Category: Himachal>Baddi

  • जालंधर के DAV College के छात्र की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

    जालंधर के DAV College के छात्र की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत

    लुधियानाः खन्ना में नेशनल हाईवे पर मंडियाला कलां के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां ओवरब्रिज के ऊपर हुए सड़क हादसे में बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। उक्त बुलेट सवार युवक जालंधर के डीएवी स्कूल का छात्र था। घटना के बाद आरोपी टक्कर चालक मौके से फरार हो गया था। मृतक की पहचान सुमित ठाकुर (23) निवासी समैला जिला मंडी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सुमित ठाकुर जालंधर के डीएवी में एमबीए का छात्र था। वह अपने बुलेट पर खन्ना से जालंधर की तरफ जा रहा था। इलाज के लिए उसे लुधियाना के निजी अस्पताल में ले जाया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। 

    घटना में युवक के सिर पर गंभीर चोट आई थी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। सुमित के परिवार वाले हिमाचल प्रदेश से खन्ना पहुंच गए थे और पुलिस के पास बयान दर्ज करवाते हुए कार्रवाई शुरू कराई गई। कोट पुलिस चौकी प्रभारी सुखविंदरपाल सिंह ने कहा- पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। वहीं हिट करने वाले वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।

    सुमित ठाकुर को सेना में भर्ती होकर देश सेवा का शौक था। इस लिए बीकाम, वेटेनरी कोर्स करने के बाद भी कहीं पर नौकरी नहीं की। एमबीए के साथ साथ सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। बीएसएफ का टेस्ट देना था। कुछ समय पहले भारतीय सेना में सिलेक्शन हो गई थी। लेकिन फिजिकल टेस्ट में पास नहीं हुआ था। यह टेस्ट भी दोबारा होना था। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। सुमित के पिता करतार सिंह ठाकुर हिमाचल प्रदेश में फायर बिग्रेड कर्मी हैं। 2 साल पहले सुमित के बड़े भाई की मौत हो गई थी।

  • पंजाबः सड़क पार कर रहे 12 वर्षीय बच्चे को PRTC की बस ने कुचला, मौत

    पंजाबः सड़क पार कर रहे 12 वर्षीय बच्चे को PRTC की बस ने कुचला, मौत

    तरनतारनः बस स्टैंड हरिके के पास सड़क पार कर रहे एक 12 वर्षीय लड़के को बस ने टक्कर मार दी और अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना हरिके पत्तन पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक की पहचान 12 वर्षीय पूवश मत्तल के रूप में हुई है। पवन कुमार पुत्र बलभद्र दास निवासी हरिके ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके ताये के बेटे पूवश मत्तल सड़क पार कर रहा था।

    इसी दौरान मक्खू से आ रही पीआरटीसी पटियाला की बस नंबर पीबी11 बीयू 4247 ने उसे टक्कर मार दी। इस हादसे में घायल बच्चे को स्थानीय लोगों की मदद से अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि हादसे का कारण बनी बस के चालक बलजिंदर सिंह पुत्र गुरचरण सिंह निवासी भुबाणा जिला पटियाला को नामजद कर लिया गया है।

  • पंजाबः शिक्षा मंत्री के छुट्टियों के ऐलान के बावजूद खुले रहेंगे ये स्कूल

    पंजाबः शिक्षा मंत्री के छुट्टियों के ऐलान के बावजूद खुले रहेंगे ये स्कूल

    लुधियाना: हिमाचल में आई बाढ़ के कारण एक बार फिर से पंजाब के हालात खराब होते हुए दिखाई दे रहे है। जिसके चलते बीते दिन शिक्षा मंत्री ने 23 अगस्त से 26 अगस्त तक पंजाब भर में सरकारी, अर्धसरकारी और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया था। लेकिन अब अहम खबर सामने आ रही है कि शिक्षा के इस ऐलान के बाद राज्य के सभी Meritorious Schools खुले रहने के रहेंगे। बताया जा रहा है कि स्कूल के अंदर ही होस्टल है, जिस कारण बच्चे स्कूल के अंदर से ही आकर अपनी कक्षाएं लगा सकेंगे, जिससे उन्हें कोई दिक्कत-परेशानी नहीं होगी।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री के घर ED की दबिश, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंजाबः पूर्व मंत्री के घर ED की दबिश, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    लुधियाना: कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के घर आज सुबह ईडी द्वारा छापेमारी करने की खबर सामने आ रही है। जिसके बाद एक बार फिर से राजनीति गलियारे में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार आशु के साथ ही कांग्रेस नेता मीनू मल्होत्रा के घर पर भी ईडी ने रेड की। ईडी टीम ने दस्तावेजों की जांच कर कुछ कागज अपने कब्जे में लिए हैं। बताया जा रहा है कि उनके घर के बाहर सीआरपी का सख्त पहरा लगा हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भारत भूषण आशू की पत्नी सुबह मंदिर गई थी। जब वह वापस आई तो उसे और पूर्व मेयर बलकार सिंह को पुलिस ने घर के अंदर दाखिल नहीं होने दिया। 

    इसके अलावा उनके मोबाइल्स ले लिए गए। इसके बाद जांच शुरू कर दी गई। बताया जा रहा है कि आय से अधिक मामले को लेकर यह जांच हो रही है। बताया जा रहा है कि ED टीम सुबह-सुबह ही आशु के लुधियाना स्थित कोचर मार्केट के पास बने घर में पहुंची। इसके अलावा फूड एवं सप्लाई विभाग के कई अफसरों के घर भी जांच चल रही है। ED टीम द्वारा मामले के संबंध में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है, जबकि पूर्व मंत्री आशु के घर के बाहर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। गौरतलब है कि कांग्रेस सरकार में भारत भूषण अशोक फूड एवं सप्लाई मंत्री थे।

    उस दौरान आशु पर अनाज ढुलाई समेत कई अन्य घोटालों के आरोप लगे थे। गौरतलब है कि भारत भूषण आशु टेंडर ट्रांसपोर्ट घोटाले मामले में जेल जा चुके हैं। उन पर कई तरह की अवैध संपत्ति बनाने का भी आरोप है। इसके अलावा आशु के करीबी मीनू मल्होत्रा का नाम भी टेंडर घोटाले से जुड़ा हुआ है। उनके घर भी ईडी की टीम पहुंची है और परिवार से पूछताछ की जा रही है। दोनों के घर रेड जारी है और पूछताछ व दस्तावेजों को जब्त किया जा रहा है। 

  • पंजाबः अभी नहीं मिलेगी राहत, अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना

    पंजाबः अभी नहीं मिलेगी राहत, अगले 4 दिनों तक भारी बारिश की संभावना

    चंडीगढ़ः पंजाब में अगस्त के महीने में भी बारिश से राहत मिलने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से पंजाब के कुछ जिलों में बाढ़ आ गई है। अगले कुछ दिनों तक पंजाब को बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब में 27 अगस्त तक बारिश होने के आसार जताए गए हैं। प्रदेश के कई स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक मॉनसून के बीच पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। हालांकि, इसका प्रभाव बहुत अधिक नहीं होगा। इसके चलते पंजाब में 27 अगस्त तक बादल छाएं रहने, बूंदाबांदी, गरज के साथ छींटे पड़ने व कहीं कहीं सामान्य से मध्यम बारिश के आसार हैं।

    बुधवार को चंडीगढ़ में सर्वाधिक 103.6 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि शहीद भगत सिंह नगर में 37.5, मोहाली में 33.5, फतेहगढ़ साहिब में 35.0, पटियाला में 10.6,और रोपड़ में 17.5 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। लुधियाना में भी कई इलाकों में बारिश हुई। जिन जिलों में भारी बारिश हुई, वहां दिन का तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से छह डिग्री कम था। दूसरी तरफ मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार मध्यरात्रि से लेकर वीरवार सुबह आठ बजे तक कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। इसके बाद दो दिन तक 25 अगस्त तक बादल छाए रहने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है।

  • पंजाबः इस मामले में BJP नेता पर FIR दर्ज

    पंजाबः इस मामले में BJP नेता पर FIR दर्ज

    लुधियानाः जिले के बद्दोवाल एमिनेंस सरकारी स्कूल में बीते दिन लेंटर गिरने के मामले में ठेकेदार भाजपा नेता अनमोल कत्याल पर कार्रवाई हुई है। अनमोल के खिलाफ थाना मुल्लांपुर दाखा में धारा 304 के तहत मामला दर्ज किया गया है। अनमोल अभी फरार चल रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक अनमोल की पंजाब भाजपा के सीनियर नेताओं के साथ अच्छी जान पहचान है। वहीं स्कूल लेंटर गिरने के हादसे में एक टीचर रविंद्र कौर की मौत हो गई है, जबकि नरिंद्रजीत कौर, सुखजीत कौर और इंदू रानी चोटिल हैं। मृतका टीचर रविंद्र कौर के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।

    हादसे के दौरान 600 से अधिक छात्र थे मौजूद

    रविंद्र कौर के शव का आज पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। दोपहर को टीचर का अंतिम संस्कार किया जाएगा। रविंद्र कौर के सिर पर गंभीर चोट आई। सांस लेने वाली नली में मिट्‌टी फंस गई। रविंद्र कौर ने मास्टर कैडर के तौर पर 2014 में ज्वाइंन किया था। हादसे के बाद स्कूल के छात्रों में भी शोक की लहर है। हादसे के समय करीब 600 से अधिक छात्र पढ़ाई कर रहे थे। मिली जानकारी के मुताबिक रविंद्रपाल कौर सामाजिक विषय की टीचर थीं। वह 6वीं से 10वीं कक्षा के छात्रों को पढ़ाती थीं। जून महीने में ही वह नूरपुर बेट से बद्दोवाल के सरकारी स्कूल में तबादला करवाकर आई थीं और वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रह रही थी।

    डिप्टी कमिश्नर ने मजिस्ट्रेट जांच के दिए आदेश 

    उनके परिवार में एक बेटा और पति मनदीप सिंह है। मामले में डिप्टी कमिश्नर लुधियाना सुरभि मलिक ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं कि शिक्षा विभाग भी अपने स्तर पर जांच करेगा। ठेकेदार अनमोल कत्याल के पिता स्व. काला कत्याल जगराओं में भाजपा के पूर्व पार्षद रहे हैं। शिअद-भाजपा सरकार के समय जगराओं की मुख्य सड़कों के निर्माण कार्य के ठेके इन्हें ही मिलते रहे हैं। रिकॉर्ड से पता चला है कि स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण मूल रूप से 1960 में किया गया था। इस समय यह खस्ता हालत में थी। हादसे के समय दूसरी मंजिल पर निर्माण गतिविधियां चल रही थीं। परिणामस्वरूप, सहायक पिलर के ढहने से ग्राउंड फ्लोर पर स्टाफ रूम की छत गिर गई। ये मुरम्मत का कार्य पंचायती राज्य विभाग द्वारा ठेकेदार को दिया गया था।

    छत गिरने दौरान कैंपस में मची अफरा-तफरी

    वहीं स्कूल स्टाफ के मुताबिक, चारों शिक्षक अपनी-अपनी कक्षाएं लेने के बाद स्टाफ रूम में बैठी थीं कि अचानक छत ढह गई और शिक्षकों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। कैंपस में अफरा-तफरी मच गई। शोर मचा और पुलिस कंट्रोल रूम व जिला प्रशासन को सूचित किया गया। SDM हरजिंदर सिंह ने बताया कि मामले में अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी। जांच की जा रही है कि ठेकेदार को बिल्डिंग की मरम्मत करवाने की मंजूरी किसने दी। यह भी पता किया जा रहा है कि क्या मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले ठेकेदार ने स्कूल से सर्टिफिकेट लिया या नहीं। मजिस्ट्रेट जांच के लिए एसडीएम पश्चमी को कमेटी का चेयरमैन बनाया है।

    स्कूल को किया गया सील 

    दाखा के डीएसपी, PWD और सीनियर सेकेंडरी स्कूल की डीईओ को मेंबर बनाया है। संबंधित विभागों से रिकॉर्ड जुटाकर गहन जांच की जाएगी। बाकी ठेकेदार अनमोल पर जो भी बनती कार्रवाई होगी, जरूर की जाएगी। एसडीएम के अनुसार, बिल्डिंग के ऊपर जो ईंटें रखी गई थीं, वह बिल्कुल गलत रखी गई थीं। यदि वह ईंट वैसे भी किसी के सिर में लग जाती तो व्यक्ति की मौत हो सकती थी। छत पर को मलबा आदि उतारा हुआ था, वह भी भारी मात्रा में था, ऊपर से बारिश होने से लेंटर गिर गया। डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने कहा कि इस हादसे की निष्पक्षता से बिना किसी दबाव के जांच करवाई जा रही है। फिलहाल स्कूल को सील कर दिया गया है। घायल टीचरों की हालत स्थिर है।

  • पंजाबः ज्वैलर शॉप से गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    पंजाबः ज्वैलर शॉप से गहने लेकर चोर फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदाते लगातार बढ़ती ही जा रही है। वहीं थाना चाटीविंड के अधीन आते मानांवाला में स्थित सुनियारे की दुकान में बुधवार की सुबह 3:00 के करीब चोर शटर तोड़कर घुस गए और दुकान से 800 ग्राम चांदी के ब्रेसलेट, राखियां, नाक के कोके, चैन आदि चोरी कर फरार हो गए। चोरी किए गए सामान की कीमत करीब एक लाख रुपए है। चोरी की सारी वारदात दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी में भी कैद हो गई। आरोपी बेखौफ हो बिना मुंह ढके अपनी वारदात को अंजाम दे रहे हैं। आरोपियों ने दुकान में उस लॉकर को भी तोड़ने की कोशिश की जिसमें सोने के जेवरात पड़े हुए थे, लेकिन वह उनसे नहीं खुल पाई। इस चोरी की वारदात को अंजाम तीन लोगों ने दिया। आरोपी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे।

    दुकान के मालिक को चोरी की जानकारी पास में ही जिम चलने वाले एक युवक ने उसे समय दी जब वह अपना जिम खोलने के लिए सुबह आया था। फिलहाल घटना की शिकायत थाना चाटीविंड की पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान के मालिक जतिंदर सिंह ने बताया कि वह मंगलवार की रात को दुकान रोजाना की तरह बंद करके गए थे। उन्हें 4 बजे के करीब पास में ही जिम चलाने वालों का फोन आया कि उनके दुकान में किसी ने चोरी की है। उन्होंने जब सीसीटीवी चेक किया तो देखा की आरोपी अपनी वारदात को अंजाम देखकर फरार हो चुके थे। उन्होंने देखा कि आरोपी दुकान के अंदर करीब 20 मिनट तक रहे और उन्होंने चांदी के करीब 800 ग्राम के सामान को चोरी कर लिया।

    आरोपियों ने दुकान में पड़े लॉकर को भी तोड़ने की कोशिश की, उस लॉकर में सोने के जेवरात भी पड़े हुए थे। अगर वह खुल जाता तो उन्हें भारी नुकसान झेलना पड़ना था। दुकानदार ने बताया कि आरोपी दुकान के अंदर 3:15 पर घुसे थे और वह दुकान के अंदर करीब 20 मिनट तक रहे। उन्होंने बताया कि जिम के मालिक ने उन्हें बताया कि आरोपी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे। क्योंकि जब वह अपना जिम खोलने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने उनकी दुकान की तरफ से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों को वापिस जाते हुए देखा था। दुकान के मालिक जितेंद्र सिंह के बेटे एकजोत सिंह ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि आरोपियों को जल्द से जल्द पड़कर उनका सामान वापस दिलवाया जाए।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में युवा किसान नेता की मौत

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में युवा किसान नेता की मौत

    लुधियानाः खन्ना स्थित मलेरकोटला रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में युवा किसान की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक जुगाड़ू रिक्शा से टकराने के बाद किसान की मौत हुई। मृतक की पहचान अकबर अली (24) निवासी अलूना तोला के तौर पर हुई। हादसे के बाद मौके से आरोपी अपने वाहन समेत फरार हो गया।  जानकारी के अनुसार अकबर अली की रिश्तेदार सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती है। अपनी रिश्तेदार का हाल चाल जानकर अकबर अली बाइक पर गांव को लौट रहा था।

    गांव रसूलड़ा माजरी के पास जुगाड़ू रिक्शा वाले ने बिना कोई इशारा किए और आगे पीछे देखे बिना ही एकदम रिक्शा मोड़ दिया। जिससे अकबर अली की बाइक रिक्शा से टकरा गई। अकबर सड़क पर गिर गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। वहां से कोई पुलिस कर्मी निकल रहा था, जिसने अकबर को सिविल अस्पताल खन्ना भर्ती कराया। तब तक अकबर की मौत हो चुकी थी। अकबर अपने पिता के साथ खेती करता था। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की।। अकबर के बड़े भाई की शादी कुछ समय पहले हुई थी। परिवार उसे कनाडा भेजने की तैयारी कर रहे थे। 

  • पंजाबः सरकारी स्कूल में हुआ हादसा, मलबे में कई टीचर दबे, देखें वीडियो

    पंजाबः सरकारी स्कूल में हुआ हादसा, मलबे में कई टीचर दबे, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिले में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। जहां सरकारी स्मार्ट स्कूल बधोवाल में लैंटर गिरने से अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के मुताबिक उक्त लैंटर स्टाफ रूम का गिरा है, जिस कारण 5 टीचर मलबे में दब गए। शोर मचाते ही आस-पास के लोगों ने तुरंत 2 टीचर्स को तो निकाला लिया लेकिन तीन अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए है। बताया जा रहा है कि यह हादसा उस समय हुआ, जब सभी अध्यापक लंच कर रहे थे। वहीं सूत्रों के अनुसार, हादसे में एक महिला टीचर रविंदर कौर की मौत हो गई है।

    जानकारी के अनुसार, ये स्कूल 1960 में बना था। जर्जर होने के कारण स्कूल में रेनोवेशन का काम चल रहा था। आनन-फानन में 2 टीचर्स को तुरंत फिरोजपुर रोड स्थित अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है 3 महिला टीचर्स को मलबे से निकालने में काफी मशक्कत की जा रही है। इस घटना के दौरान स्कूल में भगदड़ मच गई। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंच रेस्क्यू करना शुरू कर दिया है।

    रेस्क्यू किए गए टीचर्स को तुरंत के लुधियाना सिविल अस्पताल में ले जाया गया। घटना के वक्त बच्चे में स्कूल में थे। घायल टीचरों की पहचान नरिंद्रजीत कौर, रविंदर कौर, इंदू रानी और सुरजीत कौर के रुप में हुई है। हादसे के तुरंत बाद लुधियाना जिला प्रशासन ने NDRF की टीम को सूचित किया। टीम के कुल 18 लोगों के ग्रुप ने घटना स्थल का रेस्क्यू किया।

    फिलहाल 4 टीचरों को मलबे से निकाल अस्पताल भेजा गया है। अभी कई लोग मलबे नीचे दबे होने की संभावना है। डी.सी सुरभि मलिक ने कहा कि जो लोग घायल है उन्हें तुरंत अस्पताल में भेजा गया है। वहीं स्कूल को चारों तरफ से सील कर दिया है। बिल्डिंग के NDRF की टीम रेस्क्यू चला रही है।

  • पंजाबः राखी से पहले घर में छाया मातम, इकलौते भाई की हुई मौत

    पंजाबः राखी से पहले घर में छाया मातम, इकलौते भाई की हुई मौत

    लुधियाना: जिले में राखी के त्योहार से पहले घर में मातम छा गया। दरअसल, दर्दनाक सड़क हादसे में दो बहनों के इकलौते भाई की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक देर रात खन्ना-मालेरकोटला रोड पर चीमा चौक के पास महिंद्रा पिकअप और बाइक की भीषण टक्कर हो गई। इसी बीच बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 24 वर्षीय साहिल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक 2 बहनों का इकलौता भाई था। बताया जा रहा हैकि साहिल अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था।

    उसके पीछे एक और नौजवान उसी सड़क पर आ रहा था। इसी दौरान गलत साइड से आ रही एक महिंद्रा गाड़ी ने साहिल के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि ड्राइवर का गाड़ी पर कंट्रोल नहीं रहा और मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद यह पलट गई। इस बीच ड्राइवर को भी चोटें आईं। डॉक्टर नवदीप जस्सल ने बताया कि साहिल की हालत बेहद नाजुक थी। उसे फर्स्ट एड दी गई। खून का बहना रोका गया और फिर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

    परिवार में साहिल की मां और 2 बहनें हैं। पिता की पहले ही मौत हो गई थी। साहिल परिवार का इकलौता सहारा था। सैमसंग कंपनी में प्रमोटर की जॉब करता था। बताया जा रहा है कि साहिल विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। मंगलवार रात को दोस्तों के साथ पार्टी में गया था। देर रात खन्ना से अपनी बाइक पिक करके घर जा रहा था। रास्ते में हादसे का शिकार हो गया।