Category: Himachal>Baddi

  • पंजाब : सैंट्रल जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की हुई मौत

    पंजाब : सैंट्रल जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की हुई मौत

    लुधियाना : जिले की सैंट्रल जेल के कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जगदीश के रूप में हुई है। मृतक जगदीश जेल में मर्डर केस बंद था। बताया जा रहा है कि देर रात जगदीश की अचानक तबीयत खराब हुई। जेल मैडीकल अधिकारी ने ईलाज के लिए जगदीश को सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। जहां ईलाज दौरान डाक्टरों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया।

    आज ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डाक्टरों के एक पैनल द्वारा मृतक कैदी का पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल जगदीश के पोस्टमार्टम की मेडीकल रिपोर्ट अभी आई नहीं है। मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों के बारे में पता चल सकेगा। कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से जेल में हड़कंप सा मच गया।

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसा, दवाई लेकर घर जा रही महिला को टिप्पर ने कुचला, मौत

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसा, दवाई लेकर घर जा रही महिला को टिप्पर ने कुचला, मौत

    लुधियानाः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां एक टिप्पर ने स्कूटी पर सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टिप्पर का पिछला महिला के ऊपर से गुजर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। यह हादसा प्रताप चौक पर हुआ है।

    हादसा तब हुआ जब वह पति के स्कूटी पर दवाई लेकर घर जा रही थी। पति को मामूली चोटें आई हैं। इस दर्दनाक हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला सड़क पार कर रही थी। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोग इकट्‌ठे हो गए। लोगों ने महिला को प्राथमिक सहायता देने की भी कोशिश की, लेकिन उसने दम तोड़ दिया

    लोगों ने तुरंत घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। महिला की पहचान हेमा धीर के रूप में हुई है। वहीं टिप्पर चालक अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

  • पंजाबः  माहौल खराब करने की फिराक में पाकिस्तानी एजेंसियां, हथियारों के साथ कर रही फंडिंग

    पंजाबः  माहौल खराब करने की फिराक में पाकिस्तानी एजेंसियां, हथियारों के साथ कर रही फंडिंग

    अमृतसर : जिले में हिंदू नेता सुधीर सूरी मर्डर केस को लेकर एसआईटी की टीम में बदलाव किया गया है। एआईजी एनआरआई जगजीत वालिया को सिट का प्रमुख नियुक्त किया गया है। एजीटीएफ और सिट की द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जाएगी। पंजाब डीजीपी खुद इस मामले की मॉनिटरिंग करेंगे। सूत्रों के अनुसार इस दौरान आरोपी संदीप का मोबाइल डाटा चैक किया जा रहा है। पिछले 6 महीने की डिटेल खंगाली जा रही है।

    वहीं इस मामले में सूरी की हत्या को लेकर बड़ी ख़बर सामने आ रही है। केंद्रिय व स्टेट सुरक्षा एजेंसियों की पहले से ही इनपुट आ चुकी है कि पाकिस्तानी एजेंसियां माहौल खराब करने का प्रयास कर रही है। बीएसएफ, एसएसओसी, सीआई व एसटीएफ सहित अन्य एजेंसियों की तरफ से पकड़े गए हेरोइन व हथियारों के केसों से यह पता चल चुका है कि पाकिस्तानी एजेंसियां ड्रगस व अत्याधुनिक हथियारों की सप्लाई के साथ-साथ उन देशद्रोही ताकतों को फंडिंग भी कर रही हैं जो आम जनता को एक धर्म से दूसरे धर्म के खिलाफ भड़काने का काम कर रहे हैं।

    बता दें कि सूरी हत्याकांड के बाद लगातार दो दिनों तक अमृतसर में माहौल तनावपूर्ण बना रहा, लेकिन पुलिस व प्रशासन द्वारा किए गए बढि़या प्रबंधों के चलते हालात बिगड़ने से बच गए और कोई ऐसी हिंसक घटना नहीं घटी। नहीं तो कोई बड़ा नुक्सान हो सकता था।

  • पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, प्रापर्टी डीलरों व कालोनाइजर्स एसोसिएशन ने टोल प्लाजा के बाहर लगाया धरना

    पंजाबः घर से निकलने से पहले पढ़े ये ख़बर, प्रापर्टी डीलरों व कालोनाइजर्स एसोसिएशन ने टोल प्लाजा के बाहर लगाया धरना

    लुधियानाः अगर आप किसी काम के लिए घर से बाहर निकल रहे है तो यह ख़बर आपके लिए अहम है। दरअसल, आज पंजाब के प्रापर्टी डीलर्स ने सरकार के खिलाफ माेर्चा खाेलते हुए लाडोवाल टोल प्लाजा के बाहर धरना लगाकर बैठ गए है। लैंड डीलर्स एंड कालोनाइजर्स एसोसिएशन ने साेमवार काे लाडोवल टोल प्लाजा पर रजिस्ट्रियां, एनओसी और बिजली मीटर शुरू करने और कलेक्टर रेट को सही करने की मांग को लेकर धरना लगाया हुआ है।

    मामले की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह मुंडियां ने बताया कि उनके द्वारा आज लाडोवाल टोल प्लाजा पर लगाया गया यह धरना  शाम 5 बजे तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रापर्टी डीलरों के साथ-साथ संपत्ति के कारोबार से जुड़े अन्य पेशों से जुड़े लोग भी शामिल हैं। वह सभी सरकार के खिलाफ विराेध जता रहे हैं। गुरमीत मुंडिया ने कहा कि अगर पंजाब सरकार ने जल्द ही उनकी मांगें नहीं मानी तो संघर्ष काे और तेज होगा।

  • पंजाबः सूरी मर्डर के बाद इस हिंदू नेता की बढ़ाई सुरक्षा, गनमैन बढ़ने के साथ मिली बुलेट प्रूफ जैकेट

    पंजाबः सूरी मर्डर के बाद इस हिंदू नेता की बढ़ाई सुरक्षा, गनमैन बढ़ने के साथ मिली बुलेट प्रूफ जैकेट

    लुधियानाः पंजाब के अमृतसर में हिन्दू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने लुधियाना के शिवसेना पंजाब के राष्ट्रीय उपप्रधान अमित अरोड़ा की सुरक्षा बढ़ा दी है। अरोड़ा अब अभेद सुरक्षा चक्र में है। गले से लेकर पेट तक अरोड़ा सुरक्षित है। बता दें अमित अरोड़ा भी खालिस्तानियों की हिट लिस्ट में है। 2016 में अमित अरोड़ा पर हमला हो चुका है।

    वहीं अब सुधीर सूरी की मौत के बाद अमित अरोड़ा को नजरबंद कर दिया गया था। उन्हें अमृतसर जाने से भी रोक दिया था। लगातार जिला पुलिस अमित अरोड़ा से संपर्क साधे हुए है। सुबह से शाम तक उनकी हर गतिविधि पर नजर पुलिस रख रही है। अरोड़ा की सुरक्षा बढ़ाई गई है। गनमैन बढ़ाए गए हैं। वहीं अरोड़ा को पंजाब पुलिस द्वारा दी गई बुलेट प्रूफ जैकेट की वीडियो भी वायरल हो रही है। वीडियो में गनमैन उन्हें बुलेट प्रूफ जैकेट पहना रहे हैं।

  • पंजाब: सुधीर सूरी मर्डर केस में पुलिस ने किया SIT  का गठन

    पंजाब: सुधीर सूरी मर्डर केस में पुलिस ने किया SIT  का गठन

    डीसीपी इन्वेस्टीगेशन, एडीसीपी 2 अमृतसर, एडीसीपी 3 सहित ये अधिकारी करेंगे जांच

    अमृतसर: सुधीर सूरी के अंतिम संस्कार के बाद अमृतसर पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह द्वारा प्रेस कांफ्रेंस की गई। इसमें अरुणपाल सिंह ने बताया कि सुधीर सूरी हत्याकांड में एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। जिसका नाम संदीप सनी है। उसके पास से मौके पर हत्या में इस्तेमाल किया गया पिस्टल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि अब सुधीर सूरी हत्याकांड में अमृतसर पुलिस द्वारा एक सिट तैयार की गई है, जिसमें डीसीपी इन्वेस्टीगेशन, एडीसीपी 2 अमृतसर, एडीसीपी 3 अमृतसर और इंचार्ज एंटी गैंगस्टर और इंचार्ज सीआईए अधिकारी तैनात कर दिए गए हैं। जो मामले की जांच करेंगे।

  • पंजाब: पंचतत्व में विलीन हुए सुधीर सूरी, बेटे ने दी मुख्याग्नि, देखें वीडियो

    पंजाब: पंचतत्व में विलीन हुए सुधीर सूरी, बेटे ने दी मुख्याग्नि, देखें वीडियो

    अमृतसर। शिवसेना के टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान सुधीर कुमार सूरी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। आज दुर्गियाना मंदिर नजदीक शिवपुरी श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। सूरी के बेटे पारस ने पिता को मुखाग्नि दी। संस्कार दौरान प्रशासन ने श्मशानघाट को पुलिस छावनी में  तब्दील कर दिया था क्योंकि भारी संख्या में शिव सेना के समर्थक सुरी को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे ।

  • पंजाब: पंचतत्व में विलीन हुए सुधीर सूरी

    पंजाब: पंचतत्व में विलीन हुए सुधीर सूरी

    अमृतसर: शिवसेना के टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान सुधीर कुमार सूरी पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। उनका आज दुर्गियाना मंदिर नजदीक शिवपुरी श्मशानघाट में अंतिम संस्कार किया गया। संस्कार दौरान भारी संख्या में शिव सेना के समर्थक अंतिम विदाई देने पहुंचे।

  • सुधीर सूरी के कत्ल के आरोपी को पन्नू ने इतने लाख रुपए देने का किया ऐलान

    सुधीर सूरी के कत्ल के आरोपी को पन्नू ने इतने लाख रुपए देने का किया ऐलान

    अमृतसर: शिवसेना नेता सुधीर सूरी की कुछ दिन पहले अमृतसर में गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद आज सिख फॉर जस्टिस के आतंकी पन्नू ने आरोपी संदीप को 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। पन्नू ने एक वीडियो सोशल मीडिया डाली है। इस वीडियो में उन्होंने सूरी को गोलियां मारने वाले आरोपी संदीप को 10 लाख रुपए देने का ऐलान किया है। पन्नू ने कहा कि यह 10 लाख रुपए की राशि कानूनी लड़ाई लड़ने में संदीप की सहयता करेगी। इसके साथ ही पन्नू ने कहा कि संदीप कोई आंतकवादी नहीं है, उसने सार्वजनिक जगह पर बम ब्लास्ट नहीं किया है। उसने कहा कि सिखों के खिलाफ बात करने वाले को मारना गलत नहीं है। गौरतलब है कि शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोपी संदीप को भी गिरफ्तार कर लिया है।

  • पंजाबः कड़ी सुरक्षा के बीच शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अंतिम यात्रा शुरू…

    पंजाबः कड़ी सुरक्षा के बीच शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अंतिम यात्रा शुरू…

    अमृतसर : जय श्री राम के जयकारों से शिवसेना नेता सुधीर सूरी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। इस समय इलाके में दुख की लहर नजर आ रही है। शिवसेना नेता सुधीर सुरी ने घर के आगे एक साईं जी का मंदिर बनाया गया था जहां उनका पार्थिव शरीर लाया गया और इसके बाद अंतिम रस्में पूरी की गई।

    सुधीर सूरी की मां अपने बेटे के शव यात्रा के साथ है। इस दौरान भारी संख्या में शिव सेना नेता के समर्थकों द्वारा नारे लगाए जा रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच अंतिम यात्रा शुरू हो चुकी है। पूरे इलाके को छावनी में तबदील कर दिया गया और रूट डायर्वट किए गए हैं।