पंजाबः अटारी बॉर्डर पर 24 साल की लड़की को किया गिरफ्तार

अमृतसरः सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद लड़के से मिलने पाकिस्तान जा रही मध्य प्रदेश के रीवा में रहने वाली एक लड़की को पंजाब पुलिस ने अटारी बॉर्डर पर गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय युवती के पास पाकिस्तान का वीजा भी मौजूद था। इस हिसाब से वो पाकिस्तान तो जा सकती थी, लेकिन युवती के घर वालों द्वारा उसके किलाफ लुक आउट सर्कुलर यानी एलओसी जारी कराए जाने के चलते अमृतसर जिले के अटारी बॉर्डर पर कस्टम विभाग और बीएसएफ की तरफ से युवती को पकड़कर रीवा पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस ने किया युवती का एलओसी जारी 

पुलिस पूछताछ के अनुसार, 24 वर्षीय युवती की कहानी 14 जून से शुरू हुई थी। रीवा के थाना कोतवाली में अचानक घर से अपने डॉक्यूमेंट और पासपोर्ट लेकर भाग गई। युवती जब नहीं मिली तो परिवार की ओर से रीवा शहर के थाना कोतवाली में गुमशुदगी की कंप्लेंट दर्ज कराई। घर से युवती का पासपोर्ट भी गायब था, जिसकी जानकारी लगते ही परिवार ने तुरंत ही पुलिस के जरिए युवती का एलओसी भी जारी करवा दिया, ताकि वो पाकिस्तान न जा सके।


पाकिस्तानी युवक के प्रेम में फंसी युवती

पुलिस को मिली परिवार से जानकारी के अनुसार, मामला प्यार का है। सोशल मीडिया पर युवती को पाकिस्तानी युवक दिलशाद से प्यार हो गया। फिजा ने दिलशाद के कहने पर पासपोर्ट भी बनवा लिया। कई बार वो पाकिस्तान जाने की बात अपने परिवार से भी कह चुकी थी। इतना ही नहीं, दिलशाद के साथ मिलकर फिजा ने पाकिस्तान का वीजा भी जारी करवा लिया, लेकिन जब वह घर से भाग गई तो मामला परिवार की समझ में आया।

14 जून को परिवार ने दी थी पुलिस को शिकायत

घर से पासपोर्ट-डॉक्यूमेंट और कैश लेकर भागी फिजा की शिकायत परिवार ने 14 जून को रीवा के कोतवाली थाने में जमा करवा दी। परिवार को उसके विदेश जाने पर शक था तो पुलिस को कह कर LOC भी जारी करवा दी गई। इसी दौरान जब फिजा पाकिस्तान जाने के लिए अटारी बॉर्डर पर पहुंची तो कस्टम विभाग के अधिकारियों ने उसे पकड़ लिया। साथ ही फिजा के पाकिस्तान जाने की सूचना पुलिस के साथ-साथ उसके परिवार को भी दी।

अमृतसर पहुंची रीवा पुलिस 

शनिवार सुबह रीवा पुलिस अमृतसर रूरल पुलिस के अंतर्गत आने वाले घरिंडा थाने में पहुंच गई, जहां फिजा को रीवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। एसएचओ घरिंडा करमपाल सिंह ने बताया कि फिजा को रीवा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। अब वे उसका ट्रांजिट रिमांड हासिल करने के लिए एसडीएम-2 के पास जाएंगे, जहां से रिमांड हासिल करने के बाद वे फिजा को लेकर रीवा के लिए रवाना हो जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *