Category: Himachal>Baddi

  • संसार में धन, वैभव और ऐश्वर्य का अहंकार नहीं करना चाहिए- आचार्य रोहित

    संसार में धन, वैभव और ऐश्वर्य का अहंकार नहीं करना चाहिए- आचार्य रोहित

    शीतलपुर गौशाला में भागवत कथा में प्रवचनों की अमृत वर्षा

    आचार्य रोहित शर्मा ने कहा कि मानवता की सेवा ही सच्ची सेवा

    बददी/सचिन बैंसल: 19 नवंबर। बददी के निकट शीतलपुर गौशाला में चल रही भागवत कथा के पंाचवे दिन आचार्य रोहित शर्मा ने कथा में  श्रीकृष्ण के बाल जीवन लीला का वर्णन किया। श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के दौरान कथा प्रवक्ता रोहित शर्मा ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण और मनन करने मात्र से मानव जीवन को मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने इसे मानव जीवन की मुक्ति का एकमात्र साधन बताया। कथा प्रवक्ता ने श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण और मनन को मुक्ति का सरल और व्यावहारिक अर्थ समझाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार बचपन में अज्ञानता से भटकने के बाद गुरुजनों की कृपा से ज्ञान का प्रकाश मिलता है, उसी प्रकार भागवत कथा में भक्त और भगवान के पावन चरित्र का चिंतन और श्रवण करने से चित्त भगवान में लीन हो जाता है।

    आचार्य ने आगे बताया कि जब शरीर छूटता है, तो प्राण श्री भगवान में समाहित हो जाते हैं, जिससे संसार के आवागमन से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल सामान्य जीवों के लिए ही नहीं, बल्कि राजा परीक्षित और धुंधकारी प्रेतात्मा जैसे पात्रों को भी श्रीमद्भागवत कथा से मुक्ति मिली थी। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की उपासना से धर्मनीति को संबल मिलता है और मानव जीवन को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा प्राप्त होती है। आचार्य ने बताया कि जब व्यक्ति धर्म के प्रति सच्चे अनुराग से जुड़ता है, तो वह विपरीत मार्ग की पीड़ा से बचता है। उन्होंने परीक्षित मोक्ष प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य को यह समझना चाहिए कि सृष्टि में केवल भगवान ही जीव के मोक्षदाता हैं। इस प्रसंग से यह सीख मिलती है कि संसार में धन, वैभव और ऐश्वर्य का अहंकार नहीं करना चाहिए। सच्चा सुख वही व्यक्ति प्राप्त करता है जो निश्छल भाव से परमात्मा का अनुसरण करता है।

    कथाव्यास ने आगे कहा कि भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण नीति और धर्मपालन के शाश्वत प्रेरक हैं। कलियुग में हरिनाम संकीर्तन और भगवान की कथा का सत्संग ही जीवन को कष्टमुक्त बना सकता है। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा को जीवन में सुचरित्रता और परोपकार की भावना से जीने की प्रेरणा देने वाला आदर्श ग्रंथ बताया। विशेष रूप  गौ माता की सेवा का संकल्प लिया गया।  आज कथा में से बलविंदर ठाकुर, गुरमेल चौधरी ओर प्रधान भाग सिंह, राज कुमार, मान सिंह , अवतार सिंह , अशोक कुमार ,राम लाल , हंस राज , राम कुमार , छिंदर पाल , चिंतन कुमार  भाग सिंह,देवी राम, नरेश कुमार और बददी शीतलपुर, लंडेवाल , कल्याणपुर , ओर ग्राम पंचायत संडोली के  सैकड़ों लोगों ने कथा का आनंद लिया।

  • दून विधायक चौधरी राम कुमार ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

    दून विधायक चौधरी राम कुमार ने किया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

    450 मरीजों के स्वास्थ्य की करी1 जांच बद्दी/सचिन बैंसल: दून विधायक चौधरी राम कुमार ने पट्टा महलोग सामुदायिक केंद्र में वर्धमान ग्रुप द्वारा आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का शुभारंभ किया। पहाड़ी क्षेत्र में डॉक्टर की नियमित उपलब्धता न होने से जूझ रहे ग्रामीणों के लिए यह शिविर बड़ी राहत लेकर आया, जहां सुबह से शाम तक मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। दिनभर में करीब 450 मरीजों की जांच की गई और सभी को निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। शिविर में कैंसर जांच, नेत्र परीक्षण  रक्तचाप एवं शुगर टेस्ट सहित सामान्य स्वास्थ्य परामर्श जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही ग्रामीणों को निवारक स्वास्थ्य सेवा के महत्व को लेकर जागरूक भी किया गया। शिविर का शुभारंभ करते हुए विधायक चौधरी राम कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें और ऐसे आयोजनों का भरपूर लाभ उठाएं, क्योंकि स्वस्थ समाज ही विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने मौके पर ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर शीघ्र समाधान का भरोसा भी दिलाया। वर्धमान समूह की ओर से यह पहल सामुदायिक स्वास्थ्य को मजबूती देने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। समूह के प्रतिनिधि आईएमजेएस सिद्धू ने कहा कि यह शिविर लोगों की भलाई और निवारक स्वास्थ्य देखभाल को बढ़ावा देने के उनके निरंतर प्रयासों का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि स्थायी प्रगति लोगों की भलाई से ही शुरू होती है। हमारा प्रयास है कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहाड़ी क्षेत्रों तक पहुंचें और जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता की संस्कृति विकसित हो। यह स्वास्थ्य शिविर न केवल ग्रामीणों के लिए राहत साबित हुआ, बल्कि उद्योग, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों के संयुक्त प्रयास से यह संदेश भी दिया कि सामूहिक पहल से ही पहाड़ी क्षेत्रों की स्वास्थ्य चुनौतियों को प्रभावी ढंग से हल किया जा सकता है।
  • हिमाचल के सावन ठाकुर बने रॉयल कैनेडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट

    हिमाचल के सावन ठाकुर बने रॉयल कैनेडियन नेवी में सब लेफ्टिनेंट

    बद्दी/सचिन बैंसल: हिमाचल के युवा अब देश के साथ-साथ विदेश में भी भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं। ऐसा ही एक उदाहरण बद्दी में रह रहे ऊना के गांव बेहडाला निवासी सावन ठाकुर ने पेश किया है । इस युवा ने कनाडा की रॉयल कैनेडियन नेवी में बतौर सब लेफ्टिनेंट ज्वाइन किया है। सावन ठाकुर की मां उमा डोगरा बद्दी में एक निजी स्कूल चला रही है व उनके पिता का कुछ वर्ष पहले देहात हो चुका है। लेकिन इस युवा में कुछ अलग करने का जज्बा था जिसने इसे कनाडा जैसी कंट्री में सब लेफ्टिनेंट की पोस्ट हासिल कर क्षेत्र का नाम ऊंचा किया है।

    जानकारी देते हुए  सब लेफ्टिनेंट सावन ठाकुर के भाई साजन ठाकुर व प्रदीप शास्त्री ने बताया कि सावन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा शिमला से पूरी की व चेन्नई से नेवल आर्किटेक्चर की डिग्री पूरी करने के बाद रॉयल कैनेडियन नेवी  ज्वाइन कर कनाडा में बतौर सब लेफ्टिनेंट अपनी सेवाएं शुरू कर दी है।  उन्होंने बताया कि सावन ठाकुर इंडियन नेवी या फिर भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देना चाहता था परंतु उसके भाग्य में कुछ और ही लिखा था। उन्होंने बताया कि बचपन से ही इस युवा के मन में कुछ बड़ा करने का सपना था जिसे उन्होंने कैनेडा जाकर पूरा कर लिया।

  • सीएम बुधवार को दून में साढ़े तीन करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

    सीएम बुधवार को दून में साढ़े तीन करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन व शिलान्यास

    तीन नए स्कूलों की करेंगे घोषणाए

    बद्दी/सचिन बैंसल: दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने कहा कि सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू  19 नवंबर को दून के दौरे पर आ रहे है। इस दौरान वह 350 करोड़ की योजनाओं को शिलान्यास व लोकापर्ण करेंगे। सीएम इस दौरान नए स्कूलों की घोषणाएं भी करेंगे।

    पत्रकारों से बातचीत में उ्नहोंने कहा कि नीड बेस पर यह स्कूल खोले जा रहे है। इसकी पहले सरकार को रिपोर्ट भेजी गई थी। और सरकार ने माना कि यहां पर स्कूल की जरूरत है तो त भी इन स्कूलों को खोला गया है। वर्तमान मेंदून में 475 करोड़ के कार्य चल रहे है या पूरे हो चुके है। जसिमें सौ करोड़ रुपये का बद्दी रामशहर वाया साईं मार्ग, 38 करोड़ का मिनी सचिवालय, 36 करोड़ का बस अड्डा, 36 करोड़ का सीवरेज योजना, 66 करोड़ का शीतलपुर जगतपुर रोड़, 11 करोड़ के बिजली की लाईनों की मुरम्मत, 13करोड़ में बद्दी व बरोटीवाला का भवन समेत दर्जनों कार्य शामिल है।

    विधायक ने कहा कि दिंसबर 2023 को सीएम का बद्दी में पहला दौरा था और अब यह दूसरा दौरा है। पहले दौरे के दौरान उन्होंने जो भी घोषणाएं की थी वह पूरी हो गई है। बद्दी में एसडीएम कार्यालय, बीएमओ कार्यालय, पट्टा में ब्लाक कार्यालय व बीईईओ कार्यालय खोलने उनकी कार्याकाल की उपलब्धि रही है. 2016 में पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने बद्दी में 50 बैड का अस्पताल खोलने की घोषणा की थी। उसके लिए सरकार ने बजट भी मुहैया कराया गया। लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी पूर्व भाजपा सरकार इसे चालू नहीं कर पाई। करोड़ों रुपये की देनदारी ठेकेदार की थी जिसे उन्होंने आने के बाद चुकाया। उन्होंने जो कार्य अपना कार्यकाल में छोड़े थे वह वहीं पर ही रहे। उनका कोई भी काम आगे नहीं बढ़ा और अब उन्होंने आने के बाद कार्यों को पूरा कराया है। बद्दी अस्पताल को दर्जा बढ़ा कर वह 100 बैड का कराने वाले है।

    राम कुमार चौधरी ने बताया कि सांसद यहां पर आकर खाली भाषण बाजी करते है लेकिन फोरलेन के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने इसके लिए धरना प्रदर्शन दिया और हर रोज मार्ग के रिपेयर की अपडेट लेते है जिससे अब यह चलने लायक हुआ है। अभी भी कई प्वाईंट पर मार्ग की रिपेयर होना बाकी है। पूर्व विधाक तीन साल बाद अब रोड़ को बनाने की बात करते है लेकिन जब उनकी सरकार थी तो उन्होंने एक कमरा तक नहीं बनाया।  इस मौके पर उनके साथ पूर्व नप चैयरमैन मदन चौधरी व संजीव कुंडलस उपस्थित रहे।

  • इकफाई यूनिवर्सिटी ने किया प्रोस्पेक्टस लांच

    इकफाई यूनिवर्सिटी ने किया प्रोस्पेक्टस लांच

    हिमाचल प्रदेश के 100 विधालयो ने प्रधानाचार्यो ने लिया भाग

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के अटल शिक्षा कुंज स्तिथ इक्कफाई विश्वविद्यालय ने सोमवार को अपना 2026  27 शैक्षणिक वर्ष का प्रोस्पेक्टस लॉन्च किया ।इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के लगभग 100 स्कूलों से अधिक प्रधानाचार्य मौजूद रहे । इस समारोह में  मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति प्रोफेसर केशव शर्मा मौजूद रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष श्रीकांत कोठारी मौजूद रहे । कुलपति केशव राम शर्मा ने बताया कि इक्कफाई विश्वविद्यालय एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान के रूप मे अग्रसर है ।जिसके पूरे भारतवर्ष में 11 विश्वविद्यालय ,9 बिजनेस स्कूल,9 लॉ स्कूल,9 टेक स्कूल और तीन फार्मा स्कूल चल रहे हैं। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा आधुनिक सुविधाओं के प्रावधान पर जोर दिया।

    जिसमें पूरी तरह से वाई-फाई सक्षम परिसर से लेकर सीसीटीवी निगरानी वाले छात्र छात्रावास शामिल है ।उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की व्यापक की परिवहन प्रणाली है। जो माता-पिता को संतुष्टि दिलाता है कि उनका बच्चा आसानी पूर्वक विश्वविद्यालय पहुंच रहा है ।प्रोफेसर केशव शर्मा ने बताया कि छात्रों के लिए इंटर्नशिप और प्लेसमेंट के भी बहुत ही सुंदर अवसर इस विश्वविद्यालय द्वारा मुहैया करवाए जाते हैं। इस मौके पर रीजनल हेड नरेश, सीनियर ब्रांच मैनेजर प्रियंका, आईजीआईडीआई टीम के सदस्य हितेश , दीक्षित, अमनदीप, सुरभि,दलजीत,हरप्रीत,रोहित व स्वाति मौजूद रहे।

  • बद्दी स्कूल की छात्राओं को सिखाए आत्म रक्षा के गुर

    बद्दी स्कूल की छात्राओं को सिखाए आत्म रक्षा के गुर

    700 छात्राओं को प्रशिक्षण में लिया भाग

    बद्दी/सचिन बैंसल: शास्त्रंग इंडियन मार्शल आर्ट की ओर से पीएम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी में  छठी से बारहवीं कक्षा तक की 700 लड़कियों को कोच ने आत्मरक्षा के गुर सिखाए। समग्र शिक्षा रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण के शुभारंभ पर पाठशाला के प्रधानाचार्य  राम लाल  ने पोस्को एक्ट 2012 के अंतर्गत सभी लड़कियों को कैसे अपनी आत्मरक्षा करनी है। उससे अवगत करवाया और सभी छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्हें जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। हिमाचल प्रदेश में शास्त्रंग इंडियन मार्डन मार्शल आर्ट की ओर से निरंतर दी जा रही लड़कियों को सेल्फ डिफेंस ट्रेनिंग को हम उत्तम मानते है। हम उनकी पूरी टीम का धन्यवाद करते है कि वे ऐसे ही लड़कियों को जीवन में प्रशिक्षित करते रहें। इसमें लगभग पाठशाला के सभी अध्यापक वर्ग भी उपस्थित रहे।

  • बघेरी स्कूल मे सात दिवसीय विशेष शिविर हुआ संपन्न

    बघेरी स्कूल मे सात दिवसीय विशेष शिविर हुआ संपन्न

    नेहा देवी व गौरव धीमान में बने सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी

    बद्दी/सचिन बैंसल: राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेरी में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिवर का समापन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। नेहा देवी व गौरव धीमान बेस्ट वेलेंटियर चुने गए।   मुख्य अतिथि के रूप में  बहादुर खान आमंत्रित थे। इस मौके पर स्वयंसेवियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

    मुख्य अतिथि  ने संबोधन भाषण में अनुशासन के महत्व पर बल देते हुए कहा कि कहा  विद्यार्थियों में अनुशासन का होना अति आवश्यक है। अनुशासन विद्यार्थी जीवन  का आभूषण है   कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रियंका कुमारी ने बच्चों को बताया  कि स्वेच्छा से हमेशा देश की सेवा के लिए तत्पर रहे। प्रभारी रंजीत कौर  राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों की प्रशंसा करते हुए बताया कि सभी स्वयंसेवियों नित्य प्रति के कार्यों में बढ़ चढक़र भाग लेते थे।  उन्होंने पूरे शिविर के दौरान अनुशासन का पूरा ध्यान रखा। इस अवसर पर गुरदीप सिंह,मनजीत सिंह, डीपी लज्जा राम,और अन्य सभी स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

  • अधर्म का विनाश करने के लिए लेते है भगवान अवतार- आचार्य रोहित

    अधर्म का विनाश करने के लिए लेते है भगवान अवतार- आचार्य रोहित

    शीतलपुर गौशाला में चल रही भागवत कथा 

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के शीतलपुत्र स्थित श्री कृष्ण गोपाल गौशाला में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य रोहित शर्मा ने भगवान के अवतारों का गुणगान किया। उन्होंने कहा कि जब-जब धरती पर धर्म बढ़ता है तब तब भगवान  जन्म लेते हैं। उन्होंने कहा त्रेता में श्री राम के अवतार में ,द्वापर में भगवान कृष्ण के अवतार में उन्होंने आकर असुरों का वध किया। इस श्रिष्टि को अधर्म से मुक्त कराया।

    उन्होंने कहा कि कलयुग में सिर्फ एक घड़ी नाम जपने से ही भगवान की प्राप्ति हो जाती है। उन्होंने कहा कि भगवान का नाम लेने के लिए  कोई भी समय नहीं होता किसी भी समय आप सच्चे मन से भगवान को याद कर सकते हैं। इस मौके पर उन्होंने भजनों से सभी श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया। इस मौके पर दर्शन सिंह सैणी, भाग सिंह, राज कुमार,मान सिंह, अवतार सिंह, अशोक कुमार, राम लाल, हंसराज, राम कुमार, छिंदर पाल व चिंतन कुमार मौजूद रहे।

  • हिमाचल में 21 रोजगार मेले लगाने पर डा. रणेश राणा को किया सम्मानित

    हिमाचल में 21 रोजगार मेले लगाने पर डा. रणेश राणा को किया सम्मानित

    पंजाब के ओरिका और पारस स्पाईसिस समूह ने सराहा प्रयास

    बेरोजगारी के दौर में युवाओं को रोजगार दिलाना उत्तम कार्य-डा प्रत्यूष

    बददी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के हर कोने में जाकर बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने व उनको कैरियर काऊंसलिंग करके सही दिशा की ओर जोडऩे पर मिशन रोजगार हिमाचल के प्रांत संयोजक डा रणेश राणा को पंजाब के औद्योगिक घरानों ने सम्मानित किया है। यहां आयोजित एक समारोह के दौरान पंजाब के प्रसिद्व फूड प्रोडक्ट समूह ओरिका व मसाला समूह पारस स्पाईसिस के महाप्रबंधक डा प्रत्यूष भटट ने हिमाचल दौरे के दौरान डा रणेश राणा को सम्मानित किया।

    उन्होने कहा कि जिस प्रकार डा रणेश राणा ने छोटे से पहाडी प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए उद्योग नगरी बददी में रोजगार की राहें तलाशी और उनके कैरियर को लेकर संजीदगी दिखाई वो काबिले तारीफ है। अब तक मिशन रोजगार हिमाचल की टीम पहले चरण में एक साल में 21 रोजगार मेले आयोजित कर चुकी है। डा. प्रत्यूष भटट ने कहा कि रणेश राणा ने हिमालया जनकल्याण समिति संस्था के माध्यम से जो रोजगार की मुहिम चलाई है वो उद्योगों व बेरोजगारों के बीच एक सेतू का काम कर रही है। दोनो को एक दूसरे की जरुरत है और वो आपूर्ति इसके माध्यम से हो रही है। उन्होने मिशन रोजगार की टीम को पंजाब के मोगा स्थित अपने यूनिटों के भ्रमण के लिए आमंत्रित किया।

    अगला रोजगार मेला घुमारंवी व बिझडी में-डिंपल

    वहीं मिशन रोजगार की प्रभारी डिंपल परमार ने बताया कि अगला रोजगार मेला 20 नवंबर को घुमारंवी के मिलन पैलेस में रखा गया है। 23 नवंबर को जिला हमीरपुर के बडसर विधानसभा के तहत ब्लाक समिति हाल बिझडी में रोजगार मेला रखा गया है।

  • जिला बिलासपुर के घुमारवीं  में 20 नवंबर को होगा रोजगार मेला आयोजित

    जिला बिलासपुर के घुमारवीं में 20 नवंबर को होगा रोजगार मेला आयोजित

    हर गांव हर पंचायत तक पहुंचेगी हमारी टीमें-विचित्र पटियाल

    मिशन रोजगार के तहत 20 वां रोजगार मेला होगा आयोजित-डिंपल

    बद्दी/सचिन बैंसल: मिशन रोजगार के तहत अगला रोजगार मेला जिला बिलासपुर के घुमारवीं में आयोजित किया जा रहा है। यह मेला घुमारंवी के मिलन पैलेस में 20 नवंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित किया जाएगा। इस मेले का उद्देश्य क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं, महिलाओं को रोजगार व प्रशिक्षण के अवसर उपलब्ध कराना है। लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल व घुमारवीं निवासी सामाजिक कार्यकर्ता पंकज चंदेल ने बताया कि इस 20वें रोजगार मेले में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों, निजी कंपनियों  में रोजगार देने हेतु टीम द्वारा साक्षात्कार लिए जाएंगे व बेरोजगारों का पंजीकरण निशुल्क किया जाएगा। पंकज चंदेल ने आगे बताया कि इस मेले में निजी क्षेत्र से जुड़ी प्रतिष्ठित कंपनियां भी मेले में भाग लेकर युवाओं का मौके पर ही साक्षात्कार लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। इस रोजगार मेले में बीटेक आईटीआई एम बी ए, बाहरवीं पास, तथा अन्य कोई भी 18 से 40 साल के बीच का पुरुष या महिला जिसे कोई भी डिग्री डिप्लोमा किया हो वह भाग ले सकता है तथा अपने साथ अपने सारे डॉक्यूमेंट आधार कार्ड पासपोर्ट साइज फोटो लाना अनिवार्य है।

    उन्होने बताया कि इससे स्थानीय युवाओं को सीधे रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। चंदेल ने कहा कि इस प्रकार के रोजगार मेले से न केवल युवाओं को नौकरी के अवसर मिलेंगे बल्कि उन्हें स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रेरणा मिलेगी। लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल व हिमालया एनजीओ की प्रभारी डिंपल परमार ने बताया कि क्षेत्र के सभी बेरोजगार युवाओं, स्नातक छात्रों, तकनीकी शिक्षा प्राप्त अभ्यर्थियों और स्वरोजगार में रुचि रखने वाली महिलाओं से आह्वान किया है कि वे इस मेले में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और लाभ उठाएँ। यह रोजगार मेला क्षेत्र के विकास, युवाओं की उन्नति  में मील का पत्थर साबित होगा।