Category: Himachal>Baddi

  • Himachal News: राज संधू के एस.सी.मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बनने से खुशी की लहर

    Himachal News: राज संधू के एस.सी.मोर्चा मण्डल अध्यक्ष बनने से खुशी की लहर

    पूरी ईमानदारी से  निभाउंगा जिम्मेदारी – राज संधू

    बद्दी/सचिन बैंसल: भाजपा दून मण्डल बददी के अनुसूचित जाति मोर्चा का राज कुमार संधू को मण्डल अध्यक्ष बनाया गया। राज संधू के मण्डल अध्यक्ष बनने से हल्के में खुशी की लहर है। वही राज संधू ने आज से ही सगठन की मजबूती और मण्डल कार्यकारिणी बनाने के लिए दौड़ धूप शुरू कर दी है। राज संधू ने इस अवसर पर बताया कि मिशन 2027 के सगठन को मजबूत करने पर विशेष बल दिया जायेगा। केंद्र सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाना यही सबसे बड़ी प्राथमिकता रहेगी।

    राज संधू ने अपनी इस नियुक्ति के लिए कहा कि सगठन ने जो मुझे यह जिम्मेवारी सौंपी है उसे ईमानदारी से निभाने का पूरा प्रयास किया जाएगा। इस नियुक्ति के लिए नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर  प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर राजीव बिंदल , प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थ  ,सांसद सुरेश कश्यप ,अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ,जिला अध्यक्ष रत्तन सिंह पाल  ,पूर्व विधायक सरदार परमजीत सिंह पम्मी, पूर्व विधायक मैडम विनोद चंदेल ,जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति अमर संधू,मंडल अध्यक्ष मान सिंह मेहता और अन्य सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार जताया।राज संधू ने भाजपा के नेतृत्व और मण्डल के साथ मिलकर शीघ्र ही मण्डल  कार्यकारिणी की घोषणा कर दी जाएगी। हल्के के जिला परिषद सदस्यों, बीडीसी मेम्बरों,पंचायत प्रधानों,उपप्रधानो, पंचों, महिला मंडलों,युवक मंडलों,ट्रस्टों, उद्योग संगठनों और अन्य कई सामाजिक संस्थाओं ने राज संधू की नियुक्ति का स्वागत किया। तथा कहा कि इन नियुक्ति से सगठन को बहुत मजबूती मिलेगी।राज संधू इससे पहले भी कई अहम अहोदों पर पार्टी की सेवा कर चुके है। और पूर्व विधायक परमजीत सिंह के बहुत ही खासमखास माने जाते है और अब नगर निगम के चुनावों में भी अहम रोल अदा कर पार्टी को मजबूत करेंगे।

  • आशा वर्करों ने अपनी मांगो को लेकर विधायक व बीएमओ को सौंपा ज्ञापन

    आशा वर्करों ने अपनी मांगो को लेकर विधायक व बीएमओ को सौंपा ज्ञापन

    बैठक करके अपनी समस्याओं का रोना रोया, बोले सरकारें सुनती ही नहीं

    बद्दी: आशा वर्करों की विभिन्न मुददों को लेकर आज बददी में एक हंगामेदार बैठक हुई। बैठक में उनकी मांगों की अनदेखी को लेकर गहन चिंता प्रकट की गई। बैठक के बाद जिला आशा वर्कर संघ की बददी इकाई की अध्यक्ष दया ठाकुर की अगुवाई में दून के विधायक रामकुमार चौधरी और खंड चिकित्सका अधिकारी बददी को ज्ञापन भी सौंपा गया। उन्होने बताया हमारी इंसेटिव और सैलरी 2-3 महीने तक नहीं मिलती, यह हेड ऑफिस व विभाग से तुरंत मिलनी चाहिए। आशा वर्करों ने कहा कि गर्भवती महिलाओं के जांच (चेकअप) का दस्तावेजीकरण, जो मोबाइल ऐप के माध्यम से भेजा जाता है, उसमें देरी होती है।

    उपाध्यक्ष सीमा देवी, महासचिव सुमन देवी व कार्यकारिणी सदस्य मनीषा देवी, संध्या कुमार ने कहा की गर्भवती महिलाओं को तीसरे महीने तक अस्पताल ले जाने में काफी मेहनत लगती है, लेकिन उसके बावजूद इंसेंटिव समय पर नहीं मिलता। उन्होंने यह भी शिकायत की कि सरकारी अस्पतालों में होने वाली डिलीवरी का इंसेंटिव तो मिल जाता है, लेकिन चंडीगढ़ में होने वाली डिलीवरी का भुगताeन नहीं होता। आशा वर्करों ने मांग की कि संस्थागत डिलीवरी का पूरा इंसेंटिव विभाग की ओर से दिया जाए। केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली 2000 रुपये की सहायता राशि भी कई बार देर से दी जाती है। बच्चों के टीकाकरण (एमएमआर-डीपीटी आदि) के कार्य में भी देरी और भुगतान की समस्या है।

    उन्होंने बताया कि वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों गतिविधियां पूरी करती हैं, लेकिन जब तक डेटा बददी अस्पताल को नहीं भेजा जाता, मोबाइल ऐप में ही सेव रह जाता है और भुगतान अटक जाता है। आशा वर्करों ने यह भी आरोप लगाया कि पिछले 3-4 महीनों की स्वास्थ्य रिपोर्ट्स पूरी नहीं हुई हैं, और इस आधार पर उनका इंसेंटिव काटा जा रहा है। उन्होंने विभाग से इस पर स्पष्टीकरण मांगा है। आशा वर्करों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो वे सामूहिक रूप से स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी। वहीं दून के विधायक रामकुमार चौधरी ने आशा वर्कर की समस्याएं ध्यान से सुनी और कहा कि इन मुददों को मुख्यमंत्री को भेज दिया जाएगा ताकि इस उचित कार्यवाही हो सके।

  • बद्दी में हुआ अंजनी कुश्ती अखाड़े के भवन का शिलान्यास, देखें वीडियो

    बद्दी में हुआ अंजनी कुश्ती अखाड़े के भवन का शिलान्यास, देखें वीडियो

    10 लाख की लागत होगा भवन का निर्माण

    दून विधायक राम कुमार ने किया शिलान्यास

    बद्दी/सचिन बैंसल: अंजनी कुश्ती अखाड़ा शीतलपुर में 10 लाख की लागत से बनने वाले कमरे, बाथरूम व चेंजिंग रूम का शिलान्यास दून के विधायक चौधरी रामकुमार द्वारा किया गया। विधिवत भूमि पूजन करके शिलान्यास किया गया। चौधरी रामकुमार ने बताया की बद्दी में अखाड़े की मांग काफी समय से आ रही थी। बद्दी की बेटी खुशी ठाकुर व प्रेरणा मेहता ने नेशनल स्तर पर कुश्ती में बद्दी का नाम रोशन किया है इसलिए उन्होंने बद्दी की निजी कम्पनी से सीएसआर माध्यम से लगभग 10 लाख की लागत से इन भवनों के निर्माण हेतु राशि अखाड़े को दिलवाई है। जिससे की बद्दी में कुश्ती के खिलाड़ी आसानी से ट्रेनिंग प्राप्त कर सकेंगे।

    चौधरी रामकुमार ने कहा कि जल्द ही मुख्यमंत्री  बद्दी का दौरा करेंगे और वह बद्दी के लिए एक बड़े खेल स्टेडियम की भी मांग उनसे करेंगे इसके लिए उन्होंने भूमि देख रखी है ।उन्होंने युवाओं से कहा कि ज्यादा से ज्यादा खेलों की तरफ ध्यान दें और नशे से दूर रहे ।उन्होंने कहा दून क्षेत्र को उन्होंने नशा मुक्त बनाने का ठाना है । हर एक पंचायत में खेल मैदान हो जिससे कि युवा नशे से दूर रहे । इस मौके पर अंजनी कुश्ती अखाड़ा बद्दी के अध्यक्ष बेअंत ठाकुर, महासचिव विश्वेश्वर शर्मा , पूर्व मनोनीत  पार्षद रमन कौशल , प्रोजेक्ट मैनेजर जसबीर सिंह, दिलबर खान, राजीव सिंह दलवारा ,करमचंद, केवल सिंह ठाकुर, मुस्ताक खान , पंकज शर्मा, अशोक शर्मा, ठेकेदार गुरनाम सिंह , रनदीप सिंह माही, बलविंदर सिंह, रमेश चन्द, जगदीश चन्द समेत गणमान्य लोग मौजूद रहे।

  • डा. संदीप कुमार सचदेवा बने जिला सोलन भाजपा एस.सी  मोर्चा के प्रवक्ता

    डा. संदीप कुमार सचदेवा बने जिला सोलन भाजपा एस.सी मोर्चा के प्रवक्ता

    अजय धीमान सोलन और परमिंदर नालागढ़ बने जिला महामंत्री

    बद्दी/सचिन बैंसल: भाजपा जिला सोलन अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमर चंद संधू द्वारा जिला कार्यकारिणी और मण्डल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। आज यहां पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष अमर चंद संधू,पूर्व विधायक परमजीत सिंह, जिला महामंत्री बलबीर ठाकुर मण्डल अध्यक्ष मान सिंह मेहता ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व के सलाह से यह घोषणा की गई।जिसमे रविन्द्र बंसल (कसौली),मान सिंह कश्यप  (सोलन),दीप चंद  पंवर (अर्की),नंद लाल धीमान (नालागढ़) को उपाध्यक्ष बनाया गया। अजय धीमान( सोलन)परमिंदर सिंह (नालागढ़) को महामंत्री बनाया गया। प्रदीप कुमार (सोलन),हंस राज भाटिया (अर्की),गुरनाम चंदेल (नालागढ़),संजय कुमार (कसौली),बाबू राम चंदेल (अर्की),संजय कुमार (कसौली) सचिव बनाए गए। स्वर्ण सिंह (दुन) कार्यालय सचिव बनाया गया। सुदामा दरोच (बरोटीवाला)को कोषाध्यक्ष बनाया गया। डॉ संदीप कुमार सचदेवा-पीएचडी (दून विधानसभा) व हरविंदर कुमार उर्फ संजू (सोलन)को जिला प्रवक्ता बनाया गया।

    परमानंद भाटिया कसौली को सोशल मीडिया तथा नंद लाल गुरु दुन को आई टी विंग की जिम्मेवारी दी गई। हरिराम संधू,हरिकृष्ण रघुवंशी,जितेंद्र कुमार,कृष्ण दास, सुषमा कश्यप,जीत राम,धनीराम  चौहान,मणि राम,बलदेव सिंह,विजय कुमार सल्होत्रा, चंद्र कुमार बंसल,गुरनाम सिंह हीरा को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। इसके अलावा राज कुमार संधू, को बददी मण्डल का,अमर लाल को पट्टा मण्डल,अनिल सोढ़ी को नालागढ़ मण्डल,गुरुदत्त पंजेरा मण्डल,भूरे लाल को रामशहर मण्डल,सुच्चा सिंह को कसौली मण्डल,दौलत राम को धर्मपुर मण्डल,प्रेम लाल तनवर को  जय नगर,श्यामानंद को अर्की मण्डल,संत राम भारद्वाज को दाडलाघाट मण्डल,अमरदीप पांजा को सोलन शहरी मण्डल, मोहिंदर को कंडाघाट मण्डल,सुरेश भट्टी सोलन ग्रामीण का अध्यक्ष बनाया गया।

  • मुख्यमंत्री ने हिमाचल डांस चैंपियनशिप की विजेता स्वैगी क्वीनस को किया सम्मानित

    मुख्यमंत्री ने हिमाचल डांस चैंपियनशिप की विजेता स्वैगी क्वीनस को किया सम्मानित

    हिमाचल डांस चैंपियनशिप में किया प्रथम स्थान प्राप्त

    बद्दी/सचिन बैंसल:बद्दी के राहुल स्वैगर डांस स्टूडिया बददी की टीम स्वैगी क्वीनस  ने  हिमाचल डांस चैंपियनशिप 2025 में अपने शानदार डांस परफॉर्मेंस से सबका दिल जीतकर विजेता ट्रॉफी अपने नाम की।  मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और बच्चों को अपने सपनों की ओर मेहनत और समर्पण के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया।

    टीम की कोरियोग्राफी राहुल रैकऱॉज़ और मनीष द्वारा की गई, जिनकी गाइडेंस में बच्चों ने मंच पर जादू बिखेरा। विजेता टीम में यह थे सितारे- प्रदेश स्तर पर पहला स्थान प्राप्त करने वाली स्वैगर डांस स्टूटिया बददी की टीम में शारिका, त्रिशा, शान्वी, मिष्ठी, भावना, आराध्या, अनाया, सोनम और चैतन्या शामिल रहे।

  • राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बददी शहर में निकाला विशाल पथ संचलन

    राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने बददी शहर में निकाला विशाल पथ संचलन

    संघ के लक्ष्यों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मसात करें -कैप्टन राजेंद्र कुमार

    संघ का स्वयंसेवक समाज के बीच रहकर राष्ट्र की संस्कृति, चरित्र और एकता की रक्षा करता है

    डा. संजीव कुमार ने संघ के 100 साल के इतिहास पर ड़ाला प्रकाश

    स्वयंसेवकों का जगह जगह हुआ पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत

    बद्दी/सचिन बैंसल: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सौ वर्ष पूर्ण होने और दूसरी शताब्दी मे प्रवेश करने पर बददी में विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर भारतीय सेना से सेवानिवृत कैप्टन डा राजेंद्र शर्मा ने शिरकत की वहीं मुख्य वक्ता के तौर पर प्रांत विद्यार्थी कार्य प्रमुख डा.संजीव कुमार शामिल हुए। बददी नगर के संघ के स्वयंसेवकों में शताब्दी वर्ष को लेकर भारी उत्साह देखा गया और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे सिटी स्कवेयर माल में एकत्रित हुए और उसके बाद नगर परिक्रमा करके वापिस सभा स्थल पहुंचे। पथ संचलन ने बसंती बाग,फेस तीन, साई रोड बददी व बिलांवाली गांव से होते हुए लेबर चौक के निकट सभा स्थल पर समाप्त हुआ।

    इससे पहले कैप्टन डा. राजेंद्र शर्मा ने संघ के सौ वर्ष के पूर्ण होने व उसके सामाजिक योगदान पर प्रकाश ड़ाला और कहा कि यह विश्व का सबसे बड़ा स्वयंसेवी संगठन है जो कि बिना किसी सरकारी सहायता के के चलता है। उन्होने कहा कि जिस प्रकार एक सैनिक सीमाओं पर खड़ा होकर राष्ट्र की रक्षा करता है, उसी प्रकार संघ का स्वयंसेवक समाज के बीच रहकर राष्ट्र की संस्कृति, चरित्र और एकता की रक्षा करता है। उन्होंने कहा कि आज का युग चुनौतीपूर्ण है, परंतु संघ के स्वयंसेवक प्रत्येक परिस्थिति में राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए संघर्ष और सेवा के मार्ग पर अग्रसर हैं। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे संघ के लक्ष्यों को जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आत्मसात करें और भारत को पुन: वैभव के शिखर पर प्रतिष्ठित करें।

    संघ केवल एक संस्था नहीं, बल्कि विचारधारा है-डा. संजीव
    मुख्य वक्ता डाक्टर संजीव कुमार ने कहा कि विजय दशमी के दिन 1925 में नागपुर में संघ की स्थापना हुई और तब से विभिन्न उतार चढ़ावों के बीच यह राष्ट्रवादी संगठन आगे बढ़ता रहा है। उन्होने कहा कि संघ हिंदुओं का संगठन नहीं है बल्कि संपूर्ण समाज का संगठन है जो चाहता है कि भारत पुन: विश्व गुरु बने। उन्होने अपने उद्बोधन में संघ के उदयकाल और डॉ. हेडगेवार के जीवन-संघर्षों को अत्यंत प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि डॉ. हेडगेवार ने जिस समय संघ की स्थापना की, वह काल राष्ट्र की विखंडित मानसिकता और दासत्व की वेदना से भरा था। ऐसे समय में उन्होंने संगठन ही शक्ति है का विचार जन-जन तक पहुँचाया। डा संजीव कुमार ने कहा कि संघ केवल एक संस्था नहीं, बल्कि वह विचारधारा है जो व्यक्ति में चरित्र, समाज में समरसता, और राष्ट्र में एकता का संचार करती है। उन्होंने सभी स्वयंसेवकों से आग्रह किया कि वे संघ के सिद्धांतों को केवल शाखा तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें अपने व्यवहार, परिवार और समाज में आत्मसात करें।

    हमारी साधना केवल अपने लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज के कल्याण के लिए -महेश
    आरएसएस के जिला नालागढ़ संघचालक महेश कौशल ने बताया कि संघ शताब्दी वर्ष केवल उत्सव का अवसर नहीं है, बल्कि यह आत्ममंथन, आत्मसुधार और नवनिर्माण का पर्व है। उन्होंने कहा संघ का शताब्दी वर्ष हमें यह स्मरण कराता है कि हमारी साधना केवल अपने लिए नहीं, बल्कि सम्पूर्ण समाज के कल्याण के लिए है कि शताब्दी वर्ष के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यक्रमों को हमें जीवन के मूल्यों और सामाजिक चेतना के साथ जोडऩा चाहिए। प्रत्येक स्वयंसेवक को इस अवसर को एक आत्मसंस्कार यात्रा के रूप में देखना चाहिए।

    मातृशक्ति व व्यापारियों ने की पुष्पवर्षा-
    बददी बाजार व आवासीय कालोनियों से गुजरे शताब्दी वर्ष के संचलन पर जगह जगह जहां मातृशक्ति ने पुष्प वर्षा की वहीं व्यापारियों व व्यापार मंडल से जुडे सदस्यों ने पुष्पवर्षा करके स्वंयसेवकों का उत्साह वर्धन किया। बाजार से गुजरते संचलन के बीच भारत माता की जय, बंदे मातरम व तैरा वैभव अमर रहे हम दिन चार रहे न रहें कि उदघोष आम जन द्वार किए गए। वहीं नगर निगम द्वारा साई रोड बददी की मुरम्मत के लिए रविवार के दिन चुनने के कारण काफी समय तक लोगों को दिक्कतें भी झेलनी पड़ी। एक तो पथ संचलन उपर से मुरम्मत के कारण बददी पुलिस के अधिकारियों व संघ के स्वयंसेवकों ने ट्रैफिक भी बखूबी संभाला।

  • राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकैडमी बद्दी और नालागढ़ के खिलाड़ी

    राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपना जौहर दिखाएंगे लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स अकैडमी बद्दी और नालागढ़ के खिलाड़ी

    राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ 26 बच्चों का चयन

    बद्दी/सचिन बैंसल: स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित होने जा रही राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में लेजेंड्स मार्शल आर्ट्स के 26 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय ताइक्वांडो स्कूल गेम प्रतियोगिता के लिए हुआ।  लीजेंड्स मार्शल आर्ट्स के कोच समीर कुमार ने बताया कि ये सभी बच्चे आगामी कुछ सप्ताह में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जगहों पर आयोजित होने वाले ताइक्वांडो प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करेंगे और अपना कौशल प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी जगह सुनिश्चित करेंगे।

    कोच ने बताया कि अंडर -14 बालक और बालिका वर्ग केताईक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर को जी एस एस कनैद मंडी में, अंडर- 19 बालिका वर्ग के तायक्वोंडो मैच 14 से 17 अक्टूबर को जीएसएस ऊना में, अंडर-19 बालक वर्ग के ताइक्वांडो मैच 27 से 30 अक्टूबर तक जीएसएस सुंदरनगर में आयोजित होने जा रहा है।बच्चों के चयन पर सभी सहयोगी कोच और अभिभावकों ने ख़ुशी प्रकट की और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए बच्चों को शुभकामनाएं दी।

  • लोदीमाजरा में जूपिटर इंटरनेशनल कंपनी के सीईओ ने किया भूमि पूजन

    लोदीमाजरा में जूपिटर इंटरनेशनल कंपनी के सीईओ ने किया भूमि पूजन

    औद्योगिक हबब बददी में 468 करोड़ के निवेश से लगेगा सोलर पावर प्लांट

    मार्च में होगा शुभारंभ तो 2 हजार को मिलेगा रोजगार

    बद्दी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश में औद्योगिक घरानों का आकर्षण अभी भी बरकरार है। बददी के निकट लोदीमाजरा में सोलर के क्षेत्र में कार्यरत प्रमुख कंपनी जूपिटर इंटरनेशनल लिमिटेड ने आज अपने नए यूनिट का भूमि पूजन किया। इस दौरान कंपनी के सीईओ धु्रव शर्मा व कस्तूरी रॉय चौधरी ने विधिवत पूजा अर्चना व मंत्रोच्चारण के  बीच भूमि में कलश दबाकर भूमि पूजन किया। यह कंपनी का बददी बरोटीवाला में चौथा यूनिट है जिसकों इस साल वित्त वर्ष के अंत यानि मार्च 2026 तक उत्पादन में लाने का लक्ष्य रखा गया है।

    सीईओ कस्तूरी रॉय चौधरी, धु्रव शर्मा व निदेशक डीएन पंाडे ने बताया कि  इस कारखाने में 468 करोड़ का निवेश होगा और दो हजार से ज्यादा लोगों को इसमें रोजगार मिलेगा। इसके अलावा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रुप से हजारों अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा। कंपनी इस सयंत्र को 1 गीगावाट उत्पादन क्षमता के साथ विकसित कर रही है और यह परियोजना हिमाचल को सौर ऊर्जा निर्माण अग्रणी बनाएगी। कंपनी के प्रबंधक निदेशक आलोक गरोडिया ने कहा कि यह निवेश भारत की नवीनीकरण ऊर्जा यात्रा को नई गति देगा।

    हिमाचल निवेश के लिए उचित स्थान-
    कंपनी के सीईओ धु्रव शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश औद्योगिक निवेश के लिए एक उचित स्थान है और यहां का मित्रवत प्रशासन व शांतिपूर्वक माहौल हमें बहुत भाता है। हम चाहते हैं कि हम ज्यादा से ज्यादा हिमाचली युवाओं को अपनी नई कंपनी में रोजगार दें और अन्य लोगों व सामाजिक संस्थाओं को जोडकर अपने साथ चलें।

    हिमाचल घर जैसे लगता है-कस्तूरी रॉय
    कंपनी की दूसरी सीईओ कस्तूरी रॉय चौधरी ने कहा कि उनको हिमाचल आना हर बार भाता है और हिमाचल अपना दूसरा घर लगता है। उन्होने कहा कि देवभूमि के लोग जहां ईमानदार है वहीं भोले भाले हैं तथा हमेशा मेहमान का सहयोग करते हैं। उन्होने कहा कि बददी हमारे लिए भाग्यशाली रहा है और यहां पर हमने चौथा यूनिट इसीलिए लगाया और मार्च के अंत पर उत्पादन शुरु होने की उम्मीद है। हमने कंस्ट्रकशन का ठेका दे दिया है और आशा है निर्माण कंपनी हमारी उम्मीदों के अनुरुप काम करेगी।

    इस अवसर पर वाईस प्रेजीडेंट मुनीष परमार, वाई प्रेजीडेंट तकनीक अनवर अली खान, प्रशासनिक प्रमुख कर्नल विवान शर्मा, हैड एचआर अलोक दास, इंडोरामा से संदीप कुमार, सुभाष भरवाल विद्युत कांटेक्टर, अजय पाठक सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

  • Himachal News: बेटी को टयूशन छोडऩे गई मां, पीछे से चोर हार ले हुए रफ़ूचक्कर

    Himachal News: बेटी को टयूशन छोडऩे गई मां, पीछे से चोर हार ले हुए रफ़ूचक्कर

    बद्दी के वार्ड-1 का है मसला, शहर में लगातार बढ़ रही चोरियों की वारदातें

    बद्दी/सचिन बैंसल: बद्दी के वार्ड नंबर 1 में चोरी की वारदात सामने आई है। चोर दिन दहाडे एक घर से सोने के गहने ले उड़ा और किसी को भनक तक नहीं लगी। महिला अपनी बेटी को चंद कदम पर टयूशन छोडने गए थी और इसी बीच उसके घर से चोर सोने का हार ले उडे। यह वार दात बददी के सबसे व्यस्त क्षेत्र बद्दी अस्पताल के सामने हुई जहां पूरा दिन चहल पहल रहती है और कैमिस्टों की दुकानों पर लोगों का आना जाना लगा रहता है। वार्ड 1 निवासी अनिल कुमार पुत्र कर्म चंद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि शनिवार दोपहर को उसकी पत्नी पूनम देवी हमारी बेटी को पडोस में टयूशन छोडने गई थी और घर में पीछे से कोई नहीं था। पूनम देवी 15 मिनट बाद घर लौटी तो अल्मारी में उनका सोने का रानी हार गायब था। इसकी सूचना तुरंत अनिल कुमार ने बददी पुलिस को दी लेकिन तीन दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा।

    मेरी बाईक का भी नहीं लगा सुराग-

    अनिल कुमार जो कि बददी की दवा कंपनी में काम करता है ने बताया कि गत दिनों 29 अगस्त 2024 को कंपनी के बाहर से मोटरसाईकिल चोरी हो गया था लेकिन उसका भी आजतक सुराग नहीं लगा। अनिल ने बताया कि चोरी होने से उनका लाखों का नुक्सान हो गया और उनका परिवार पहले ही होम लोन के कर्जे के तले दबा हुआ है। उन्होने एसपी बददी से मांग की है कि उनके गहनों के चोरी के मामले को गंभीरता से लिया जाए। वहीं थाना प्रभारी बददी शिवराम कृष्ण ने कहा कि गहने चोरी के मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी ख्ंागाले जा रहे हैं

  • राधा स्वामी सत्संग बद्दी इकाई के कैंप में 243 ने दिया रक्त

    राधा स्वामी सत्संग बद्दी इकाई के कैंप में 243 ने दिया रक्त

    बददी इकाई ने साई रोड पर अपने परिसर में किया आयोजित

    बददी/सचिन बैंसल: राधा स्वामी सत्संग ब्यास की बददी शाखा ने रविवार को अपने परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में रक्त देने के लिए भारी भीड़ उमडी जिसमें 243 लोगों ने रक्त देकर पुण्य कमाया। रक्तदान शिविर में पीजीआई ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। आए हुए चिकित्सकों ने बताया कि 18 साल से 60 साल तक का कोई भी स्वस्थ व्यक्ति साल में चार बार रक्तदान कर सकता है और इसको करने से किसी भी प्रकार की कमजोरी नहीं आती।

    रक्तदान शिविर में कुल 317 लोगों ने पंजीकरण करवाया था लेकिन गहन परीक्षण के बाद डाक्टरों ने विभिन्न कारणों से कुछ लोगों का रक्त लेने से इंकार कर दिया। संगठन के एक प्रवक्ता ने बताया कि हर महीने व हर साल हमारी संस्था देश व समाज हित में अनेक परोपकारी कार्य करती रहती है क्योंकि मानवता को ही सच्चा धर्म माना जाता है। वहीं दूसरी ओर आज के कैंप में समस्त व्यवस्थाएं और जिम्मेदारियां राधा स्वामी सत्संग ब्यास के स्वयंसेवकों ने संभाली और रक्त देने वालों के लिए भोजन व अल्पाहार की भी उचित व्यवस्था की गई थी।