पंजाबः रेलवे स्टेशन के बाहर बने होटल में युवक की मिली लाश

लुधियानाः रेलवे स्टेशन के बाहर बने होटल में एक युवक की लाश मिली। होटल हॉलीवुड में 2 युवकों ने कमरा किराए पर लिया था। चैकआउट के समय होटल के मैनेजर ने कमरे में फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद उन्होंने आकर देखा तो उनके होश ही उड़ गए। होटल मैनेजर के अनुसार, कमरे का दरवाजा खुला था और युवक बेड पर लेटा हुआ था। उसके नाक से खून बह रहा था, लेकिन मृतक का साथी कमरे में नहीं था। मरने वाले की पहचान अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है।

दोनों युवक गांव कुमकलां के रहने वाले है। मृतक का साथी फरार है, जिससे पुलिस को हत्या का भी शक है। मैनेजर विजय ने बताया कि अर्शदीप को मृत देख तुरंत होटल मालिक को सूचित किया, जिन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन करके जानकारी दी। मौके पर थाना कोतवाली की पुलिस पहुंची। मैनेजर विजय के मुताबिक, होटल के कमरे से पुलिस को 3 इंजेक्शन भी मिले हैं। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *