Category: Himachal>Baddi

  • पंजाब से बड़ी खबर: अब मंड को इस गैंगस्टर की धमकी, कहा- सूरी तो गया, अब तेरी बारी

    पंजाब से बड़ी खबर: अब मंड को इस गैंगस्टर की धमकी, कहा- सूरी तो गया, अब तेरी बारी

    लुधियाना: पंजाब के अमृतसर में हिन्दू नेता सुधीर सुरी की हत्या के बाद अब लुधियाना के गुरसिमरन सिंह मंड को जान से मारने की धमकी मिली है। गैंगस्टर गोल्डी बराड़ विदेशी नंबर + 351 961 137 448 से कॉल और वॉट्सऐप पर मैसेज कर धमकियां दे रहा है। 21 और 22 अक्तूबर को भी मंड को धमकी मिली थी।

    गैंगस्टर ने वॉट्सऐप पर भेजे मैसेज में लिखा है मंड तेरे समय अब आ गया। अब तू भी अपने रब को याद कर ले, अब तेरी बारी है। बहुत गलत बोल लिया। अब सूरी तो गया, तैयार रहे। ये मेरी तेरे को चेतावनी है। जय बलकारी । मैं देखता हूं तू और कितना समय जिंदा रहता है। तेरे पीछे लगा हूं, अब सूरी मार दिया, अब बारी तेरी । तेरे तो सिर में गोली मारेंगे। जितनी सिक्योरिटी चाहिए ले ले, तुझे वहीं गोली मारेंगे। 

    इस धमकी के बाद गुरसिमरन मंड ने कहा कि पहले मूसेवाला, फिर सूरी और अब मेरी जान को खतरा है। मेरी सुरक्षा में लगातार हो रही लापरवाही से यदि कोई अनहोनी घटती है तो सीधे तौर पर सुरक्षा कर्मचारी जिम्मेवार होंगे। जानबूझ कर मेरी सुरक्षा में 55 वर्ष की आयु से अधिक के गनमैन लगाए गए हैं। बुजुर्ग गनमैन पहले से बीमरियों से पीड़ित हैं। मंड ने कहा इतने ज्यादा धमकियां भरे संदेश आ रहे हैं कि समझ नहीं आ रहा कि कौन-कौन सा संदेश डिलीट करूं।

  • पंजाब: सुधीर सूरी के परिजनों ने फिर किया अंतिम संस्कार करने से इंकार, रखी यह मांग

    पंजाब: सुधीर सूरी के परिजनों ने फिर किया अंतिम संस्कार करने से इंकार, रखी यह मांग

    अमृतसर। शिवसेना नेता सुधीर सूरी के अंतिम सस्कार को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया है। परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया है। जानकारी के अनुसार सुधीर सूरी के छोटे भाई बृजभूषण सूरी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमे पता चला है कि पुलिस ने अलग-अलग शहरों में कुछ हिन्दू नेताओं को नजरबन्द किया है और जब तक अमृतसर पुलिस अपने प्रोटेक्शन पर उन्हें लेकर नहीं आती तब तक संस्कार नहीं किया जाएगा।

    बता दें कि शुक्रवार को अमृतसर में गोपाल मंदिर के बाहर धरना दे रहे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। वह मंदिर के बाहर लगे कूड़े के ढेर को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान संदीप नाम के व्यक्ति ने उन पर गोलियां चला दीं। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक ऐलान कर दिया। इसी मामले को लेकर पंजाब में शनिवार को बंद का ऐलान किया गया था।

  • Punjab: हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद प्रशासन से मिला परिवार, देखें विडियो 

    Punjab: हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद प्रशासन से मिला परिवार, देखें विडियो 

    अमृतसरः हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद आज प्रशासन परिवार द्वारा दिया गया मैमोरंडम रिसीव  कर लिया है। प्रशासन ने परिवार के किसी एक मैंबर को सरकारी नौकरी देने का भी आश्वासन दिया है। सुरक्षा के साथ जुड़ी सारी मांगे मान ली गई हैं और कहाकि कि इस मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा उस खिलाफ कारवाई की जाएगा। जिसके बाद परिवार की ओर से फैसला लिया गया कि सुधीर सूरी का अंतिम कल दोपहर 12 बजे दुर्ग्याणा मंदिर में कर दिया जाएगा। कहा जा रहा है कि सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा देने के लिए प्रशासन द्वारा केंद्र सरकार को लिखित पत्र भेजा जाएगा। 

  • पंजाबः सरकारी स्कूल के बाथरूम में बेहोश मिला दूसरी कक्षा का छात्र, हालत गंभीर

    पंजाबः सरकारी स्कूल के बाथरूम में बेहोश मिला दूसरी कक्षा का छात्र, हालत गंभीर

    लुधियानाः गांव सुनेत में स्थित सरकारी प्राथमिक स्कूल के बाथरूम में दूसरी कक्षा का छात्र बेसुध मिला। जिसके बाद स्कूल के स्टाफ ने उसे दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। छात्र वेंटिलेटर पर है। इस घटना को लेकर छात्र के पिता चिराग ने बताया कि उसके बेटे के गले में रस्सी जैसे निशान हैं। उन्हें शक है कि किसी ने उसकी हत्या का प्रयास किया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्कूल के कर्मचारियों ने उन्हें बेटे के बेसुध हालत में मिले की जानकारी नहीं दी।

    बता दें कि छुट्‌टी के समय जब बेटा घर न पहुंचा तो उसकी मां उसे तालाश करते हुए स्कूल पहुंची। उसे स्कूल पहुंचने पर पता चला कि बेटे को रघुनाथ अस्पताल दाखिल करवाया गया है। सूचना पर सराभा नगर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। छात्र की पहचान मोहम्मद महफूज के रूप में हुई है। स्कूल स्टाफ के मुताबिक दोपहर में लड़का बाथरूम गया था। जब वह नहीं लौटा तो स्कूल स्टाफ ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने उसे बाथरूम में बेहोश पाया और रघुनाथ अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसकी हालत को देखथे हुए डीएमसीएच रेफर कर दिया।

    पीड़िता के पिता चिराग ने कहा कि दोपहर में घर नहीं लौटने पर उन्होंने बेटे की तलाश शुरू कर दी। लड़के की तलाश में स्कूल पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी प्राप्त हुई। उन्होंने दावा किया कि लड़के की गर्दन पर गला घोटने जैसे निशान हैं। स्कूल के हेडमास्टर हरजीत सिंह ने कहा कि वह अपने कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान एक शिक्षक हरप्रीत कौर ने उन्हें छात्र के बारे में बताया। वह उसे अस्पताल ले गया और अपनी जेब से अस्पताल के बिलों का भुगतान भी किया।

    हरजीत सिंह ने कहा कि स्कूल में सीसीटीवी लगे हैं, लेकिन जिस एरिया में लड़का बेहोश पाया गया, वह सीसीटीवी की कवरेज में नहीं है। स्कूल स्टाफ ने बताया कि बाथरूम के पास निर्माण कार्य चल रहा था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह ठप हो गया। मौके पर अभी भी बजरी, बालू और अन्य निर्माण सामग्री पड़ी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि छात्र बजरी पर फिसलकर किसी चीज से उलझ गया होगा। थाना सराभा नगर के एसएचओ सतबीर सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। वे चोटों की असलियत जानने के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं

  • पाकिस्तान में बैठे आतंकी गोपाल सिंह चावला पर पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    पाकिस्तान में बैठे आतंकी गोपाल सिंह चावला पर पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    अमृतसरः हिंदू नेता सुधीर सूरी के मर्डर केस को लेकर पाकिस्तान में बैठे आतंकी गोपाल सिंह चावला ने बीत दिन विवादित बयान दिया था। जिसके बाद आज पंजाब पुलिस ने आतंकी गोपाल सिंह चावला पर बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब पुलिस ने गोपाल सिंह चावला पर मामला दर्ज कर लिया है। गौर हो आतंकी चावला विदेश में बैठे लखबीर लंडा का खास है। खालिस्तानी आतंकी चावला ने सोशल मीडिया पर सूरी की मौत के बाद बधाई दी है।

    आतंकी चावला ने कत्ल करने वाले की खूब तारीफ की है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कई चेहरे सामने आ गए हैं, जिन्होंने सुधीर सूरी की मौत की जिम्मेदारी भी ली है। तरनतारन से कनाडा जाकर बसे और गैंगस्टर से आतंकी बने लखीबर ने लंडा हरिके अकाउंट से एक पोस्ट कर कहा है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है।

    उसने अपनी पोस्ट में धमकी दी है कि जो सिख कौम या किसी भी अन्य धर्म के बारे में बुरा बोलते हैं, वे सभी तैयारी रखें। सभी की बारी आएगी। सिक्योरिटी लेकर यह ना समझें कि बच जाएंगे। अभी तो शुरुआत हुई है, हक लेना अभी बाकी है। इस तरह से खालिस्तानी पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है।

  • पंजाबः सुधीर सूरी के संस्कार को लेकर प्रशासन और परिवार में बनी ये सहमति

    पंजाबः सुधीर सूरी के संस्कार को लेकर प्रशासन और परिवार में बनी ये सहमति

    अमृतसरः जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हिंदू नेता सुधीर सूरी के संस्कार को लेकर प्रशासन और परिवार में सहमति बन गई है। बताया जा रहा है। प्रशासन की ओर से परिवार की सुरक्षा के साथ जुड़ी सारी मांगे मान ली गई है। प्रशासन और परिवार में काफी देर तक चली बातचीत के बाद परिवार की ओर से फैसला लिया गया है कि अब सुधीर सूरी का अंतिम कल दोपहर 12 बजे दुर्ग्याणा मंदिर में किया जाएगा। कहा जा रहा है कि सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा देने के लिए प्रशासन द्वारा केंद्र सरकार को लिखित पत्र भेजा जाएगा।

    वहीं दूसरी तरफ डीसी अमृतसर हरप्रीत सिंह सूदन और पुलिस कमिश्नर अरुण पाल सिंह ने तकरीबन आधे घंटे तक परिवार और हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों से बातचीत की। जिसके बाद तीनों मांगों को मानने का आश्वासन डीसी हरप्रीत सूदर और पुलिस कमिश्नर अरुणपाल सिंह ने दे दिया। सुधीर सूरी के भाई ने घोषणा की कि जिला प्रशासन स्वर्गीय सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा देने के लिए प्रक्रिया को शुरू करवाएगा। वहीं दूसरी तरफ परिवार के एक सदस्य को नौकरी के लिए भी जिला प्रशासन तैयार हो गया है। वहीं पुलिस जल्द ही अमृतपाल के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।

    दूसरी ओर विरसा पंजाब के मुखी अमृतपाल सिंह को मोगा के गांव सिंघा वाला में पुलिस ने नजरबंद कर लिया है। अमृतपाल सिंह जालंधर में नगर कीर्तन को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उसने ज्यादा से ज्यादा लोगों को नगर कीर्तन में पहुंचने के लिए कहा था। पुलिस ने अमृतपाल को मोगा के गांव में नजरबंद कर लिया है।

  • पंजाबः सुधीर सूरी के मर्डर के बाद छावनी में बदला अमृतसर, देखें तस्वीरें

    पंजाबः सुधीर सूरी के मर्डर के बाद छावनी में बदला अमृतसर, देखें तस्वीरें

    गुस्साए हिंदू नेताओं ने किया अमृतसर-दिल्ली रेल ट्रैक बंद 

    अमृतसर : हिंदू नेता सुधीर सूरी के मर्डर के बाद हिंदू नेताओं में काफी रोष पाया जा रहा है। सुधीर सूरी के परिवार वालों व समर्थकों द्वारा लगातार इंसाफ की मांग की जा रही है। आज शव को पोस्टमार्टम के बाद उनके अंतिम संस्कार को लेकर भी परिवार अड़ा हुआ है। वहीं अब सुधीर सूरी के मर्डर से गुस्साए समर्थकों ने अमृतसर-दिल्ली रेल  ट्रैक को जाम किया गया है।

    इस पर समर्थकों द्वारा धरना दिया जा रहा है। इस दौरान अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई की भी मांग उठ रही है। इस समय अमृतसर पुलिस छावनी में तबदील हो गया है। समर्थक इस दौरान पुलिस प्रशासनर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस मौके कोई घटना न हो इसके लिए भारी संख्या में पुलिस तैनात की गई है।

  • पंजाबः अब किसानों ने इस नेशनल हाईवे को किया जाम, दी चेतावनी

    पंजाबः अब किसानों ने इस नेशनल हाईवे को किया जाम, दी चेतावनी

    खन्ना: पंजाब सरकार के खिलाफ एक बार फिर से किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। डीएपी खाद ना मिलने से नाराज किसानों ने खन्ना में मार्कफेड के गोदाम के बाहर धरना दिया। जम्मू नेशनल हाईवे को जाम कर किसानो ने सरकार को फिर से चेतावनी दे दी है। किसानों ने कहा कि अगर हमारी मांगो को लेकर सरकार की ओर से समाधान ना निकाला गया तो वे अपने परिवारों सहित जीटी रोड पर अनिश्चितकाल के लिए जाम लगा देंगे।

    किसानों ने जानकारी देते हुए कहा कि उन्हें गेहूं की बुवाई के लिए डीएपी खाद नहीं मिल रही। उनका कहना है कि अगर डीएपी खाद नहीं मिली तो उन्हें फसल की बुवाई में देर हो जाएगी और इससे उन्हें काफी नुकसान होगा। किसानों उन्होंने कहा कि किसानों की फसलें पहले ही खराब हो चुकी हैं। लेकिन अगर उन्हें अब डीएपी खाद नहीं मिली तो वे अपने परिवारों सहित मजबूरी में जीटी सड़क पर अनिश्चितकाल के लिए धरना लगाकर बैठ जाएंगे।

  • पंजाब से बड़ी ख़बर: सुधीर सूरी हत्‍या में खालिस्तानी लिंक का शक! NIA ने शुरू की जांच 

    पंजाब से बड़ी ख़बर: सुधीर सूरी हत्‍या में खालिस्तानी लिंक का शक! NIA ने शुरू की जांच 

    अमृतसर: पंजाब के अमृतसर ने शुक्रवार शाम को शिवसेना के नेता सुधीर सूरी की सरेआम हत्या कर दी गई। इस हत्या के पीछे खालिस्तानी आतंकियों के होने के शक के चलते अब मामले की जांच करने नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NIA) पहुंची है। फिलहाल एनआईए ने इस हत्याकांड की शुरुआती तफ्तीश की है। इस हत्या के पीछे पाकिस्तान के एक खालिस्तानी आतंकी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी ली थी। इस दौरान एनआईए की टीम मौके पर पहुंची है। एनआईए उन सोशल मीडिया पोस्ट्स को भी खंगाल रही हैं जो सूरी की मौत के बाद वायरल हुए हैं।

    वहीं सुधीर सूरी के शव का अंतिम संस्कार शुरू हो गया है लेकिन उनके परिजन अंतिम संस्कार के लिए अभी भी तैयार नहीं है। परिवार की शर्त है कि सुधीर को शहीद का दर्जा दिया जाए। उनके परिजनों ने मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। परिजनों ने इस दौरान उन पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की मांग की है जो सुधीर की सुरक्षा में तैनात थे और उनके बीच हमलावर ने घुसकर उनकी हत्या कर दी। परिवार ने कहा है कि वह इन मांगों के पूरे होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करेंगे।

    पुलिस के अनुसार, सूरी पर पांच से अधिक गोलियां चलाई गईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। आरोपी संदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और अपराध में इस्तेमाल किए गए हथियार को भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सूरी लंबे समय से कई गैंगस्टर के निशाने पर थे। सरकार ने पंजाब पुलिस के आठ जवानों के साथ उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई थी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें गोलियों की आवाजें सुनी जा सकती हैं। गोली लगने से कुछ क्षण पहले, सूरी पुलिस कर्मियों को धरने का कारण बता रहे हैं।

  • पंजाबः सुधीर सूरी के मर्डर के बाद बेटे को मिली जान से मारने का धमकी

    पंजाबः सुधीर सूरी के मर्डर के बाद बेटे को मिली जान से मारने का धमकी

    हिंदू नेता हरीश सिंगला को पुलिस ने लिया हिरासत में

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में हिंदू नेता व शिवसेना टकसाली के अध्यक्ष सुधीर सूरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक सुधीर सूरी के बेटे ने आज सुबह धमकी भरा फोन आया है। सुधीर सूरी के बेटे ने कहा कि धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। सुधीर सूरी के बेटे ने कहा कि कल उनके पिता को भी थ्रेट कॉल आई थी। उन्होंने कल ही पुलिस से बुलेट प्रूफ गाड़ी और जैकेट की मांग की थी। लेकिन उन्हें दी नहीं गई। दूसरी ओर सुधीर सूरी की हत्या के बाद आज अमृतसर में जबरन बाजार बंद कराए गए। इस दौरान पुलिस भी वहां तैनात रही।

    जिले में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की मौत के बाद पूरे जिले में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि सुधीर सूरी की हत्या के बाद हरीश सिंगला अमृतसर पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात के चलते पंजाब भर के शिवसैनिकों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। शिवसैनिक सुधीर सूरी की मौत के बाद से ही गुस्से में है। अब हरीश सिंगला को गिरफ्तार कर लेने के बाद शिवसैनिकों का गुस्सा बढ़ गया है। हरीश सिंगला सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस हिंदुओं को मारना चाहती है।