Category: Himachal>Baddi

  • हिमुडा ने खुली बोली में कमाए दो करोड़ छः लाख पचास हजार

    हिमुडा ने खुली बोली में कमाए दो करोड़ छः लाख पचास हजार

    कोमर्शियल साईट्स खरीदने में व्यापारियों ने दिखाई दिलचस्पी

    बद्दी/सचिन बैंसल: कालूझण्डा, मन्धाला, नालागढ़ तथा बद्दी की कोमर्शियल इकाईयों की खुली बोली में हिमुडा ने दो करोड़ छः लाख पचास हजार का राजस्व प्राप्त किया है। जानकारी देते हुए एससी सन्दीप सेन, एक्ससीएन गिरीश शर्मा, खुशहाल शर्मा ने बताया कि व्यापारियों ने कोमर्शियल साईट्स खरीदने में दिलचस्पी दिखाते हुए कालूझण्डा में चार, मन्धाला में दो तथा बद्दी में एक दुकान उंची बोली देकर अपने नाम की। उन्होंने खरीददारों को बधाई देते हुए कहा कि हिमुडा बेची गई प्राप्र्टी हिमाचल में सब जगह से किफायती दाम पर बेची जाती है। जिससे आम व्यक्ति अपना व्यवसाय अपनी दुकानों में शिफट करके आरामदायक बिजनेस कर सके और विभाग अपने ग्राहकों की सुविधाओं के लिए प्रतिबद्व है।

  • प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मी स्कूल शिमला विजेता रहे

    प्रांत स्तरीय समूह गान प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मी स्कूल शिमला विजेता रहे

    दून वैली पांवटा साहिब दूसरे तथा शिवालिक सांईस तीसरे स्थान पर रहा

    बद्दी/सचिन बैंसल: भारत विकास  परिषद की  प्रांत  (पूर्व)। स्तरीय   समूह गान प्रतियोगिता में शिमला के सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मी स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। दून वैली स्कूल पांवटा  दूसरे तथा शिवालिक सांईस स्कूल खरूणी तीसरे स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में राज्य  के छह स्कूलों ने भाग लिया। प्रतियोगिता मे डॉ. भूपेश धीमान, डॉ. जसवाल निर्णायक की भूमिका निभाई।

    रविवार को खरूनी स्थित शिवालिंक साईंस स्कूल में भारत विकास परिषद प्रांत (पूर्व) के बैनर तले राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें  आईओन हेल्थ केयर बद्दी के एमडी अमन अग्रवाल बतौर मुख्य अथिति रहे। उन्होंने  दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का अभिप्राय हम अपनी संस्कृति से जुड़े रहे।  आने वाली युवा पीढी़ में संस्कार जागृत करना तथा अपनी पुरातन संस्कृति की धरोहर को लकेर उन्हें  अवगत कराना है। इस प्रतियोगिता में कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव देवब्रत यादव ने किया। उन्होंने शिवालिक सांईस स्कूल की प्रधानाचार्य समेंथा सैणी को कार्यक्रम कराने के लिए  स्कूल भवन उपलब्ध कराने  व कार्यक्रम को आयोजन करने  के लिए अभार जाताया।

    मुख्य अतिथि ने प्रतियोगिता में  सरस्वती विद्या मंदिर हिम रश्मी स्कूल शिमला प्रथम, दून वैली स्कूल पांवटा साहिब द्वितीय तथा शिवालिक सांईस सकेंडरी स्कूल खरूणी तृतीय स्थान पर पर ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। विजेता टीम प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता पांवटा साहिब में होगी।

    इस मौके पर  क्षेत्रीय पर्यवेक्षक जीत गोगिया, संयुक्त महासचिव सोमनाथ शर्मा, विरेंद्र सहगल,  प्रांतीय महासचिव नरेंद्र खट्टर, कुमारी समैंथा सैणी, प्रांतीय अध्यक्ष  अशोक टंडन, वित सचिव नीरज गोयल, संयोजक संस्कार दिनेश गोयल, संयोजक पर्यावरण मुकेश परभाकर, संयोजक  दीप आर्य, भारत विकास परिषद के बद्दी शाखा के अध्यक्ष रमन कौशल, नीरज गुप्ता, वाईस प्रिंसीपल विक्रम सिंह, सतीश ठाकुर, सपना, शैलजा, ईशिता मौजूद रहे।

  • औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा 2025 का आयोजन 14 नवंबर से शुरु

    औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा 2025 का आयोजन 14 नवंबर से शुरु

    परेड ग्राऊंड चंडीगढ़ में सजेगी आधुनिक मशीनों की प्रदर्शनी-अशोक राणा

    17 नंबवर को होगा भव्य समापन कार्यक्रम-कर्मजीत सिंह

    बददी/सचिन बैंसल: औद्योगिक प्रदर्शनी मैक्मा एक्सपो 2025 का आयोजन इस बार चंडीगढ़ के परेड ग्राऊंड में 14 से 17 नवंबर तक किया जा रहा है। यह भारत की प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनी होती है जिमसें पूरे भारत की आधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया जाता है। हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बददी बरोटीवाला नालागढ़ व परवाणु को इसका विशेष लाभ मिलता है। जो लोग दिल्ली, मुंबई नहीं जा पाते उनके लिए उद्योग जगत में आ रही नई मशीनरी का अवलोकन करने का एक स्वर्णिम अवसर होता है।

    बददी में जानकारी देते हुए फोरचून एक्जिबिटर प्राईवेट लिमिटेड के निदेशक कर्मजीत सिंह व कंवलजीत कौर और लघु उद्योग संघ के चेयरमैन विचित्र सिंह पटियाल व प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने बताया कि प्रदर्शनी में उत्तर भारत सहित पूरे हिंदुस्तान से मैक्मा 2025 के लिए 200 से ज्यादा उद्योग अपने स्टाल लगाएंगे और अपनी प्रदर्शनी करेंगे। इस प्रदर्शनी में एमएसएमई विभाग भारत सरकार, चैंबर आफ चंडीगढ़ इंडस्ट्रीज, लघु उद्योग संघ, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री, सिडबी, फिक्को का भी विशेष सहयोग रहेगा। राज्य प्रधान अशोक राणा व चेयरमैन राजीव कंसल, सचिव अनिल मलिक व कोषाध्यक्ष वसुंधरा अग्रवाल ने हिमाचल प्रदेश के उद्योग जगत से आहवान किया वह इस मशीनों पर आधारित मैक्मा एक्सपो 2025 का लाभ उठाएं और अपने अपने कारखानों में नवीन मशीनरी की तकनीकों जानें।

  • सोशल मीडिया का प्रयोग सोच-समझकर करें-डॉ. रणेश राणा

    सोशल मीडिया का प्रयोग सोच-समझकर करें-डॉ. रणेश राणा

    तथ्यों को जानने व आवाज उठाने का सशक्त माध्यम है मीडिया 

    बद्दी/सचिन बैंसल: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंधाला में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के दौरान शनिवार को आयोजित विशेष सत्र में जिला सोलन के वरिष्ठ पत्रकार एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रणेश राणा ने छात्रों को पत्रकारिता और जनसंचार का समाज में महत्व विषय पर प्रेरणादायक विचार सांझा किए। डॉ. राणा ने कहा कि मीडिया समाज का चौथा स्तंभ है, जो न केवल तथ्यों को उजागर करता है बल्कि आम जनता की आवाज भी बनता है।

    उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में मीडिया तीन प्रमुख हिस्सों में कार्य कर रहा है —प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और सोशल मीडिया। उन्होंने कहा कि सबसे पुराना और विश्वसनीय माध्यम प्रिंट मीडिया है, जिसे समाचार पत्रों के रूप में जाना जाता है और जो आज भी सूचना का सबसे प्रमाणिक स्रोत माना जाता है। इसके बाद इलेक्ट्रॉनिक मीडिया यानी न्यूज चैनल आए, जो सैटेलाइट सिस्टम के तहत संचालित होते हैं और सरकार के पास विधिवत पंजीकृत हैं। तीसरा और सबसे व्यापक माध्यम सोशल मीडिया है, जो आज जनसंचार का सबसे तेज़ और लोकप्रिय प्लेटफॉर्म बन चुका है।

    हालांकि, डॉ. राणा ने चेतावनी दी कि सोशल मीडिया एक गैर-पंजीकृत और विदेश से संचालित प्लेटफॉर्म है, इसलिए इसका उपयोग सावधानी और जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां पारंपरिक मीडिया तथ्यपरक और संपादकीय नियंत्रण में होता है, वहीं सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलने का खतरा अधिक रहता है। इसलिए छात्रों को चाहिए कि वे किसी भी सूचना को साझा करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करें और सोशल मीडिया को केवल मनोरंजन का नहीं, बल्कि सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनाएं।

    अंत में डॉ. राणा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि मीडिया का सही उपयोग व्यक्ति को जागरूक, जिम्मेदार और समाज के प्रति संवेदनशील बनाता है। उनके विचारों से छात्र अत्यंत प्रेरित हुए और जनसंचार के महत्व को गहराई से समझा।

  • बददी निवासी यश कंसल को सोलन जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी

    बददी निवासी यश कंसल को सोलन जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी

    राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने की घोषणा

    बददी/सचिन बैंसल: केंद्रीय विश्वविद्यालय के सभागार में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में राष्ट्रीय कवि संगम के अध्यक्ष जगदीश मित्तल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने की। देशभर से आए लगभग 30 कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। विशेष रूप से वीरेंद्र जटवानी, यश कंसल, द्विजेंद्र द्विज,नवनीत शर्मा, शक्ति चंद राणा, सुरेश लता अवस्थी, अनिता व सुरेश साहिल की कविताओं को खूब सराहा गया। मुख्य अतिथि जगदीश मित्तल ने कहा कि कविता केवल शब्दों का मेल नहीं, बल्कि देश और समाज की आत्मा को सशक्त बनाने का माध्यम है।

    इस अवसर पर प्रो. प्रदीप कुमार, डा. इंदर सिंह, डा. विक्रम व डा. अमरीक सहित कई गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से बददी निवासी यशराज कंसल पुत्र गीता कंसल को सोलन जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। राष्ट्रीय कवि संगम अंतराष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्र जागरण के कार्य में वर्षों से कार्यरत है जिसमें देश भर के विख्यात 5000 से अधिक कवि जुड़े हुए हैं। धर्मशाला के डा. अशोक शर्मा, नाहन की डा. भूमिका और चम्बा के सुरेश साहिल को जिला

  • झाड़माजरी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परियोजना के तीन वर्षों की उपलब्धियों पर सेमीनार का आयोजन

    झाड़माजरी में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परियोजना के तीन वर्षों की उपलब्धियों पर सेमीनार का आयोजन

    बद्दी/सचिन बैंसल: हयूमना पीपल टू पील इंडिया संस्था द्वारा विप्रो केयर के संयुक्त सौजन्य से संचालित मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य परियोजना का तीन साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इस संदर्भ में संस्था ने बुधवार को बीबीएनआईए हॉल झाड़माजरी बरोटीवाला में इंपेक्ट शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह परियोजना विप्रो केयर के सहयोग से वर्ष 2022 से क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत थी। कार्यक्रम के दौरान चंदन वर्मा नेशनल पार्टनरशिप ऑफिसर ने परियोजना के तीन वर्षों की उपलब्धियों और प्रभावों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

    उन्होंने बताया कि इस पहल से समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता, पोषण सुधार एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। अग्रिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं में ललिता (आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सैंसिवाला) और सरोज शर्मा (लेडी सजर, बरोटीवाला) ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि परियोजना ने जमीनी स्तर पर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित व्यवहारों में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाई है। इस अवसर पर लता देवी (पंचायत प्रधान, मंधाला) ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि संस्था और विप्रो के सहयोग से समुदाय में स्थायी परिवर्तन संभव हुए हैं, जिससे महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य बेहतर हुआ है।

    विप्रो केयर की ओर से मनोज मिश्रा ने परियोजना टीम के समर्पित प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पहल ने क्षेत्र में जागरूकता और सेवाओं के बीच एक सशक्त सेतु का कार्य किया है। कार्यक्रम के अंत में डी. पी. गुर्जर (नेशनल प्रोग्राम मैनेजर एनजीओ) और अनुश्री लाइक ने सभी अतिथियों, हितधारकों और प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर परियोजना से जुड़े हितधारकों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि और विद्यालय शिक्षकगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में तीन वर्षों की उपलब्धियों और सीखों को साझा करते हुए आगे के लिए सामूहिक प्रयासों को और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

  • 1 नवंबर को बद्दी में मनाया जाएगा श्री श्याम जन्मोत्सव

    1 नवंबर को बद्दी में मनाया जाएगा श्री श्याम जन्मोत्सव

    बद्दी के दशहरा मैदान में होगा कार्यक्रम, खाटू श्याम से आएगी जोत

    जोत को बद्दी के मोतिया प्लाजा से निशान व शोभायात्रा के साथ लेकर जाएँगे

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी 1 नवंबर को श्री श्याम जन्मोत्सव मनाया जाएगा। श्री माता वैष्णो देवी सेवा समिति की बद्दी इकाई की ओर से यह आयोजन किया जा रहा है। यह उत्सव बद्दी के हाऊसिंग बोर्ड कालोनी के दशहरा ग्राउंड में शाम को साढ़े छह बजे  मनाया जाएगा।

    इससे पूर्व इसी दिन सुबह 8 बजे खाटू श्याम से ज्योत लाई जाएगी। यह ज्योत बद्दी के मोतिया पलाजा से निशान व शोभायात्रा के साथ श्याम भक्त उसे फेस तीन के दुर्गा माता मंदिर तक लाएंगे। इस वर्ष हनुमान के चार स्वरूपों के भी लोगों को दर्शन होंगे। भगवान हनुमान का यह स्वरूप बनाने से लिए 21 दिन तक उपवास करना पड़ता है। पहली बार बद्दी में हनुमान के चार स्वरूपों का दर्शन लोगों को मिलेगा।

    समिति के प्रधान दीपक गर्ग, कश्मीरी लाल, अदिश जैन, मोहन लाल बंसल, मनीष जैन, रोहित कौशल व सतीश जैन ने बताया कि शाम को दशहरा मैदान में समिति के सदस्य खाटू श्याम से लाई जोत जगाएंगे और पूजा अर्चना होगी। रात भर  जागरण होगा।   जिसमें मशहूर भजन गायक मोना मेहता, आरती, तेजी ब्रदर्स व बद्दी के विशाल मित्तल भजन सुना कर  उपस्थित दर्शकों का रात भर मंत्र मुग्ध करेंगे।

     

  • देवव्रत यादव बने ईएसआईसी पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष

    देवव्रत यादव बने ईएसआईसी पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष

    मस्त राम महाचिव बने हरियाणा व पंजाब के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक आरके नरूला की देखरेख में हुए चुनाव

    बद्दी/सचिन बैंसल: कर्मचारी राज्य बीमा निगम  पेंशनर एसोसिएशन के चुनाव में सेवानविृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव को अध्यक्ष व मस्तराम को महासचवि चुना गया। ईएसआईसी के हाल में आयोजित चुनाव हरियाणा व  पंजाब के निगम के  पूर्व क्षेत्रीय निदेशक आरके नरूला के देखरेख में यह चुनाव कराए गए। अध्यक्ष पद के लिए नूतन ने देवव्रत यादव का नाम रखा। जिसका बिहारी लाल ने समर्थन किया। सचिव पद के लिए देवव्रत यादव ने मस्तराम का नाम प्रपोज किया। जिसका आरके कक्$कड़  ने समर्थन किया। और किसी का नाम सामने न आने पर दोनों को सर्वसम्मति से दो साल के लिए चुना गया।

    इसके अलावा आरके कक्कड़ को उपप्रधान, बिहारी लाल को सचिव व अमीचंद को कोषाध्यक्ष चुना गया। अशिता को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। निगम के संयुक्त निदेशक धर्मवीर सिंह  व उपनिदेशक कर्णपाल  ने चुने  हुए सभी सदस्यों को मालाएं पहना कर उनका स्वागत किया। उन्होंने सभी पेंंशनरों को भरोसा दिलाया  कि उनकी जो समस्याएं होगी वह सीधे उनसे मिल सकते है। इसका अलावा व्हट्सएप ग्रुप में सभी अधिकारी जुड़े हुए है। वह इसके माध्यम से भी अपनी समस्याएं  बता सकते है।  जिसका शत प्रतिशत हल किया जाएगा।

    नव निर्वाचित अध्यक्ष देवव्रत यादव ने कहा कि जल्द ही पेंशनरो का एक प्रतिनिधिमंडल  पारस अस्पताल को पैनल में शामिल करने के लिए क्षेत्रीय निदेशक से मिलेगा। आने वाले समय में सभी पेंशनरों को ऐसे अस्पताल की जरूरत पढ़ सकती है। उन्होंने दोबारा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपने पर सभी सदस्यों को अभार जताया गया।

    पूर्व क्षेत्रीय निदेशक आरके नरूला ने कहा कि जब व्यक्ति सेवानविृत हो जाता है तो उसे कुछ लोग उन्हें यह समझने लग जाते है कि अब यह कुछ नहीं कर सकते है। लेकिन लोगों को यह पता होना चाहिए कि उनके पास पूरी जिंदगी का अनुभव है जिसे प्राप्त करने के  लिए उन्हें  पूरी जिंदगी लगी है। आने वाले युवा पीढ़ी उनके इस अनुभव का फायदा ले ले कर नई ऊंचाई छु सकते है।  इस मौके पर नूतन, सविता, बृज किशोर भी उपस्थित रहे।

  • नालागढ़ के सौरभ धीमान को भाजपा सोशल मीडिया का बनाया सह संयोजक

    नालागढ़ के सौरभ धीमान को भाजपा सोशल मीडिया का बनाया सह संयोजक

    सौरभ धीमान को सह संयोजक बनाने पर नालागढ़ में कार्यकर्तओ में खुशी की लहर

    बद्दी (सोलन )सचिन बैंसल:भारतीय जनता पार्र्टी  हिमाचल प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग में बड़ा फेरबदल  करते हुए प्रदेश संयोजन सुशील राठौर ने नई टीम की घोषणा कर दी है। नालागढ़ के सौरभ धीमान को सह संयोजक बनाया गया है।  यह फैसला प्रदेश के शीर्ष नेतृत्व  से गहन चर्चा के बाद लिया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।इसके साथ ही पार्टी की डिजिटल मौजूदगी की ओर प्रभावी बनाने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है। नालागढ़ में उनके मनोनयन से पार्टी को नई जान मिलेगी।

    नालागढ़ के सौरभ धीमान को भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश का सोशल मीडिया सहसंयोजक नियुक्त करने के लिए पर उन्होंने  राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल , नेता प्रतिपक्ष  जयराम ठाकुर,  संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य , सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी बड़े भाई चेतन बरागटा, भाजपा हिमाचल के सोशल मीडिया संयोजक भाई सुशील राठौर एवं भाजपा के सभी पदाधिकारी व सभी वरिष्ठ नेताओं का अभार जताया  है। सौरभ धीमान ने बताया कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे बखूबी निभाया जाएगा।

     

  • बद्दी के बलयाणा में होंगे वालीबाल की जिला टीम के लिए ट्रायल

    बद्दी के बलयाणा में होंगे वालीबाल की जिला टीम के लिए ट्रायल

    चयनित टीम कूड़ांवाला में होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में लेगी भाग

    बद्दी/सचिन बैंसल: जिला वालीबाल एसोसिएशन  की ओर से 30अक्तूबर को बरोटीवाला के बलयाणा स्थित माऊटेंन वैली पब्लिक स्कूल में वालीबाल की जिला टीम  ट्रायल होंगे। ट्रायल के बाद जिला टीम का चयन किया जाएगा। चयनित टीम 14 से 16 नवंबर को बरोटीवाला क्षेत्र के कूंड़ावाला में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगें।

    संघ के जिला अध्यक्ष संजीव ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष विधि चंद राणा व जिला महामंत्री कमल चंदेल की देखरेख में यह ट्रायल होंगे। उन्होंने टीमों के प्रभारियों से अपील की है कि वह ट्रायल के लिए 9317641915 व 94596 25001 पर संपर्क कर सकते है।