Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः सेंट्रल जेल में कैदियों ने वार्डन पर किया हमला, सिर पर मारी कुर्सी

    पंजाबः सेंट्रल जेल में कैदियों ने वार्डन पर किया हमला, सिर पर मारी कुर्सी

    लुधियानाः सेंट्रल जेल से बड़ी खबर सामने आई है। जहां जेल में कैदियों ने वार्डन के साथ हाथापाई की। बताया जा रहा है कि इस दौरान हवालाती ने वार्डन के सिर पर ने कुर्सी मारी। घायल वार्डन को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जेल वार्डन हवालातियों की संख्या गिनकर उन्हें बैरक से बाहर ला रहा था। इस दौरान हवालाती मनदीप सिंह उर्फ दीपा व उसके कुछ साथियों ने बैरक से बाहर आने पर मना कर दिया और उससे बहसबाजी की। इसके बाद एडिशनल सुपरिंटेंडेंट के आदेश पर सेल ब्लॉक में दीपा और उसके साथियों को बंद कर दिया गया।

    कुछ देर बाद दीपा ने वार्डन अमनदीप के साथ बहस करनी शुरू कर दी। दोनों में विवाद इतना बढ़ा गया कि बात हाथापाई तक जा पहुंची। इसके बाद दीपा ने अपने साथियों को बुलाकर अमनदीप के सिर पर कुर्सी मारी। कुर्सी लगने के कारण अमनदीप की पगड़ी उतर गई। इसके बाद दीपा उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने सहायक सुपरिंटेंडेंट गगनदीप शर्मा की शिकायत पर आरोपी गुरमुख सिंह उर्फ गोरा, गौरव कुमार, खड़क सिंह उर्फ जग्गू, सरबजीत सिंह उर्फ साबी, मनदीप सिंह उर्फ दीपा के खिलाफ धारा IPC 332, 353, 186, 506,149 और 52-A प्रिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

  • पंजाबः पाकिस्तानी व्यक्ति को किया काबू

    पंजाबः पाकिस्तानी व्यक्ति को किया काबू

    तरनतारनः गांव राजोके बॉर्डर पर एक पाकिस्तानी व्यक्ति भारत सरहद में घुस आया। जिसे बीएसएफ ने काबू कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए बीओपी राजोके बीएसएफ 103 बटालियन ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिक ने बीओपी राजोके बीएसएफ 103 बटालियन अमरकोट के एरिया में वुरजी नंबर 143/13 14 के बीच आईबी को पार करता हुआ यहां पहुंच गया। घुसपैठिए को किसान गार्ड ने चुनौती देते हुए पकड़ लिया। काबू किए गए व्यक्ति की पहचान 17 वर्षीय मोहम्मद नोमान पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी मुस्तफाबाद पाकिस्तान के रूप में हुई है। बीएसएफ के जवानों द्वारा व्यक्ति से पूछताच की जा रही है।

  • पंजाबः इस इलाके में मारपीट और फायरिंग मामले में हथियारों सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो  

    पंजाबः इस इलाके में मारपीट और फायरिंग मामले में हथियारों सहित 10 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो  

    लुधियानाः थाना शिमलापुरी पुलिस ने चौपाई के बाहर हुए झगड़े दौरान की गई फायरिंग मामले में अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने काबू किए व्यक्तियों से 32 बोर की पिस्तौल बरामद हुई है। जिसको लेकर पुलिस अधिकारियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इसका खुलासा किया है।

    इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए जसकरनजीत सिंह तेजा ने बताया कि शिमलापुरी इलाके में फूड चोपाटी के बाहर हुए झगड़े के बाद आरोपियों द्वारा व्यक्ति के घर के बाहर फायरिंग करने का मामला सामने आया था। जिस संबंध में मुकद्दमा नंबर 90 केस दर्ज कर 10 से 12 लोगों के खिलाफ जांच की जा रही थी।

    उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में आरोपी नवदीप मुख्य सरगना बताया जा रहा है, जिसके चलते अब तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं 2 की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने यह हथियार किसी बाहरी राज्य से खरीदा था और इस मामले की जांच जारी है।

  • पंजाबः I.N.D.I.A गठबंधन में कांग्रेस में हुआ विवाद, सिद्धू के बाद बिट्टू ने अपने नेताओं पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    पंजाबः I.N.D.I.A गठबंधन में कांग्रेस में हुआ विवाद, सिद्धू के बाद बिट्टू ने अपने नेताओं पर साधा निशाना, देखें वीडियो

    लुधियानाः राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर हाईकमान के स्तर पर भले ही सहमति बनी हो, लेकिन पंजाब में अब भी नेताओं के सुर अलग-अलग हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जहां पंजाब में आप के साथ गठबंधन से इनकार कर चुके हैं। वहीं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गठबंधन को लेकर हाईकमान के फैसले का समर्थन किया था। अब इस मामले में लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू ने भी बयान दिया है।

     

    बिट्टू ने कहा कि अगर कोई कांग्रेस आलाकमान के फैसले से असहमत है तो उन्हें अपने पद का त्याग कर देना चाहिए। एक तरफ राजनेता पार्टी पदों का आनंद ले रहे हैं और दूसरी तरफ वे गठबंधन का विरोध कर रहे हैं। इससे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने इंडिया गठबंधन का समर्थन करते हुए कहा था कि पार्टी नेतृत्व का फैसला सर्वोपरि है। सोशल मीडिया पोस्ट पर उन्होंने लिखा था कि संविधान की रक्षा और बड़े-बड़े संस्थानों की आजादी की रक्षा के लिए केंद्रीय नेतृत्व का फैसला सराहनीय है। चुनाव आने वाली पीढ़ियों के लिए लड़े जाते हैं। हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए निहित स्वार्थ के तहत राजनीति करने वालों को चुनाव में हराने के लिए ऐसा करना जरूरी है।

  • पंजाबः केजरीवाल और भगवंत मान का विरोध करने पहुंचे 646 PTI टीचर्स, देखें वीडियो

    पंजाबः केजरीवाल और भगवंत मान का विरोध करने पहुंचे 646 PTI टीचर्स, देखें वीडियो

    काले झंडों के साथ लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी के संयोजक दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल आज बुधवार दोपहर अमृतसर पहुंचेंगे। यहां वे पंजाब सीएम भगवंत मान के साथ मिलकर स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन करेंगे। वहीं केजरीवाल और भगवंत मान का विरोध करने वाले 646 पीटीआई अध्यापक आज सचखंड श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे और वहां पर वह नतमस्तक हुए। इस मौके अध्यापकों ने कहा कि हर गली हर मोड़ पर प्रदर्शन किया जाएगा उनकी काफी देर से मांगे चली आ रही है, केजरीवाल ने उनसे वादा किया था कि उनकी सरकार आएगी तो उनकी मांगे मानी जायेगी। उन्होंने कहा कि उल्टा कोर्ट में उनके खिलाफ केस डाल दिया गया है। उनका कहना है कि आप पार्टी की सरकार उनके साथ धक्का कर रही है। वह हर मोड़ ही गली में संघर्ष का ऐलान करते है। पुलिस ने उनके साथियों को नजरबंद किया है। 

    वहां उनके नजदीकी इलाके के निवासियों के द्वारा दिल्ली के सीएम और पंजाब के सीएम व स्थानीय विधायक जसबीर सिंह संधू के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। इलाका निवासियों के द्वारा कालिया झंडियां दिखाकर आप पार्टी के नेताओं के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शन करने से पहले इलाके के मुखी विनोद कुमार को पुलिस ने प्रदर्शन से पहले ही घर से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद क्षेत्रवासियों ने काले झंडों के साथ पुलिस और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

    सरकार का विरोध कर रहे लोगों का कहना है कि किसी समय आंदोलन से आप पार्टी निकली थी, लेकिन वही पार्टी आज लोगों को आंदोलन नहीं करने देना चाहती। लोगों का कहना है कि हलके के विधायक द्वरा क्षेत्रवासियों को किसी भी तरह की सुविधा नहीं दी जा रही है। उनका कहना है कि लोग गंदगी और नरक भरा जीवन जीने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों ने कहा कि आज जब दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री भागवत मान आज अमृतसर के दौरे पर हैं और उन्हें अपने क्षेत्र की सभी समस्याओं को बताने के लिए यह प्रदर्शन किया जाना चाहिए। लेकिन इस दौरान उनके उनके क्षेत्र के मुखी को पुलिस ने प्रदर्शन से पहले ही घर में गिरफ्तार कर लिया है। लोगों ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने पंजाब तक पहुंचकर एक ओर हजार रुपये की गारंटी दी थी, वह गारंटी भी हम उन्हें याद दिलाने के लिए आज आए है। लेकिन पुलिस के द्वारा हमें इलाके में निकलने नहीं दिया जा रहा। इलाके के लोगों का कहना है कि इसके बावजूद हम दिल्ली के मुख्यमंत्री और पंजाब के मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रदर्शन जरूर करेंगे।

    गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल टंकी के ऊपर चढ़ गए थे और प्रदर्शन कर रही लड़की को अपनी बहन बनाकर टंकी से उतार दिया था। ‘आप’ में अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद उनके धरने पर पहुंचे और उन्हें बहन बनाया। उन्होंने कहा कि पंजाब में सरकार बनने पर सीएम केजरीवाल और भंगवत मान द्वारा भर्ती का आश्वासन दिया था, लेकिन अब आम आदमी पार्टी अपने वादे से मुकर गई है।

  • पंजाबः अर्बन एस्टेट-2 में दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर 7 लाख और गहने लेकर नौकरानी हुई फरार

    पंजाबः अर्बन एस्टेट-2 में दूध में नशीला पदार्थ मिलाकर 7 लाख और गहने लेकर नौकरानी हुई फरार

    लुधियानाः अर्बन एस्टेट-2 इलाके में नेपाली मूल की नौकरानी मालिक को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर करीब 7 लाख की नकदी और 22 लाख रुपए के सोने के गहने लेकर भाग गई। परिवार ने करीब डेढ़ माह पहले ही उस नौकरानी को काम पर रखा था। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। 60 वर्षीय भगवंत सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी शेरपुर कलां में चेतक टूल्ज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नाम से फैक्ट्री है। उनका बेटा, बहु और बच्चे विदेश घूमने गए हुए हैं। घर पर वह और उनकी पत्नी नरिंदर कौर ही थी।

    सुबह 3 बजे उठकर वह गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने गए थे। करीब 7 बजे वहां से वापस आए। उन्होंने नौकरानी से दूध मंगवाया। दूध पीने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए। करीब 10 बजे घर में सफाई करने वाली लेकिन वह बाहर से सफाई कर लौट गई। दोपहर करीब 1 बजे बर्तन धोने वाली नौकरानी आई। उसने घर के अंदर आवाज लगाई। जब वह अंदर आई तो दोनों बुजुर्ग बेहोश पड़े थे। उसने पड़ोसियों को बुलाया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। कारोबारी ने नेपाल के जिला सुनसरी के गांव बकलोरी की रहने वाली ससमिता राय को करीब डेढ़ माह पहले ही काम पर रखा था।

    वह उनके घर में ही रहती थी। रविवार को बुजुर्ग दंपती को बेहोश करने के बाद उसने अपने 2 साथियों को बुलाया और घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की तारें काट दी। अलमारियों से नकदी और सोने के गहने चोरी कर लिए। अनुमान है कि घर से साढ़े 7 लाख की नकदी और करीब 22 लाख रुपए के सोने व हीरे के गहने चोरी किए गए हैं। थाना फोकल प्वाइंट के प्रभारी इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह के अनुसार चोरों की पहचान के लिए इलाके में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः होटल के कमरे में व्यक्ति का शव बरामद

    पंजाबः होटल के कमरे में व्यक्ति का शव बरामद

    अमृतसरः थाना बी डिवीजन के अंतर्गत चौंक करोड़ी के पास स्थित एक होटल के कमरे में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत हो गई। युवक की मौत का पता तब चला जब सुबह होटल स्टाफ कमरा खोलने गया। काफी देर तक कमरा नहीं खुलने पर दरवाजा खोला गया तो कमरे में युवक का शव मिला।

    मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान चौंक करोड़ी निवासी मनी के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के भाई मनदीप सिंह ने कहा कि उसका भाई नशे का आदी जरूर था, लेकिन उसकी मौत नशे की वजह से नहीं हुई है। उनका कहना है कि उस वक्त होटल के कमरे में खून फैला हुआ था और मृतक के चोटों के निशान भी मिले थे। अगर मौत नशे के ओवरडोज से हुई है तो कहीं भी खून बहने का कोई कारण नहीं हो सकता। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और होटल के अंदर लगे सीसीटीवी की जांच की जाए कि उनके भाई के साथ कमरे में कौन-कौन था।

    उधर, थाना बी डिवीजन के एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि उन्हें होटल प्रबंधन ने सूचना दी थी, जिसके बाद जब वह पहुंचे तो देखा कि होटल के कमरा नंबर 201 में शव पड़ा हुआ था। मृतक ने सोमवार रात को ही यह कमरा लिया था। सुबह जब होटल स्टाफ कमरे में गया तो दरवाजा नहीं खुलने पर पुलिस को सूचना दी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज के कारण हुई है।

  • पंजाबः महिला वकील ने की खुदकुशी, आज बार एसोसिएशन ने काम ना करने का किया ऐलान

    पंजाबः महिला वकील ने की खुदकुशी, आज बार एसोसिएशन ने काम ना करने का किया ऐलान

    अमृतसरः जिले में महिला वकील ने सुसाइड कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय महिला वकील ने यह कदम उठाया, वह घर पर अकेली थी। मृतका की पहचान हीना भनोट के तौर पर हुई है। उनकी उम्र तकरीबन 28 साल थी और वह झबाल रोड पर स्थित ग्रैंड सिटी में पति के साथ रह रही थी। जिस समय हीना ने कदम उठाया, वह घर पर अकेली थी। पंखे के साथ लटक कर हीना ने आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल महिला वकील के सुसाइड के बाद अमृतसर बार एसोसिएशन ने बुधवार आज काम ना करने की घोषणा कर दी है।

    हीना की शादी 2020 में हुई थी और उनकी एक छोटी बेटी भी है। हीना भनोट का ससुराल पक्ष के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था, जो केस अभी कोर्ट में है। हीना बीते 5 सालों से सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही थी। देर शाम पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई को शुरू कर दिया है। फिलहाल मृतक वकील के भाई के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई है। मृतक का भाई पेशे से वकील है, जबकि पिता अमृतसर में जज के रीडर हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों के आधार पर ही बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब दौरे पर आज अरविंद केजरीवाल, विशाल रैली में देंगे सौगात 

    पंजाब दौरे पर आज अरविंद केजरीवाल, विशाल रैली में देंगे सौगात 

    शहर में सुरक्षा चाक चौबंद, आप लोकसभा अभियान करेंगी शुरू 

    अमृतसरः पंजाब में आप पार्टी अमृतसर में 13 सितंबर को विशाल रैली का आयोजन कर रही है। इसी दौरान छेहरटा के हाईटेक स्कूल का शुभारंभ भी किया जाएगा। इसी के साथ आम आदमी पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव का अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत अमृतसर में यह पहली रैली होगी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पहुंच रैली में पहुंच रहे हैं। 

    स्कूल के शुभारंभ के बाद अमृतसर के रंजीत एवेन्यू स्थित ग्राउंड में विशाल रैली का आयोजन किया जा रहा है। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल छेहरटा के सौंदर्यीकरण प्रबंधों को अंतिम रूप दिया गया है। वहीं रैली स्थल पर बड़ा वाटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस रैली में 50 हजार के करीब लोगों के आने की संभावना है। इस रैली का आयोजन कर आम आदमी पार्टी पंजाब में लोकसभा चुनाव का बिगुल बजा देगी।

    छेहरटा में स्कूल ऑफ एमिनेंस का निर्माण किया गया है। स्कूल के भवन को बढ़िया बनाने की पीडब्ल्यूडी और नगर सुधार ट्रस्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्यमंत्री भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल, कैबिनेट मंत्री और विधायकों समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता 13 सितंबर को इस स्कूल का दौरा करेंगे। उधर, शहर में सुरक्षा चाक चौबंद कर दी गई है। फ्लैग मार्च भी पुलिस ने निकाला है। 

  • पंजाबः जेठ ने किया भाभी का कत्ल

    पंजाबः जेठ ने किया भाभी का कत्ल

    लुधियाना: जिले में बरधालां के अंतर्गत गांव जलनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक महिला की तेजधार हथियारों हत्या कर दी गई। मिली खबर के अनुसार गांव जलनपुर में घरेलू कलह के चलते जेठ ने अपनी ही भाभी ही हत्या कर दी। मृतका की पहचान 40 कर्मजीत कौर के रूप में हुई है। वहीं आरोपी की पहचान 55 वर्षीय मोहन सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रमुख भिंदर सिंह खंगूड़ा ने बताया कि आरोपी मोहन सिंह के परिवार में 5 बच्चे हैं। इन दोनों परिवारो में आए दिन झगड़ा होता रहता था, जिसके कारण झगड़ा हत्या का कारण बना।