पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, 4 बार पार्षद रहे नीटू सहित कई नेता भाजपा में शामिल

लुधियानाः चुनावों से पहले कांग्रेस पार्टी को विपक्ष लगातार बड़े झटके दे रहा है। कभी कांग्रेस के नेता भाजपा ज्वाइन कर रहे है तो कभी आप पार्टी ज्वाइन कर रहे है। वहीं अब फिर कांग्रेस को झटका देते हुए चार बार पार्षद रहे गुरदीप सिंह नीटू ने आज चंडीगढ़ में भाजपा का दामन थाम लिया।

इसके साथ ही संदीप सिंह भगत, अमरजीत सिंह बिट्टू और अजीत सिंह कपूर भी बीजेपी में शामिल हुए। इन सभी को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने ज्वॉइन करवाया। इस दौरान भाजपा महासचिव सुभाष शर्मा भी मौजूद रहे। बता दें कि चुनावों को लेकर सियासी पार्टियों ने गतिविधियां तेज कर दी है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *