Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः मिनीबस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, दी ये चेतावनी 

    पंजाबः मिनीबस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन, दी ये चेतावनी 

    अजनालाः आप सरकार की ओर से पंजाब के 4 हजार बसों के परमिट रद्द करने के मामले में आज मिनीबस ऑपरेटर्स एसोसिएशन ने प्रदर्शन किया। कस्बा चौगावां में मिनीबस ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रधान बलदेव सिंह बब्बू की अगुवाई में मान सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया गया। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 17 मार्च को कस्बा चौंगावां के सरकार की गलत नीतियों के तहत जिन बसों के परमिट रद्द कर दिए गए है। उन बसों को आग लगाकर 4 व्यक्ति आत्मदाह करेंगे। इस मामले की सारी जिम्मेवारी प्रशासन और सरकार की होगी। 

  • पंजाबः Guru Ramdas Medical College में इटर्नशिप करने आई MBBS की छात्रा का पंखे से लटकता मिला शव

    पंजाबः Guru Ramdas Medical College में इटर्नशिप करने आई MBBS की छात्रा का पंखे से लटकता मिला शव

    मृतक की माता ने डॉक्टरों पर लगाए गंभीर आरोप

    अमृतसरः गुरु रामदास मेडिकल कॉलेज को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की इटर्नशिप करने आई छात्रा का पंखे से लटकता शव मिला। मृतक की पहचान पंपोश निवासी रामामंडी के रूप में हुई है। मृतक की माता कमलेश रानी का आरोप है कि उसकी बेटी की हत्या कॉलेज के डॉक्टरों द्वारा की गई है। कमलेश रानी ने आरोप लगाए है कि दलित होने के कारण लंबे अरसे से बेटी को मानसिक रूप परेशान किया जाता है।

    इस बात का बेटी ने कई बार घर आकर जिक्र भी किया। माता ने कहा कि इस मामले को लेकर उन्होंने कॉलेज के प्रिंसीपल और डीन को कई शिकायते दर्ज करवाई गई, लेकिन दोनों की ओर से कोई एक्शन नहीं लिया गया। कमलेश रानी ने कई डॉक्टरों के नाम शिकायत में दिए है। शिकायत में माता कमलेश ने कहना कि इन्हीं डॉक्टरों ने उसकी बेटी को मरने के लिए मजबूर किया है या इन्हीं लोगों ने उसे मारा है। मृतक की माता का कहना है कि इन लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं पुलिस ने मृतक छात्रा की माता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः यूनिवर्सिटी के बाहर दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, देखें वीडियो

    पंजाबः यूनिवर्सिटी के बाहर दीवारों पर लिखे मिले खालिस्तानी नारे, देखें वीडियो

    अमृतसरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आज अमृतसर दौरे के पर है। वहीं जी 20 सम्मेलन से कुछ दिन पहले एसएफजे की गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरपतवंत पन्नू के गुर्गों द्वारा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर खालिस्तान के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। यह नारे लगवाने वाले आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसका वीडियो भी वायरल कर दिया है। हालांकि यह नारे बैनर पर लगाए गए थे, जिसे बाद में उतार दिया गया।

    आतंकी पन्नू ने अपनी वीडियो में कहा है कि बैनर पर लिखे गए खालिस्तान समर्थन में नारे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के बाहर लगाए गए। बता दें कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अमृतसर आई हुई हैं। वहीं कुछ ही दिनों में जी 20 सम्मेलन भी होने वाला है।

    वहीं दूसरी तरफ इन बैनरों पर G20 का खालिस्तान में वैल्कम लिखा गया है। इसके साथ ही लिखा गया है कि खालिस्तान भारत का हिस्सा नहीं है। आतंकी पन्नू ने अपनी वीडियो में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह को भी नसीहत दी है। उसका कहना है कि जो सिख पार्लियामेंट टूटने की बात कर रहे हैं, वे बादल परिवार की पार्लियामेंट है। सिख आज भी गुलाम हैं और यह आजादी हथियार उठाने के बाद मिलेगी।

  • पंजाबः गर्ल्स हॉस्टल में घुसे युवकों ने छात्राओं से की मारपीट, धरने पर बैठे स्टूडेंट्स

    पंजाबः गर्ल्स हॉस्टल में घुसे युवकों ने छात्राओं से की मारपीट, धरने पर बैठे स्टूडेंट्स

    लुधियानाः बाबा जसवंत सिंह डेंटल कॉलेज को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां आझ सुबह कुछ संदिग्ध युवक गर्ल्स हॉस्टल में घुस गए। बताया जा रहा है कि संदिग्ध  युवकों के हाथों में हथियार भी थे। इस दौरान उन्होंने वहां छात्राओं से मारपीट की। बचाव में छात्राओं ने शोर मचाया तो सिक्योरिटी गार्ड तुरंत उनकी तरफ भागे। लोगों को आता देख हमलावर युवक वहां से फरार हो गए। घटना के बाद छात्राएं धरने पर बैठ गईं। उन्होंने कॉलेज पर सुरक्षा प्रबंधनों में ढील बरतने का आरोप लगाया।

    सूचना पाकर थाना मोती नगर की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फिलहाल कॉलेज प्रबंधकों ने इस मामले में चुप्पी साधी हुई है। एसएचओ जगदीप सिंह गिल ने बताया कि पुलिस बल कॉलेज में तैनात कर दिया गया है। फिलहाल अभी इस मामले के बारे कुछ कहा नहीं जा सकता। जांच के बाद ही मामला साफ हो पाएगा। पुलिस कॉलेज परिसर, हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • पंजाबः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहुंचने पर गवर्नर पुरोहित व CM मान ने किया स्वागत, देखें वीडियो

    पंजाबः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पहुंचने पर गवर्नर पुरोहित व CM मान ने किया स्वागत, देखें वीडियो

    अमृतसरः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अपने विमान में पहुंची हैं। इस दौरान अब वह सीधे ही गोल्डन टेंपल के लिए रवाना होंगी। जहां गुरुघर में नतमस्तक होने के बाद वह जलियांवाला बाग में शहीदों को नमन करने पहुंचेंगी। राष्ट्रपति का पद संभालने के बाद द्रौपदी मुर्मू की यह पहली पंजाब फेरी है।

    वहीं दरबार साहिब पहुंचने पर शिरोमणि गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। इस मौके पर राष्रपति मुर्मू को बंदी सिखों की रिहाई के लिए शिरोमणि कमेटी द्वारा मांग पत्र सौंपा जाएगा।

    राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अमृतसर शहर को 5 सेक्टरों में बांटा गया है। अमृतसर में अपने 4 घंटे के दौरे के दौरान राष्ट्रपति गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग, दुर्ग्याणा मंदिर और श्री रामतीर्थ के दर्शन करेंगी। जिसके चलते 1 से 4 बजे तक पूरे शहर की ट्रैफिक पर असर रहने वाला है।

  • पंजाबः बाइक और गाड़ी की भीषण टक्कर में टीचर की मौत

    पंजाबः बाइक और गाड़ी की भीषण टक्कर में टीचर की मौत

    अमृतसरः अजनाला मार्ग स्थित एयरपोर्ट टी प्वाइंट के पास हुए सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार दो टीचरों में से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों टीचर अमृतसर जा रहे थे। जिन्हें तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने टक्कर मार दी। जिसके कारण यह हादसा हुआ। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच की जा रही है।

  • पंजाबः श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma, देखें वीडियो 

    पंजाबः श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे मशहूर कॉमेडियन Kapil Sharma, देखें वीडियो 

    अमृतसरः मशहूर स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा ने आज श्री हरमंदिर साहिब पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक 17 मार्च को रिलीज होने वाली नई फिल्म की सफलता की कामना की। जानकारी के मुताबिक इस मौके पर फिल्म डायरेक्टर नंदिता दास और अन्य कलाकार भी उनके साथ थे। उनकी नई ज़्विगाटो रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कपिल शर्मा और शाहाना गोस्वामी अपनी असाधारण कहानी के कारण लोगों के दिलों में एक इमोशनल जगह बनाई है। ज़्विगाटो मजदूर वर्ग की दुर्दशा और एक डिलीवरी बॉय के जीवन की अनकही कहानी को दर्शाती है। ज़्विगाटो में कपिल शर्मा एक फूड डिलीवरी राइडर के रूप में दिख रहे हैं।

    इस फिल्म को लेकर बॉलीवुड अभिनेता कपिल शर्मा का कहना है कि ज़्विगाटो के जरिए उन्हें डिलीवरी पर्सन की तकलीफें पता चलीं। कपिल शर्मा ने बताया एक दिन हम अपने एक मित्र का जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे थे। जिसके लिए मेरी वाइफ ने ऑनलाइन ऑर्डर कर के केक मंगाया था, जब ड्राइवर पर्सन आया, हमने केक देखा तो वह थोड़ा बिगड़ चुका था। हमने वो केक रिटर्न कर दिया फिर मुझे अचानक यह ध्यान आया कि, इस डिलीवरी पर्सन को कही अपने शॉप पर डांट न पड़े या इसका भुगतान उसे अपनी पगार से न करना पड़े, हमने तुरंत उसे बुलाया उन्हें केक वापस देने के लिए कहा क्योंकि हम केक को वैसे भी कट ही करने वाले थे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है ज़्विगाटो में मेरे द्वारा निभाए गए इस किरदार की वजह से मुझे उनके प्रति जिम्मेदारी का अहसास हुआ। क्योंकि मैं अपने किरदार को निभाते समय इन सभी बातों से गुजारा हूं। ” 

  • पंजाबः नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कब्जा छुड़ाने पहुंची इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और लोगों में भारी हंगामा, देखें वीडियो 

    पंजाबः नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कब्जा छुड़ाने पहुंची इंप्रूवमेंट ट्रस्ट और लोगों में भारी हंगामा, देखें वीडियो 

    अमृतसरः लॉरेंस रोड स्थित नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में इंप्रूवमेंट ट्रस्ट कब्जा छुड़वाने के लिए पहुंची। इस दौरान वहां पर भारी हंगामा देखने को मिला। दरअसल, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के द्वारा G20 सम्मेलन के चलते लगातार नाजायज कब्जे हटवाए जा रहे हैं। इसी के तहत वह नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में कब्जा छुड़वाने के लिए पहुंची थी। जहां इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान को खाली कर दिया। इस दौरान वहां दुकानदार के समर्थक पहुंचे और कब्जे में लिया सामान वापस छीन लिया।

    जिसके बाद ट्रस्ट और दुकानदार के बीच काफी देर तक बहसबाजी हुई। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट ने का कहना है कि उन्होंने यह कार्रवाई नेहरू शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में बने वेरका बूथ पर की है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के एक्सईएन राजवीर सिंह ने बताया कि उनके पास डीसी के ऑर्डर हैं उसी पर कार्रवाई की जा रही है। यह एक नाजायज कब्जा है। दुकानदार के पास कोई कागज भी नहीं है। 15 दिन पहले नोटिस दिया गया था। बीते दो दिन से उसे खुद दुकान खाली करने के लिए कहा गया। अंत में उन्हें खुद एक्शन लेने के लिए आना पड़ा।

    वहीं दूसरी ओर दुकानदार का कहना था कि उसके पास अलाटमेंट के कागज भी हैं और स्टे भी। उसे अलाटमेंट किसने दी। इस पर वह कुछ भी अधिक जानकारी नहीं दे पाया। वहीं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों का कहना था कि यह बरामदे में लगाया गया स्टॉल है, जिसकी अलॉटमेंट हो ही नहीं सकती। भारी हंगामे के दौरान ​​​इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के अधिकारियों ने दुकान खाली कर सामान ट्राली पर रख लिया थी। इसी बीच दुकानदार ने भी भीड़ जुटा ली। जिसके बाद भीड़ ने दबाव डाल कर ट्राली से सामान उतार दोबारा दुकान में रख दिया। भीड़ व माहौल को देख ट्रस्ट अधिकारी वापस लौट गए।

  • जालंधर सहित इन रेलवे स्टेशनों को बंद रखने की खालिस्तानी पन्नू की धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर सहित इन रेलवे स्टेशनों को बंद रखने की खालिस्तानी पन्नू की धमकी, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुणः खालिस्तानी समर्थक सिख फ़ॉर जिस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू का एक भड़काऊ वीडियो फिर से सामने आया है। दरअसल,सिख फॉर जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा खालिस्तान  समर्थन जारी की जा रही वीडियो में देश की सुरक्षा एजेंसियों को सकते में डाल दिया है। नारे लगवाने के साथ ही पन्नू ने देश के गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भगवंत मान के लिए धमकी भरी वीडियो भी जारी कर दी है।

    वहीं अमृतसर में होने जा रहे G20 सम्मेलन से पहले सिख फार जस्टिस के गुरपतवंत सिंह पन्नू ने खालिस्तान समर्थन में नारे लगवा दिए हैं। यह नारे वेरका बाइपास पर लगवाए गए हैं। पन्नू ने ऐलान किया है कि वे और उसके समर्थक 15-16 मार्च को अमृतसर, जालंधर और लुधियाना रेलवे स्टेशन बंद रखेंगे। इतना ही नहीं, 15-16 मार्च को अमृतसर में होने वाले G20 सम्मेलन में प्रदर्शन भी करेंगे ताकि 20 देशों के नुमाइंदों को पता चल सके कि पंजाब भारत का हिस्सा नहीं। इतना ही नहीं, G20 देशों का पंजाब में नहीं, खालिस्तान में स्वागत है।

    आतंकी पन्नू ने सीएम भगवंत मान और देश के गृहमंत्री अमित शाह को भी धमकी दे दी है। पन्नू का कहना है कि अमृतसर की धरती पर सैंकड़ों सिख शहीद हुए हैं। उनके नाम पर 100 करोड़ रुपए से नई सड़कें बना रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पंजाब के किसान खुदकुशी करने को मजबूर हो रहे हैं। सीएम भगवंत मान और अमित शाह याद रखें। जो लाशें घर आती हैं, एक दिन समय आएगा, वे लाशें उनके घरों को जाएंगी। पन्नू ने अपनी वीडियो में सीएम व गृहमंत्री को चेताया है कि खालिस्तान समर्थक वेरका तक पहुंच चुके हैं। आने वाली 15-16 मार्च को वे अमृतसर में होने वाली G20 में पहुंचेंगे और देशों के अधिकारियों के सामने आवाज उठाएंगे।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, 4 बार पार्षद रहे नीटू सहित कई नेता भाजपा में शामिल

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, 4 बार पार्षद रहे नीटू सहित कई नेता भाजपा में शामिल

    लुधियानाः चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को विपक्ष लगातार बड़े झटके दे रहा है। कभी कांग्रेस के नेता भाजपा ज्वाइन कर रहे है तो कभी आप पार्टी ज्वाइन कर रहे है। वहीं अब फिर कांग्रेस को झटका देते हुए चार बार पार्षद रहे गुरदीप सिंह नीटू ने आज चंडीगढ़ में भाजपा का दामन थाम लिया।

    इसके साथ ही संदीप सिंह भगत, अमरजीत सिंह बिट्टू और अजीत सिंह कपूर भी बीजेपी में शामिल हुए। इन सभी को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने ज्वॉइन करवाया। इस दौरान भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा भी मौजूद रहे। बता दें कि चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने गतिविधियां तेज कर दी है।