शिव मंदिर बौनी भटोली में 3 से भागवत पुराण होगी शुरू

Written by

in

नैनादेवी के प्रसिद्ध कथा वाचक डॉ नरोत्तम दत्त शर्मा सुनाएंगे कथा  

बद्दी/सचिन बैंसल: भटोली कलां के शिव मंदिर बौनी में श्रीमदभागवत कथा का आयोजन 3 से 10 दिसंबर तक किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष रामेश्वर दास शर्मा ने बताया कि भागवत कथा के दौरान नैनादेवी क्षेत्र के प्रसिद्ध कथावाचक डॉ नरोत्तम दत्त शर्मा अपने मुखारविंद से प्रवचनों की वर्षा करके संगत को निहाल करेंगे। कथा प्रवचन का समय दोपहर बाद 1 बजे से सांय 4 बजे तक रखा गया है।  3 दिसंबर को 11 बजे  श्रीमद्भागवत महापुराण स्वागत एवं कलश यात्रा निकाली जाएगी । तत्पश्चात साढ़े बारह बजे से डेढ़ बजे तक श्रीमद्भागवत महापुराण स्थापना एवम भागवत कथा महिमा का गुणगान होगा। प्रतिदिन सायं भंडारा आयोजित होगा।

रामेश्वर दास शर्मा ने बताया कि 10 दिसंबर को भागवत समापन अवसर पर साढ़े बारह बजे से पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों ने बद्दी शहर व आसपास की पंचायतों के श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है कि निर्धारित तिथि व समय पर पहुंच कर भागवत कथा एवम ज्ञान रस की अमृतवाणी का रसपान करके ज्ञान गंगा में स्नान करके अपने जीवन को सफल बनायें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *