Category: Himachal>Baddi

  • श्री राम सेवा समिति ने 11 जोड़ो का रचाया सामुहिक विवाह, समिति की ओर से सभी जोड़ों को दिया जरूरी घरेलू सामान

    श्री राम सेवा समिति ने 11 जोड़ो का रचाया सामुहिक विवाह, समिति की ओर से सभी जोड़ों को दिया जरूरी घरेलू सामान

    विधायक राम कुमार ने भी दिया जोड़ों को आर्शिवाद 

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के दशहरा ग्राउंड  में श्री राम सेवा समिति की ओर से  आयोजित 11 जोड़ों के सामूहिक विवाह कार्यक्रम कराया।  यह सभी जोड़े आर्थिक दृष्टि से कमजोर थे। इनके माता पिता इनका विवाह करने में असमर्थ थे। समिति के प्रधान रोशनलाल तायल, सचिव रमन गुप्ता, निशांत कुंडलस, रवि गर्ग, मोहित गोयल, राजेश जिंदल, गुरपाल लुबाना के नेतृत्व में कमेटी ने इस जोड़ों का चयन किया और सोमवार को दशहरा मैदान में इस सभी जोड़ों का विधिवत रूप से विवाह कराया गया।

    समिति के अध्यक्ष रोशनलाल तायल ने बताया कि उनकी कमेटी को बने हुए एक साल हुआ है। यह पहला मौका है जब उन्होंने सामुहिक विवाह कराया है। इस सामुहिक विवाह पर26 लाख रुपये व्यय हुए है। जिसमें सभी जोड़ों को 75 प्रकार का घरेलू जरूरत का सामान दिया गया है। पिछले एक साल से समिति की ओर से बिग बाजार कंपलेक्स में भंडारे का आयोजन हर माह किया जाता रहा। वह अगले वर्ष इसी तरह से यह कार्यक्रम जारी रखेंगे। और कही पर भी प्राकृतिक आपदा के दौरान उनके सहयोग की जरूरत पड़ती है तो वह अवश्य ही कराएंगे।

    इस मौके पर दून के विधायक राम कुमार चौधरी, पूर्व नप अध्यक्ष चौधरी मदन लाल, सुरजीत चौधरी, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष गुरमैल चौधरी ने इन सामुहिक विवाह में पहुंच कर नव दंपत्तियों को आर्शिवाद दिया।

    दून के विधायक राम कुमार ने श्री राम सेवा समिति की ओर से  किए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सामाजिक समरसता, सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं और जरूरतमंद वर्ग को सम्मानजनक जीवन की दिशा में प्रेरित करते हैं।

  • काबी ब्लास्टर ने जीता फार्मा फ्रेंडशिप कप,रवि बने मैन ऑफ दी सीरीज

    काबी ब्लास्टर ने जीता फार्मा फ्रेंडशिप कप,रवि बने मैन ऑफ दी सीरीज

    फाइनल मैच में राइजिंग स्टार को 8 विकेट से हराया

    बद्दी/सचिन बैंसल: रविवार को फार्मा फ्रेंडशिप कप का फाइनल मैच अमन क्रिकेट अकादमी में खेला गया। जिसमें राइजिंग स्टार और काबी ब्लास्टर दोनों टीम में आमने-सामने थी। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में बलदेव चौधरी ने शिरकत की।राइजिंग स्टार ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया । लेकिन उन्हें  ये फैसला रास नहीं आया और राइजिंग स्टार  15.4 ओवर में मात्र 103 रन पर ऑल आउट हो गई।

    जिसमें राइजिंग स्टार के बल्लेबाज शालू केवल दहाई का आंकड़ा पार कर सके। शालू ने 31 रन बनाए जबकि अन्य कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा न पार कर सका। काबी ब्लास्टर की ओर से रवि ने चार , अजय दो विकेट लिए ।जवाब में 103 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कभी की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने मात्र 13 ओवर में दो विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया ।जिसमें विनय ने 47 और तिलक ने 39 रन की नाबाद पारी खेली। राइजिंग स्टार की ओर से संदीप और अशोक ने एक-एक विकेट लिया ।

    चार विकेट लेने वाले गेंदबाज रवि को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं बेस्ट बैट्समैन राजेश व बेस्ट बॉलर अजय रहे। मैन ऑफ द सीरीज का खिताब भी रवि को दिया गया ।मुख्य अतिथि बलदेव चौधरी ने कहा कि इस प्रकार के टूर्नामेंट  से आपस में प्रेम व खेल भावना को बढ़ावा देते हैं और उन्होंने विजेता टीम को बधाई दी और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

  • बद्दी इंटरनेशनल स्कूल में एकदिवसीय आपदा प्रबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन

    बद्दी इंटरनेशनल स्कूल में एकदिवसीय आपदा प्रबंधन पर कार्यक्रम का आयोजन

    अध्यापको को सिखाये आपदा से निपटने के गुर

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के मखनु माजरा स्तिथ बद्दी इंटरनेशनल स्कूल में सीबीएसई प्रशिक्षण इकाई द्वारा संचालित आपदा प्रबंधन  पर एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम  का आयोजन किया। यह कार्यक्रम  नरेंद्र शर्मा और श प्रवीण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए 60 शिक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण में आपदा के समय तैयारी, प्रतिक्रिया रणनीतियाँ और आवश्यक सुरक्षा उपायों पर व्यावहारिक जानकारी प्रदान की गई।

    रोचक गतिविधियों और डेमोंस्ट्रेशन ने शिक्षकों को आपात स्थितियों में छात्रों की सुरक्षा हेतु आवश्यक जानकारी दी गयी। बद्दी इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या मारिन पॉल ने सभी अध्यपको का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह प्रशिक्षण सभी के लिए एक सुरक्षित, जागरूक और आपदा-प्रबंधन सक्षम स्कूल वातावरण बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

  • बद्दी में राम मंदिर स्थापना दिवस पर होगा भव्य कार्यक्रम, 10 हजार से ज्यादा रामभक्त जुटाने पर मंथन

    बद्दी में राम मंदिर स्थापना दिवस पर होगा भव्य कार्यक्रम, 10 हजार से ज्यादा रामभक्त जुटाने पर मंथन

    देश की प्रसिद्व कवि अनामिका जैन अंबर होंगी मुख्य आकर्षण- श्रीराम सेना ने 22 जनवरी को दशहरा मैदान बद्दी को किया बुक 

    बद्दी/सचिन बैंसल: प्रभु राम मंदिर के तीसरे स्थापना दिवस को यादगार व भव्य बनाने के लिए हिमाचल प्रदेश के बददी में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का आयोजन बददी शहर के दशहरा मैदान में 22 जनवरी को होगा। इस कार्यक्रम में बीबीएन के साथ साथ पूरे प्रदेश के हर जिले से लोगों को आमंत्रित किया जाएगा। यही नहीं कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए भारत की प्रसिद्व कवि अनामिका जैन अंबर अपनी प्रस्तुति देंगी वहीं प्रयागराज फेम आलोक कुमार भी राम का गुणगान करेंगे।

    बददी में इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए एक बैठक ज्योति होटल में श्रीराम सेना के प्रदेशाध्यक्ष राजेश जिंदल की अध्यक्षता में एक बैठक हुई जिसमें उद्योग नगरी के दो दर्जन से ज्यादा संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में जिंदल ने कहा कि यह देश भगवान राम का है और 500 साल बाद प्रभु अपने घर लौटे थे और यह मौका लाखों हिंदूओं के संघर्ष व प्राणों की आहुति देने से ही संभव हो पाया। उन्होने कहा कि उन्होने भी एक कार सेवक के तौर पर स्वयं अपनी जवानी के 19 दिन उन्नाव जेल में बिताए थे। बाद में प्रेस वार्ता में कार्यक्रम के अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने बताया कि यह देश राम का है तो आने वाली पीढ़ी उनके पदचिन्हों पर चले इसके लिए उनके आदर्शों का व्याखयान करना व उनके मर्यादा पूर्ण जीवन का बताना व स्मरण रखना बहुत जरुरी है।

    10 हजार से ज्यादा रामभक्त जुटेंगे-जिंदल

    राजेश जिंदल ने बताया कि 22 जनवरी को दशहरा मैदान बददी को भव्य तरीके से लाईटों से जगमगाया जाएगा और संगठन आशा कर रहा है इसमें 10 हजार से ज्यादा रामभक्त इस अवसर पर आएंगे। महिलाओं व बच्चों के बैठने के लिए अलग अलग व्यवस्था होगी। अनामिका जैन अंबर अपनी कविताओं के माध्यम भारत देश के गौरवपूर्ण इतिहास को उद्वेलित करेंगी वहीं स्थानीय लोक गायकों व कलाकारो को भी मंच दिया जाएगा। मंच संचालक डा संदीप कुमार सचदेवा ने बताया कि हम लोगो को वार्ड व पंचायत स्तर पर निमंत्रण पत्र देंगे। भगवान राम के नाम पर होने वाले इस उत्सव का समय शाम 4 बजे से रात्रि 10 बजे रहेगा। कार्यक्रम के बाद सालासर सेवा समिति बददी की तरफ से राम के नाम पर अटूट लंगर का वितरण माता सीता रसोई के माध्यम से किया जाएगा। संदीप ने कहा कि यह श्रीराम सेना का पांचवा कार्यक्रम है जिसमें एक दिन कोर्ट का फैसला आया तो दूसरा जिस दिन नींव पत्थर रखा गया था।

    यह रहे उपस्थित-

    इस अवसर पर लघु उद्योग भारती के प्रदेशाध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, जिला संघचालक महेश कुमार कौशल, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रदेशाध्यक्ष डा चिरंजीव सिंह ठाकुर, लघु उद्योग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष अशोक कुमार राणा, वेद मिश्रा, कुलवीर आर्य, नरेश शर्मा, आर्य समाज के हर्ष आर्य, नरेश शर्मा, अंकित परमार, ओपी विश्वकर्मा, रोड सेफटी क्लब के सुरेंद्र शर्मा, सतीश ढूंडवा, कपिल अग्रवाल, पार्षद राहुल बंसल, व्यापार मंडल प्रधान मान सिंह कुंडलस, सालासर सेवा समिति के हैप्पी गर्ग, रोहित आर्य, श्रीराम सेना के विनोद अग्रवाल, गुरबचन सिंह, डा आरपी सिंह, विनोद कुमार, सर्व सहायता संगठन के कपिल शर्मा, आर.एस.एस. से राहुल कुमार, सुंधाशु शर्मा, सचिन बैंसल, योग भारती से डा रुप किशोर राजपूत, सतीश जैन, के एस डोगरा, वी के झा, प्रदीप गुप्ता,जगदीश चंद, राकेश बनयाल, पवन गर्ग सहित कई संस्थाओं के पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए।

  • जोघों पुलिस टीम ने पंजेहरा, मस्तानपुरा व बरूणा स्कूलो में लगाए जागरूकता शिविर

    जोघों पुलिस टीम ने पंजेहरा, मस्तानपुरा व बरूणा स्कूलो में लगाए जागरूकता शिविर

    बच्चों को नशे के प्रति किया जागरूक

    बद्दी/सचिन बैंसल: जोघों  पुलिस की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पंजेहरा, बरूणा व मस्तानपुरा में बच्चों को नशे की प्रति जागरूक किया।  जोघों थाने की महिला आरक्षी सावत्री देवी, आरक्षी मोहन सिंह, मुख्य मनजीत व रणजीत सिंह ने बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

    महिला आरक्षी सावित्री देवी ने बताया कि नशा एक धीमा जहर है जो मनुष्य को  समाप्त करता ही है, साथ में यह उसके पूरे परिवार को तबाह कर देता है। नालागढ क्षेत्र में पंजाब से सटा हुआ है। पंजाब में हजारों लोग इस नशे की चपेट में आने से बर्बाद हो गए है। अब पंजाब में इसे खरीदने वाले कम रह गए है अब नशा तस्करों ने हिमाचल की ओर  रूख कर लिया है और अब यहां हंसते खेलते परिवार को तबाह करने में लगे हुए है। उन्होंने बच्चों को नशे के खिलाफ संकल्प भी दिलाया।

    उन्होंने बताया कि नशा एक गंभीर समाजिक बुराई है। यह आज हमारे सामने जानलेवा समस्या बनती जा रही है। नशा करने वाला व्यक्ति अपना मान सम्मान सबकुछ खो देता है। लोग नशीड़ी व्यक्ति से बात करना भी पंसद नहीं करते है। अगर देश में युवा इसकी चपेट में आ गया तो निश्चित रूप से देश विकास में पिछड़ जाएगा। विदेशी ताकते भारत में नशा  परोस रही है और नादान बच्चे इसकी चपेट में आ रहे है। एक बार जिस पर बच्चे को इसकी लत लग जाती है तो वह मरने के बाद ही छूटती है। सभी को पता है कि यह जानलेवा है और इसके बावजूद भी लोग इसका प्रयोग कर रहे है। पुलिस टीम ने बच्चों नशा न करने का संकल्प भी दिलाया।

  • पुरानी सब्जी मंडी के निगम ने बनाए शौचालय बने शोपीस

    पुरानी सब्जी मंडी के निगम ने बनाए शौचालय बने शोपीस

    लंबे समय से लटका ताला

    कई वर्षो के बाद तो शौचालय बने, लोगों को नहीं मिल रहा इसका लाभ

    बद्दी/सचिन बैंसल: नगर निगम बद्दी ने छह माह पूर्व बद्दी साई मार्ग पर पुरानी सब्जी मंडी के समीप शौचालय बनाए है। यहां पर शौचालय की व्यवस्था न होने से स्थानीय व्यापारियों व आम लोगों को समस्या थी लेकिन हैरानी इस बात की है कि शौचालय तो बन गए है लेकिन यह लंबे समय से बंद पड़े है। जिससे लोगों को खुले में शौच करना पड़ रहा है।

    बद्दी साई मार्ग पर शौचालय की सबसे बड़ी समस्या थी। यहां पर लोगों की मांग पर छह माह पूर्व नगर निगम ने शौचालय बनाए लेकिन अब यह शौचालय शौ  पीस बने हुए है। इसका किसी को भी कोई लाभ नहीं मिल रहा है। शौचालय बनने के बाद भी लोगों को वहीं समस्या दोबारा उत्पन हो गयी है। डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि निगम ने कई सालो के बाद तो यहां पर शौचालय बनाए लेकिन अब जब वह बन कर तैयार हो गई है तो उन्हें बंद कर दिया गया है। जिसका दुकानदारो व आम लोगों को कोई फायदा नहीं हो रहा है।

    नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुमीत आजाद ने बताया कि शौचालय बनने के  बाद दो बार इन्हें चालू किया गया लेकिन हर बार कुछ शरारती लोग  शौचालय में तोड़  फोड़ करते है और यहां तक की टायलट शीट में पत्थर भर देते है जिससे यह शौचालय खराब हो सकता है। इसके अलावा देखरेख के अभाव में यहां पर टायलट शीट व नलके भी चोरी होने का खतरा है।

    उन्होंने बताया कि उन्होंने नगर व्यापार मंडल को आफर किया है कि निगम की ओर से सुबह व शाम को सफाई कर दी जाएगी। लेकिन दिन के समय कोई व्यक्ति अगर इसके देखरेख की जिम्मेदारी लेता है तो इसे  शुक्रवार को ही खोल दिया जाएगा। निगम एक व्यक्ति को यहां पर खाली बैठने के लिए दस हजार रुपये मासिक वेतन नहीं दे सकते है। अगर व्यापार मंडल ऐसा कुछ करती है तो उसे सुबह दस से सांय पांच बजे तक खोल दिया जाएगा उसके बाद रात के समय इसे बंद कर दिया जाएगा।

  • शिव मंदिर बौनी भटोली में 3 से भागवत पुराण होगी शुरू

    शिव मंदिर बौनी भटोली में 3 से भागवत पुराण होगी शुरू

    नैनादेवी के प्रसिद्ध कथा वाचक डॉ नरोत्तम दत्त शर्मा सुनाएंगे कथा  

    बद्दी/सचिन बैंसल: भटोली कलां के शिव मंदिर बौनी में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन 3 से 10 दिसंबर तक किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर दास शर्मा ने बताया कि भागवत कथा के दौरान नैनादेवी क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक डॉ नरोत्तम दत्त शर्मा अपने मुखारविंद से प्रवचनों की वर्षा करके संगत को निहाल करेंगे। कथा प्रवचन का समय दोपहर बाद 1 बजे से सांय 4 बजे तक रखा गया है।  3 दिसंबर को 11 बजे  श्रीमद्भागवत महापुराण स्वागत एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी । तत्पश्चात साढ़े बारह बजे से डेढ़ बजे तक श्रीमद्भागवत महापुराण स्थापना एवम भागवत कथा महिमा का गुणगान होगा। प्रतिदिन सायं भंडारा आयोजित होगा।

    रामेश्वर दास शर्मा ने बताया कि 10 दिसंबर को भागवत समापन अवसर पर साढ़े बारह बजे से पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बद्दी शहर व आसपास की पंचायतों के श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि व समय पर पहुंच कर भागवत कथा एवम ज्ञान रस की अमृतवाणी का रसपान करके ज्ञान गंगा में स्नान करके अपने जीवन को सफल बनायें।

  • नारा लेखन में धर्मपुर स्कूल की प्रिया ने बाजी मारी

    नारा लेखन में धर्मपुर स्कूल की प्रिया ने बाजी मारी

    पेटिंग में चनाल माजरा की शीतल व भाषण में बद्दी स्कूल के चंदन ठाकुर ने बाजी मारी

    बद्दी स्कूल में प्रदूषण निवारण दिवस पर कराई प्रतियोगिताएं

    बद्दी/सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में राष्ट्रीय प्रदूषण निवारण दिवस बड़े उत्साह और जागरूकता के साथ मनाया गया । इस मौके पर नारा लेखन व पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। नारा लेखन में  धर्मपुर स्कूल की प्रिया ने पहला स्थान प्राप्त किया. मानपुरा स्कूल की संजीवनी दूसरी तथा झांड़माजरी स्कूल की आंचल तीसरे स्थान पर रही।  प्रतियोगिता में 18 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।

    पेटिंग प्रतियोगिता में चनालमाजरा स्कूल की शीतल ने पहला, गुल्लरवाला के मंयक ने दूसरा तथा मानपुरा की ममता कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में बद्दी स्कूल के चंदन ठाकुर ने प्रथम, गुल्लरवाला स्कूल के अंशुल ने द्वितीय तथा लोधी माजरा की आस्था धीमान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    इससे पूर्व प्रतियोगिता का  शुभारंभ बद्दी स्कूल के प्रधानाचार्य  रामलाल ने किया उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में आए वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी  रवि  व  वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक  ऋषभ राणा  का स्वागत  किया ।दोनों मुख्य अतिथि रवि व ऋषभ राणा ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे।

    इस समारोह में  खेड़ा स्कूल के प्रधानाचार्य अक्षत ठाकु, प्रधानाचार्य जितेंद्र भारद्वाज ,वरिष्ठ प्रवक्ता  परिणीता ठाकुर , कार्यालय अधीक्षक संजीव शर्मा,  प्रवक्ता जगदीश कुमार , सचिन, विजय कुमार  प्रशिक्षित  स्नातक , संजय शर्मा , अवतार सिंह , अनुज, अतीश राणा आदि गणमान्य व्यक्ति विशेष रूप से उपस्थित रहे।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाड़थल मधाना में मनाया वार्षिक समारोह

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बाड़थल मधाना में मनाया वार्षिक समारोह

    शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले छात्र नवाजे, बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी बद्दी, सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यिम विद्यालय बाड़थल मधाना में वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह में मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर उपस्थित ग्रामीणों की वाहवाही लूटी। समारोह के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के महासचिव देवव्रत यादव ने कक्षा में अव्वल रहने वाले व सांस्कृतिक कार्यक्रम मे भाग लेने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर संस्था के अध्यक्ष रमन कौशल विशेष अतिथि व उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता गेस्ट आफ आनर रहे। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। कृतिका व सहेलियों ने स्वागत गीत पेश किया। आदित्य व साथियों ने सिरमौरी नाटी पेश की। मुस्कान व सहेलियों ने राम आएंगे पर नृत्य करके वाहवाही लूटी। मोनिका, निहारिका, सानिया, सचिन व साथियों ने कश्मीरी गीत पर नृत्य किया। वहीं वंशिका व सहेलियों ने हरियाणवी गीत पर नृत्य करके दर्शको की तालियां बटौरी। मोनिका व नाव्या न कर जोरा जोरी पर नृत्य किया। विशाल व पार्टी ने तेरी मिट्टी में मिल जाएं देशभक्ति गीत पर नृत्य करके मंत्र मुग्ध किया। छोटे बच्चों ने छोटा बच्चा समझ के हमको न समझाना रे पर वहावाही लूटी। इस मौके पर दसवी कक्षा के टापर रहे बच्चो भूमिका का विशेष रूप से सम्मानित किया। भूमिका ने बोर्ड की मैरिट लिस्ट में 13वां स्थान प्राप्त किया। एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत छात्रा ने देश का भ्रमण करने वाली धारटीधार की पहली छात्रा रही। इसके अलावा श्रेयसी, यश ठाकुर, मंयक शर्मा व आदित्य चौहान, जमा दो से भावना ठाकुर, संजना ठाकुर, अमन ठाकुर, रूपा देवी को कक्षा में अव्वल रहने पर सम्मानित किया। मंच का दमदार संचालक शिक्षक रजनीश ठाकुर ने किया। स्कूल के प्रधानाचार्य प्रेम सिंह ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। उन्होंने स्कूल में अध्यापकों की कमी के बावजूद भी अच्छे परिणाम देने के लिए उपस्थित स्टाफ की सराहना की। समारोह के मुख्य अतिथि भारत विकास परिषद के अध्यक्ष देवव्रत यादव ने बच्चों को सम्मानित किया गया। उन्होंने स्कूल के गरीब व मेधावी बच्चों को नर सेवा नरायण सेवा संस्था की ओर से 61 बच्चों को स्कूल की वर्दी देने की घोषणा की। यह घोषणा संस्था के संयोजक व कलर्स इंडियां कंपनी के प्लांट हैड राधा गोबिंद मंत्री के आशवासन देने के बाद की गई। इसके अलावा उन्होंने गरीब मेधावी बेटियों की पढ़ाई का खर्चा देने भी मंच से घोषणा की। इन बेसहारा बच्चियों को एक हजार रुपये महिने खर्चा नर सेवा नरायण सेवा की ओर से दिया जाएगा। मुख्य अतिथि व समारोह में आए विशेष अतिथियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम करने वाली विद्याथिर्यों को 51 सौ रुपये दिए और शौचालय की रिपेयर करने का भी आश्वासन दिया गया। इस मौके पर पंचायत की प्रधान किरण देवी, सुखदर्शन ठाकुर, बलिंद्र सिंह ठाकुर, मोहन लाल, अध्यापक लेखराज, निर्जला, रोशन लाल, भानू, सीएचटी करनैल सिंह, टीजीटी प्रेमपाल समेत अभिभावक उपस्थित रहे।
  • यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल, जश्न-ए-उड़ान प्रतिभा खोज महोत्सव आयोजित

    यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल, जश्न-ए-उड़ान प्रतिभा खोज महोत्सव आयोजित

    डा. रणेश राणा ने मेधावी छात्रों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    साहस, अनुशासन, ऊर्जा और सामाजिक संदेश से भरा प्रदर्शन कार्यक्रम की शान बन गया

    बददी के ऋषि अपार्टमेंट में प्रतिभाओं ने खूब बिखेरा जलवा

    बददी/सचिन बैंसल: यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित प्रतिभा खोज महोत्सव जश्न-ए-उड़ान का भव्य आयोजन आज ऋषि अपार्टमेंट्स, बददी में उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में हिमालय जन कल्याण समिति नालागढ़ के अध्यक्ष डा. रणेश राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस महोत्सव में नर्सरी से कक्षा 11 तक के विद्यार्थियों ने अपनी बहुआयामी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताएं विभिन्न आयु-वर्गों के अनुसार नर्सरी से यू.के.जी, कक्षा 1 एवं 2, कक्षा 3 से 5, कक्षा 6 से 8 तथा कक्षा 9 से 11 के समूहों में आयोजित हुईं। विद्यार्थियों ने ड्राइंग एवं कलरिंग, म्यूजक़िल मेलोडी (गायन/वाद्य), डांस, रैम्प वॉक, कविता वाचन, कहानी वाचन, पेंटिंग/स्केचिंग, स्पेल बी तथा एक्टिंग/मिमिक्री जैसी विविध प्रतिस्पर्धाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसमें छात्रों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और रचनात्मकता का प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण देखने को मिला।

    मुख्य अतिथि डा रणेश राणा ने मेधावी छात्रों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों द्वारा प्रस्तुत गटका प्रदर्शन एवं महिला शक्ति पर आधारित सशक्त प्रस्तुति रही, जिसे दर्शकों द्वारा अत्यंत सराहना मिली। विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित साहस, अनुशासन, ऊर्जा और सामाजिक संदेश से भरा यह प्रदर्शन कार्यक्रम की शान बन गया और तालियों की गडग़ड़ाहट ने बच्चों का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया।

    विशिष्ट अतिथि डा. रणेश राणा ने अपने संदेश में कहा कि यूनिसन इंटरनेशनल स्कूल द्वारा बच्चों को कला, संगीत, खेल और रचनात्मक अभिव्यक्ति के इतने सुंदर अवसर प्रदान करना अत्यंत सराहनीय है। यहां के बच्चों की प्रतिभा, अनुशासन और प्रस्तुति अद्भुत है। मुझे इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर अत्यंत खुशी और गर्व महसूस हुआ। स्कूल निदेशक जतिन अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि जश्न-ए-उड़ान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपने नाम के अनुरूप बच्चों को सपनों की उड़ान देने का हमारा प्रयास है। हम चाहते हैं कि हर बच्चा अपनी प्रतिभा को पहचान पाए, उसे निखार पाए और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े। यूनिसन परिवार हर विद्यार्थी को एक सकारात्मक, प्रेरक और अवसरों से भरा मंच प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।