Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः टैक्सी चालक ने की ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो

    पंजाबः टैक्सी चालक ने की ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर कार चढ़ाने की कोशिश, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के बस स्टैंड के पास टैक्सी चालक द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की गई। दरअसल, ट्रैफिक पुलिसकर्मी परशुराम ने उक्त टैक्सी चालक को रुकने का इशारा किया था। इस दौरान उन्होंने उसे कागजात चेक करवाने के लिए कहा, लेकिन टैक्सी चालक ने कार नहीं रोकी। जिसके बाद पुलिस कर्मचारी कार रोकने के लिए उसके बोनट पर बैठ गया। इसके बावजूद टैक्सी चालक ने गाड़ी रोकने की बजाये एक दम गाड़ी भगा ली। पुलिस कर्मचारी ने एक साइड में होकर अपनी जान बचाई। समय रहते वह साइड नहीं होता तो कार उसके ऊपर से गुजर सकती थी।

    आगे जाकर टैक्सी ड्राइवर ने गाड़ी रोकी और कर्मचारी से गलत शब्दावली का इस्तेमाल किया। जब ड्राइवर को बाहर आने के लिए कहा गया तो वह चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस कर्मचारियों ने ड्राइवर का पीछा भी किया, लेकिन वह हाथ नहीं आया। पुलिस कर्मचारी ने गाड़ी का नंबर PB01B-0701 नोट किया। उसने तुरंत आगे भारत नगर चौक पर तैनात अन्य पुलिस कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। बावजूद इसके ड्राइवर उनके हाथ नहीं आया। मामले की शिकायत अफसरों को दी गई है।

  • पंजाबः शराब पीकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने निकाली लोगों को गालियां, देखें वीडियो

    पंजाबः शराब पीकर ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने निकाली लोगों को गालियां, देखें वीडियो

    लुधियानाः बस स्टैंड के बाहर एक ट्रैफिक पुलिस की वीडियो खूब वायरल हो रही है। जिसमें ट्रैफिक पुलिस कर्मचारी शराब पीकर मूसेवाला स्टाइट में थापी मारने रहा है। इस दौरान शराब के नशे में उक्त पुलिस कर्मी के लोगों से उलझने लगा। बाइक व अन्य वाहनों पर नंबर प्लेट आदि लगी होने के बावजूद लोगों से नंबर प्लेट न लगे होने की बहसबाजी करने लगा। नशे में टली पुलिस मुलाजिम कहने लगा कि जट्‌ट किसे तो नहीं डरदा। पुलिस कर्मी शराब ने नशे में बहसबाजी करता हुआ लोगों पर हाथ तक उठाने पर उतारु हो गया।

    पत्रकार द्वारा जब उसका वीडियो बनाया गया तो वह पत्रकार को भी गालियां देने लगा। गंदे इशारे करके पुलिस कर्मचारी ने लोगों के सामने खूब अश्लीलता फैलाई। नशे में टली मुलाजिम कहने लगा कि तू मेरा की विगाड़ लएंगा। पुलिस कर्मी की इस तरह की हरकत देख लोगों ने भी उसकी खूब खिल्ली उड़ाई। करीब आधा घंटे इस मुलाजिम ने बस स्टैंड नजदीक खूब ड्रामा किया और मजाक का पात्र बना रहा। बता दें बस स्टैंड या अन्य जगहों पर बने पुलिस कर्मचारियों के बूथ मयखाने बनते जा रहे है।

    लोगों ने ट्रैफिक मुलाजिम को लोगों से पैसों की मांग करते हुए भी पकड़ा जिसके बाद ये हंगामा बढ़ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि पुलिस कर्मी उससे कह रहा कि वह तरनतारण का बदमाश है। इन्हीं बूथ की आड़ में ये पुलिस कर्मचारी अब शराब पीने लगे है। अब देखना यह है कि पुलिस के उच्चाधिकारी इस पुलिस कर्मचारी पर क्या कार्रवाई करते है।

  • खून भरी मांग जैसी फिल्मों में काम कर चुके इस एक्टर का हुआ निधन 

    खून भरी मांग जैसी फिल्मों में काम कर चुके इस एक्टर का हुआ निधन 

    लुधियाना: टीवी सीरियलों और फिल्मों में काम करने वाले एक्टर मंगल ढिल्लन का निधन हो गया है। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे और उनके करीबियों का कहना है कि वह करीब 1 महीने से लुधियाना के एक कैंसर अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी हालत काफी गंभीर थी। कहा जा रहा है कि इलाज के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया। बॉलीवुड एक्टर यशपाल शर्मा उनके निधन की पुष्टी की है। उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि मंगल अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। बता दें कि मंगल ने 1988 में आई रेखा की फिल्म खूब भरी मांग ने कैमियो किया था। बता दें कि 18 जून को मंगल का जन्मदिन हैं। बता दें कि मंगल ढिल्लन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में काफी मशहूर थे। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया था। इतना ही नहीं उन्होंने कई फिल्मों को प्रोड्यूस करने के साथ डायरेक्ट भी किया था। वे पंजाब के फरीदकोट के रहने वाले थे। उनका जन्म पंजाब के फरीदकोट जिले के वांडर जटाना गांव में एक सिख परिवार में हुआ था। उन्होंने पंज ग्रामीण कलां सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद वे अपने पिता के साथ उत्तर प्रदेश चले गए। हाईस्कूल की पढ़ाई करने के बाद वह पंजाब लौट आए। ग्रैजुएशन करने के बाद उन्होंने दिल्ली में थिएटर में काम किया और 1979 में पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में भारतीय रंगमंच विभाग ज्वाइन और 1980 में एक्टिंग में डिप्लोमा पूरा किया।


    1986 में मंगल ढिल्लन को पहला ब्रेक मिला और उन्होंने टीवी सीरियल कथा सागर में काम किया। लेकिन उन्हें पहचान इसी साल आए सबसे पॉपुलर धारावाहिक बुनियाद से मिली। इसके बाद उन्होंने किस्मत, द ग्रेट मराठा, मुजरिम हाजिर, रिश्ता मौलाना आजाद, नूरजहां जैसे कई टीवी सीरियलों में काम किया। टीवी में काम करने के दौरान उन्हें फिल्मों के भी ऑफर मिलन लगे। सबसे पहले वह 1988 में आई फिल्म खून भरी मांग में नजर आए थे। इसमें उन्होंने एक वकील का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्होंने जख्मी औरत, दयावान, आजाद देश के गुलाम, प्यार का देवता, अकेला, दिल तेरा आशिक, दलाल, विश्वात्मा, निशाना जैसी फिल्मों में काम किया। ज्यादातर फिल्मों में उन्होंने विलेन का ही रोल प्ले किया था। वह आखिरी बार 2017 में आई फिल्म तूफान सिंह में नजर आए थे।

  • पंजाबः STF पुलिस और नशा तस्करों में चली गोलियां, एक गिरफ्तार

    पंजाबः STF पुलिस और नशा तस्करों में चली गोलियां, एक गिरफ्तार

    लुधियानाः नीलों-कोहाड़ा मार्ग पर एसटीएफ और नशा तस्करों में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने स्पेशल टास्क फोर्स पर गोलियां चलाने से पहले कार चढ़ाने की कोशिश की। जिसके बाद आरोपियों ने पुलिस पर 8 फायर किए। हालांकि इस घटना के दौरान पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। घटना के कुछ ही घंटों बाद पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है, जबकि 2 आरोपी भागने में कामयाब हो गए। गिरफ्तार आरोपी की पहचान समराला के गांव घुलाल निवासी संदीप सिंह के रूप में हुई है। उसके दो साथियों की पहचान गांव घुलाल निवासी सिमरनप्रीत सिंह मंगत उर्फ ​​सिम्मा और नीलों कलां गांव निवासी बलविंदर सिंह के रूप में हुई है।

    संदीप ने पुलिस को बताया कि सिमरनप्रीत सिंह और बलविंदर साला-जीजा है। दोनों मिलकर नशा बेचते हैं। उसे उन लोगों ने नशा सप्लाई करने के लिए नौकरी पर रखा है। दरअसल, एसटीएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि वैगनार कार में नशा तस्कर ड्रग की सप्लाई देने आ रहे हैं। इस पर नाकाबंदी की। नाके के दौरान एक गाड़ी आई, जिसे रुकने का इशारा किया। लेकिन कार सवारों ने गाड़ी नहीं रोकी और टीम पर चढ़ाने की कोशिश की। इस दौरान कार सवारों ने गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इसके जवाब में पुलिस ने भी 2 से 3 गोलियां चलाई।

    इसके बाद पुलिस ने एक तस्कर को पकड़ लिया। जिससे पुलिस ने .32 बोर के 2 कारतूस , 9 एमएम के 4 कारतूस और .32 बोर के दो कारतूस, 20 ग्राम हेरोइन, एक वजन तोलने की इलेक्ट्रॉनिक मशीन, बुलेट और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। कूमकलां थाने के एसएचओ सब-इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 307, 34, एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-29, 61, 85, आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27, 54 और 59 के तहत मामला दर्ज किया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाबः संदिग्ध हालातों में व्यक्ति की हुई मौत, ऐसे हुआ खुलासा

    पंजाबः संदिग्ध हालातों में व्यक्ति की हुई मौत, ऐसे हुआ खुलासा

    अमृतसरः जिले के मानावाला से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संदिग्ध हालातों में व्यक्ति की मौत हो गई। इस बात का खुलासा तब हुआ जब मृतक का बेटा उन्हें फोन लगा रहा था लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था। जब उसने मानावाला में आकर उसने बंद कमरे का दरवाजा खोला तो देखा उसके पिता की मौत हो चुकी है। मृतक की पहचान मुखतैयार सिंह के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि 2 दिन लाश उसी बंद कमरे में रही और शव बुरी तरह गल चुका था। परिवार ने मृतक के साथी पर शक जाहिर किया है। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके माता-पिता अलग रहते हैं।

    वह मां के पास रहता है और पिता दिहाड़ी करते हैं और मानावाला में किराए के मकान में रह रहे थे। कुछ दिन पहले भी उनका सहयोगी व्यक्ति से झगड़ा हुआ था। वह भी मौके पर पहुंचे और दोनों के बीच सुलाह करवा दी। दो दिन से पिता के साथ फिर से बात नहीं हो रही थी। फोन भी बंद आ रहा था। आज सुबह ही जब वह मानावाला पहुंचा तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजा तोड़ा तो लाश अंदर पड़ी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर IPC174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद स्पष्ट होगा कि मौत किन कारणों से हुई है। उसी के आधार पर पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।

  • पंजाब: एयरपोर्ट पर बने कॉफी आउटलेट में मिले कॉकरोच, वीडियो वायरल होने पर जांच में जुटी अथॉरिटी

    पंजाब: एयरपोर्ट पर बने कॉफी आउटलेट में मिले कॉकरोच, वीडियो वायरल होने पर जांच में जुटी अथॉरिटी

    अमृतसरः एयरपोर्ट पर बने कॉफी आउटलेट पर कॉकरोच घूमने का मामला सामने आया है। जिसके बाद वहां पर मौजूद कस्टमर ने कॉफी खरीदते समय पूरे आउटलेट का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। दरअसल, कॉफी आउटलेट पर कॉकरोच होने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर कस्टमर ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को भी एक्शन के लिए लिखा है। विदेश जा रहे सर्वप्रीत सिंह ने कहा कि अमृतसर एयरपोर्ट पर इंटरनेशनल कॉफी ब्रैंड के स्वच्छता मानकों को देख हैरानी हुई है। अगली बार बेहतर भारत की आशा रहेगी।

    हैरानी की बात है कि इस आउटलेट पर साधारण कॉफी भी 180 रुपए में मिलती है, लेकिन जिस क्रॉकरी में यह महंगी कॉफी सर्व की जाती है, उसके आसपास कॉकरोच घूमते दिख रहे हैं। यह आउटलेट एयरपोर्ट टर्मिनल के अंदर बना है और नेशनल- इंटरनेशनल पैसेंजर यहां से कॉफी व स्नैक्स खरीदते हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर एयरपोर्ट के डायरेक्टर वीके सेठ ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से इन आउटलेट्स को ठेके पर दिया जाता है, लेकिन जो MOU साइन होता है, उसमें स्वच्छता को प्रायोरिटी पर रखा जाता है। उन्होंने कहा कि वीडियो के आधार पर जांच की जाएगी। आउटलेट पर अगर सुधार संभव हुआ तो नोटिस देकर उसे करवाया जाएगा। अन्यथा ठेका रद्द कर दिया जाएगा। 

  • पंजाब : हथियारबंद लुटेरे बैंक की कैश वैन से करोड़ों की लूट कर हुए फरार

    पंजाब : हथियारबंद लुटेरे बैंक की कैश वैन से करोड़ों की लूट कर हुए फरार

    लुधियाना: पंजाब में लूटपाट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं अब बड़ी खबर अमन पार्क सराभा नगर से सामने आई है। जहां हथियारबंद लुटेरे बैंक की कैश वैन लूट कर फरार हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कैश वैन में 10 करोड़ रुपए थे। मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंच चुके हैं, जिनके द्वारा जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि देर रात 2 बजे 10 बदमाश हथियार लेकर राजगुरू नगर में एटीएम में कैश जमा करने वाली सीएमएस सिक्योरिटी कंपनी के ऑफिस में घुस गए।

    जहां मौजूद 5 कर्मचारियों को उन्होंने बंदी बना लिया। इसके बाद तिजोरी के बाहर रखा करोड़ों रुपए का कैश और ऑफिस के बाहर खड़ी गाड़ी लेकर चले गए। इस गाड़ी में भी करोड़ो रुपए का कैश था। बदमाशों के जाने के बाद कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अलर्ट होने पर बदमाश गाड़ी को मुल्लांपुर के पास छोड़कर फरार हो गए। इस गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस को गाड़ी से 2 पिस्टल मिले हैं, जबकि कैश गायब है। जानकारी के मुताबिक 2 बदमाश ऑफिस में पिछले गेट से घुसे थे, जबकि 8 बदमाश फ्रंट गेट से अंदर आए। इनके पास पिस्टल के साथ तेजधार हथियार भी थे। फिलहाल घटना स्थल पर पुलिस के सीनियर अधिकारी भी पहुंच गए हैं। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं

  • पंजाबः आप विधायक पर NRI की कोठी कब्जाने का लगा आरोप, महिला ने मंत्रियों सहित स्पीकर को दी शिकायत 

    पंजाबः आप विधायक पर NRI की कोठी कब्जाने का लगा आरोप, महिला ने मंत्रियों सहित स्पीकर को दी शिकायत 

    लुधियानाः जगराओं विधानसभा सीट से आप पार्टी की विधायक सरबजीत कौर माणूके पर एनआरआई महिला ने कोठी पर कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। कनाडा की महिला अमरजीत कौर ने विधायक माणूके के खिलाफ एसएसपी, मंत्री कुलदीप धालीवाल और विधानसभा स्पीकर कुलतार संधवा को शिकायत भेजी है। अमरजीत ने कहना हैकि वह कई सालों से पंजाब नहीं आई है। इस बात का फायदा उठाकर विधायक माणूके उनके हीरा बाग स्थित गली नंबर 7 में घर पर अवैध रूप से कब्जा कर रही है। उसके घर में रखा सामान भी खुर्दबुर्द कर दिया गया है।

    महिला का आरोप है कि मामले का पता चलने पर जब उसने विधायक माणूके से बात की तो उसे धमकी देते हुए कहा कि तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकती, मुझे किसी का कोई डर नहीं है। सरकार हमारी है और पुलिस हमारी है। अमरजीत ने बताया कि वह बुजुर्ग है उन्हें उनके मकान में दाखिल होने से रोका जा रहा है। धमकियां दी जा रही है कि उसने मकान नहीं छोड़ा तो झूठा मामला दर्ज करवा दिया जाएगा। अमरजीत ने आरोप लगाया कि विधायक माणूके ने माल विभाग की सहमति लेकर उनसे बिना पूछे मकान पर कब्जा कर लिया।

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर विधायक सर्वजीत कौर माणूके ने कहा कि उन्होंने ये कोठी किराए पर ली है। अब एनआरआई अमरजीत कौर ने इस पर मालिकाना हक जताया है। बताया जा रहा है कि जो 2 व्यक्ति इस कोठी पर मालिकाना हक जता रहे थे, उन्होंने भी एसएसपी जगराओं को शिकायत देकर जांच की मांग की है। वह मीडिया को सिर्फ इतना कहना चाहती हैं कि इन दोनों मालिकों में से अगर एनआरआई महिला मालिक होगी तो जब कहेंगे, चाबी सौंप देंगी। इस मामले को लेकर एसएसपी नवनीत बैंस ने महिला ने मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कल शिकायत भेजी है। एसपी-डी मामले की जांच कर रहे हैं।

    उधर, शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि एनआरआई की कोठी पर कब्जा करने वाली विधायक सरबजीत कौर माणूके पर तुरंत केस दर्ज होना चाहिए। पंजाब पुलिस मामले को दबा कर बैठी है। यदि समय रहते पुलिस कार्रवाई नहीं करती तो एनआईआई भाईचारे में गलत संदेश जाएगा कि पंजाब में उनकी जायदादें सुरक्षित नहीं है।

  • पंजाबः इस जिले में हुई बेअदबी, कूड़े के ढेर में मिली धार्मिक सामग्री, देखें वीडियो

    पंजाबः इस जिले में हुई बेअदबी, कूड़े के ढेर में मिली धार्मिक सामग्री, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में बेअदबी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन किसी ना किसी जिले में शरारती अंनसरों द्वारा माहौल खराब करने को लेकर बेअदबी की जा रही है। वहीं ताजा मामला छेहर्टा इलाके के संधू कॉलोनी से सामने आया है। जहां बेअदबी किसी एक धर्म की नहीं, बल्कि सभी धर्मों के धार्मिक चिन्ह के अलावा ग्रंथों की भी बेअदबी की गई है। घटना के बाद इलाका निवासी इकट्‌ठे हो गए। वहीं घटना स्थल पर पुलिस के सीनियर अधिकारियों भी पहुंचे। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी का कोई सुराग मिल सके।

    दरअसल, कूड़े के ढेर पर धार्मिक चिन्ह और किताबों से भरा हुआ एक बोरा मिला। जब बोरे को खोला गया तो उसमें सिख, हिंदू और ईसाई धर्म के भगवानों और गुरुओं की तस्वीरें रखी हुई थीं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग इकट्‌ठे हो गए। माहौल गर्माता देख पंजाब पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच को शुरू किया गया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यह माहौल खराब करने के मकसद से किया गया है। हैरानी की बात है कि शरारती तत्व ने सभी धर्मों की तस्वीरों व धार्मिक चिन्हों को कूड़े के ढेर पर फेंका। अगर वे माहौल खराब करने के मकसद से ऐसा नहीं करना चाहता था तो उसे कूड़े के ढेर पर फेंकने की जगह पानी में प्रवाहित कर सकता था। घटना के बाद पुलिस ने आईपीसी 295 धार्मिक भावनाओं को भड़काने का मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर पहुंचे एसएचओ गुरविंदर सिंह ने कहा कि इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द पकड़ा जाएगा।

  • पंजाबः गैंगस्टर जरनैल सिंह कत्ल में शामिल 3 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    पंजाबः गैंगस्टर जरनैल सिंह कत्ल में शामिल 3 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार

    अमृतसर : गांव सठियाला में जरनैल सिंह के कत्ल मामले में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से एक 32 बोर की पिस्तौल और दो वाहन बरामद किए हैं। मामले की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने दी। आरोपियों की पहचान जंडियाला निवासी गुरमेज सिंह, नवापिंड निवासी राजविंदर सिंह उर्फ रेप और नवापिंड निवासी अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शूटरों को आश्रय और रसद सहायता प्रदान करने के लिए नवापिंड के गुरकरनवीर सिंह के रूप में पहचाने जाने वाले अपने सहयोगी को भी नामजद किया है।

    पंजाब पुलिस द्वारा बंबीहा गिरोह के शूटर गुरवीर सिंह उर्फ गुरी को गिरफ्तार करने और जरनैल सिंह को मारने की साजिश रचने के 10 दिन बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। जरनैल सिंह की 24 मई को चार हथियारबंद लोगों ने हत्या कर दी थी। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि विश्वसनीय सूचनाओं के बाद अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने आरोपी ड्राइवर गुरमेज सिंह को गिरफ्तार किया है, जिसने स्विफ्ट डिजायर कार में चार शूटरों को अपराध स्थल पर पहुंचाया और बाद में हत्या करने के बाद उन्हें अलग-अलग जगहों पर छोड़ दिया।