पंजाबः इस कारोबारी ने की खुदकुशी, जालंधर-लुधियाना के 6 लोगों पर केस

जालंधर में प्रॉपर्टी अपने नाम पर करवाने और 50 लाख रुपए का दबाव बनाने के लगे आरोप

पटियालाः माडल टाउन इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। जहां के कारोबारी ने जालंधर, चंडीगढ़ व लुधियाना के रहने वाले 6 लोगों पर ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाते हुए खुदकुशी कर ली। दिल्ली में प्राईवेट कंपनी के इस मुलाजिम ने सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें इन सभी लोगों के नाम लिखे हैं और आरोप लगाया है कि यह लोग 50 लाख रुपए व जालंधर स्थित उसकी प्रॉपर्टी को अपने नाम पर करवाने का दबाव बना रहे थे।

ऐसा न करने पर सेक्शुअल हैरेसमेंट केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। सुसाइड नोट में इंदरदीप सिंह नामक इस व्यक्ति ने 50 लाख रुपए पहले ही देने का जिक्र किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। इंदरदीप सिंह का शव पसियाणा भाखड़ा नहर से बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *