भीषण हादसा : दर्शन करने जा रहे 11 यात्रियों की मौत, देखें वीडियो

नई दिल्ली : राजस्थान के भरतपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग गंभीर घायल हो गए। इन घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एनएच 21 पर स्थित लखनपुर थाना क्षेत्र हंतरा पुल पर ये दुर्घटना हुई। बताया जा रहा है कि श्रद्धालुओं को लेकर बस गुजरात से उत्तर प्रदेश के मथुरा दर्शन के लिए जा रही थी। इस बस में करीब 60 यात्री सवार थे, जिनमें से 11 लोगों की जान चली गई है।

जानकारी के मुताबिक यात्रियों से भरी बस भावनगर से मथुरा दर्शन करने जा रही थी। इस हादसे में मरने वालों में 6 महिला और 5 पुरुष  शामिल है। बताया जा रहा है सभी मृतक और घायल भावनगर के रहने वाले हैं। बता दें कि खड़ी बस में अज्ञात वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मारने से ये हादसा हुआ। हादसे की सूचना पर लखनपुर, नदबई, हलैना, वैर थाना पुलिस सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। वहीं इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दुख जताया है। साथ ही उन्होंने घायलों की जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *