Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंजाबः शिवसेना नेता सुधीर सूरी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कमीश्नर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की

    अमृतसरः शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोली मार हत्या कर दी गई। गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। इसी दौरान गोपाल मंदिर के नजदीक शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान व हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी पर गोलियां चलाई गई। हादसे में घायल सुधीर सूरी की एस्कॉर्ट अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई।

    पुलिस ने गोलियां चलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा फरार चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सुधीर सूरी की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार युवक के पास से स्थानीय रिवाल्वर बरामद कर ली गई है। पुलिस कमिश्नर ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

  • पंजाब से बड़ी ख़बरः गोली लगने से घायल सुधीर सूरी की हुई मौत 

    पंजाब से बड़ी ख़बरः गोली लगने से घायल सुधीर सूरी की हुई मौत 

    अमृतसरः शिवसेना नेता सुधीर सूरी को शुक्रवार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। गोपाल मंदिर के बाहर कूड़े में भगवानों की मूर्तियां मिलने के विरोध में शिवसेना नेता मंदिर के बाहर धरने पर बैठे थे। मिली जानकारी के अनुसार गोपाल मंदिर के नजदीक शिवसेना टकसाली के राष्ट्रीय प्रधान व हिंदू नेता सुधीर कुमार सूरी को दिन-दिहाड़े 3.30 के करीब गोली मार दी गई।

    जानकारी के अनुसार उनके सहयोगियों द्वारा उन्हें एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि इलाज दौरान उनकी मौत हो गई है। इस दौरान उनकी हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है। 

  • पंजाबः अकाली दल ने SGPC चुनाव के लिए हरजिंदर सिंह धामी को बनाया उम्मीदवार

    पंजाबः अकाली दल ने SGPC चुनाव के लिए हरजिंदर सिंह धामी को बनाया उम्मीदवार

    अमृतसर: शिरोमणि अकाली दल के प्रधान के लिफाफे से इस बार शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) का प्रधान नहीं निकलेगा। पार्टी ने अपनी परंपरा को बदलते हुए चुनाव से ठीक चार दिन पहले मौजूदा एसजीपीसी के प्रधान हरजिंदर सिंह धामी को ही पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनाया है। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने SGPC सदस्यों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ व्यापक विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया है।

    डा. चीमा ने कहा कि एसजीपीसी के सदस्यों के साथ लंबी चर्चा के बाद पार्टी के प्रधान सुखबीर सिंह बादल ने मौजूदा एसजीपीसी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी को नौ तारीख को होने वाले एसजीपीसी के प्रधान पद के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

    पार्टी ने यह फैसला बीबी जगीर कौर के खुद भी चुनाव मैदान में डट जाने के बाद उत्पन्न हुए विवाद को देखते हुए लिया गया है, जबकि इससे पहले चुनाव वाले दिन पार्टी प्रधान एक लिफाफे में अपने उम्मीदवार का नाम भेजते रहे हैं, जिसको उसी दिन चुनाव से ठीक पूर्व खोला जाता था और एक दूसरा व्यक्ति उसका अनुमोदन करता था।

  • पंजाबः रेलवे स्टेशन पर हुआ बड़ा धमाका

    पंजाबः रेलवे स्टेशन पर हुआ बड़ा धमाका

    अमृतसरः जिले में आज नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) कमांडो और स्थानीय पुलिस की ओर से मॉक ड्रिल की जा रही है। इसी के तहत रेलवे स्टेशन के बाहर आज बड़ा धमाका हुआ, लेकिन किसी को इस धमाके से घबराने की जरूरत नहीं। क्योंकि यह धमाका मॉक ड्रिल का हिस्सा है। इसके बारे में रेलवे स्टेशन पर पहले ही यात्रियों को सूचित कर सावधान कर दिया गया था। बता दें कि डिप्टी कमिश्नर ने भी कल इसके बारे में सभी को यह सुचना दी थी की शहर में कई जगह धमाके और गोलियां चलने की आवाज़ सुनाई दे सकती है लेकिन किसी को भी इससे घबराने की जरूरत नहीं है, क्यूंकि यह सिर्फ एक मॉक ड्रिल है।

  • पंजाबः CM मान ने की तहसील के अंदर बने दफ्तर में चैकिंग, देखें वीडियो

    पंजाबः CM मान ने की तहसील के अंदर बने दफ्तर में चैकिंग, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को अचानक लुधियाना की समराला तहसील के अंदर बने दफ्तर में चैकिंग की। इस दौरान सीएम मान लोगों से मिले और अधिकारियों से भी बातचीत की। लेकिन स्पष्ट कर दिया कि वह गलतियां निकालने नहीं आए हैं, अगर कोई दिक्कत है तो बताएं। सीएम मान को देख वहां मौजूद लोग काफी उत्साहित दिखे। महिला, बुजुर्ग और जवान हर कोई सीएम मान के साथ तस्वीर ले रहा था।

    लेकिन इस दौरान कई लोगों ने उनसे अपनी समस्याएं भी शेयर की। सीएम मान ने नाम, पते व फोन नंबर के साथ सभी शिकायतों को अपने पीए को नोट भी करवाया और हल होने का आश्वासन भी दिया। इस दौरान एक व्यक्ति गांव की जमीन की समस्या लेकर पहुंचा था। पुरानी सरकार की तरफ से बनाए गए नियम में दिक्कत को व्यक्ति ने सीएम मान के सामने रखा। लेकिन सीएम मान ने स्पष्ट कहा कि इसके लिए कोई नोटिफिकेशन नहीं चाहिए। वह इसीलिए यहां आए हैं। तुम्हारा काम हो गया है, तुम जाओ।

    व्यक्ति मुख्यमंत्री का धन्यवाद करके वहां से चला गया। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद सीएम भगवंत मान सीधा ही समराला तहसील के अंदर पहुंच गए। जहां वह तहसीलदार विकास अग्रवाल से मिले। उन्होंने लोगों की समस्याओं को पहल के आधार पर हल करने की नसीहत दी। उन्होंने इस दौरान उन्हें तहसीलदार की ताकत के बारे में समझाया कि उनकी कलम लोगों की सालों की समस्याओं को दूर कर सकती हैं।

  • पंजाबः कोर्ट ने सुखबीर बादल और पूर्व विधायक विरसा सिंह के खिलाफ जारी किए वारंट, जाने मामला

    पंजाबः कोर्ट ने सुखबीर बादल और पूर्व विधायक विरसा सिंह के खिलाफ जारी किए वारंट, जाने मामला

    अमृतसरः ब्यास में अवैध खनन के मामले में अमृतसर की अदालत ने आज शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और पूर्व विधायक विरसा सिंह वल्टोहा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए गए है। पहले यह मामला बाबा बकाला साहिब की अदालत में चल रहा था, जिसके पश्चात इसे अमृतसर की एक अदालत में शिफ्ट किया गया। अदालत की तरफ से सुखबीर सिंह बादल को सम्मन भेजे गए थे, लेकिन उनकी तरफ से रिसीव नहीं किए गए। इस मामले में अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज अदालत में पेश होने के लिए पहुंचेंगे।

    वर्ष 2021 में व्यास के नजदीक दरिया में हो रही माइनिंग साइट पर जाकर सुखबीर सिंह बादल ने माइनिंग करने वाली कंपनी पर अवैध माइनिंग करने के कई आरोप लगाए थे। इसके पश्चात फ्रेंड्स एंड कंपनी ने थाना ब्यास में शिअद अध्यक्ष के खिलाफ शिकायत की थी। जिसके बाद थाना ब्यास की पुलिस उनके खिलाफ कंपनी के वर्करों को धमकाने और कोविड नियमो की अनदेखी करने का मामला दर्ज किया था।

    जानकारी के अनुसार एक जनवरी 2021 को ब्यास के नजदीक दरिया में हो रही माइनिंग साइट पर शिअद के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल पहुंंऐ थे। उनके साथ बिरसा सिंह वल्टोहा, पूर्व विधायक अमरपाल सिंह बोनी, कंंलजीत सिंह, चंचल सिंह, चमकौर सिंह, कश्मीर सिंह, तरसेम सिंह, मनजिंदर सिंह, बलविंदर सिंह और संतोष सिंह साथ थे।

  • पंजाबः अज्ञात लोगों ने शिव सेना नेता पर चलाई गोली

    पंजाबः अज्ञात लोगों ने शिव सेना नेता पर चलाई गोली

    लुधियानाः शहर में क्राइम और लूटपाट के मामले लगातार बढ़ रहे है। आए दिन शहर में क्राइम की वारदातें सामने आ रही है। वहीं बीती रात टिब्बा रोड स्थित न्यू सुभाष नगर की ग्रेवाल कालोनी में शिव सेना पंजाब के नेता पर गोली चलने का मामला सामने आया है। हालांकि गोली उनके बगल से निकल गई। नेता के अनुसार उनके घर के बाहर रात को कुछ अज्ञात लोग चक्कर लगा रहे थे। पड़ोसी ने इस संबंध में जानकारी दी तो वह उनका पीछा करने लगे। तभी अज्ञात लोगों ने गोली चला दी और वह शिव सेना नेता के पास से होकर गुजर गई।

    इसके बाद अज्ञात लोग फरार हो गए। अब जिला पुलिस सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शिव सेना के यूथ नेता अश्वनी कुमार ने बताया कि दो लोग उसके घर के बाहर घूम रहे थे, जब वह पीछा कर रहे थे तो उन पर हमला हुआ है। हमलावरों की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुई हैं। सूचना मिलने के बाद एसीपी गुरदेव सिंह मौके पर पहुंचे हैं और एरिया के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

  • पंजाब : आप पार्टी के इस विधायक को कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित

    पंजाब : आप पार्टी के इस विधायक को कोर्ट ने किया भगोड़ा घोषित

    तरनतारन: आम आदमी पार्टी के पंजाब के बाबा बकाला निर्वाचन क्षेत्र के विधायक दलबीर सिंह टौंग को तरनतारन की अदालत ने अदालत से भगोड़ा घोषित कर दिया है। कोर्ट के बार-बार पूछने और अदालत में पेश नहीं होने पर विधायक की संपत्ति भी कुर्क करने के आदेश अदालत द्वारा दिये गये है। बता दें कि करीब दो साल पहले घटी ज़हरीली शराब के मामले में आम आदमी पार्टी के वर्करों और विधायकों द्वारा उस दौरान जिला प्रबंधकीय कांपलैक्स में धरना देते हुए हाईवे जाम किया गया था।

    जिस संबंधी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों खिलाफ दो मामले दर्ज किए थे। अदालत में चल रहे इसी केस दौरान गैर हाजिर होने संबंधी आज विधानसभा हलका बाबा बकाला के ‘आप’ विधायक दलबीर सिंह टौंग को भगौड़ा करार का फैसला सुनाते हुए पुलिस को उस पर तुरंत पर्चा दर्ज करने और प्रापर्टी अटैच करने के हुक्म जारी किए गए हैं।

    जिक्रयोग्य है कि विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां, डिप्टी स्पीकर जै कृष्ण रोडी, लालजीत सिंह भुल्लर, हरभजन सिंह ईटीओ, विधायक मनजीत सिंह बिलासपुर, विधायक कुलवंत सिंह पंडोरी और अन्य वर्करों द्वारा आज कोर्ट में हाजिरी लगवाई गई। जानकारी अनुसार इस केस में उक्त आप विधायक बीती 26 अगस्त से लगातार गैर हाजिर चल रहे थे, जिसके बाद कोर्ट ने आज उक्त फैसला सुनाया है।

  • पंजाबः नशे को खत्म करने के लिए पुलिस ने तैयार की 45 हॉटस्पाटों एरिया की लिस्ट 

    पंजाबः नशे को खत्म करने के लिए पुलिस ने तैयार की 45 हॉटस्पाटों एरिया की लिस्ट 

    लुधियानाः पंजाब में नशे के खिलाफ भले ही सरकार की ओर से मुहिम चलाई गई, लेकिन इसके बावजूद राज्य के कई जगहों पर खुलेआम नशा बिकने से प्रशासन पर सवाल खड़े हो रहे है। वहीं लुधियाना में पुलिस ने नशे को जड़ से खत्म करने के लिए ओर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नशे के खिलाफ छेड़ी इस मुहिम में कमिश्नरेट पुलिस को अब जिला प्रशासन का भी साथ मिलेगा।

    पुलिस ने शहर में ऐसे 45 हॉटस्पाटों की लिस्ट तैयार की है, जहां पर कार्रवाई के बावजूद लगातार नशा बेचा जा रहा है और तस्करी खुल कर चल रही है। नशे को रोकने के लिए अब जिला और पुलिस प्रशासन की तरफ से एक-एक नोडल आफिसर तैनात किया जाएगा और महानगर में एक महीने तक जागरुकता मुहिम चलाई जाएगी।

    इसके तहत पुलिस नशा तस्करों का नेटवर्क तोड़ेगी और जिला प्रशासन लोगों को जागरुक करेगी। प्रैसवर्ता में डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक और पुलिस कमिश्नर डॉ. कौस्तभ शर्मा ने बताया कि पूरे नवंबर महीने में नशे के खिलाफ जागरूकता मुहिम चलाई जाएगी और तस्करों पर भी सख्त कार्रवाई होगी। नशा पीड़ितों को इलाज में मदद के अलावा उनके पुर्नवास व नशों से दूर रखने के लिए उनके सहित शैक्षणिक, औद्योगिक, सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर अवेयरनेस प्रोग्राम किए जाएंगे।

    इसमें नाटक, स्किट, सैमिनार के अलावा मनोचिकित्सकों का भी सहारा लिया जाएगा। डीसी और सीपी ने बताया कि यह ड्राइवर पूरे नवंबर महीने में चलेगी और उन्हें उममीद है कि इसके सार्थक परिणाम सामने आएंगे। इस ड्राइव में केवल हार्ड ड्रग्स चिट्टा, हैरोइन, गांजा आदि के अलावा शराब, तंबाकू, हुक्का आदि को लेकर भी शामिल किया जाएगा। पुलिस ड्रग्स को लेकर तस्करों पर सख्ती करते हुए इन पर एफआईआर के तहत इनको अंदर करेगी व नशे की सप्लाई चेन को तोड़ा जाएगा।

  • पंजाबः ढांडारी कलां में तैनात पटवारी रंगे हाथ रिश्वत लेते काबू

    पंजाबः ढांडारी कलां में तैनात पटवारी रंगे हाथ रिश्वत लेते काबू

    लुधियाना: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान के दौरान आज लुधियाना के ढांडारी कलां में तैनात एक राजस्व पटवारी मंदीप सिंह और एक निजी व्यक्ति सोनी को 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। विजिलेंस ब्यूरो (वीबी) के एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि लुधियाना शहर के कबीर नगर निवासी दलजीत सिंह की शिकायत पर पटवारी मंदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया है।

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने वीबी से संपर्क किया है और आरोप लगाया है कि उक्त पटवारी और उसका बिचौलिया उसकी मां के नाम पर पंजीकृत एक भूखंड का रिकॉर्ड प्रदान करने के लिए 5000 रुपये की मांग कर रहे थे। उसने आगे कहा कि वह पहले ही 1000 रूपये आरोपी बिचौलिए को पहली किश्त के रूप में रिश्वत दे चुका है।

    सूचना की पुष्टि के बाद वीबी टीम ने जाल बिछाया और आरोपी पटवारी और उसके बिचौलिए को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा, थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।