Category: Himachal>Baddi

  • सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः पुलिस ने गाड़ी सहित हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    सिद्धू मूसेवाला मर्डर केसः पुलिस ने गाड़ी सहित हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस को लेकर हाल ही में पंजाब पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी की सीसीटीवी फुटेज वायरल की थी। जिसके बाद आज पुलिस ने फॉर्च्यूनर गाड़ी के मालिक को गाड़ी सहित काबू कर लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले  पेट्रोल पंप पर फॉर्च्यूनर गाड़ी में पेट्रोल डलवाने की सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई थी।

    हालांकि इस वीडियो पर पुलिस ने चुपी साधी हुई थी। लेकिन आज पुलिस ने आरोपी को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सतवीर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उस दिन वायरल हुई सीसीटीवी फुटेज दौरान सतवीर सिंह भी गाड़ी में ही बैठा हुआ था। फिलहाल पुलिस का कहना हैं कि अन्य आरोपियों की तालाश में छापेमारी की जा रही है। वहीं पुलिस द्वारा प्रैस कांफ्रैंस करके आरोपियों को लेकर और भी खुलासे किए जाएंगे।

    गौर हो कि सिद्धू मूसेवाला के मर्डर को लेकर पूरा एक माह हो गया है, लेकिन पुलिस अब तक इस मामले को पूरी तरह से सुलझा नहीं पाई है। हालांकि कुछ आरोपियों को गिरफ्तारी कर पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की तह तक पंहुचने की कोशिश कर रही है। अब देखना यह होगा कि काबू किए गए सतवीर से पुलिस को इस हत्याकांड में क्या अहम सुराग मिलते है। 

  • पंजाबः फोकल पॉइंट में फैक्टरी में लगी आग

    पंजाबः फोकल पॉइंट में फैक्टरी में लगी आग

    अमृतसरः पंजाब के अमृतसर जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। वीरवार सुबह अमृतसर के फोकल पॉइंट में ब्राइट इंटरप्राइजेज पेंट फैक्टरी में जोरदार धमाके होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पेंट फैक्टरी में आग लग लगने से यह धमाके हुए। दरअसल, यह धमाके फैक्टरी के अंदर पड़े केमिकल के ड्रमों में कारण हुए। मौके पर सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और ढाब वस्तीराम सेवा सोसायटी की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग कंट्रोल करने की कोशिशों में लगी हुई हैं।

    सुबह 5 बजे 4 से 5 हुए धमाके

    फोकल पॉइंट में फैक्टरी में सो रहे सुबोध कुमार ने बताया कि सुबह तकरीबन 5 बजे उन्हें धमाकों की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर देखा तो पेंट फैक्टरी में भीषण आग लगी थी। एक साथ तकरीबन 4 से 5 धमाके हुए। धमाके इतने जबरदस्त थे कि उनकी बिल्डिंग में भी कंपन महसूस की गई। इसके बाद तुरंत उन्होंने ब्राइट इंटरप्राइजेज के मालिक को इसकी जानकारी दी। साथ ही उन्होंने फायर ब्रिगेड के नंबर पर भी फोन किया।

    तीन घंटे में 10 से 12 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी

    मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों का कहना है कि पेंट फैक्टरी होने के कारण अंदर इथेनाॅल भरा पड़ा है। फोम से स्प्रे किया जा रहा है। जैसे ही फोम व पानी का स्प्रे बंद करते हैं, आग फिर से भड़क जाती है। तीन घंटे में 10 से 12 गाड़ियां पानी व फोम की लग चुकी हैं।

    फैक्टरी बंद होने के कारण शटर व खिड़कियां थी बंद 

    फैक्टरी बंद होने के कारण शटर व खिड़कियां बंद थी। कुछ शटर तो अंदर हुए धमाकों से ही उखड़ गए, लेकिन कुछ को फायर बिग्रेड के कर्मचारियों ने शिकंजा डालकर खींचा और तोड़ा। आग की तपन इतनी अधिक थी कि 150 से 200 मीटर तक खड़ा होना भी मुश्किल था।

  • पंजाबः एसटीफ ने 2 तस्करों से करीब 200 करोड़ रुपए का नशा किया बरामद

    पंजाबः एसटीफ ने 2 तस्करों से करीब 200 करोड़ रुपए का नशा किया बरामद

    लुधियानाः जिलें में एसटीएफ टीम ने नशा तस्करों को काबू करके बड़ी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है। एसटीएफ टीम ने 2 तस्करों को काबू किया है। गिरफ्तारी के समय आरोपियों ने करके 2 किलोग्राम आइस जब्त की गई थी, लेकिन अब उनकी निशानदेही पर 18 किलो 200 ग्राम और आइस जब्त की गई। आरोपियों की पहचान गांव सनेत निवासी हरप्रीत सिंह बॉबी व मॉडल टाउन निवासी अर्जुन के रूप में हुई है।

    आरोपी पिछले साढ़े चार सालों से कर रहे नशे का कारोबार

    एसटीफ की तरफ से सांझी की गई जानकारी के अनुसार, बॉबी व अर्जुन दोनों ही अपने तीसरे साथी जवाहर नगर निवासी विशाल उर्फ विनय के साथ मिलकर बीते साढ़े चार सालों से यह काम कर रहे थे। एसटीएफ के एआईजी स्नेहदीप शर्मा ने बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि तीनों मिलकर नशे का कारोबार करते हैं। जिसके बाद से ही एसटीएफ इन्हें पकड़ने की कोशिश में जुटी हुई थी।

    आरोपियों की निशानदेही से 18.200 किलो आइस बरामद

    पुलिस के अनुसार, आरोपी 27 जून को बीआरएस नगर स्थित टी-पॉइंट पर खेप देने जा रहे थे। तभी पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। आरोपियों से उस समय 2 किलोग्राइम आइस बरामद की गई। दोनों की निशानदेही पर मोहल्ला लेबर नगर में रेड की। तो दूसरी मंजिल से 18.200 किलोग्राम आइस बरामद हुई। इंटरनेशनल मार्केट में इसकी वैल्यू तकरीबन 200 करोड़ है।

    तीसरा आरोपी अभी भी फरार

    एसटीफ ने बताया कि बॉबी और अर्जुन से पूछताछ जारी है। वहीं इनके तीसरे साथी विशाल उर्फ विनय को पकड़ने के लिए छापामारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही तीसरे आरोपी विशाल उर्फ विनय को गिरफ्तार कर लेगी।

  • राणा कंधोवालिया मर्डर केस: पुलिस को लॉरेंस का मिला इतने दिन का रिमांड 

    राणा कंधोवालिया मर्डर केस: पुलिस को लॉरेंस का मिला इतने दिन का रिमांड 

    अमृतसर। पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई को अमृतसर की जिला अदालत में पेश किया है। जिसके बाद पुलिस को गैंगस्टर का 8 दिन का रिमांड मिला है। राणा कंधोवालिया मर्डर केस में लॉरेंस को अमृतसर लाया गया और उससे पूछताछ की गई। बता दें कि, साल 2021 में कंधोवालिया हत्याकांड में मजीठा रोड थाने की पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और लारेंस बिश्नोई और दर्जनभर शार्प शूटरों के खिलाफ केस दर्ज किया था। बीते दिन लारेंस बिश्नोई का सिद्धू मूसेवाला कत्ल कांड में रिमांड खत्म होने के बाद मानसा अदालत में पेश किया गया। इस दौरान खरड़ पुलिस के साथ अमृतसर पुलिस भी साथ रही।  अमृतसर पुलिस ने मानसा अदालत से राणा कंधोवालिया मर्डर केस का ट्रांजिट रिमांड हासिल किया। इस निर्माण के तहत हमसे पुलिस को 24 घंटों के भीतर अमृतसर अदालत में लॉरेंस को पेश करना था। जिसके बाद पुलिस ने आज सुबह लॉरेंस को अमृतसर अदालत में पेश करके उसका रिमांड हासिल किया। हालांकि पुलिस ने अदालत से लॉरेंस का 14 दिन का रिमांड मांगा था लेकिन अदालत ने उन्हें 8 दिन का ही रिमांड दिया है।

  • पंजाबः पुन्नू इंटरनैशनल होटल में लगी भयानक आग

    पंजाबः पुन्नू इंटरनैशनल होटल में लगी भयानक आग

    अमृतसर। कोर्ट रोड स्थित एक बिल्डिंग में भयानक आग लगने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कोर्ट रोड पर पुन्नू इंटरनेशनल होटल की बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। आग इतनी अधिक फैल गई कि चंद मिनटों में ही आधे से अधिक होटल उसकी चपेट में आ गया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

    फायर ब्रिगेड को तुरंत फोन किया गया, लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के पहुंचने से पहले ही आधे से अधिक होटल आग की चपेट में आ गया। वूडन वर्क व बर्निंग मैटीरियल अधिक होने के कारण आग तेजी से फैली। फिलहाल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

  • पंजाबः अटारी बॉर्डर पर 24 साल की लड़की को किया गिरफ्तार

    अमृतसरः सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लड़के से मिलने पाकिस्तान जा रही मध्य प्रदेश के रीवा में रहने वाली एक लड़की को पंजाब पुलिस ने अटारी बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय युवती के पास पाकिस्तान का वीजा भी मौजूद था। इस हिसाब से वो पाकिस्तान तो जा सकती थी, लेकिन युवती के घर वालों द्वारा उसके किलाफ लुक आउट सर्कुलर यानी एलओसी जारी कराए जाने के चलते अमृतसर जिले के अटारी बॉर्डर पर कस्टम विभाग और बीएसएफ की तरफ से युवती को पकड़कर रीवा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

    पुलिस ने किया युवती का एलओसी जारी 

    पुलिस पूछताछ के अनुसार, 24 वर्षीय युवती की कहानी 14 जून से शुरू हुई थी। रीवा के थाना कोतवाली में अचानक घर से अपने डॉक्यूमेंट और पासपोर्ट लेकर भाग गई। युवती जब नहीं मिली तो परिवार की ओर से रीवा शहर के थाना कोतवाली में गुमशुदगी की कंप्लेंट दर्ज कराई। घर से युवती का पासपोर्ट भी गायब था, जिसकी जानकारी लगते ही परिवार ने तुरंत ही पुलिस के जरिए युवती का एलओसी भी जारी करवा दिया, ताकि वो पाकिस्तान न जा सके।


    पाकिस्तानी युवक के प्रेम में फंसी युवती

    पुलिस को मिली परिवार से जानकारी के अनुसार, मामला प्यार का है। सोशल मीडिया पर युवती को पाकिस्तानी युवक दिलशाद से प्यार हो गया। फिजा ने दिलशाद के कहने पर पासपोर्ट भी बनवा लिया। कई बार वो पाकिस्तान जाने की बात अपने परिवार से भी कह चुकी थी। इतना ही नहीं, दिलशाद के साथ मिलकर फिजा ने पाकिस्तान का वीजा भी जारी करवा लिया, लेकिन जब वह घर से भाग गई तो मामला परिवार की समझ में आया।

    14 जून को परिवार ने दी थी पुलिस को शिकायत

    घर से पासपोर्ट-डॉक्यूमेंट और कैश लेकर भागी फिजा की शिकायत परिवार ने 14 जून को रीवा के कोतवाली थाने में जमा करवा दी। परिवार को उसके विदेश जाने पर शक था तो पुलिस को कह कर LOC भी जारी करवा दी गई। इसी दौरान जब फिजा पाकिस्तान जाने के लिए अटारी बॉर्डर पर पहुंची तो कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। साथ ही फिजा के पाकिस्तान जाने की सूचना पुलिस के साथ-साथ उसके परिवार को भी दी।

    अमृतसर पहुंची रीवा पुलिस 

    शनिवार सुबह रीवा पुलिस अमृतसर रूरल पुलिस के अंतर्गत आने वाले घरिंडा थाने में पहुंच गई, जहां फिजा को रीवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसएचओ घरिंडा करमपाल सिंह ने बताया कि फिजा को रीवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अब वे उसका ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के लिए एसडीएम-2 के पास जाएंगे, जहां से रिमांड हासिल करने के बाद वे फिजा को लेकर रीवा के लिए रवाना हो जाएंगे।

  • पंजाब: BSF ने पकड़ी 21 करोड़ की हेरोइन, पिस्टल भी बरामद

    पंजाब: BSF ने पकड़ी 21 करोड़ की हेरोइन, पिस्टल भी बरामद

    अमृतसरः पाकिस्तान की नापाक कोशिशों को लगातार बीएसएफ नाकाम कर रही है। वहीं आज एक बार फिर से बीएसएफ पंजाब ने पाकिस्तान में बैठे तस्करों की एक और कोशिश को नाकाम किया है। पाकिस्तानी तस्करों द्वारा भेजी गई हेरोइन की खेप बीएसएफ किसान गार्ड ने एक किसान की मदद से रिकवर कर ली है। बीएसएफ ने खेप जब्त करके कार्रवाई भी शुरू कर दी है। खेप अमृतसर में बॉर्डर स्थित गांव भैरोपाल से मिली।

    बीएसएफ ने पैकट्स कब्जे में लिए

    बीएसएफ के अधिकारियों ने जानकारी दी कि बॉर्डर पर सुरक्षा के लिए लगाई गई फेंसिंग के पार भारतीय किसान खेतों में ट्रैक्टर के साथ जुताई कर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर के साथ जुताई करते हुए तीन पैकेट बाहर आ गए। सुरक्षा के लिए खड़े बीएसएफ किसान गार्ड की नजर इस पर पड़ गई और उन्होंने पैकट्स को अपने कब्जे में ले लिया।

    3 किलो हेरोइन बरामद

    तीन पैकेट्स बाहर निकले थे, जिन्हें पीले रंग की टेप लगाकर पैक किया गया था। इस खेप में 3.020 किलोग्राम हेरोइन थी। इसके अलावा एक पिस्टल भी बीएसएफ के अधिकारियों ने खेप के साथ जब्त की, जिसमें एक मैगजीन व 5 कारतूस भी थे। पकड़ी गई खेप की इंटरनेशनल वैल्यू 21 करोड़ रुपए आंकी जा रही है।

  • पंजाबः बहन का कत्ल करने वाले दोनों भाई आऱोपी काबू

    पंजाबः बहन का कत्ल करने वाले दोनों भाई आऱोपी काबू

    तरनतारनः पंजाब के तरनतारन शहर में सरेआम बाजार में बहन के कत्ल करने भाईयों को पुुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक सप्ताह बाद गुप्त सूचना पर दो आरोपियों को काबू किया है। आरोपियों की पहचान सरहाली रोड पट्‌टी निवासी रोहित व अमर के रूप में हुई है। 

    17 जून सुनेहा का हुआ था कत्ल

    इसकी जानकारी देते हुए डीएसपी पट्‌टी मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि 17 जून की शाम को सुनेहा का गांधी सथ पट्‌टी में बीच बाजार तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया गया था। सुनेहा के पति राजन जोशन ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। राजन ने जानकारी दी थी कि उसकी शादी तकरीबन तीन महीने पहले सुनेहा के साथ हुई थी। यह प्रेम विवाह था और दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। इससे सुनेहा का परिवार नाराज था।

    आरोपी दे रहे थे सुनेहा को  मारने की धमकियां

    डीएसपी मनिंदरपाल सिंह ने बताया कि मृतक सुनेहा का परिवार इसलिए नाराज था। क्योंकि राजन जोशन का आपराधिक रिकॉर्ड भी था। पुलिस ने बताया कि कत्ल करने से पहले दोनों आरोपियों के साथी कई बार सुनेहा को मारने की धमकियां दे चुके थे। जिन्हें गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही थी कि इस बीच सुनेहा का कत्ल हो गया।

    आरोपियों से हथियार रिकवर किए 

    पूछताछ में आरोपियों से वह तेजधार हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं, जिनसे उन्होंने सुनेहा का बीच बाजार कत्ल कर दिया था।

  • पंजाबः बंद बोरी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 

    पंजाबः बंद बोरी में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव 

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना जोधेवाल के इलाका में गहलेवाल रोड़ पर एक बंद बोरी में अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। जांच अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि शव लुधियाना सिविल अस्पताल 72 घंटे के लिए पहचान होने के लिए रखवाया है।

    गौर हो कि जिले में कुछ दिन पहले भी एक युवक के टुकड़े करके उसे बोरी में डाल कर आरोपी ने नहर में फेंक दिया था। वहीं 5 दिन पहले एक बच्चे को अगवा करके दो लोगों ने फिरौती के पैसे मांगे और न मिलने पर बच्चे के टुकड़े करके नहर में फेंक दिया था।

