Category: Himachal>Baddi

  • बस स्टैंड पर ऑन डयूटी शराब पी रहे पुलिस कर्मी को किसान नेता ने पकड़ा, वीडियो वायरल

    बस स्टैंड पर ऑन डयूटी शराब पी रहे पुलिस कर्मी को किसान नेता ने पकड़ा, वीडियो वायरल

    लुधियानाः शहर में बस अड्डे पर ऑन डयूटी पुलिस कर्मी की शराब पीने की वीडियो सामने आई है। वीडियो में कीर्ति किसान यूनियन के नेता कुलदीप इस पुलिस कर्मचारी पर खूब भड़कते नजर आए। किसान नेता ने ही पुलिस मुलाजिम की शराब पीते वीडियो बनाई है। किसान नेता को पुलिस कर्मचारी ने रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मचारी के इस कारनामे की किसान नेता ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। हालांकि पुलिस कर्मचारी ने किसान नेता से हाथापाई कर कैमरा बंद करवाना चाहा।

    बताया जा रहा है कि ये पुलिस कर्मचारी रोजाना इसी तरह घर से ड्यूटी पर आता, लेकिन काम कुछ नहीं करता। शाम को इसी तरह रोजाना वर्दी में शराब पीकर घर वापस चला जाता है। किसान यूनियन के नेता ने लुधियाना के पुलिस प्रशासन से मांग की है इस पुलिस कर्मचारी पर बनती सख्त कार्रवाई का जाए।

    वीडियो में पुलिस कर्मचारी अपनी सफाई देता हुआ भी नजर आया। उसने कहा कि वह ऑन ड्यूटी पर नहीं है। इस समय वह घर वापस जा रहा है। इस पर किसान नेता के साथ-साथ आस-पास खड़े लोगों ने भी इस पुलिस कर्मचारी को खूब खरी खोटी सुनाई। ये कोई पहला मामला नहीं। सख्त कार्रवाई न होने के कारण ये पुलिस कर्मचारी ऑन ड्यूटी शराब पीने से गुरेज नहीं कर रहे। अब देखना होगा कि इस पुलिस कर्मचारी पर अधिकारी क्या सख्त कार्रवाई करते हैं।

  • 3 होटलों में पुलिस की रेड, 13 लड़कियों सहित 4 एजेंट किए काबू, देखें वीडियो

    3 होटलों में पुलिस की रेड, 13 लड़कियों सहित 4 एजेंट किए काबू, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने रेड के दौरान 13 लड़कियां और 4 एजेंट गिरफ्तार किए हैं। यह रेड अमर शहीद सुखदेव अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के तीन होटलों में की गई। इसमें होटल पार्क ब्लू, होटल रीगल क्लासिक और होटल पाम शामिल हैं। महिला पुलिस कर्मचारियों की मदद से इन होटलों में पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस की छापामारी से पहले कई युवक तो फरार भी हो गए। इस बारे एडीसीपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि उन्हें लगातार लोगों की शिकायतें मिल रही थी, जिसके बाद ही पुलिस ने रेड करके इस कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान जॉइंट पुलिस कमिश्नर सौम्या मिश्रा भी मौजूद रही।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नई दिल्ली के सरोजनी नगर की (काल्पनिक सभी नाम) अरमीना, रवीना, दुगरी की रेखा, , गीता, मोगा की सोनिया, रोनिका, बसंत नगर की अमनदीप कौर, संगरूर की कुलदीप कौर उर्फ ​​गगन, ताजपुर रोड की हरवीर, अमरजीत कौर के रूप में हुई है। इसके साथ पटियाला की लवलीन कौर, फरीदकोट की अमनप्रीत कौर, मोगा की सहजप्रीत कौर, मलेरकोटला का हरदीप सिंह, टिब्बा रोड स्थित स्टार सिटी कॉलोनी का अशोक कुमार, गांव इस्सेवाल का इंद्रजीत सिंह, यूपी का अमित कुमार और होटल रीगल क्लासिक का राहुल शामिल है।

    सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जिन एजेंट को पकड़ा है वह ग्राहकों को वॉट्सऐप पर लड़कियों की तस्वीरें भेजते हैं। लड़कियों की उम्र के मुताबिक उसका रेट ये तय करते हैं। शादीशुदा महिला के 1 हजार और अनमैरिड युवती के 1500 से 2000 तक वसूलते। पकड़ी गई सभी लड़कियां ज्यादातर गरीब परिवारों से संबंधित है। बता दें की करीब डेढ़ से दो साल पहले भी पुलिस ने इन्हीं होटलों में रेड की थी। उस समय तीन युवतियां ऐसी पुलिस को मिली थी जो AIDS से ग्रस्त थी। इसी कारण पुलिस इस इलाके में अब लगातार गश्त कर रही है। वहीं जो लड़कियां और लड़के पकड़े हैं, उनका भी मेडिकल करवाया जा रहा है।

    इसके साथ कई बाहरी लोग भी बिना किसी पहचान पत्र दिए इन होटलों में ठहरते हैं, इस पर भी पुलिस जांच कर रही है। इन होटलों के आस-पास के रहने वाले लोग बेहद परेशान हैं। इलाका निवासियों का कहना है कि इन होटलों में सरेआम जिस्मफरोशी का काम चलता है। उनके बच्चों पर गलत असर पड़ता है। लोगों का कहना है कि उनकी बहू बेटियां इन होटलों की गलियों से गुजर तक नहीं सकती। ये गलियां इतनी बदनाम हो चुकी हैं कि सही चरित्र वाला व्यक्ति भी यदि यहां से गुजर जाए तो लोग उसे गलत नजर से ही देखेंगे।

  • गुरु नगरी में बाइक सवार युवकों ने दुकान मालिक पर चलाई गोलियां

    गुरु नगरी में बाइक सवार युवकों ने दुकान मालिक पर चलाई गोलियां

    अमृतसरः गेट हकीमां के पास बनी अमन एवेन्यू में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक रात 8:30 बजे के करीब चक्की के मालिक रजिंदर अरोड़ा अपनी दुकान पर बैठे थे। तभी मोटरसाइकिल पर दो युवक आए। जिनमें से दोनों युवक दुकान में उनके ऑफिस में आ गए। दोनों ने सिर झुका कर सत श्री अकाल कहा। इसके बाद पिस्टल निकाली और फायरिंग कर दी।

    उन्होंने गोलियां सीधा जांघ में मारी और वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार दुकान मालिक रात के समय अपने किसी ग्राहक के आने का इंतजार कर रहा था। इस दौरान युवकों ने उन पर गोलियां क्यों चलाई, इनके कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए हैं, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके।

    घटना के बाद आसपास के लोग उसी समय दुकान में आ गए। रजिंदर अरोड़ा को उठाया और कार में बैठा अस्पताल ले गए। अमृतसर के महाजन अस्पताल में रजिंदर को दाखिल करवाया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। घटनास्थल पर अमृतसर के एसीपी सेंट्रल सुरिंदर सिंह भी पहुंचे। एसीपी सुरिंदर सिंह ने जानकारी दी कि दुकान के कैमरे खराब थे। इसलिए दुकान के अंदर की फुटेज उन्हें नहीं मिल पाई। अन्य कुछ कैमरों को खंगाला जा रहा है।

  • चर्च के प्रोफेट के घरों पर रेड दौरान आईटी ने की 2 करोड़ की नगदी बरामद

    चर्च के प्रोफेट के घरों पर रेड दौरान आईटी ने की 2 करोड़ की नगदी बरामद

    चंडीगढ़ः आयकर विभाग के अधिकारियों ने कथित तौर पर जालंधर और कपूरथला के दो पादरियों बजिंदर सिंह और हरप्रीत देओल के परिसरों और चर्चों सहित 6 या 7 स्थानों पर छापे मारे। बीते मंगलवार को सुबह 6 बजे जालंधर, अमृतसर और न्यू चंडीगढ़ में सभी जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू हुई और उसी दिन रात 10 बजे समाप्त हुई। अधिकारियों ने कथित तौर पर छापे में 2 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईटी टीमों ने पादरियों की संपत्तियों और अन्य संपत्तियों से संबंधित कुछ दस्तावेजों को जब्त करने में भी कामयाबी हासिल की। अधिकारियों ने कहा कि टैक्स चोरी और विदेशी फंडिंग में किसी भी तरह के उल्लंघन सहित सभी एंगल की जांच शुरू हो गई है।

    संपत्तियां और कागजात जब्त

    आईटी टीमों ने पादरियों की संपत्तियों और अन्य संपत्तियों से संबंधित कुछ दस्तावेजों को जब्त कर लिया है। विदेशी फंडिंग में टैक्स चोरी और किसी भी उल्लंघन सहित सभी एंगल की जांच शुरू हो गई है। विभाग कपूरथला और जालंधर में दो चर्चों के दान के उपयोग की भी जांच कर रहा है।

    ‘दुबई और मॉरीशस में कर रहे केंद्र स्थापित’

    छापे की निगरानी कर रहे एक अधिकारी ने कहा, “हमने उनकी ओर से किए जा रहे सभी धर्मार्थ कार्यों के दस्तावेजी सबूत मांगे हैं। इसी के साथ उनको मिलने वाले डोनेशन की भी जानकारी मांगी गई है, जिससे वो दुबई, मॉरीशस और अन्य स्थानों पर अपने केंद्र स्थापित कर रहे हैं।”

    बता दें कि हरप्रीत देओल कपूरथला में एक विशाल ‘द ओपन डोर’ चर्च चलाते हैं। वहीं बजिंदर सिंह ने जालंधर में ‘द चर्च ऑफ ग्लोरी एंड विजडम’ की स्थापना की है। दोनों पेंटेकोस्टल पादरी हैं और चमत्कार दिखाने का दावा करते हैं। यही कारण है इनके बड़ी संख्या में अनुयायी भी हैं। ज्यादातर अनुयायी दलित समुदाय और समाज के गरीब वर्गों से हैं। दोनों पादरी अंतराराष्ट्रीय स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे।

  • क्राइस चर्च कैथल में व्यक्ति ने की तोड़फोड़, देखें तस्वीरें

    क्राइस चर्च कैथल में व्यक्ति ने की तोड़फोड़, देखें तस्वीरें

    अमृतसरः रामबाग के इलाके में चर्च में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद चर्च प्रबंधक और ईसाई भाईचारे में रोष पाया जा रहा है। दरअसल, जिले के रामबाग में क्राइस चर्च कैथल में एक व्यक्ति के द्वारा तोड़फोड़ की गई। चर्च प्रबंधकों ने इस घटना की सूचना रामबाग थाने के पुलिस अधिकारियों को दी गई। चर्च प्रबंधकों का कहना है कि यह चोरी की वारदातों को अंजाम देने के लिए युवक अंदर आया हो सकता है।

    इस दौरान चर्च प्रंबधकों के साथ उक्त व्यक्ति द्वारा बदतमीजी भी की गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को काबू कर लिया है। राजविंदर कौर थाना प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जारी है। जांच के बाद असल कारणों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। राजविंदर कौर ने कहा यह बेअदबी का मामला नहीं लग रहा है। काबू किया व्यक्ति मानसिक परेशान लग रहा है। हो सकता है कि वह चोरी की नीयत से ही आया है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

    अगर बेअदबी की या चोरी की घटना की सामने आती है, तो उक्त व्यक्ति पर पर्चा दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं पास्टर स्टीफन मसीह का कहना है कि रामबाग की चर्च में आज सुबह व्यक्ति ने मेन गेट को तोड़ा। उनका कहना है कि इस युवक की नीयत से हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत पहुंचाई है। उसकी नीयत से लग रहा कि चोरी की नीयत से वह चर्च में आया था। वहीं पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है। 

  • दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो 

    दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत, कार के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो 

    लुधियानाः इनोवा कार और बाइक सवारों के बीच भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में मॉरीशस से 3 महीने पहले आए युवक की मौत हो गई। युवक महानगर में ढंडारी नजदीक कस्टम क्लीयरेंस सीएचए के पास काम करता था। वह अपने साथी के साथ लंच करके राक मेन सड़क से बाइक पर वापस काम पर जा रहा था। इस बीच एक तेजरफ्तार इनोवा चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।

    बाइक सवार युवक काफी दूरी पर जा गिरे। एक युवक ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया है। मरने वाले वाली युवक की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गा के रूप में हुई है। जगजीत 3 महीने पहले मॉरीशस से वापस आया था। अब वह गांव लोहारा में रहता था। जगजीत के माता-पिता नहीं है। यहां वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। घायल हुए युवक का नाम राम सिमरन है।

    घायल युवक को फोर्टिस अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हादसे में कार और बाइक दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए है।कार चालक युवकों को कुचलने के बाद अपना दिमागी संतुलन खो बैठा। उसने हड़बड़ाहट में कुछ दूरी पर खड़े ट्राले में कार घुसा दी। इनोवा कार ड्राइवर को भी चोटें आई हैं। कार के एयरबैग खुल गए, जिससे उसकी जान बच गई। उसे लोगों की मदद से डीएमसी भेजा गया। घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने क्रेन बुलवा वाहन सड़क से हटा ट्रैफिक सुचारु करवाया गया। वहीं इस हादसे को लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • स्पिनिंग मिल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 100 गाड़ियां पहुंची, देखें वीडियो

    स्पिनिंग मिल में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 100 गाड़ियां पहुंची, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार तड़के साढ़े 4 बजे जंडियाली बुड्‌डेवाल रोड पर स्पिनिंग मिल में आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण ये आग लगी है। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 100 गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। इस आगजनी में गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के मुताबिक, सुबह मिल में लगी आग की लपटें राहगीरों ने देखी। इस पर उन्होंने मिल मालिक को फोन किया। पारश्वनाथ नाम से ये स्पिनिंग मिल बताई जा रही है।

    वहीं इसकी सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर इलाके पुलिस भी पहुंच गई। आग से अभी तक लाखों रुपए का माल जलकर राख हो गया है। आग लगने के कारण आस-पास के फैक्ट्री और मिल वालों में भी दहशत है। आग की लपटें इतनी ऊंची थी कि कई किलोमीटर दूरी से दिख रही थी। जिले के फायर अधिकारी आतिश राए ने बताया कि फिलहाल आग को कंट्रोल कर लिया गया है। अभी भी करीब 2 घंटे लगेंगे, तब हालात सामान्य होंगे। करीब 100 फायर गाड़ियां आग बुझाने में लग चुकी हैं।

  • सैलून मालिक के बेटे से किराए पर पिस्टल लेकर वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी काबू

    सैलून मालिक के बेटे से किराए पर पिस्टल लेकर वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपी काबू

    लुधियानाः सराभा नगर से सैलून मालिक के बेटे से किराए पर पिस्टल लेकर वारदातों को अंजाम देने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने काबू किया है। काबू किए गए आरोपियों की पहचान रविंदर सिंह उर्फ रवि, डेविड राज और सैलून मालिक विशाव वर्मा निवासी ऋषी नगर के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि उन्होंने सराभा नगर के सैलून मालिक के बेटे को भी अपने साथ मिलाया हुआ था।

    इस दौरान उन्होंने सैलून के मालिक के बेटे की लाइसेंसी पिस्टल 1 लाख रुपए महीने पर किराए पर ली थी। उक्त आरोपी उस पिस्टल से दुकानदारों को डरा धमकाकर लूट की वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले रविंदर सिंह और रवि को ट्रेस किया। इस दौरान आरोपियों ने बताया कि आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होने सैलून मालिक के बेटे से पिस्टल किराए पर लिया है। उन्होंने उसे 1 लाख रुपए किराए देना है।

    पुलिस ने आरोपियों से एक मोटरसाइकिल, एक एक्टिवा, एक कार और 32 बोर का पिस्टल सहित 2 कारतूस बरामद किया हैं। आरोपी रविंदर सिंह पर पहले दो मामले दर्ज हैं। आरोपी पर थाना मोती नगर और थाना मॉडल टाउन में लूटपाट का मामला दर्ज है। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि पकड़े गए आरोपी जल्द अमीर बनना चाहते थे। अमीर होने के चलते इन बदमाशों ने लूटपाट की वारदातें करने रा रास्ता चुना। बदमाशों ने पिछले 2 महीने में 13 वारदातें की। विशाल और डेविड पर पहले कोई मामला दर्ज नहीं है।

  • वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लगे आरोप, शिकायत दर्ज

    वारिस पंजाब दे के मुखी अमृतपाल पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लगे आरोप, शिकायत दर्ज

    अमृतसरः एडवोकेट विनीत महाजन ने वारिस पंजाब के मुखिया भाई अमृतपाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अमृतपाल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर हो रही है। विनीत का आरोप है कि अमृतपाल ने मां के खिलाफ जो टिप्पणी की है उससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। इस संबंध में उन्होंने पुलिस कमिशनर को शिकायत दर्ज करवाई है।

    विनीत ने बताया कि अमृतसर पुलिस कमिशनर ने शिकायत डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर को मार्क कर दी गई। शिकायत में धारा 295 ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। बता दें कि अमृतपाल की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह कह रहे है मैं 100 मील दूर बैठा हूं। मेरी माता रानी की तरह 15 से 20 बाजू नहीं है। जो कि मैं कभी ईधर तो उधर चला जाऊं। इस दौरान स्पीच में उन्होंने सभी जगह मोर्चा संभालने की बात की है। 

  • आतंकी लखबीर लंडा ने पंजाब पुलिस को दी धमकी, ऑडियो वायरल

    आतंकी लखबीर लंडा ने पंजाब पुलिस को दी धमकी, ऑडियो वायरल

    अमृतसरः आतंकी लखबीर लंडा की पंजाब के तरनतारन के पुलिस अधिकारियों को धमकी देने की ऑडियो वायरल हुई है। वायरल हुआ ऑडियो में लखबीर पुलिसकर्मी को धमकियां दे रहा है। इस दौरान वह उन्हें मोहाली और तरनतारन के आरपीजी अटैक और अन्य आतंकी घटनाओं में संलिप्त आरोपियों के पारिवारिक सदस्यों को परेशान ना करने की भी बात कर रहा है। इस ऑडियो के वायरल होने के बाद पंजाब की सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस अधिकारी अभी इस ऑडियो की पुष्टि नहीं कर रहे। लंडा इस ऑडियो में तरनतारन में तैनात किसी पम्मा नाम के पुलिसकर्मी से बात कर रहा है। जिसमें वह बार-बार एसएसपी तरनतारन से बात करवाने की बात कर रहा है।

    पम्मा भी उसे रात 10 बजे बात करवाने का आश्वासन दे रहा है। वहीं इस ऑडियो में वह डीएसपी नागरा से भी हो चुकी बातचीत का जिक्र भी करता है। इस पूरी ऑडियो में सिर्फ लंडा ही नहीं, उसका एक साथी भी उसके साथ है। यह साथी बार-बार पम्मा को धमका रहा है। आरोपी पुलिस द्वारा जांच के दौरान उठाए गए पारिवारिक सदस्यों और एक आरोपी की मां को उठाने की बात करते हुए उन्हें रिहा करने को कहा रहा है। लंडा ने पुलिसकर्मियों के पारिवारिक सदस्यों पर भी हमला करने और पुलिस को टारगेट करने की बात कही, लेकिन जवाब देते हुए पुलिसकर्मी स्पष्ट करता है कि अगर थानों में बम फेंकोगे तो पुलिस चुप नहीं रहेगी।