Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, यहां बनेगी डिजिटल जेल और कोर्ट, रखें जाएगे खतरनाक अपराधी, देखें वीडियो

    पंजाबः सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, यहां बनेगी डिजिटल जेल और कोर्ट, रखें जाएगे खतरनाक अपराधी, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशिक्षण पूरा कर चुके 200 से अधिक जेल वार्डन की परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लुधियाना में डिजिटल जेल बनाई जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपए मंजूर करवा लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वहां खतरनाक अपराधियों को रखा जाएगा और उसी जेल में उनकी पेशी के लिए अदालत बनेगी। जज खुद इस जेल जाएंगे और अपराधियों की पेशी इसी डिजिटल जेल में बने कोर्ट में होगी। इस मौके पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 100 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

    वहीं चौकियों को नए वाहन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गूगल के साथ बातचीत चल रही है। मैं बैंगलोर में गूगल के अधिकारियों से मिला। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इमरजेंसी कॉल करेगा, सबसे नजदीकी वाहन उसके पास मदद के लिए पहुंचेगा। सीएम मान ने कहा कि हम जेलों से होने वाले अपराध को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। मैंने जेलों का दौरा किया, जहां मुझे ऐसे कैदी मिले जो अदालत में पेश नहीं हो सके। क्योंकि पंजाब पुलिस के पास नफरी नहीं थी और वे उन्हें अदालत नहीं ले जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूर करवाए गए 100 करोड़ रुपये से हाई सिक्योरिटी डिजिटल जेल बनेगी, जहां ग्राउंड फ्लोर पर कोर्ट होगा। उन्होंने कहा कि जो हार्डकोर अपराधी हैं उन्हें वहीं रखा जाएगा। सीएम मान ने कहा कि जज वहां आएंगे और हार्डकोर कैदी वहां पेश होंगे। उन्होंने कहा कि मोबाइल जैमिंग तकनीक पर काम चल रहा है और इसे बहुत जल्द लागू कर दिया जाएगा।

  • पंजाब : ED ने की पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह की करोड़ों रुपए की संपत्ति कुर्क

    पंजाब : ED ने की पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह की करोड़ों रुपए की संपत्ति कुर्क

    अमृतसर : एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट ED ने बर्खास्त किए जा चुके इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। ईडी ने इंस्पेक्टर इंद्रजीत पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए उनकी अमृतसर स्थित 1.32 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति को कुर्क कर लिया है। ईडी ने यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के आरोपों में मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत कार्रवाई की है। ईडी अधिकारियों ने कहा कि पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह के खिलाफ जांच में अमृतसर जिले के छेहर्टा में एक घर और 32.42 लाख रुपए की फिक्स डिपॉजिट (FD) राशि को जब्त करने के लिए मनी लॉन्ड्रिंग रोधी के कानून तहत आदेश जारी किया गया। घर की मार्किट वैल्यू एक करोड़ रुपए से अधिक है।

    मनी लॉन्ड्रिंग का मामला पंजाब पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) द्वारा इंद्रजीत के खिलाफ 2017 में दर्ज किया गया था। इसमें उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट के तहत चार्जशीट दाखिल की गई थी। ईडी ने कहा कि इंद्रजीत सिंह ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया था। बाद में तस्कर के परिवार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। तस्कर की जमानत दिलाने में मदद करने की एवज में इंद्रजीत ने छह एरिया में अपने ही एक रिश्तेदार के नाम पर घर हासिल किया था।

    जांच में सामने आया कि पूर्व इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने तस्कर और उसके परिवार के खिलाफ एक और मामला नहीं बनाने के लिए 39 लाख रुपए की अवैध रिश्वत भी ली | ईडी ने कहा कि कुर्क की गई अचल संपत्ति को सीधे इंद्रजीत सिंह द्वारा निर्धारित अपराध के परिणामस्वरूप प्राप्त किया गया।

  • पंजाबः स्कूलों में वर्दी घोटाले को लेकर विजिलेंस ने 15 दिन के भीतर रिकॉर्ड पेश करने के दिए आदेश

    पंजाबः स्कूलों में वर्दी घोटाले को लेकर विजिलेंस ने 15 दिन के भीतर रिकॉर्ड पेश करने के दिए आदेश

    अमृतसरः तरनतारन और अमृतसर के प्राथमिक स्कूलों के यूनिफार्म घोटाले की जांच को लेकर विजिलेंस ब्यूरो ने रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है। वहीं जिले के ब्लाक शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को बच्चों को यूनिफार्म बांटने का रिकॉर्ड 15 दिन में विजिलेंस के पास जमा करवाने का नोटिस भी भेजा है। विजिलेंस ने जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक) को भी छात्रों को यूनिफार्म बांटने का रिकॉर्ड जमा करवाने का आदेश दिया है। दरअसल, यूनिफार्म घोटाला पिछले वर्ष सामने आया था। जब एक स्कूल में अध्यापकों की आपसी खींचतान के चलते शिकायत शिक्षा मंत्रालय और जिला शिक्षा विभाग को भेजी गई थी।

    मामले की जांच की गई तो यूनिफार्म वितरण में काफी अनियमितताएं सामने आईं। इसके बाद अमृतसर जिले के तीन बीईओ रविंदरजीत कौर, यशपाल और दलजीत सिंह को फरवरी माह में निलंबित कर दिया गया था। इससे पहले तरनतारन जिले में भी ब्लाक शिक्षा अधिकारी को निलंबित किया गया था। यह मामला अमृतसर और तरनतारन जिलों से जुड़ा था। यूनिफार्म खरीदने में बड़ी धांधली हुई थी। मामले की शिकायत सीएम कार्यालय और शिक्षा मंत्रालय तक पहुंची। इसके बाद प्रथम जांच में तीन ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निलंबित किया गया था। इनके पास अमृतसर जिले के 15 ब्लाकों में से 9 ब्लाकों का कार्यभार था। अब मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई है।

    जिला शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार का कहना है कि रिकॉर्ड विजिलेंस को सौंपा दिया गया है। अब स्कूलों का रिकॉर्ड विजिलेंस ने मांगा है। इस संबंध में सभी स्कूलों के प्रमुखों को रिकॉर्ड जमा करवाने का निर्देश जारी किया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि यूनिफार्म घोटाले की जांच विजिलेंस कर रहा है। इस मामले में किसी भी दोषी को माफ नहीं किया जाएगा। कानून के अनुसार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है।

  • पंजाबः रिश्वत के मामले में इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    पंजाबः रिश्वत के मामले में इंस्पेक्टर गिरफ्तार

    लुधियानाः विजिलेंस ने नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर को रंगे हाथों रिश्वत लेते बस स्टैंड से काबू किया है। विजिलेंस की टीम ने आरोपी को 4 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जतिंद्र विज के रूप में हुई है। वह जोन-डी मे तैनात था। विजिलेंस को अनाज मंडी निवासी माही राम ने शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी बस स्टैंड के पास कचरे के ढेर से बोतलें, प्लास्टिक और लोहा आदि इकट्ठा करने वालों लोगों को तंग करता है। जतिंद्र विज 15 हजार रुपए महीना रिश्वत मांगता था।

    यदि कचरे बीनने वाले उसे पैसे नहीं देते तो वह खुद के लोगों को वहां कचरा बीनने के काम पर लगवाने की धमकी देता था। इस शिकायत पर विजिलेंस ने ट्रैप लगाया। शिकायतकर्ता को सेनेटरी इंस्पेक्टर को पैसे लेने के बस स्टैंड पर बुलाने के लिए कहा। इस पर पैसे लेने सेनेटरी इंस्पेक्टर पहुंचा। पैसे लेते ही विजिलेंस टीम भी वहां पहुंच गई। दो आधिकारिक गवाहों की मौजूदगी में रिश्वत की 4 हजार की दूसरी लेते गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ विजिलेंस थाना लुधियाना रेंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।

  • पंजाबः 1.750 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

    पंजाबः 1.750 किलो हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार

    अमृतसरः काउंटर इंटेलिजेंस CIA पुलिस ने दो बड़े नशा तस्करों को काबू करके भारी मात्रा में हेरोइन जब्त की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.750 किलो हेरोइन बरामद की है। तस्करों की पहचान तरनतारन के मुरादपुरा इलाके में रहने वाले हीरा सिंह और कोट धर्म चंद थाना झबाल निवासी निशान सिंह के तौर पर हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी सिटी-2 अभिमन्यु राणा ने बताया कि एसीपी डिटेक्टिव गुरिंदरपाल सिंह नागरा की टीम को तस्करों के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि दोनों स्विफ्ट कार PB46-P-8383 में सवार होकर हेरोइन की सप्लाई करने जा रहे थे।

    जिसके बाद पुलिस ने ट्रैप लगाकर दोनों को छेहर्टा एरिया से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान 1.750 किलो हेरोइन को जब्त किया। मिली जानकारी के अनुसार यह खेप भी सरहद पार से आई है। दोनों के मोबाइल फोन की फोरेंसिक जांच करवाई जा रही है, ताकि आरोपियों के लिंक के बारे में पता चल सके। पुलिस दोनों से उनके आगे व पीछे के लिंक्स की जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस आगे कहां-कहां हेरोइन सप्लाई की जानकारी है, के बारे में जानकारी हासिल करना चाहती है।

    इतना ही नहीं, इन दोनों तस्करों के साथ-साथ कौन-कौन जुड़ा है, के बारे में भी जानकारियां हासिल की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपियो से बरामद की गई हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत तकरीबन 12 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों का चार दिन का रिमांड हासिल कर लिया है।

  • पंजाबः धू-धू कर जला राशन से लदा हुआ ट्रक, देखें वीडियो

    पंजाबः धू-धू कर जला राशन से लदा हुआ ट्रक, देखें वीडियो

    अमृतसरः रिंग रोड पर राशन से लदे ट्रक में में अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान तकरीबन 1 किमी तक ट्रक चालक आग की लपटों में ट्रक को दौड़ता रहा। जिसके बाद ड्राइवर ने सूझ-बूझ दिखाते हुए दमकल विभाग को सूचित किया। इस दौरान ड्राइवर ने ड्राइवर ने होशियारी के साथ ट्रक को तंग क्षेत्र से बाहर निकालकर गिलवाली गेट खड़ा कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे दमकल विभाग के अधिकारियों ने आग पर काबू किया। इस दौरान ट्रक पर लदा काफी सामान जल गया। मिली जानकारी के मुताबिक राशन का सामन होलसेल मार्केट ढाब वस्ती राम में डिलीवर होना था।

    सुबह 5 बजे के करीब ट्रक ढाब वस्ती राम की तरफ आ रहा था। ढाब वस्ती राम की तंग गलियों से गुजरते हुए ट्रक बिजली की तारों के साथ टकरा गया। जिससे स्पार्किंग हुई और ट्रक पर लदे राशन के सामान ने आग पकड़ ली। वहीं दमकल विभाग के अधिकारी रजिंदर कुमार फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गए। ट्रक में लगी आग को काबू पाना शुरू कर दिया। मौके पर ही टाउन हॉल और सेवा समिति की भी गाड़ियों को बुला लिया गया। लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रक में पड़ा सारा राशन का सामान जलकर राख हो गया। ट्रक की बॉडी भी पूरी तरह जल गई। फायर ब्रिगेड मुलाजिमों ने आग को ट्रक की डीजल की टंकी और इंजन की और नहीं जाने दिया। जिससे इस बाजार में बड़ा हादसा होने से टल गया।

  • पंजाब : कोर्ट कंपलेक्स के पास माल गोदाम में हुआ धमाका, देखें वीडियो

    पंजाब : कोर्ट कंपलेक्स के पास माल गोदाम में हुआ धमाका, देखें वीडियो

    लुधियाना: कोर्ट कंपलेक्स के पास धमाका होने का मामला सामने आया है। यह हादसा एक माल गोदाम में हुआ है।बताया जा रहा है कि माल गोदाम में सफाई के दौरान आज सुबह अचानक हुए धमाके के साथ अफरा-तफरी मच गई जिस कारण खिड़कियां के शीशे भी टूट गए।

    पुलिस अनुसार यह घटना सुबह 9:00 बजे के करीब उस समय हुई जब माल गोदाम की सफाई का काम चल रहा था। इस दौरान पूरे गोदाम को आग लगा गई और तापमान बढ़ने के कारण कांच की बोतले फट गई ,जिस कारण शीशे का कुछ हिस्सा स्वीपर के पैर में लग गया और वह जख्मी हो गया। स्वीपर को इलाज के लिए हस्पताल में भर्ती करवाया गया जहाँ उसका इलाज चल रहा है ।

  • पंजाबः नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर किसानों ने अनिश्चितकाल के लिए लगाया धरना

    पंजाबः नेशनल हाईवे स्थित टोल प्लाजा पर किसानों ने अनिश्चितकाल के लिए लगाया धरना

    लुधियाना: हरियाणा के कुरूक्षेत्र में बीते दिन किसानों ने जम्मू-दिल्ली नेशनल हाईवे जाम कर दिया था। दरअसल, सूरजमुखी की खरीद MSP पर करने की मांग को लेकर किसान शाहाबाद-मारकंडा में जीटी रोड पर बैठे थे। जहां पुलिस द्वारा लाठीचार्ज दौरान किसान की मौत हो गई। जिसके चलते आज नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्त्ताओं ने अनिश्चितकाल समय के लिए अपना धरना लगाकर हरियाणा सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया।

    भारतीय किसान यूनियन चंडूनी के पंजाब प्रधान दिलबाग सिंह गिल ने जानकारी देते बताया कि हमारी यूनिनयन के राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने सूरजमुखी के MSP रेट के विरोध में हरियाणा में धरना लगाया हुआ था, जहां कल हरियाणा सरकार द्वारा किसानों पर लाठिचार्ज किया गया, जिसमें 1 साथी की मौत हो गई। वहीं राष्ट्रीय प्रधान गुरनाम सिंह चढ़ूनी को गिरफ्तार कर लिया गया। आज हमारी यूनियन कब तक लाडोवाल टोल प्लाजा पर अपना धरना लगाकर बैठी रहेगी जबतक चंढ़ूनी को रिहा नहीं किया जाता और टोल प्लाजा पर किसी भी वाहन चालक से एक पैसा भी टोल की वसूली नहीं करने दी जाएगी। 

    बता दें कि बीते दिन प्रदर्शन की अगुआई कर रहे किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी ने कहा था कि जब तक हमारी सूरजमुखी को MSP पर खरीदने की मांग पूरी नहीं होती, तब तक नेशनल हाईवे जाम रहेगा। उन्होंने कहा कि इस बारे में मीटिंग भी हुई थी लेकिन सरकार ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। चढ़ूनी ने कहा कि प्रशासन से बातचीत हो रही है लेकिन सरकार के जवाब देने की वजह से वह भी बेबस हैं। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने किसानों को बराड़ा चौक पर रोकने के इंतजाम लिए थे। बराड़ा चौक पर दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए थे। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए वहां पर व्रज वाहन को भी तैनात कर रखा था, ताकि आगे बढ़ते किसानों को पानी की बौछार से रोका जा सके। मगर किसानों ने मारकंडा पुल की तरफ से हाईवे जाम कर दिया था। दरअसल, किसानों ने सरकार और प्रशासन को 6 जून को नेशनल हाईवे जाम करने की चेतावनी दी थी। जिसके बाद बीते दिन अल्टीमेटम खत्म होने पर किसानों ने हाईवे जाम कर दिया था। 

  • पंजाब : इन इलाकों में आज 9 घंटे बिजली रहेगी बंद

    पंजाब : इन इलाकों में आज 9 घंटे बिजली रहेगी बंद

    लुधियाना: महानगर में कल कुछ हिस्सों में बिजली गुल रहेगी। बताया जा रहा है कि जरूरी मैंटीनैंस के चलते 7 जून को 11 केवी फीडर बंद रहेंगे। जिस कारण सुबह 8 से शाम 5 बजे तक गांव सरींह, कैंद, डेहलों, रुडक़ा, एमबी एक्सपोर्ट व डेहलों इलाके के सभी उद्योगों की बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।

    वहीं सुबह 10 से बाद दोपहर 3 बजे तक जगजीत नगर, थरीके, भाटिया कालोनी, शांत पार्क, ओशो गार्डन, डिवाइन सिटी, ग्रीन विला, गुरुद्वारा जे-ब्लॉक, कैलाश नगर व सुबह 10 से शाम 5 बजे तक गांव जैनपुर व मलिकपुर आदि इलाकों में बिजली बंद रहेगी।

  • पंजाब : ASI गुरमीत सिंह पर FIR दर्ज, हुआ फरार

    पंजाब : ASI गुरमीत सिंह पर FIR दर्ज, हुआ फरार

    लुधियाना: जिले के हलवारा के रहने वाले ऑटो चालक प्रीतपाल ने 4 दिन पहले रिश्वत लेने के मामले में एक ऐसे की वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें एएसआई गुरमीत सिंह ने ऑटो चालक से 1500 रुपए रिश्वत मांगी थी। इस मामले में एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया था और जांच के आदेश दे दिए थे। लेकिन अब पुलिस अधिकारियों ने थाना सुधार के एएसआई गुरमीत सिंह पर पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और मामले की जांच विजिलेंस को सौंपी गई है। फिलहाल एएसआई गुरमीत सिंह फरार है। ऑटो चालक ने रिश्वत देने वाले पैसों को पहले फोटो स्टेट कराया। उसके बाद ऑन कैमरा उसकी गाड़ी से पैसे बरामद किए। मामला सामने आने के बाद एसएसपी नवनीत सिंह बैंस ने एएसआई गुरमीत को सस्पेंड कर दिया था।

    ऑटो ड्राइवर प्रीतपाल ने आरोप लगाया था कि उसने ऑटो छोड़ने के नाम पर एएसआई गुरमीत सिंह को 2500 रुपए दिए थे। अब दोबारा गुरमीत उससे 2500 मांग रहा है। उसने 1500 रुपए के नोटों की फोटो कॉपी कराकर एएसआई को सौंप दिए। बाद में शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी। हलवारा के रहने वाले प्रीतपाल सिंह ने बताया कि 2 साल पहले उसने अपना ऑटो एक व्यक्ति को बेचा था। खरीददार ने उसे एक चेक दिया था जो बाउंस हो गया था। धोखाधड़ी होने के बाद उसने सुधार थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। उसके बाद वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    जब बाद में उसने हलवारा में अपना ऑटो देखा। जब उसने चालक से पूछताछ की तो पता चला कि उस व्यक्ति ने ऑटो को आगे बेच दिया। प्रीतपाल ऑटो और चालक के साथ सुधर थाने पहुंचा। यहां एएसआई गुरमीत सिंह से मिला, जिसने वाहन का कब्जा दिलाने में मदद करने के एवज में 2500 रुपए रिश्वत मांगी। जिसे प्रीतपाल ने चुका दिया था। बाद में वह और पैसों की डिमांड करने लगा। आईजी कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि एएसआई गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज हो गया है। मामले की जांच विजिलेंस को दी गई है। भ्रष्टाचार फैलाने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। लोगों से अपील है कि यदि कोई भी उनसे रिश्वत की मांग करे तो तुरंत पुलिस के सीनियर अधिकारियों को सूचित करें।