    पुलिस को सर्च आपरेशन में बंद बोरी में मिला शव

    थानेदार प्रताप सिंह जब सड़क से गश्त करते हुए गुजर रहे थे तो बहुत बदबू आ रही थी। उन्होंने आस-पास के लोगों से पूछा, लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल रहा था। इसके बाद पुलिस ने सर्च आपरेशन चलाया तो झाड़ियों में एक बंद बोरी मिली। बोरी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, शव की हालत बहुत बुरी हो चुकी थी। शव पर कीड़े चल रहे थे।

    सीसीटीवी कैमरे खंगालने में जुटी पुलिस

    देखने से लग रहा था कि शव को 1 या 2 दिन पहले यहां फेंका गया है। मामले में पुलिस ने इलाके के लोगों से पूछताछ की है। बताया जा रहा है पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। वही सेफ सिटी कमरों की भी पुलिस मदद ले रही है। थाना जोधेवाल की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति पर आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर दिया है।

  • पंजाबः जंडियाला गुरू से सामने आई शर्मसार घटना, वायरल हुई वीडियो

    पंजाबः जंडियाला गुरू से सामने आई शर्मसार घटना, वायरल हुई वीडियो

    अमृतसर: गांव जंडियाला गुरू में शर्मसार करने वाली अमानवीय घटना सामने आई है। दोस्त से उधार दिए रुपये मांगना सिख युवक सुक्खा सिंह को महंगा पड़ गया। आरोपितों ने उसे पैसे देने के बहाने फोन करके बुलाया और उसका अपहरण कर लिया। बाद में घर ले जाकर उसके साथ खूब मारपीट की। उसे जूतों में पानी भरकर पिलाया। इतना ही नहीं, उसके केस खींचकर उसे डंडों से पीटा गया। फिलहाल, युवक बुरी तरह से घायल है और उसका गुरु नानक देव अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

    अस्पताल में भर्ती सुक्खा का आया बयान

    अस्पताल में भर्ती सुक्खा का कहना है कि उसने किसी को दो-ढाई लाख रुपये दिए थे। वह युवक दरबार साहिब में आता था और उसकी उसके साथ दोस्ती हो गई। विश्वास में ही उसने उन्हें पैसे दे दिए। यह पैसे लेने के लिए वह रोजाना उन्हें फोन भी कर रहा था, लेकिन वह गाली-गलौज करके फोन काट देता था। वीरवार को उसे फोन आया कि बस स्टैंड पर आ जाए। आज वह उसे पैसे दे देंगे। इस पर वह बस स्टैंड चला गया। वहां से उन्होंने उसका अपहरण कर लिया और उसे जंडियाला गुरू के एक घर में ले गए।

    सुखा सिंह ने बताया कि वह अमृतधारी सिख है। वह लोग उसे अपने घर में लेकर गए तो दरवाजा बंद करके पहले उसका सिरी साहिब (गात्रा) उतारा गया और बाद में उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की गई। उसे जूती में भरकर पानी पिलाया गया और डंडों से पीटा गया। केस पकड़ कर उसे घसीटा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

    जूती में पानी पिलाने वाली महिला ने बताई वजह

    दूसरी ओर दूसरे पक्ष जो जूती में पानी पिलाने वाली महिला ने सोशल मीडिया के सामने अपना पक्ष सामने रखा है। उसने कहा कि यह व्यक्ति ऑटो चलाने का काम करता है। इसके ऑटो में बैठकर सचखंड श्री दरबार साहिब माथा टेकने जाते थे। इस दौरान इस व्यक्ति का मोबाइल नंबर ले लिया और बाद में यह व्यक्ति लगातार ही उन्हें फोन करके तंग-परेशान करने लगा और उसकी बेटी के साथ रोजाना दुर्व्यवहार करता। कई बार उन्होंने परिवार की ओर से इस व्यक्ति को समझाने की कोशिश की परंतु लगातार ही यह व्यक्ति उनकी लड़की से गलत हरकत करने की कोशिश करता था जिस कारण उन्होंने इस व्यक्ति के साथ मारपीट की और गुस्से में उसे जूती में पानी पिलाया। इसके साथ ही दूसरे पक्ष की महिला का कहना है कि यह वीडियो किस तरह वायरल हुई उसे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं। 

    पुलिस ने मामले की जांच की शुरू

    उधर, पुलिस अधिकारियों का दावा है कि मामले की जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों का बयान के लिए जाएंगे। जांच के बाद ही असल मामले के बारे में पता चल पाएगा कि कौन सच्चा है कौन झूठा।