पंजाबः महिला वकील ने की खुदकुशी, आज बार एसोसिएशन ने काम ना करने का किया ऐलान

अमृतसरः जिले में महिला वकील ने सुसाइड कर जीवन लीला समाप्त कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक जिस समय महिला वकील ने यह कदम उठाया, वह घर पर अकेली थी। मृतका की पहचान हीना भनोट के तौर पर हुई है। उनकी उम्र तकरीबन 28 साल थी और वह झबाल रोड पर स्थित ग्रैंड सिटी में पति के साथ रह रही थी। जिस समय हीना ने कदम उठाया, वह घर पर अकेली थी। पंखे के साथ लटक कर हीना ने आत्महत्या की। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल महिला वकील के सुसाइड के बाद अमृतसर बार एसोसिएशन ने बुधवार आज काम ना करने की घोषणा कर दी है।

हीना की शादी 2020 में हुई थी और उनकी एक छोटी बेटी भी है। हीना भनोट का ससुराल पक्ष के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था, जो केस अभी कोर्ट में है। हीना बीते 5 सालों से सिविल कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही थी। देर शाम पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई को शुरू कर दिया है। फिलहाल मृतक वकील के भाई के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई है। मृतक का भाई पेशे से वकील है, जबकि पिता अमृतसर में जज के रीडर हैं। पुलिस का कहना है कि परिवार के बयानों के आधार पर ही बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *