Category: Himachal>Baddi

  • पंजाब: श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, देखें वीडियो

    पंजाब: श्री दरबार साहिब में नतमस्तक हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, देखें वीडियो

    अमृतसरः केंद्रीय मंत्री आज दोपहर को अमृतसर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्हें पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल और हरभजन सिंह ईटीओ ने रिसीव किया। इसके बाद यहां से वे सीधा गोल्डन टेंपल नतमस्तक होने के लिए पहुंचे। जहां उनके साथ बड़ी गिनती में सगंत माथा टेकने के लिए पहुंची। जिसके बाद वह दिल्ली-कटरा नेशनल हाईवे का दौरा करने भी गए। नितिन गडकरी ने पंजाब में चल रहे हाईवे प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी दी है। इसके साथ-साथ ही वे पंजाब-हरियाणा के बीच पैदा हुए पानी के विवाद का हल भी बता गए हैं। गडकरी ने कहा कि भारत में काफी पानी है। आजादी के बाद भारत के हिस्से में तीन और पाकिस्तान के हिस्से में तीन नदियां आई थी, लेकिन आज तक भारत के हिस्से का पानी पाकिस्तान पहुंच रहा है। अगर वे पानी हम चैनलाइज कर लें तो हरियाणा के साथ-साथ राजस्थान को भी पानी दे सकते हैं।

    इस दौरान उन्होंने पंजाब के अमृतसर के लिए रोपवे की घोषणा भी की। वहीं, उन्होंने पंजाब सरकार को नसीहत दी है कि हमेशा भविष्य की प्लानिंग करें। पंजाब के किसान आज पराली जलाते हैं, लेकिन आने वाले समय में पराली के लिए झगड़े होंगे। उन्होंने कहा कि वे जो कहते हैं, वे 100 टका सोच कर कहते हैं। इस पराली से इथेनॉल तैयार हो सकता है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी अमृतसर दौरे के दौरान अटारी सरहद पर पहुंच देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सरहद पर लगाया गया ये तिरंगा एक खास सर्विलांस तकनीक से सुसजित है। इसके टॉप पर एक सिस्टम लगाया गया है, जो हमारे जवानों की सरहद पर निगरानी में मदद करेगा।

    अटारी बॉर्डर पर लगाया ये तिरंगा पड़ोसी देश पाकिस्तान के झंडे से 18 फीट ऊंचा है। इससे पहले भारतीय तिरंगे के पोल की ऊंचाई 360 फीट थी, जबकि पाकिस्तान झंडे के पोल की ऊंचाई 400 फीट है। अब भारत का स्वर्ण द्वार के सामने तैयार 418 फीट लंबे ध्वज स्तंभ पर तिरंगा फहरा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा 3.5 करोड़ रुपए में इस ध्वज स्तंभ को स्थापित किया गया है। अभी तक कर्नाटक के बेलगाम में देश का सबसे ऊंचा झंडा फहरा रहा है। जिसकी ऊंचाई 110 मीटर है, यानी कि 360.8 फीट, जो अटारी बॉर्डर पर अभी तक फहराए गए तिरंगे से महज 0.8 फीट अधिक है, लेकिन नए ध्वज स्तंभ पर तिरंगा फहराए जाने के बाद, ये देश का सबसे ऊंचा तिरंगा हो गया है।

  • पंजाब: इस इलाके में 2 भाईयों पर तेजधार हथियारों से हमला 

    पंजाब: इस इलाके में 2 भाईयों पर तेजधार हथियारों से हमला 

    लुधियाना: प्रीत नगर में बुधवार देर रात कुछ युवकों ने दो भाइयों पर तलवारों से हमला कर दिया। इतना ही नहीं, हमलावरों ने उनके पालतू कुत्ते की आंख पर भी तलवार से वार किया। घायलों को गुरु तेग बहादुर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घायल युवक की पहचान संजू और राहुल के रूप में हुई है। हमलावरों ने उनके घर के गेट पर तलवारें मारी है। जब परिवार के लोगों ने विरोध किया तो वे घर के अंदर घुस आए। जब उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनकी बुलेट बाइक, वाशिंग मशीन और उनके पालतू कुत्ते पर हमला कर दिया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

    घायल युवकों की मां राज रानी ने बताया कि बुधवार रात उनके घर में बच्चे की बर्थडे पार्टी चल रही थी । गली में कुछ युवक चिट्टे का सेवन करते हैं और बेचते भी है। वह उनके घर के बाहर बैठकर गाली-गलौज कर रहे थे। उसके बेटों ने उन युवकों को गालियां देने और चिट्टा बेचने से रोका था। उन युवकों ने उसके बेटों पर हमला कर दिया। 

    उधर, इस मामले में दूसरे पक्ष की महिला बलविंदर कौर ने कहा कि पड़ोसियों का बेटा आकर गालियां देने लगा, जिसके बाद उनके बेटे और उसके दोस्तों ने उसे पकड़ लिया। बेटा चिट्टे का सेवन जरूर करता है, लेकिन वह बेचता नहीं है। वहीं 7 नंबर चौकी के इंचार्ज चांद अहीर ने बताया कि दोनों पक्षों की बयान दर्ज करने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवाई जा रही है।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता आप में हुआ शामिल

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता आप में हुआ शामिल

    अमृतसरः पंजाब में चुनावों से पहले सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ शुरू हो गई है। वहीं मजीठा से आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। 2022 में कांग्रेस से मजीठा से चुनाव लड़ने वाले जग्गा मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जग्गा मजीठिया को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि जग्गा मजीठिया के भाई लाली मजीठिया 2022 चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल थे।

    राज्य में नगर निगम चुनाव और अगली बार आम चुनाव से पहले पंजाब में कई बड़े नेता और प्रमुख हस्तियां आम आदमी पार्टी की ओर रुख कर रही हैं। जग्गा मजीठा का आप में स्वागत करने के बाद सीएम मान ने कहा कि पंजाब के लोग आप सरकार के कामकाज और नीतियों से बहुत खुश हैं।

    उन्होंने कहा कि हम राज्य को हर क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं और जो नेता पंजाब के लोगों के लिए काम करना चाहते हैं, उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत है। मान ने कहा कि पार्टी देश के हर कोने में दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है। पंजाब में हमारी रिकॉर्ड बहुमत की सरकार है और हर दिन लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं।

  • पंजाबः मकान मालिक और किरायेदार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    पंजाबः मकान मालिक और किरायेदार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मिली जानकारी के मुताबिक मकान मालिक ने किरायेदार पर कब्जा करने के आरोप लगाए है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। 

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी सुखदेव राज ने बताया कि मकान मालिक और किरायेदार में झगड़ा हुआ है। उन्होंने मामले को शांत करवा दिया है। पुलिस ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। हालांकि इस मामले में कब्जा करने के आरोप को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मालिक ने दुकान किराये पर दी है, उसी को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने कहा कि अभी कब्जा करने वाली बात सामने नहीं आई है। इस मामले को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। व्यक्ति ने बताया कि 2019 से लेकर कब्जे के केस चल रहे है। बताया जा रहा हैकि 6 कब्जे के केस हुए थे। उसके बाद 2020 में भी एक केस कब्जे का हुआ था। उक्त व्यक्ति का कहना है कि कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। 

    वहीं दूसरी ओर महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट से कोई स्टे नहीं मिला है। पीड़िता ने कहा कि उसके पास दर्ज हुई एफआईआर है। इस दौरान महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि सारे कागज फेक है, जिसके कारण कोर्ट से नहीं मिला है। इस दौरान महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसी पुलिस वाले ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है, उल्टा पुलिस वहां खड़ी तमाशा देख रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस पर कब्जा करवाने के आरोप भी लगाए है। महिला ने गुंडागर्दी के आरोप लगाते हुए सीएम मान से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • ਪੰਜਾਬ: PAU ‘ਚ ਮਹਾਬਹਿਸ ਦੌਰਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: PAU ‘ਚ ਮਹਾਬਹਿਸ ਦੌਰਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੁੱਦਿਆਂ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਐਗਰੀਕਲਚਰਲ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿਖੇ 1 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਵਿਸ਼ਾਲ ਬਹਿਸ ਦੌਰਾਨ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਨਾ ਸੁਣਨ ‘ਤੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੀ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਆਰੋਪ ਹੈ ਕਿ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਉਹ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੋਂ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸਰਕਾਰੀ ਅਸਾਮੀਆਂ ‘ਤੇ ਭਰਤੀ ਕਰਨ ਸਮੇਤ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮਾਸਟਰ ਦੀ ਭਰਤੀ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਪਰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਭਰੋਸੇ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਵੀ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਸਾਲ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚੋਂ ਪਾਸ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਖੇਤੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਅਸਾਮੀਆਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਭਰ ਰਹੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ 1 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਪੀਏਯੂ ਵਿਖੇ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਵਿਸ਼ਾਲ ਬਹਿਸ ਦੌਰਾਨ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਦਾ ਸਮਾਂ ਨਾ ਦਿੱਤਾ ਤਾਂ ਉਹ ਰੋਸ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਨਗੇ।

  • पंजाबः इस कारोबारी ने की खुदकुशी, जालंधर-लुधियाना के 6 लोगों पर केस

    पंजाबः इस कारोबारी ने की खुदकुशी, जालंधर-लुधियाना के 6 लोगों पर केस

    जालंधर में प्रॉपर्टी अपने नाम पर करवाने और 50 लाख रुपए का दबाव बनाने के लगे आरोप

    पटियालाः माडल टाउन इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां के कारोबारी ने जालंधर, चंडीगढ़ व लुधियाना के रहने वाले 6 लोगों पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाते हुए खुदकुशी कर ली। दिल्ली में प्राईवेट कंपनी के इस मुलाजिम ने सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें इन सभी लोगों के नाम लिखे हैं और आरोप लगाया है कि यह लोग 50 लाख रुपए व जालंधर स्थित उसकी प्रॉपर्टी को अपने नाम पर करवाने का दबाव बना रहे थे।

    ऐसा न करने पर सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। सुसाइड नोट में इंदरदीप सिंह नामक इस व्यक्ति ने 50 लाख रुपए पहले ही देने का जिक्र किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इंदरदीप सिंह का शव पसियाणा भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

  • पंजाबः सुबह-सुबह इस इलाके में रामलीला के मंच पर शरारती व्यक्ति ने लगाई आग

    पंजाबः सुबह-सुबह इस इलाके में रामलीला के मंच पर शरारती व्यक्ति ने लगाई आग

    अमृतसरः रैय्या से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज सुबह 4 बजे के करीब रैय्या में चल रही श्री रामलीला की स्टेज पर किसी शरारती व्यक्ति ने आग लगा दी। इस बारे में जानकारी देते हुए श्री राम लीला कमेटी के अध्यक्ष बरिंदर गोरी ने बताया कि देर रात श्री राम लीला समाप्त होने के बाद सुबह 7 से 8 लोग रोजाना की तरह मंच पर सो हुए थे। इस दौरान उन्हें सुबह 4 बजे के करीब बदबू आने लगी। जब वे उठे तो उन्होंने देखा कि किसी शरारती तत्व ने मंच पर आग लगा दी।

    आग के कारण मंच पर लगे पर्दे, सामने के पर्दे और मैट जल गए। उन्होंने बताया कि मंच पर आग लगने से काफी नुकसान हुआ है लेकिन मंच पर सो रहे पात्रा की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया। प्रधान बरिंदर गोरी ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि ऐसे शरारती तत्वों का पता लगाया जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। जिन्होंने स्टेज पर सो रहे पात्रों को आग लगाकर मारने की कोशिश की। इस मौके पर डीएसपी बाबा बकाला साहिब और एसएचओ ब्यास भी पहुंचे और पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

  • पंजाबः OLX पर बेचने से पहले हो जाएं सावधान, नौसरबाज ने महिला के खाते से निकलवाए 48 हजार

    पंजाबः OLX पर बेचने से पहले हो जाएं सावधान, नौसरबाज ने महिला के खाते से निकलवाए 48 हजार

    लुधियानाः अगर आप भी OLX पर सामान बेचने के शौकीन है तो यह खबर आपके लिए अहम है। दरअसल, OLX पर भी नौसरबाज भोले-भाले लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक मामला महिला से ठगी का सामने आया है। जहां महिला को OLX पर आनलाइन शादी का लहंगा बेचना महंगा पड़ गया। महिला द्वारा OLX पर लहंगा बेचने के लिए पोस्ट डालते ही तुरंत 5 मिनट में एक व्यक्ति की काल आई। उसने उसे लहंगे का दाम पूछ खरीदने की बात की। लहंगे का दाम उसने 5 हजार बताया। जिसके बाद नौसरबाज ने कहा वह पैमेंट आनलाइन करेगा। ठग ने साइबर ठगी करते हुए पैसे निकलवा लिए।

    नौसरबाज ने उसे क्यूआर कोड भेजा। पहली ट्राजेक्शन ठग ने 10 रुपए की गूगर पे पर की। उसने महिला को भरोसे में लेकर उसे फिर से क्यूआर कोड भेज उसे स्कैन करने को कहा। नौसरबाजी के कोड स्कैन करते ही महिला की खाते से दो ट्राजेक्शनों में कुल 48 हजार रुपए निकल गए। महिला ने थाना साइबर सेल सराभा नगर में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़ित महिला खुशविंदर कौर ने बताया कि वह इश्वर नगर ब्लाक-c की रहने वाली है। उसने अपनी शादी का लहंगा बेचने के लिए OLX पर पोस्ट किया था।

    नौसरबाज का उसे तुरंत फोन आ गया कि उसे लहंगा पसंद है वह अपने साथी को उसके घर भेज लहंगा रिसीव कर लेगा और पैमेंट आनलाइन कर रहा है। क्यूआर कोड भोज फोन पर बात करते-करते ही ठग ने पैसे निकलवा लिए। खुशविंदर मुताबिक जब उसने उसे पैसे कटने के बारे कहा तो उसने धमकी दी कि यदि आपने फोन काट दिया तो कटे पैसे वापिस नहीं आएंगे। उसके खाते से दो बार में कुल 48 हजार रुपए निकल गए। खुशविंदर ने कहा कि उसने तुरंत 12 अक्तूबर रात को ही आनलाइन साइबर क्राइम में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं पुलिस कमिश्नर से भी आग्रह किया है ठगों को पकड़ उसकी रकम वापिस करवाई जाए।

  • पंजाबः इतने करोड़ रुपए की लागत से आज अटारी बॉर्डर पर लहराया जाएंगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

    पंजाबः इतने करोड़ रुपए की लागत से आज अटारी बॉर्डर पर लहराया जाएंगा देश का सबसे ऊंचा तिरंगा

    अमृतसरः केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज अमृतसर पहुंच रहे हैं। जहां वह अटारी बॉर्डर पर नए स्थापित तिरंगे के पोल का उद्घाटन करेंगे। इस तिरंगे के फहराने के साथ ही हर भारतीय गर्व से गा सकेगा कि ‘झंडा ऊंचा रहे हमारा’। अटारी सरहद पर आज फहराया जाने वाले तिरंगे का पोल देश में सबसे ऊंचा है। इतना ही नहीं, भारत ने अटारी बॉर्डर पर तिरंगे के लिए लगाए गए पोल की ऊंचाई को पड़ोसी देश पाकिस्तान से भी 18 फीट ऊंचा कर दिया है। इससे पहले भारतीय तिरंगे के पोल की ऊंचाई 360 फीट थी, जबकि पाकिस्तान झंडे के पोल की ऊंचाई 400 फीट है। अब भारत का स्वर्ण द्वार के सामने तैयार 418 फीट लंबा ध्वज स्तंभ उद्घाटन के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की प्रतीक्षा कर रहा है।

    नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) द्वारा 3.5 करोड़ रुपए में इस ध्वज स्तंभ को स्थापित किया गया है। यह ध्वज स्तंभ 360 फुट ऊंचे पुराने ध्वज स्तंभ से 100 मीटर की दूरी स्वर्ण द्वार के बिल्कुल सामने स्थापित किया गया है। जमीन से 4 फुट ऊंचा बेस बनाया गया है, जिस पर इस ध्वज स्तंभ को खड़ा किया गया है। वहीं, पुराना ध्वज स्तंभ अमृतसर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने 2017 में बनाया था। 2017 में भारत द्वारा 360 फीट ऊंचा ध्वज स्तंभ स्थापित किए जाने के बाद एक ही साल में पाकिस्तान ने अपनी सरहद पर 400 फीट ऊंचा ध्वज स्तंभ लगाया था। पाकिस्तान द्वारा ध्वज लगाए जाने से दोनों देशों में काफी विवाद भी हुआ था।

    कहा जाता है कि पाकिस्तानी ध्वज स्तंभ पर कैमरे लगे हैं, जिसे पाकिस्तानी भारतीय सीमा में कई किलोमीटर तक नजर रख सकता है। फिलहाल, NHAI नए ध्वज स्तंभ के उद्घाटन के लिए तकरीबन पांच राष्ट्रीय झंडे रखे हैं। जिनकी लंबाई-चौड़ाई 120×80 फीट है। प्रत्येक तिरंगे का वजन 90 किलोग्राम है। अभी तक कर्नाटक के बेलगाम में देश का सबसे ऊंचा झंडा फहरा रहा है। जिसकी ऊंचाई 110 मीटर है, यानी कि 360.8 फीट, जो अटारी बॉर्डर पर अभी तक फहराए गए तिरंगे से महज 0.8 फीट अधिक है, लेकिन नए ध्वज स्तंभ के शुभारंभ के बाद अटारी बॉर्डर पर देश का सबसे ऊंचा तिरंगा फहराया जाएगा।

  • पंजाबः बड़ी राहत, अब हैदराबाद तक 3 घंटे में यात्री कर सकेंगे सफर

    पंजाबः बड़ी राहत, अब हैदराबाद तक 3 घंटे में यात्री कर सकेंगे सफर

    अमृतसरः पंजाब के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। दरअसल, अब अमृतसर से तेलंगाना के हैदराबाद तक 3 घंटे में यात्री पहुंच जाएंगे। एयर इंडिया (AI) एक्सप्रेस ने दोनों शहरों के बीच डायरेक्ट फ्लाइट चलाने का फैसला किया है। AI एक्सप्रेस ये फ्लाइट 17 नवंबर से शुरू करने वाली है। जिसके लिए एयरलाइंस ने अपनी वेबसाइट पर इसकी बुकिंग को भी शुरू कर दिया है। इस फैसले के बाद दोनों शहरों में व्यापार व टूरिज्म को बूस्ट मिलेगा। AI एक्सप्रेस की वेबसाइट के अनुसार दोनों शहरों के बीच उड़ान 17 नवंबर से शुरू हो रही है।

    अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या IX953 रोजाना सुबह 11 बजे उड़ान भरेगी। तीन घंटे बाद ये फ्लाइट हैदराबाद में दोपहर 2 बजे लैंड हो जाएगी। इसी तरह ये फ्लाइट संख्या IX954 हैदराबाद से रोजाना सुबह 7.30 बजे उड़ान भरेगी। यह फ्लाइट 2 घंटे 45 मिनट का सफर पूरा कर 10.15 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होगी। एयरलाइंस की और से इस फ्लाइट के लिए शुरुआती कीमत 6 हजार रुपए रखी गई है।

    इसके अलावा इस फ्लाइट पर भी अन्य की तरह डायनामिक रेट्स एप्लाई होते हैं, यानी कि डिमांड के अनुसार फ्लाइट टिकट के पैसे कम ज्यादा हो सकते हैं। अमृतसर से हैदराबाद के बीच ये पहली डायरेक्ट फ्लाइट है। इससे पहले चलने वाली फ्लाइट्स में दिल्ली ले-ओवर होता था। वहीं, इस फ्लाइट के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच जहां टूरिज्म को इजाफा मिलेगा, वहीं दोनों देशों के बीच व्यापार को भी बढ़ावा मिलने वाला है। हैदराबाद में बनने वाले लाख के आभूषण के अलावा मोतियों की ज्वेलरी, साड़ियां आदि को उत्तर भारत में पहुंचाने के लिए अमृतसर एक बड़ी मंडी मानी जाती है।