पंजाब : सैंट्रल जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में कैदी की हुई मौत

लुधियाना : जिले की सैंट्रल जेल के कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान जगदीश के रूप में हुई है। मृतक जगदीश जेल में मर्डर केस बंद था। बताया जा रहा है कि देर रात जगदीश की अचानक तबीयत खराब हुई। जेल मैडीकल अधिकारी ने ईलाज के लिए जगदीश को सिविल अस्पताल रैफर कर दिया। जहां ईलाज दौरान डाक्टरों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया।

आज ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में डाक्टरों के एक पैनल द्वारा मृतक कैदी का पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल जगदीश के पोस्टमार्टम की मेडीकल रिपोर्ट अभी आई नहीं है। मैडीकल रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असल कारणों के बारे में पता चल सकेगा। कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से जेल में हड़कंप सा मच गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *