Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन के बाहर बने होटल में युवक की मिली लाश

    पंजाबः रेलवे स्टेशन के बाहर बने होटल में युवक की मिली लाश

    लुधियानाः रेलवे स्टेशन के बाहर बने होटल में एक युवक की लाश मिली। होटल हॉलीवुड में 2 युवकों ने कमरा किराए पर लिया था। चैकआउट के समय होटल के मैनेजर ने कमरे में फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने आकर देखा तो उनके होश ही उड़ गए। होटल मैनेजर के अनुसार, कमरे का दरवाजा खुला था और युवक बेड पर लेटा हुआ था। उसके नाक से खून बह रहा था, लेकिन मृतक का साथी कमरे में नहीं था। मरने वाले की पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है।

    दोनों युवक गांव कुमकलां के रहने वाले है। मृतक का साथी फरार है, जिससे पुलिस को हत्या का भी शक है। मैनेजर विजय ने बताया कि अर्शदीप को मृत देख तुरंत होटल मालिक को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके जानकारी दी। मौके पर थाना कोतवाली की पुलिस पहुंची। मैनेजर विजय के मुताबिक, होटल के कमरे से पुलिस को 3 इंजेक्शन भी मिले हैं। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • पंजाबः तालाब से 14 वर्षीय बच्चे का शव बरामद

    पंजाबः तालाब से 14 वर्षीय बच्चे का शव बरामद

    लुधियानाः जिले के भामियां खुर्द इलाके में एक तालाब (छप्पड़) में 14 वर्षीय किशोर का शव मिला है। मरने वाले की पहचान गुरबीर सिंह के रूप में हुई है। गुरबीर 3 दिन से लापता था। वह स्कूल से घर आकर बारिश में नहाने की जिद करके घर से गया था। पूरा दिन जब वह वापस नहीं लोटा तो परिजनों ने अगले दिन थाना जमालपुर की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गुरबीर को काफी तलाशा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। देर शाम लोगों ने गांव में बने छप्पड़ (छोटा तालाब) में पानी की गहराई कम होने पर एक शव देखा।

    लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आस-पास के इलाकों में सूचित किया। वहीं गुरबीर के परिवार से भी संपर्क किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त की। संभावना जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण गुरबीर पानी में गिर कर डूब गया होगा, लेकिन पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। शव की हालत बहुत खराब हो चुकी है। पानी में डूबा रहने से शव फूल चुका है। शव आज परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

  • पंजाब: नशा तस्करों के खिलाफ STF का एक्शन, 3.27 करोड़ की संपत्ति की अटैच

    पंजाब: नशा तस्करों के खिलाफ STF का एक्शन, 3.27 करोड़ की संपत्ति की अटैच

    लुधियाना: स्पेशल टास्क फोर्स विंग (STF) ने तस्करों की 3.27 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। STF के DSP दविंदर चौधरी ने बताया कि अक्टूबर 2020 में लाजपत नगर, जोधेवाल के पवन कुमार उर्फ सोनू के खिलाफ नशीली दवाओं की तस्करी का मामला दर्ज किया गया था।

    इसके बाद उसकी 39.84 लाख की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। इसी तरह तस्कर यादविंदर सिंह उर्फ याद को 2020 में ड्रग्स और हथियारों के साथ STF ने गिरफ्तार किया था। उसकी भी 3.5 लाख की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है। DSP चौधरी ने कहा कि मामले दर्ज करने के बाद तस्करों को अधिकतम जेल की सजा मिले, इसके लिए STF अदालती कार्यवाही की प्रक्रिया अपनाती है। हालिया घटनाक्रम में 9 मामलों में तस्करों को दोषी ठहराया गया है। 6 मामलों में 9 तस्करों को 10 साल की सजा सुनाई गई है।

    एक तस्कर को 12 साल की सजा और 2 तस्करों को अदालत ने अधिकतम 15 साल की सजा सुनाई है। यहां तक कि एक किशोर को भी 2 साल की सजा दी गई है।

    तस्कर अमित शर्मा उर्फ काका की 14.10 लाख की संपत्ति, माछीवाड़ा के हरसिमरनजीत सिंह उर्फ काला की 8.80 लाख की संपत्ति और पठानकोट के तस्कर बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला की 1.02 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है।

    STF ने अप्रैल 2022 में ताजपुर रोड के कुख्यात तस्कर दीपक कुमार उर्फ दीपू पर भी मामला दर्ज किया था और वह पहले से ही कई नशीली दवाओं की तस्करी के मामले का सामना कर रहा था। दीपक ने ड्रग मनी से 1.57 करोड़ की संपत्ति बनाई थी और अब इसे भी फ्रीज कर लिया गया है।

  • पंजाबः ड्राइवरों का विरोध प्रदर्शन, अनिश्चित काल के लिए बस सेवाएं की बंद 

    पंजाबः ड्राइवरों का विरोध प्रदर्शन, अनिश्चित काल के लिए बस सेवाएं की बंद 

    वेरकाः अमृतसर के शहरी क्षेत्र में चलने वाली मेट्रो बस के ड्राइवरों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि बस सेवाओं का पहली कंपनी की ओर से ठेका छोड़ने के बाद नई कंपनी के द्वारा इन बसों को फिर से चलाने के लिए उन्होंने कम वेतन दिया जा रहा है। जिससे निराश होकर मेट्रो कर्मचारियों के एक समूह ने अनिश्चित काल के लिए बस सेवा बंद कर दी है और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

  • पंजाबः इस इलाके में ट्रिपल हुआ मर्डर, लोगों में मचा हड़कंप

    पंजाबः इस इलाके में ट्रिपल हुआ मर्डर, लोगों में मचा हड़कंप

    लुधियाना: न्यू जनकपुरी सलेम टाबरी के अधीन आते लक्ष्मीनगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ट्रिपल मर्डर होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक इलाके में सास, बहू-बेटे की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार 2 दिन से दूध वाला दूध देने आ रहा था, लेकिन दरवाजा ना खोलने पर वह वापिस चला जाता था। आज जब वह उसने घर का दरवाजा खोला तो शोर मचाने लगा। इस दौरान आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने देखा कि तीनों की लाशें अंदर खून से लथपथ पड़ी हुई थी। जिनमें 2 बैड पर और एक उसी कमरे में नीचे फर्श पर पड़ी थी।

    मृतकों की पहचान चमन लाल, उनकी पत्नी सुरिंदर कौर और मां बचन कौर के तौर पर हुई है। इनकी उम्र 70 से 90 साल के बीच में है। इनके बच्चे विदेश में रहते हैं। पड़ोसियों का कहना है कि कल पूरा दिन परिवार के तीनों लोग घर से बाहर नहीं निकले थे। थाना सलेमटाबरी के एसएचओ हरजीत सिंह ने कहा कि पुलिस घटनास्थल की जांच कर रही है। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि लाशें 2 दिन पुरानी है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। लाश पोस्टमार्टम के लिए भिजवाई जा रही हैं। हत्या की वजह क्या है, इसके बारे में अलग-अलग एंगलों से जांच की जा रही है।

  • पंजाबः डयूटी पर जाते दौरान सड़क हादसे में सरकारी ड्राइवर की मौत

    पंजाबः डयूटी पर जाते दौरान सड़क हादसे में सरकारी ड्राइवर की मौत

    लुधियानाः डीसी दफ्तर लुधियाना काम पर जा रहे DPRO (डिपार्टमेंट पब्लिक रिलेशन आफिस) के ड्राइवर की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान प्रभजोत सिंह के रुप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रभजोत आज सुबह अपनी कार में दो लोगों के साथ डीसी दफ्तर लुधियाना काम पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में अचानक उनकी कार का बंपर खुल गया। उन्होंने कार को सड़क किनारे खड़ा किया और प्रभजोत बंपर बांधने लगा। इसी दौरान पीछे से आ रहे टैंपू चालक (माल लादने वाला) ने उसे कुचल दिया।

    हादसे के तुरंत बाद प्रभजोत को सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। जबकि 2 लोग घायल भी बताए जा रहे है। आरोपी टैंपू चालक अभी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। एएसआई करनैल सिंह मामले के जांच अधिकारी है। शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा। जानकारी देते हुए DPRO पुनीत गिल ने बताया कि प्रभजोत के परिवार को सूचित कर दिया है। इस हादसे के बाद समस्त स्टाफ में दुख है। वहीं पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे है।

  • पंजाबः 2 लाख रुपये रिश्वत लेते निजी डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता गिरफ़्तार

    पंजाबः 2 लाख रुपये रिश्वत लेते निजी डॉक्टर और सामाजिक कार्यकर्ता गिरफ़्तार

    लुधियाना: भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) ने एक निजी डॉक्टर और एक सामाजिक कार्यकर्ता को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान नवजीवन क्लिनिक चलाने वाले बीएएमएस डॉ. अशोक कुमार और लुधियाना के सुंदर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता राजवीर सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए, वीबी के एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी व्यक्तियों को गुरु गोबिंद सिंह नगर, बरोटा रोड, लुधियाना के लखवीर सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता लखवीर सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि उसने सभी सरकारी मंजूरी मिलने के बाद कुछ महीने पहले हिंदुस्तान पेट्रोलियम कंपनी से पेट्रोल पंप का लाइसेंस लिया था। पेट्रोल पंप सुखदेव सिंह की जमीन पर स्थापित किया गया है। उन्होंने शिकायत में कहा कुछ दिन पहले, सामाजिक कार्यकर्ता राजवीर सिंह कुछ लोगों के साथ अपनी कार पंजीकरण संख्या PB10CK4171 में आए और उनके पेट्रोल पंप की तस्वीरें लेने लगे।

    उन्होंने कहा कि पेट्रोल पंप अवैध रूप से स्थापित किया गया है और वह इसे हटा देंगे। शिकायतकर्ता लखवीर सिंह ने आगे बताया कि उसने सफाई देने की कोशिश की कि उसने सभी विभागों से एनओसी ले ली है, जिस पर राजवीर सिंह ने उसे धमकी देनी शुरू कर दी कि वह उसका लाइसेंस रद्द करवा देगा। जिसके बाद राजवीर ने कुछ लोगों के साथ सोमवार को डीसी लुधियाना को एक ज्ञापन सौंपा, जिन्होंने इसे सत्यापन के लिए संबंधित विभाग को भेज दिया।

  • पंजाबः जालंधर आ रहे अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः जालंधर आ रहे अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार

    लुधियाना: खन्ना पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 हथियार, 10 मैगजीन भी बरामद की हैं। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि एसपी डा. प्रज्ञा जैन की अगुवाई में सीआईए स्टाफ पुलिस नाकाबंदी के दौरान अमलोह चौक पर मौजूद थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि अंतरराज्यीय गिरोह के पांच सदस्य राजस्थान से जालंधर की तरफ आ रहे हैं। गिरोह के सदस्य पंजाब और बाहर के राज्यों में हथियार के बल पर आम लोगों से नकदी व गाड़ियों की छीनाछपटी करते हैं। 

    पुलिस ने राजस्थान नंबर की कार को फोकल प्वाइंट के पास रोककर चैकिंग की तो उसमें सवार चार लोगों से पूछताछ की गई। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से हथियार बरामद हुए। पूछताछ के दौरान गौतम शर्मा ने बताया कि वह उक्त हथियार तकदीर सिंह निवासी एमपी से लाए हैं। जिसके बाद पुलिस ने उसको भी गिरफ्तार किया है। अंतरराज्यीय गिरोह के पांचों सदस्यों के पुलिस ने कुल 5 हथियार, 10 मैगजीन बरामद किए हैं। एसएसपी ने बताया कि पुलिस पूछताछ कर रही है। जल्द ही अहम खुलासे होंगे।

  • आदर्श नगर में बंद बोरी में मिली सिर कटी लाश, देखें वीडियो

    आदर्श नगर में बंद बोरी में मिली सिर कटी लाश, देखें वीडियो

    लुधियानाः आदर्श नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां गली में लोगों ने सुबह बंद बोरी गिरी हुई देखी। लोगों ने जब बोरी को खोलकर देखा तो वह दंग रह गए। दरअसल, बोरी में सिर कटी लाश मिली, जिसके बाद इलाके में दहशत मच गई। बताया जा रहा है कि अज्ञात शव एक बोरी में पैक किया हुआ था। इसके बाद इलाका निवासियों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। शव की हालत देखने से लग रहा है कि कत्ल कर के व्यक्ति को बोरी में पैक करके यहां फेंका गया है। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद एसीपी गुरदेव सिंह की अगुआई में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई। पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा भी खंगाल रही है।

    प्राथमिक जांच में सामने आया कि इसकी मौत पहले हो चुकी है। इस वजह से शव खराब हो गया है। वहीं उससे बदबू भी आ रही है। उसकी अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मरने वाले की जेब से कोई भी पहचान पत्र नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर 72 तक पहचान के लिए रखवा दिया है।एसीपी गुरदेव सिंह ने कहा उन्हें सूचना मिली के आदर्श नगर में बोरी में एक डेड बॉडी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है डेड बॉडी रात के समय गली में फेंकी गई है। इलाके के सीसीटीवी भी चेक किए जा रहे हैं। कातिल को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाबः विजिलेंस ने सरकारी वकील को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

    पंजाबः विजिलेंस ने सरकारी वकील को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया काबू

    अमृतसर: जिले में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के सरकारी वकील के खिलाफ विजिलेंस ने कार्रवाई की है। इस दौरान विजिलेंस ने मशहूर वकील गौतम मजीठिया को रिश्वत लेते रंगे हाथ काबू किया है। मिली जानकारी के मुताबिक विजिलेंस ने यह कार्रवाई एक वीडियो के आधार पर की है, जिसमें गौतम मजीठिया पैसे लेते साफ नजर आ रहे हैं। विजिलेंस अधिकारियों द्वारा सांझी की गई जानकारी के अनुसार, न्यू अमृतसर में प्रताप एवेन्यू निवासी जतिंदर सिंह की जमीन नगर सुधार ट्रस्ट द्वारा अधिग्रहित की गई थी। कोर्ट ने सिटी इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट को पैसे के साथ 20 प्रतिशत अधिक मुआवजा भी देने को कहा था। कोर्ट के आदेशानुसार जतिंदर सिंह ने गौतम मजीठिया से संपर्क किया।

    इस दौरान गौतम मजीठिया ने जतिंदर सिंह से 20 लाख रुपये की रिश्वत मांग की थी। जिसके बाद गौतम मजीठिया ने 7 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर भी ले लिए। जिसकी वीडियो रिकॉर्डिंग जितिंदर सिंह ने की थी। जतिंदर सिंह ने इस वीडियो के साथ एंटी करप्शन हेल्पलाइन पर शिकायत भेजी है। विजिलेंस विभाग की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जिसमें पाया गया कि गौतम मजीठिया सरकार से वेतन लेकर सरकारी कर्तव्य निभाते हैं। जिसके बाद विजिलेंस ने गौतम मजीठिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया काबू कर लिया है।

    विजिलेंस अमृतसर रेंज के एसएसपी विरिंदर सिंह ने कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और फिलहाल गौतम मजीठिया फरार हैं। हालांकि दूसरी ओर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के लोक अभियोजक गौतम मजीठिया ने आरोप लगाया कि शिकायतकर्ता जितिंदर सिंह को मुआवजे की बढ़ी हुई राशि जारी करने के बदले में 7 लाख रुपये रिश्वत के रूप में मिले। बताया जा रहा है कि गौतम मजीठिया आप नेता सुखजिंदर राज सिंह लाली मजीठिया के करीबी सहयोगी हैं।