Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः शादी समारोह में जमकर चली कुर्सियां, मची भगदड़, देखें वीडियो

    पंजाबः शादी समारोह में जमकर चली कुर्सियां, मची भगदड़, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के टिब्बा रोड स्थित मेजर मैरिज पैलेस में देर रात जमकर गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुरानी रंजिश के चलते बारात में आए कुछ लड़कों ने लड़की वालों की तरफ से आए युवकों के साथ मारपीट की। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खूब कुर्सियां, बोतलें और बर्तन मारे। यहीं बस नहीं बदमाशों ने पैलेस के बाहर खड़े वाहनों की भी तोड़फोड़ की। शादी समारोह में आए लोगों में भगदड़ मच गई। पैलेस मालिक मेजर सिंह ने PCR कर्मचारियों को सूचित किया। बताया जा रहा है कि पुलिस के आने से पहले ही बदमाश काफी गुंडागर्दी कर चुके थे। इस बीच जब पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे तो बदमाशों की संख्या ज्यादा थी, जिस कारण पुलिस उन्हें काबू कर नहीं पाई और वह ललकारे मारते हुए फरार हो गए। पैलेस मालिक मेजर सिंह मुताबिक इस मारपीट में उनके पैलेस का करीब 35 हजार का नुकसान हो गया।

    ताजपुर रोड़ बिहारी कॉलोनी के महेश ने बताया कि वह लड़की वालों की तरफ से आया था। विशाल नाम का एक युवक जो माछीवाड़ा से आई बारात के साथ में था। उस युवक के साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। इन लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उन पर हमला कर दिया। रात के समय टाइम ज्यादा हो गया था, जिस कारण डीजे बंद करने के लिए उन्हें कहा गया था। इतने में विशाल और उसके दोस्त गालियां देने लगे। उन्हें जब रोका गया तो उन्होंने थप्पड़ मारे। लड़की वालों की तरफ से पहले किसी ने हाथ नहीं उठाया, लेकिन जब बात ज्यादा बढ़ गई तो दोनों तरफ से मारपीट हुई।

    घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता चला कि सरेआम कुर्सियां और बोतलों से दोनों पक्षों की ओर से हमला किया गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। अपनी जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। इस भगदड़ के दौरान कुछ लोग गिरने से चोटिल भी हुए। बताया जा रहा है कि झड़प करने वालों बदमाशों ने पैलेस से कुछ दूरी पर बने शराब के ठेके पर पहले शराब पी, फिर पैलेस में आगर दबंगई की। वहीं पैलेस मालिक मेजर ने बताया कि उन्होंने अपने दफ्तर को ताला लगाया और जान बचाने के लिए छत पर भाग गए। इस बीच फोटोग्राफर और वेटरों ने भी स्टॉलों आदि के पीछे छिप कर जान बचाई। थाना टिब्बा के प्रभारी मुताबिक मामले उनके ध्यान में है, लेकिन अभी तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई।

  • पंजाबः ऑक्टेव शोरूम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    पंजाबः ऑक्टेव शोरूम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के बाबा थान सिंह चौक नजदीक नवां मोहल्ला से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां ऑक्टेव ब्रांड के स्टोर में आग लग गई। आग शोरुम की दूसरी मंजिल पर लगी। आग की लपटें देख लोगों ने ग्राउंड फ्लोर पर स्टोर के कर्मचारियों को सूचित किया। स्टोर के मालिक अमृतसर में रहते है, जिन्हें कर्मचारियों ने सूचना दी। आस-पास के दुकानदारों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सके। आखिरकार लोगों ने बढ़ती आग देख फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना के तुरंत बाद लोकल अड्‌डा फायर स्टेशन से दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची।

    दमकल विभाग के कर्मचारी पड़ोसी दुकानदारों की छतों पर चढ़कर स्टोर में दाखिल हुए और आग बुझाई। करीब ढाई से तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने में दमकल विभाग की करीब 4 से 5 गाड़ियां आग बुझाने में लग गई।घटनास्थल पर संबंधित थाना पुलिस के कर्मचारी भी पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच लोगों की भीड़ को खदेड़ा। पुलिस कर्मचारियों के मुताबिक आग लगने से लाखों रुपए के कपड़े राख हो गए हैं, लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है।

  • पंजाबः इस इलाके में चली गोली, पास से गुजर रहा युवक घायल, देखें वीडियो 

    पंजाबः इस इलाके में चली गोली, पास से गुजर रहा युवक घायल, देखें वीडियो 

    अमृतसरः शहर को गोलियां चलने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। आए दिन शहर में गोलियां चल रही है। वहीं देर रात पुरानी रंजिश के चलते हुए झगड़े में फिर गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान पास से गुजर रहे युवक की टांग पर गोली लगी है। इसी झगड़े में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग भी ईंट लगने से जख्मी हो गया है। घायलों को गुरु नानक देव अस्पताल दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने घायलों और चश्मदीदों के बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    ऋषि विहार में रहने वाले रत्न लाल ने बताया कि उनका तीन-चार महीने पहले भी झगड़ा हुआ था। झगड़ा किसी और के साथ नहीं, उसी के दोहते और पोते के बीच चल रहा है। देर रात उनके घर पर फोन आया और उनका पोता अपने एक-दो साथियों को लेकर काली माता मंदिर के पास पहुंच गया। पोते के अकेले जाते देख वह और परिवार के सदस्य भी पीछे चल दिए। दूसरे तरफ के युवक अपने साथ 20-22 लड़कों को लाए थे। पहले आरोपियों ने दातरें और फिर ईंटें मारी। अंत में आरोपियों ने फायर किए, जिसमें से एक गोली 20 साल के बलदेव सिंह के जा लगी।

    घायल बलदेव सिंह ने बताया कि वह रात 2 घंटे थाने में बैठा रहा। लेकिन उसे डोकेट ही काट कर नहीं दिया गया। उसकी टांग से बहता खून देखकर भी किसी को उस पर रहम नहीं आया। बलदेव सिंह ने बताया कि वह तो जॉब से वापस आया था। पंडोरी निवासी सन्नी वड़ैच और गंडा सिंह कालोनी निवासी युवी लड़ रहे थे। वह साइड पर था, तभी एक गोली उनकी टांग पर मार दी गई।

    मामला थाना सदर पुलिस के पास पहुंचा तो जांच शुरू हुई। पुलिस का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ पहले भी मामला दर्ज है, जिस पर अभी कार्रवाई चल रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके बयानों के आधार पर पुलिस कार्रवाई शुरू करेगी।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह की हो सकती है हत्या, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

    पंजाबः अमृतपाल सिंह की हो सकती है हत्या, खुफिया एजेंसियों ने जारी किया अलर्ट

    अमृतसरः वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल सिंह को लेकर खुफिया एजेंसिया ने पंजाब पुलिस सतर्क कर दिया है। बताया जा रहा है कि अमृतपाल सिंह की जान को खतरा है। खुफिया एजेंसियों का कहना है कि ‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी अमृतपाल सिंह पर जानलेवा होने की आशंका है। कहा जा रहा है कि पंजाब की शांति भंग करने की कोई साजिश रच रहा है। बता दें कि अजनाला में हुई हिंसा को लेकर भी अमृतपाल सिंह इस समय सुर्खियों में है।

    विपक्ष भी इस मामले को लेकर सरकार पर निशाने साध रही है। अमृतपाल सिंह ने अजनाला थाने में की हिंसा का उद्देश्य उनके समर्थक को जेल से रिहा करवाना था। ऐसे में वे इसमें पूरी तरह से कामयाब भी हो गए। वहीं अजनाला हिंसा को लेकर अमृतपाल को लेकर अमेरिका की 5 मैंबरी जत्थेबंदी ने भी सवाल खड़े किए थे। जबकि डीजीपी गौरव यादव ने भी इस मामले को लेकर कार्रवाई करने की बात कही थी। ऐसे में अमृतपाल सिंह पर हमला होने से पंजाब का माहौल खराब हो सकता है।

  • पंजाबः कनाडा पहुंचते ही शादी से मुकरी लड़की, पुलिस से परेशान टंकी पर चढ़ा युवक, देखें वीडियो  

    पंजाबः कनाडा पहुंचते ही शादी से मुकरी लड़की, पुलिस से परेशान टंकी पर चढ़ा युवक, देखें वीडियो  

    लुधियानाः शहर के कोर्ट काम्प्लैक्स में भारी हंगामे का मामला सामने आया है। दरअसल, शादी कर युवक ने लड़की को कनाडा भेजा था। जिसके बाद विदेश जाकर लड़की ने बातचीत बंद कर दी और इस मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई ना करने के आरोप लगाए है। पीड़ित युवक परेशान होकर आज कोर्ट काम्प्लैक्स की टंकी पर जा चढ़ा और इंसाफ की गुहार लगाने लगा। युवक का आरोप है कि एक लड़की उसे शादी का झांसा देकर खुद विदेश जा भागी। जबकि तामझाम में उसके करीब 10 लाख रुपए खर्च करवा दिए। पीड़ित हरप्रीत सिंह का आरोप है कि वह इंसाफ के लिए पुलिस के पास भी गया। लेकिन पुलिस भी उसी कोई मदद नहीं कर रही है। युवक के टंकी पर चढ़ते ही कोर्ट काम्पलेक्स में अफरा-तफरी मच गई।

    हरप्रीत सिंह का आरोप है कि उसकी इंगेजमेंट हरप्रीत कौर नामक लड़की से हुई थी। दोनों में एग्रीमेंट हुआ था कि वह उसे विदेश भेजने में मदद करेगा और विदेश पहुंचने पर लड़की उससे शादी करेगी और उसके बाद दोनों स्पॉउस वीजा पर कनाडा में जाकर बस जाएंगे। हरप्रीत सिंह का आरोप है कि उसने हरप्रीत कौर भेजने के लिए दस लाख रुपए खर्च किए। हरप्रीत कौर कनाडा पहुंच गई तो उसने हरप्रीत सिंह से बातचीत ही बंद कर दी। इसके बाद वह हरप्रीत सिंह से शादी करने से भी मुकर गई। हरप्रीत ने कहा कि लड़की ने कनाडा पहुंचते ही उससे धोखाधड़ी कर दी। इसकी उसने पुलिस थाने में सबूतों के साथ शिकायत भी दर्ज करवाई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

    हरप्रीत सिंह के माता-पिता का कहना है कि वह गरीब परिवार से हैं। लड़के की खुशी के लिए उन्होंने लोगों से पैसे पकड़ कर दस लाख रुपए हरप्रीत कौर को विदेश भेजने के लिए खर्च किए थे। हरप्रीत कौर के कनाडा की धरती पर पहुंचते ही मुकर जाने से उनका लड़का डिप्रेशन में है। वह थाने से लेकर कोर्ट तक धक्के खा रहा है लेकिन उसे इंसाफ नहीं मिल रहा है। हरप्रीत सिंह के परिजनों का कहना है कि जब वह थाने में जाता है तो पुलिस वाले उसकी बात को नहीं सुनते। परिजनों ने आरोप लगाया पुलिस वाले उससे कार्रवाई के लिए पैसे मांगते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि थाने में पैसे मांगने वाले पुलिस वालों के खिलाफ उन्होंने शिकायत भी दर्ज करवाई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। नौजवान को टंकी से नीचे उतारने की कोशिश की जा रही है

  • पंजाबः The Blind Tiger में पुलिस की रेड, मालिक पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः The Blind Tiger में पुलिस की रेड, मालिक पर मामला दर्ज, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब स्थित अमृतसर के रणजीत एवेन्यू में बने The Blind Tiger हॉल में पंजाब पुलिस ने रेड की। पुलिस ने चेकिंग दौरान रणजीत एवेन्यू में स्थित The Blind Tiger हॉल के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया हैं। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि The Blind Tiger हॉल में कस्टमर्स को फ्लेवर्ड तंबाकू के साथ हुक्का पिलाया जा रहा था। जिसकी उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि The Blind Tiger हॉल में सरेआम हुका पिलाया जा रहा था।

    इस दौरान पुलिस ने रेड कर The Blind Tiger हॉल के मालिक हितेश के खिलाफ मामला दर्ज करके हुके सहित कई सामान जब्त कर लिया है। वहीं इस मामले में एक को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान पुलिस ने रंजीत एवन्यू के सभी बार, रेस्टोरेंट्स, पब और डिस्कस को हिदायत दी है कि अगर कहीं भी गैरकानूनी तरीके से हुका पिलाया पाया गया तो उन पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। 

    बता दें कि The Blind Tiger हॉल में पहले भी कई बार पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। अभी कुछ माह पहले भी यहां से कई हुके बरामद किए गए थे। लेकिन इसके बावजूद The Blind Tiger हॉल में सरेआम हुका पिलाने का काम जारी था। जिसके चलते देर रात पुलिस ने मालिक हितेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः दो पक्षों में पैसों के लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो

    पंजाबः दो पक्षों में पैसों के लेकर हुआ विवाद, जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो

    अमृतसरः इंड्रस्टी एरिया में भगवती मिठाई की फैक्ट्री के मालिक और रिषभ नामक व्यक्ति में हाथापाई का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। जिसमें दोनों पक्षों को काफी चोटे आई है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित बर्तनों की दुकान के मालिक रिषभ अग्रवाल ने बताया कि लारेंस रोड पर बर्फी नामक नई दुकान खुली है।

    उसने बताया कि वह 3 महीने से उन्हें सामान दे रहा है। अब उन्होंने एक माह पहले दुकान का महूर्त किया है। जिसके बाद उन्होंने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया। जिसके बाद इनकी दुकान पर कई बार गया, लेकिन उन्होंने उससे सही ढंग से बात नहीं की। पीड़ित ने बताया कि उसने उक्त दुकान मालिक से 2 लाख रुपए लेने है। जिसके बाद आज खुद उन्होंने फोन कर उसे बुलाया और कहा कि अपना 3 महीने के हिसाब वेरीफाई करवाओ।

    पीड़ित ने कहा जब मैने सामान वैरीफाई करवा दिया और उसके बाद उनसे पैसे मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि दुकान में पराग जैन, अकुंश जैन ने रोड से हाथापाई की। इस दौरान उन्होंने उसके मुंह पर जूते आदि सामान उठाकर मारा। इस दौरान उसके कई गंभीर चोटे आई है। इस घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दे दी है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी पराग मदान और अकुंश मदान को थाने ले गई। 

    वहीं पुलिस चौकी बल कलां के एएसआई जुगल किशोर ने बताया कि इंड्रस्टी एरिया में भगवती मिठाई की फैक्ट्री है, जोकि पराग जैन के नाम है। पीड़ित ने उनसे मशीन और हलवाई के इस्तेमाल किए जाने वाले बर्तनों के सामान के पैसे लेने थे। जिसको लेकर दोनों में हाथापाई हुई है। इस दौरान दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एएसआई ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई की जाएंगी।

  • पंजाबः अमृतपाल सिंह का पुतला फूंकने पहुंची शिव सेना, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    पंजाबः अमृतपाल सिंह का पुतला फूंकने पहुंची शिव सेना, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में आज शिवसेना समर्थक संत सिंह सुखा सिंह चौक (4S चौक) पर अमृतपाल सिंह का पूतला फूकंने के लिए पहुंचे। जहां पर उनके विरोध में सिख जत्थेबंदिया भी पहुंच गई और वहां पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मामला गरमाता देख पंजाब पुलिस उनके बीच आकर खड़ी हुई और प्रोटेस्ट को स्थगित कर दिया गया।  मामले की जानकारी देते हुए प्रधान संजीव ने बताया कि अमृतपाल की तरफ से अजनाला में की गई घटना दुखदायी है। उसने एक तरफ श्री गुरु ग्रंथ साहिब का आसरा लेकर अजनाला पुलिस थाने पर हमला किया, वहीं दूसरी तरफ पुलिस पर दबाव भी बनाया। पुलिस उस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं कर रही। जिसके बाद इस प्रोटेस्ट को आयोजित किया गया है।

    शिव सेना द्वारा अमृतपाल सिंह के खिलाफ प्रदर्शन करने की जानकारी मिलते ही सिख जत्थेबंदियां भी 4एस चौक पर पहुंच गई। सिख जत्थेबंदियों ने सख्त वॉर्निंग दी कि वे अमृतपाल का पुतला नहीं फूंकने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यह शिव सेना के सदस्य आए दिन सिखों के खिलाफ बोलते हैं और कभी-कभी भिंडरांवाला का पुतला भी जलाते हैं। ऐसा करके ये पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। शिव सेना के संजीव ने बताया कि पुलिस ने उन्हें पुतला जलाने से रोका। उनका कहना है कि वे अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। पुलिस ने 7 दिन का अतिरिक्त समय मांगा है।

    अगर 7 दिन में अमृतपाल सिंह के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी तो वे दोबारा वापस आकर यहीं अमृतपाल का पुतला फुंकेंगे।अमृतपाल का पुतला फूंकने की जानकारी जैसे ही मिली, पुलिस मौके पर पहुंच गई। सिख जत्थेबंदियों व शिव सेना के बीच आकर उन्होंने पुतला फूंकने से मना कर दिया। उन्होंने शिव सेना के सदस्यों को एक तरफ कर पुतला फूंकने से रोक दिया। वहीं सिख जत्थेबंदियों को भी वहां से जाने के लिए कहा। जिसके बाद स्थिति संभाली जा सकी।

  • पंजाब: इस इलाके में चली गोलियां, एक युवक घायल, देखें वीडियो

    पंजाब: इस इलाके में चली गोलियां, एक युवक घायल, देखें वीडियो

    अमृतसर: शहर में गोली चलने की वारदात है लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं अब ताजा मामला सुल्तानविंड इलाके में गोली चलने का सामने आया है। बताया जाता है कि गोली पुरानी रंजिश के चलते इलाके में युवक को गोलियां मारी गई है। इस दौरान गगनदीप सिंह कुक्कू नामक युवक की गोली मारी गई।

    मिली जानकारी के अनुसार 5 से 7 युवकों में किसी बात को लेकर बहस बाजी हो गई और युवकों में बात इतनी बढ़ गई कि एक युवक पर हमलावरों ने फायरिंग शुरू कर दी। घायल युवक गगनदीप सिंह कुक्कू को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः 2 किलो हेरोइन सहित दंपति गिरफ्तार

    पंजाबः 2 किलो हेरोइन सहित दंपति गिरफ्तार

    लुधियाना: नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने दपंति से हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने पति-पत्नी को को हिरासत में ले लिया है। आरोपियों की पहचान सुरेश कुमार और उसकी पत्नी मनीषा के रूप में हुई है। आरोपी दंपती मोगा से वरना कार में हेरोइन की तस्करी करने के लिए लुधियाना आ रहे थे। एसटीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी कार में फिरोजपुर रोड से नशा सप्लाई करने के लिए आ रहे हैं।

    पुलिस ने नाकाबंदी करके आरोपियों को शक पड़ने पर रोका। पुलिस ने जब कार की तालाशी ली तो कार से हेरोइन बरामद हुई। पुलिस मुताबिक आरोपी महानगर में जिन लोगों को ड्रग सप्लाई करते थे उनके बारे पता लगाया जा रहा है। पकड़ी गई हेरोइन की इंटरनेशल कीमत 11 करोड़ से अधिक की है। सुरेश पर पहले 2 मामले एनडीपीएस के दर्ज हैं।

    उसकी पत्नी मनीषा पर 3 मामले नशा तस्करी के दर्ज हैं। डीएसपी दविंदर चौधरी ने कहा कि मनीषा के पिता और भाई भी नशा तस्करी के मामले में जेल में बंद है। मनीषा अपने पिता के घर मोगा में रहती थी। महानगर में भी आरोपी जे ब्लॉक में रहते हैं।मोगा से ही पति और पत्नी नशा का नेटवर्क चला रहे थे। आरोपी दंपती लंबे समय से ड्रग तस्करी कर रहे है। पकड़े गए आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि पता चल सके की मोगा से आरोपी किस से नशा लाते थे और आगे किसे सप्लाई करते है।