पंजाबः सीएम भगवंत मान का बड़ा ऐलान, यहां बनेगी डिजिटल जेल और कोर्ट, रखें जाएगे खतरनाक अपराधी, देखें वीडियो

संगरूरः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज संगरूर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रशिक्षण पूरा कर चुके 200 से अधिक जेल वार्डन की परेड की सलामी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि लुधियाना में डिजिटल जेल बनाई जाएगी। इसके लिए केंद्र सरकार से 100 करोड़ रुपए मंजूर करवा लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि वहां खतरनाक अपराधियों को रखा जाएगा और उसी जेल में उनकी पेशी के लिए अदालत बनेगी। जज खुद इस जेल जाएंगे और अपराधियों की पेशी इसी डिजिटल जेल में बने कोर्ट में होगी। इस मौके पर सीएम भगवंत मान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 100 करोड़ की स्वीकृति दी गई है।

वहीं चौकियों को नए वाहन दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गूगल के साथ बातचीत चल रही है। मैं बैंगलोर में गूगल के अधिकारियों से मिला। उन्होंने कहा कि जो कोई भी इमरजेंसी कॉल करेगा, सबसे नजदीकी वाहन उसके पास मदद के लिए पहुंचेगा। सीएम मान ने कहा कि हम जेलों से होने वाले अपराध को रोकने के लिए काम कर रहे हैं। मैंने जेलों का दौरा किया, जहां मुझे ऐसे कैदी मिले जो अदालत में पेश नहीं हो सके। क्योंकि पंजाब पुलिस के पास नफरी नहीं थी और वे उन्हें अदालत नहीं ले जा सके। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने केंद्रीय गृह मंत्रालय से मंजूर करवाए गए 100 करोड़ रुपये से हाई सिक्योरिटी डिजिटल जेल बनेगी, जहां ग्राउंड फ्लोर पर कोर्ट होगा। उन्होंने कहा कि जो हार्डकोर अपराधी हैं उन्हें वहीं रखा जाएगा। सीएम मान ने कहा कि जज वहां आएंगे और हार्डकोर कैदी वहां पेश होंगे। उन्होंने कहा कि मोबाइल जैमिंग तकनीक पर काम चल रहा है और इसे बहुत जल्द लागू कर दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *