Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः विधवा मामी ने भांजों पर दुष्कर्म की कोशिश के लगाए आरोप, फाड़े कपड़े, देखें वीडियो

    पंजाबः विधवा मामी ने भांजों पर दुष्कर्म की कोशिश के लगाए आरोप, फाड़े कपड़े, देखें वीडियो

    लुधियानाः थाना फोकल पॉइंट से बड़ी खबर सामने आई है। जहां विधवा महिला ने 2 भांजों पर रेप करने की कोशिश के आरोप लगाए है। महिला ने कहा कि उसने जब इसका विरोध किया तो दोनों ने जमकर मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित महिला के मुताबिक उसके पति की एक महीना पहले मौत हो चुकी है। इसी बात का फायदा उठा दोनों भांजे उसे रोजाना हवस का शिकार बनाने की कोशिश करते हैं।पीड़िता ने बताया कि वह देर रात कमरे में अकेली थी। उसकी देवरानी और ससुर अलग कमरों में थे। इतने में दोनों भांजे उसके कमरे में आ गए। इनमें एक की उम्र 18 और दूसरे की 22 साल है। दोनों ने उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब उनका विरोध करने लगी तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की।

    महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद ही दोनों उसके साथ गलत संबंध बनाने का दबाव डाल रहे हैं। उसके तीन बच्चे हैं। बच्चों के सामने ही दोनों भांजे उससे जबरदस्ती करने की कई बार कोशिश कर चुके हैं। बेइज्जती होने के डर से वह कई बार चुप रही, लेकिन देर रात शराब के नशे में उन्होंने मारपीट कर कपड़े फाड़ दिए।पीड़िता ने कहा कि रात को अगर वह शोर न मचाती तो दोनों भांजों ने उसका रेप कर देना था। शोर सुन लोग इकट्‌ठे हुए तो दोनों भाग गए। सिविल अस्पताल में देर रात पहुंच उसने मेडिकल करवाया। पीड़िता मुताबिक वह थाना फोकल पॉइंट में दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत देगी।

  • पंजाब : भारी मात्रा में iPhone और सोना बरामद

    पंजाब : भारी मात्रा में iPhone और सोना बरामद

    अमृतसर : श्री गुरु रामदास अंतरास्ट्रीय हवाई अड्डे, अमृतसर के सीमा शुल्क एआईयू कर्मचारियों ने 15 अगस्त की शाम को इंडिगो की उड़ान 6ई1428 से शारजाह से आ रहे दो यात्रियों को रोका। उनकी तलाशी लेने पर, एक पैक्स में 245 ग्राम कच्ची सोने की चेन और अंगूठी, 18 आईफोन 14 प्रो और 11 आईफोन 13 प्रो पाए गए।

    दूसरे पैक्स में 17 आईफोन 14 प्रो और 11 आईफोन 13 प्रो के साथ 245 ग्राम कच्चे सोने की चेन और अंगूठी पाई गई। इस प्रकार कुल 490 ग्राम सोना और 57 आईफोन, जिनका बाजार मूल्य लगभग 94.83 लाख रुपये है, सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 110 के तहत जब्त किए गए। आगे की जांच प्रक्रियाधीन है।

  • पंजाबः बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए डेरा राधा स्वामी ने CM राहत कोष में दिए 2 करोड़ रुपए 

    पंजाबः बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए डेरा राधा स्वामी ने CM राहत कोष में दिए 2 करोड़ रुपए 

    चंडीगढ़ : पंजाब में बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए लोग लगातार आगे आ रहे हैं। आज राधा स्वामी सत्संग ब्यास ने सीएम राहत कोष में 2 करोड़ रुपये का दान दिया। मानवता की सेवा में सहयोग देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। लोगों की मदद से हम लगातार आगे बढ़ रहे हैं और सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

  • पंजाब: चाइना डोर की चपेट में आया युवक, गले पर लगे 60 टांके

    पंजाब: चाइना डोर की चपेट में आया युवक, गले पर लगे 60 टांके

    लुधियाना : प्रशासन द्वारा चाइना डोर पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन इसके बावजूद चाइना डोर अभी भी बिक रही है। जिसके कारण अभी भी हादसे के मामले सामने आ रहे है। वहीं ताजा मामला पखोवाल रोड स्मार्ट सिटी नजदीक अब्दुल्लापुर बस्ती से सामने आया है। जहां राजेश सिंगला चाइना डोर से हादसे का शिकार हो गए। उन्होंने बताया कि वह मंदिर जा रहे थे, तभी चाइना डोर ने उनका गला कट गया। उन्हें तुरंत गुरु तेग बहादुर साहिब अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की कोशिश की। 


    इस दौरान डॉक्टरों ने इलाज करने के बाद कहा कि उनका पुनर्जन्म हुआ है, उनकी गर्दन पर 60 टांके लगे थे, डॉक्टर ने कहा कि अगर 2 मिमी। भले ही दरवाजा अंदर चला गया हो। मर ही जाता, डॉक्टरों ने बड़ी मुश्किल से उसकी जान बचाई है। राजेश सिंगला अपने परिवार में इकलौते हैं, उनका बेटा एक विशेष बच्चा है, उनकी पत्नी की कुछ महीने पहले मृत्यु हो गई थी। राजेश सिंगला ने कहा है कि इस पर रोक लगनी चाहिए।

  • पंजाबः अकाली दल छोड़ने को लेकर मजीठिया के करीबी तलबीर गिल का आया बड़ा बयान

    पंजाबः अकाली दल छोड़ने को लेकर मजीठिया के करीबी तलबीर गिल का आया बड़ा बयान

    अमृतसरः जिले के साउथ विधानसभा हलके से अकाली दल के उम्मीदवार रहे तलबीर सिंह गिल द्वारा अकाली दल पार्टी छोड़ने को लेकर चर्चाए चल रही थी। लेकिन अब उन्होंने पार्टी को छोड़ने का फैसला रद्द कर दिया है। दरअसल, देर रात अकाली दल की सीनियर लीडरशिप बिक्रम मजीठिया और विरसा सिंह वल्टोहा उनके घर उन्हें मनाने के लिए पहुंचे। गौर हो कि 2 दिन पहले ही तलबीर सिंह गिल के जल्द भाजपा जॉइन करने की अटकलें चल रही थी।

    मिली जानकारी के अनुसार तलबीर सिंह गिल की लंबे समय से नाराजगी सोशल मीडिया पर दिख रही थी। वह अकाली दल को सीधे तौर पर निशाना तो नहीं बना रहे थे, लेकिन लगातार सोशल मीडिया पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) और SGPC के अंतर्गत चल रहे श्री गुरु रामदास जी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसिस के खिलाफ बोल रहे थे। तलबीर सिंह गिल ने 14 अगस्त को अकाली दल छोड़ने का फैसला कर दिया था। इस दिन उन्होंने खुलकर अकाली दल की सदस्यता छोड़ने की बात भी कही थी। इतना ही नहीं, 18 अगस्त को एक कार्यक्रम भी रखा गया था।

    जिसमें अनुमान लगाया जा रहा था कि तलबीर सिंह गिल जल्द BJP जॉइन कर सकते हैं। बीती रात अकाली दल के कई नेता बिक्रम मजीठिया व विरसा सिंह वल्टोहा के साथ तलबीर सिंह गिल को मनाने के लिए पहुंच गए। तलबीर गिल को मनाने में तकरीबन 2 घंटे का समय लगा। इस दौरान उन्हें विश्वास दिलाया गया कि उन्हें आ रही परेशानियों का हल निकाला जाएगा। विरसा सिंह वल्टोहा ने कहा कि तलबीर सिंह गिल का परिवार अकाली दल से जुड़ा है, जो मतभेद हैं दूर हो गए हैं। इसलिए 18 अगस्त का कार्यक्रम रद्द समझा जाए।

  • पंजाबः बकाया पैसे मांगने पर व्यक्ति पर चाकू से किया हमला

    पंजाबः बकाया पैसे मांगने पर व्यक्ति पर चाकू से किया हमला

    लुधियानाः ढंडारी नजदीक कंपनी में काम करते लकड़ी के ठेकेदार ने भाई के साथ मिल अपने ही वर्कर के गले पर चाकू से वार कर दिया। गले पर चाकू के घाव के कारण पीड़ित के गले की हड्‌डी तक दिखने लगी। घायल अवस्था में वर्कर को उसके साथी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल दलीप सिंह ने बताया कि वह बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है। पिछले दिनों वह गांव चला गया था। उसने 23 दिनों के पैसे ठेकेदार से लेने थे। 

    बीते दिन जब दलीप करीब 23 दिनों के बाद 10 हजार रुपए ठेकेदार से लेने गया तो वह उसे 15 दिनों के पैसे दे रहा था। उसने ठेकेदार से हिसाब वाली कॉपी चेक करने के लिए कहा तो वह उससे झगड़ा करने लगा। पीड़ित मुताबिक जब उसने विरोध किया तो ठेकेदार ने अपने भाई की मदद से उसकी दोनों बाजू पकड़ कर गले पर चाकू चला दिया। चाकू लगने के कारण गले पर गहरा घाव भी हो गया। दलीप ने बताया कि वह पुलिस को भी इसकी शिकायत देगा।

  • पंजाब: हाईटैंशन तारों की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

    पंजाब: हाईटैंशन तारों की चपेट में आने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत

    लुधियाना: शहर के न्यू शिवपुरी से बड़ी खबर सामने आई है। जहां बिजली की हाईटैंशन तारों की चपेट में आने से एक 10 साल के बच्चे की मौत हो ई है। बिजली तारों में हुई शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई तथा इस दौरान बच्चे की मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान कृष्णा के रूप में हुई है तथा हादसे दौरान पिता बाल-बाल बचा है। वहीं घटना दौरान मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दरअसल शार्ट सर्किट से न्यू शिवपुरी में हाई टैंशन बिजली तारों में आग लगने से वहां पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आग की चिंगारियां इतनी तेज थीं कि मौके पर मौजूद लोग सहम से गए। वहीं उक्त हादसे दौरान एक बच्चे की मौत हो जाने की भी खबर है। न्यू शिवपुरी गली नं 7 में हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से 10 साल के बच्चे कृष्णा की मौत हो गई है, जबकि पिता बाल-बाल बचा है। बच्चे ने डोर हाई टेंशन तारों की तरफ फैंका, जिस कारण उसकी मौत हो गई। इस दौरान कई घरों के मीटर भी जल गए। 

    वहीं इस मामले को लेकर लोगों का कहना है कि घर की छत के ऊपर तारों में ब्लास्ट होने से बच्चे की मौत हुई है। वहीं फायर ब्रिगेड के देरी से पहुंचने पर इलाके के लोगों में रोष पाया जा रहा है। क्योंकि इलाका निवासियों का कहना है कि घटना को बीते करीब आधे घंटे से ज्यादा का बीत चुका है, लेकिन फायर ब्रिगेड काफी देरी से पहुंची। मृतक बच्चे की बॉडी काफी ज्यादा झुलस चुकी है। पूरे इलाके की बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया है तथा पुलिस प्रशासन भी मौके पर मौजूद है तथा स्थिति पर पूरी तरह से नियंत्रण रखा जा रहा है।

  • पंजाबः सेंट्रल जेल में कर्मचारियों से भिड़े कैदी, फाड़ी वर्दी

    पंजाबः सेंट्रल जेल में कर्मचारियों से भिड़े कैदी, फाड़ी वर्दी

    लुधियाना: सेंट्रल जेल में कैदियों द्वारा कर्मचारियों से झड़प होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो हवालातियों पर कर्मचारी की वर्दी फाड़ने व गाली-गलौज करने के आरोप में पुलिस ने विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। सहायक सुपरिंटैंडैंट गगनदीप शर्मा की शिकायत पर आरोपियों विरुद्ध धारा 186 व 353 आई.पी.सी. के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह व साहिल कंडा के रूप में हुई है, जिनके खिलाफ थाना नं. 7 के जांच अधिकारी गुरदयाल सिंह ने मामला दर्ज किया है।

  • पंजाबः सिविल अस्पताल में युवकों ने ASI और हेड कॉन्स्टेबल पर किया हमला, एक काबू..

    पंजाबः सिविल अस्पताल में युवकों ने ASI और हेड कॉन्स्टेबल पर किया हमला, एक काबू..

    लुधियानाः शहर के सिविल अस्पताल से बड़ी खबर सामने आई है।  नशे में धुत युवकों ने एएसआई और हेड कॉन्स्टेबल पर हमला कर दिया। इस दौरान दोनों पुलिस कर्मयिों को गंभीर चोटे आईं। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों पर एफआईआर दर्ज की है, जबिक एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। जानकारी के अनुसार अस्पताल की पहली मंजिल पर बने वार्ड में महिला मरीज से मिलने आए युवकों ने नशे में धुत होकर शोर मचाना शुरू कर दिया। वार्ड में मौजूद महिला स्टाफ नर्स ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन युवकों ने उससे बदतमीजी करनी शुरू कर दी। नर्स ने तुरंत मामले की सूचना इमरजेंसी में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को दी।

    जिसके बाद डॉक्टर ने पुलिस को सूचित किया। एएसआई मुनीर मसीह और हेड कॉन्स्टेबल वरिंदर ने मौके पर पहुंच युवकों को शोर मचाने से मना किया तो युवक पुलिस मुलाजिमों से उलझने लगे। बहसबाजी के बाद उन्होंने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में एएसआई मुनीर मसीह के माथे पर 5 टांके आए हैं और उनका दांत टूट गया। हेड कॉन्स्टेबल वरिंदर के कान पर चोटें आई और हाथ पर 2 टांके लगे हैं। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन 2 के प्रभारी व पुलिस चौकी सिविल अस्पताल के इंचार्ज मौके पर पुहंचे। ताजपुर रोड की रहने वाली महिला अमनदीप कौर ने बताया कि उसके पति ने उसे छत से धक्का दिया था, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद पड़ोस की महिला उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंची थी। वह पहली मंजिल पर महिला वार्ड में भर्ती थी। कुछ देर बाद उसके रिश्तेदार उससे मिलने के लिए पहुंचे। यहां उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।

    पुलिस चौकी सिविल अस्पताल के इंचार्ज एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि उक्त मामले में 6 लोगों पर पुलिस कर्मचारियों से मारपीट, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और धमकियां देने का मामला दर्ज कर दिया गया है। वहीं माछीवाड़ा रोड निवासी बलविंदर सिंह बॉबी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी के आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • पंजाब: अपहरण मामले में 3 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

    पंजाब: अपहरण मामले में 3 वर्षीय बच्चे की हुई मौत, हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

    तरनतारन: अटारी-कपूरथला मार्ग स्थित गांव रैशियाणा में 3 वर्षीय बच्चे के अपहरण के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अपहरण मामले में बच्चे की मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि अंग्रेज सिंह नामक कलयुगी बाप ने ही अपने 3 वर्षीय मासूम बेटे को पानी के सूए में डुबोकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने अंग्रेज सिंह को हिरासत में लेकर मासूम का शव बरामद करने की कार्रवाई शुरु कर दी है। बता दे कि रविवार की शाम को अंग्रेज सिंह ने ही अपने बेटे की अगवाह बाबत पुलिस को शिकायत दी थी। इस बाबत थाना गोइंदवाल साहिब में मुकद्दमा दर्ज करके तफतीश आगे बढ़ाई गई तो उक्त सच्चाई सामने आई।

    विस हल्का खडूर साहिब के गांव निवासी 44 वर्षीय अंग्रेज सिंह ने रविवार की शाम को पुलिस को लिखती शिकायत देते ऐसे ब्यान दर्ज करवाए जिसके मुताबिक पुलिस ने 3 अज्ञात लोगों खिलाफ मासूम लड़के गुरसेवक सिंह के अगवाह बाबत एफआईआर दर्ज की थी। थाना गोइंदवाल साहिब में दर्ज की गई एफआईआर की जांच डीएसपी इन्वेस्टीगेशन अरुण शर्मा को सौंपी गई। सोमवार को बाद दोपहर जब अंग्रेज सिंह को जांच के लिए मौके पर बुलाया तो उसकी जुबान कांपने लगी।

    बता दें कि गुरसेवक सिंह ने एफआईआर दर्ज करवाते दावा किया था कि रविवार की शाम को सीटी 100 मोटरसाइकिल पीबी 08 5829 पर सवार होकर अपनी बहन को मिलने गांव बिल्लियां वाला जा रहा था। फतेहाबाद रोड पर पुलिस चौंकी डेहरा साहिब के पास पीछा करती कार आई। जिस दौरान दो सिख व एक मोना व्यक्ति कार से बाहर आए। आरोपियों ने अंग्रेज सिह की मारपीट की और जेब से 300 रुपये की राशी निकाल ली। फिर मोने व्यक्ति के कहने पर अंग्रेज सिंह से उसका लड़का गुरसेवक सिंह छीन लिया व फरार हा गए। जबकि तफतीश दौरान ब्यान बदलते कहा कि गांव ढोटियां के रास्ते में मासूम को अगवाह किया गया है।

    इस दौरान पुलिस द्वारा गुरसेवक सिंह के मोबाइल काल की लोकेशन ट्रेस की गई। जिस दौरान एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान मौके पर पहुंचे और अंग्रेज सिंह से तफतीश की। तफतीश में सामने आया कि अपने 3 वर्षीय मासूम बेटे को पानी के सूए में डुबोकर मौत के घाट उतारा व पुलिस को गुमराह करते हुए झूठी एफआईआर दर्ज करवा दी। मौके पर अंग्रेज सिंह को हिरासत में लेकर मासूम के शव को ढूंढने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान का कहना है कि इस मामले में मंगलवार को पुलिस प्रेस वार्ता दौरान हत्या के कारणों का खुलासा कर सकती है। हालांकि पुलिस ने अभी यह नहीं बताया कि मासूम की हत्या की वजह क्या है।