिकेट खेलते आसमानी बिजली गिरने से 11 युवकों को लगा झटका, एक की मौत, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के गढ़शंकर के गांव बकापुर में बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, गुरु में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान आसमानी बिजली गिरने से 11 युवकों को झटका लगा। वहीं इस घटना में 2 युवक चपेट में आ गए, जबकि बाकी अन्य युवक हलके झटकों के बाद ईधर-उधर भागने लगे। हादसे में 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान तरुणदीप सिंह निवासी गांव रसूलपुर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए गांव के सरपंच ने बताया कि तरुणदीप का अभी रिजल्ट आया था और वह 10वीं क्लास में हुआ था। स्कूलों में छुट्टी के चलते वह टूर्नामेंट खेलने के लिए चला गया। सरपंच ने बताया कि 11 युवक किक्रेट टूर्नामेंट खेलने के लिए पास के गांव में गए थे। इस दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। हलकी बूंदाबांदी के बीच भी खेल रहे थे तो इस दौरान बिजली गिर गई।

    मौके पर तरुणदीप सिंह पुत्र ओंकार सिंह और 18 वर्षीय अंशप्रीत सिंह बिजली की चपेट में आ गए। हालांकि बाकी युवक भी झटके के साथ इधर-उधर गिर गए। घायलों को तुरंत नवांशहर के निजी अस्पातल पहुंचाया गया जहां तरुणदीप सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि अंशप्रीत का इलाज चल रहा है। चश्मदीदों और स्थानीय सरपंच से मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब सवा 12 बजे गांव की गुरुद्वारा साहिब वाली ग्राउंड में करीब 11 बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे।

    तरुणदीप सिंह भी टीम का हिस्सा था। मैच के दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। जिस समय हादसा हुआ, तरुणदीप सिंह बॉलिंग करने के लिए तैयार हो रहा था। तभी अचानक आसमान से बिजली सीधे मैदान पर गिरी। बिजली का झटका इतना जबरदस्त था कि मैदान में खेल रहे सभी बच्चे एक साथ जमीन पर गिर पड़े। तरुणदीप सिंह के छोटे भाई ने बताया, हम सब खड़े थे, अचानक झटका लगा और सब गिर गए। कुछ बच्चे उठकर मदद के लिए भागे, लेकिन मेरा भाई वहीं पड़ा रहा। ग्रामीणों ने तुरंत ट्रैक्टर-ट्रॉली और निजी वाहनों का प्रबंध कर घायल बच्चों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने तरुणदीप सिंह को मृत घोषित कर दिया।

    तरुणदीप सिंह के घर में इस समय चीख-पुकार मची है। उसकी मां पंचायत सदस्य हैं, का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता ओंकार ने नम आंखों से बताया कि बेटा घर से यह कहकर निकला था कि वह बाल कटवाकर आया है और अब खेलने जा रहा है। घटना के बाद से मां बेसुध है। पड़ोस की महिला ने बताया कि तरुणदीप सिंह बाल कटवाकर घर आया था। मां को कहा कि वह खेलने जा रहा है। मां ने कुछ खाकर जाने को कहा तो मां के हाथ से दूध और खाना खाकर गया। प्रशासन और स्थानीय लोगों ने इस घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है।

  • Punjab News: माइनिंग कारोबारियों ने DSP पर लगाए रिश्वत लेने के आरोप, अधिकारी ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: माइनिंग कारोबारियों ने DSP पर लगाए रिश्वत लेने के आरोप, अधिकारी ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    होशियारपुरः होशियारपुर-चब्बेवाल इलाके में माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया, जब गांव पूंजा के माइनिंग कारोबार से जुड़े व्यक्तियों ने डीएसपी चब्बेवाल पर प्रति माह एक लाख रुपये रिश्वत लेने के सनसनीखेज आरोप लगाए। गुस्साए माइनिंग कारोबारीयों ने थाना चब्बेवाल के बाहर धरना देकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाज़ी की। माइनिंग का काम करने वाले लोगों का दावा है कि डीएसपी कथित तौर पर उनसे हर महीने 1 लाख रुपये ‘महीना’ लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि रिश्वत देने के बावजूद पुलिस उनकी रेत भरी ट्रालियों को जब्त कर लेती है। प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच करवाई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जांच में दोष सही पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

    उधर, डीएसपी चब्बेवाल पलविंदर सिंह ने कहा कि आज सुबह उनके द्वारा मुकद्दमा नंबर 137/25 के तहत जांच की गई। इस मामले में जांच के दौरान वह शिकायकर्ता के साथ मिलकर गांव ससोली से चब्बेवाल को आ रहे थे। इस दौरान बिजलौर चौ के पास पुलिस पार्टी और माइनिंग के जेई अमरिंदर सिंह ट्रैक्टर ट्राली को रोककर कार्रवाई कर रहे थे। इस दौरान वह भी घटना स्थल पर रूक गए। उन्होंने बताया कि 3 से 4 व्यक्ति पुलिस पार्टी के साथ बहसबाजी कर रहे थे और वह उन्हें नहीं जानते। डीएसपी ने कहाकि पुलिस पार्टी द्वारा राजीव नामक व्यक्ति को काबू करके पूछताछ कर रहे थे। ट्रैक्टर ट्राली अवैध माइनिंग को लेकर भरी ट्रैक्टर ट्राली को लेकर पूछताछ कर रहे थे।

    जिसके बाद एएसआई दिलजीत सिंह को बहसबाजी करने वाले और सरकारी काम में बाधा डालने को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने जब उक्त व्यक्तियों की वीडियो बनानी शुरू की तो उक्त व्यक्ति मौके से फरार हो गए। बाद में पता चला कि थाना चब्बेवाल के बाहर उनके खिलाफ गलत आरोप लगाए। व्यक्तियों द्वारा लगाए गए आरोप बेबुनियाद है। वहीं एएसआई ने बताया कि राजवीर कुमार ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर फरार हो गया था और कंटीली तारों में फंसकर गिर गया था। घटना में उसके मामूली चोटें आई है। इस मामले में 3 व्यक्तियों के खिलाफ माइनिंग को लेकर केस दर्ज किया गया। वहीं घटना स्थल से राजीव कुमार को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसके साथी संजीव कुमार और मनी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। डीएसपी ने कहाकि मामले को दबाने के लिए उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे है।

  • Jalandhar-Hoshiarpur Road पर गुड़ मिल में पहुंचे निंहग, मिलावटी के लगे आरोप, देखें वीडियो

    Jalandhar-Hoshiarpur Road पर गुड़ मिल में पहुंचे निंहग, मिलावटी के लगे आरोप, देखें वीडियो

    होशियारपुरः होशियारपुर-जालंधर रोड पर निहंगों ने गुड़ मिल पर दबिश दी। जहां निहंग सिंहों ने गुड़ में मिलावट के आरोप लगाए है। मामले की जानकारी देते हुए शिरोमणि पंथ अकाली तरनादल के गुरप्रीत सिंह ने अन्य साथियों के साथ मिलकर गुड़ मिल में दबिश दी। इस दौरान उन्होंने बताया कि बाबा सुखविंदर सिंह सहित अन्य साथियों के साथ मंडियाला रोड़ पर स्थित गुड़ मिल पर पहुंचे। उन्होंने कहाकि यूपी के निवासी यहां पर शक्कर मिलाकर गुड़ में मिलावट करके बेची जा रही है। इस दौरान खराब चीनी की बोरियां और रासायनिक रंग बरामद किया गया।

    उन्होंने बताया कि 25 बोरियां चीनी की बारमद की गई। इस दौरान गुड़ मिल में कर्मी से बात की तो उन्होंने बताया कि 4180 में चीनी की बोरी खरीद रहे है और मंडी में गुड़ का भाव 44 रुपए किलों बिक रहा है। हालांकि निहंग द्वारा कहा जा रहा है कि गुड़ मार्किट में 80 से 90 रुपए किलो बेचा जा रहा है। निहंग सिंहों ने कहा कि चीनी का गुड़ बनाकर बेचा जा रहा है और लोगों को ठगा जा रहा है। इस दौरान होशियारपुर के सेहत विभाग को कार्रवाई करने की अपील की है। इसी के साथ ही मिल में रंग भी बरामद किया गया है। हालांकि इस मामले को लेकर सेहत विभाग की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है।

  • Manish Sisodia ने भरी हुंकार, कहा- 2027 के चुनावों में 100 से अधिक सीटें जीतेगी AAP, देखें वीडियो

    Manish Sisodia ने भरी हुंकार, कहा- 2027 के चुनावों में 100 से अधिक सीटें जीतेगी AAP, देखें वीडियो

    होशियारपुर: जिले में रविवार को राजनीतिक हलचल उस समय तेज हो गई जब आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया विशेष दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन के साथ ही स्थानीय पार्टी इकाई में नई ऊर्जा देखने को मिली। सिसोदिया ने होशियारपुर के विधायक और अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सूत्रों के अनुसार, बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा जनता के बीच पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर जोर दिया गया।

    पंजाब में बढ़ रहा AAP का जनाधार
    मीडिया से बातचीत करते हुए मनीष सिसोदिया ने पार्टी की स्थिति को मजबूत बताते हुए कहा कि पंजाब में AAP का जनाधार लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछले विधानसभा चुनावों में पार्टी को 92 सीटों पर जीत हासिल हुई थी और जनता का भरपूर समर्थन मिला था। सिसोदिया ने विश्वास जताया कि 2027 के चुनावों में पार्टी 100 से अधिक सीटें जीतकर दोबारा सरकार बनाएगी।

    जनता तक पहुंच रहा सरकार की नीतियों का असर
    उन्होंने राज्य सरकार की नीतियों को जनहितकारी बताते हुए कहा कि इन योजनाओं के कारण लोगों में उत्साह है और वे सरकार के कामकाज से संतुष्ट हैं। सिसोदिया का कहना था कि शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में किए गए सुधारों का सकारात्मक असर जनता तक पहुंच रहा है।

    AAP की लोकप्रियता से घबराकर रची राजनीतिक साजिश
    इस दौरान जब उनसे शराब नीति से जुड़े मामले पर अदालत के हालिया फैसले के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने इसे “सच्चाई की जीत” करार दिया। उन्होंने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता से घबराकर राजनीतिक साजिश रची गई थी, जो अब बेनकाब हो चुकी है।

    सरकार के दावों से खुश जनता
    सिसोदिया ने विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए कहा कि उनके पास ठोस मुद्दों का अभाव है और वे केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब की जनता सरकार के कार्यों से संतुष्ट है और आने वाले चुनावों में इसका परिणाम स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।

  • Punjab News: बिन मौसम बारिश से परेशान हुए किसान, बर्बाद हुई गेहूं की फसल, देखें वीडियो

    Punjab News: बिन मौसम बारिश से परेशान हुए किसान, बर्बाद हुई गेहूं की फसल, देखें वीडियो

    होशियारपुर: बीते दिन हुई तेज बारिश और आंधी के चलते किसानों को भारी नुकसान हुआ है। खेतों में पकने के लिए तैयार खड़ी गेहूं की फसल जमीन पर गिर गई। इससे किसानों के चेहरों पर चिंता साफ नजर आ रही है। किसान नेता मनजीत राय ने बताया कि उन्होंने कड़ी मेहनत और महंगी खाद-बीज और दवाईयों का इस्तेमाल करके फैसल तैयार करवाई थी।

    परंतु खराब मौसम ने सब कुछ तबाह कर दिया। उन्होंने कहा कि बारिश और तेज हवाओं के चलते गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। जिससे दाल के दाने काले पड़ गए और उत्पादन कम होने का खतरा बढ़ गया है। मनजीत राय ने पंजाब सरकार और जिला प्रशासन ने मांग की है कि खराब हुई फसल की जल्द विशेष गिरदावरी करवाई है।

    किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों का कहना है कि उन पर बैंक का कर्ज है और यदि समय पर मदद नहीं मिली तो उनका गुजारा करना मुश्किल हो जाएगा। खेती विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय फसल के गिरने से न सिर्फ पैदावार कम होती है बल्कि कटाई के दौरान मशीनों के संचालन में भी परेशानी आती है।यदि आने वाले दिनों में मौसम साफ नहीं हुआ तो नुकसान और बढ़ सकता है।

    खेती विशेषज्ञों के अनुसार, इस समय फसल के गिरने से न सिर्फ पैदावार कम होती है, बल्कि कटाई के दौरान मशीनों के संचालन में भी परेशानी आती है। अगर आने वाले दिनों में मौसम साफ नहीं हुआ, तो नुकसान और बढ़ सकता है।

  • Punjab News: योन शोषण और Porn Video इंस्टाग्राम पर Upload करने पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Punjab News: योन शोषण और Porn Video इंस्टाग्राम पर Upload करने पर FIR दर्ज, देखें वीडियो

    जालंधर/होशियारपुर: पंजाब के होशियारपुर और जालंधर में बच्चों के योन शोषण और पोर्न वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड करने का मामला सामने आया है। इन बच्चों को अमेरिका की संस्था नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन ने ट्रेस किया है। मामला ध्यान में आने के पंजाब स्टेट साइबर सेल ने इस मामले में होशियारपुर और जालंधर के एक-व्यक्ति के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 67-बी के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले मेें दोषी साबित होने पर आरोपी को 5 साल तक सजा और 10 साल रुपये तक जुर्माना हो सकता है। इस मामले की शुरुआत 27 फरवरी को हुई जब रोमांटिक नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से बच्चों के यौन शोषण से संबंधित वीडियो अपलोड और प्रसारित किए गए। ये वीडियो करीबन 2 साल तक सोशल मीडिया पर चलते रहे हैं। 23 फरवरी 2026 को एनसीएमईसी ने उन्हें ट्रेस किया और इस बारे में एक साइबर टिपलाइन रिपोर्ट भारतीय साइबर पोर्टल एनसीआरपी को भेजी गई । भारतीय साइबर पोर्टल से शिकायत पंजाब स्टेट साइबर सेल को आगे बढ़ाई। इसके बाद भारत में मामले की जांच शुरु हुई। स्टेट साइबर सेल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इंस्टाग्राम और गूगल से मिली जानकारी के आधार पर पता लगाया है कि यह अकाउंट होशियारपुर से जुड़ा है। यह प्रभु नाम से बनाना गया था। कुछ मोबाइल नंबरों से लिंक था। इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच आगे बढ़ाई और कंपनियों ने इस संबंधी डाटा मांगा गया। गूगल और जियो से मिले रिकॉड्स से पुष्टि हुई कि आरोपी ने मार्च 2024 में ईमेल बनाया था। जुलाई 2024 में इसका इस्तेमाल अपराध के लिए किया।

    जालंधर के युवकों अपलोड किए 4 वीडियो

    स्टेट साइबर क्राइम ने जालंधर के एक आरोपी पर आईटी एक्ट के अंतर्गत केस दर्ज किया है। आरोपी ने सितंबर अकाउंट्स से बच्चे से संबंधित यौन शोषण वाली 4 वीडियो अपलोड किए गए थे। इसे भी अमेरिका की संस्था ने ट्रैक किया जिसके बाद यह केस दर्ज हुआ है। वहीं पुलिस की टीमें अब मामले की पड़ताल में जुटी है। सीबीआई ने 14 नवंबर 2021 सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन मटेरियल शेयर करने और स्टोर करने वाला एक सिंडिकेट के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच के दौरान पटियाला के रहने वाले विशु शर्मा के मोबाइल फोन और बाकी इलेक्ट्रिक उपकरणों को जब्त किया गया था। इसमें आपत्तिजनक CSEM सामग्री पाई गई। चूंकि, सीबीआई के पास उस विशिष्ट अवधि के दौरान पंजाब राज्य में आईटी एक्ट और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत जांच करने की सहमति नहीं थी, इसलिए उन्होंने विशु शर्मा के फोन से मिले सबूतों की जानकारी आगे की कार्रवाई के लिए पंजाब राज्य के साइबर अपराध अधिकारियों को भेज दी हालांकि, सीबीआई की शुरुआती जांच में यह साबित नहीं हो सका कि विशु शर्मा ने उस विशिष्ट वॉट्सऐप ग्रुप में सामग्री शेयर की थी या अन्य आरोपियों के साथ उसकी कोई सीधी बातचीत थी, लेकिन उसके पास सामग्री का पाया जाना अपने आप में अपराध माना गया। पंजाब स्टेट साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को सीबीआई से जब्त किए गए फोन, फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य दस्तावेज प्राप्त हुए। कानूनी विशेषज्ञों ने राय दी कि विशु शर्मा के खिलाफ स्वतंत्र रूप से मामला दर्ज कर जांच की जा सकती है। इसके बाद पंजाब में उसके खिलाफ FIR दर्ज की गई है।
  • Punjab News: फाइन आर्ट से लाखों कमा रही शबनम बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, CM मान ने किया स्टेट अवार्ड से सम्मानित, देखें वीडियो

    Punjab News: फाइन आर्ट से लाखों कमा रही शबनम बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल, CM मान ने किया स्टेट अवार्ड से सम्मानित, देखें वीडियो

    होशियारपुर: मुकेरियां की 27 वर्षीय शबनम आज अपने हुनर और मेहनत के दम पर न सिर्फ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनी हैं, बल्कि अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत भी बन गई हैं। घर बैठे फाइन आर्ट के जरिए शबनम हर महीने लगभग डेढ़ से दो लाख रुपये तक की कमाई कर रही हैं। शबनम द्वारा तैयार किए गए सजावटी सामान ऑनलाइन बाजार में काफी लोकप्रिय हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में इस काम की शुरुआत की थी, जिसे “फाइन आर्ट” कहा जाता है। आज वे 300 से अधिक प्रकार के उत्पाद अपने घर से बनाकर ऑनलाइन बेच रही हैं।

    कला सीखने के लिए आती हैं 30 से अधिक लड़कियां
    शुरुआती दौर को याद करते हुए शबनम बताती हैं कि अपने उत्पादों को बाजार में पहचान दिलाना आसान नहीं था। लेकिन धीरे-धीरे लोगों ने उनकी कला और मेहनत को सराहा, जिससे ऑर्डर बढ़ते गए और उनका काम तेजी से आगे बढ़ा। शबनम की सफलता का असर अब अन्य महिलाओं पर भी दिखने लगा है। उनके पास रोजाना 30 से 40 लड़कियां यह कला सीखने के लिए आती हैं। इस तरह वे न केवल खुद आगे बढ़ रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने का रास्ता दिखा रही हैं।

    पंजाब सरकार ने सराहा काम
    उनकी इस उपलब्धि को भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने भी सराहा है। हाल ही में शबनम को स्टेट अवॉर्ड देकर सम्मानित किया गया, जो उनके प्रयासों और सफलता की एक बड़ी पहचान है। शबनम अपने माता-पिता के सहयोग को अपनी सफलता का अहम आधार मानती हैं। उन्होंने कहा कि परिवार के समर्थन ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया।

    हुनर और मेहनत से मिलेगी सफलता
    अंत में शबनम ने पंजाब की बेटियों को संदेश देते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। अगर इंसान में हुनर और मेहनत करने की लगन हो, तो सफलता जरूर मिलती है।