पंजाबः सुधीर सूरी के मर्डर के बाद बेटे को मिली जान से मारने का धमकी

हिंदू नेता हरीश सिंगला को पुलिस ने लिया हिरासत में

अमृतसरः पंजाब के अमृतसर में हिंदू नेता व शिवसेना टकसाली के अध्यक्ष सुधीर सूरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक सुधीर सूरी के बेटे ने आज सुबह धमकी भरा फोन आया है। सुधीर सूरी के बेटे ने कहा कि धमकी भरे कॉल की रिकॉर्डिंग भी उनके पास है। सुधीर सूरी के बेटे ने कहा कि कल उनके पिता को भी थ्रेट कॉल आई थी। उन्होंने कल ही पुलिस से बुलेट प्रूफ गाड़ी और जैकेट की मांग की थी। लेकिन उन्हें दी नहीं गई। दूसरी ओर सुधीर सूरी की हत्या के बाद आज अमृतसर में जबरन बाजार बंद कराए गए। इस दौरान पुलिस भी वहां तैनात रही।

जिले में शिवसेना नेता सुधीर सूरी की मौत के बाद पूरे जिले में भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बताया जा रहा है कि सुधीर सूरी की हत्या के बाद हरीश सिंगला अमृतसर पहुंचे। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस बात के चलते पंजाब भर के शिवसैनिकों में आक्रोश की लहर दौड़ गई है। शिवसैनिक सुधीर सूरी की मौत के बाद से ही गुस्से में है। अब हरीश सिंगला को गिरफ्तार कर लेने के बाद शिवसैनिकों का गुस्सा बढ़ गया है। हरीश सिंगला सुधीर सूरी को शहीद का दर्जा देने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस हिंदुओं को मारना चाहती है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *