Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः डोप टेस्ट में पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

    पंजाबः डोप टेस्ट में पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

    लुधियानाः पंजाब में नशे खिलाफ चलाई मुहिम के तहत पुलिस द्वारा ड्राइव चलाई जा रही है। इस मुहिम के तहत रोजाना कई पुलिस कर्मचारियों का डोप टेस्ट करवाया जा रहा है। जिससे पुलिस को पता चल सके कि कितने कर्मचारी ऐसे हैं जो नशा की दलदल में फंसे हुए हैं। खन्ना के सीनियर पुलिस कप्तान दयामा हरीश कुमार ओमप्रकाश ने आदेश जारी किए हैं कि पुलिस कर्मचारियों का डोप टेस्ट करवाया जाए।

    शुक्रवार को डोप टेस्ट में 4 पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसके बाद पुलिस कर्मचारियों में भी हड़कंप मचा पड़ा है। जिन पुलिस कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है उनकी विभागीय इंक्वायरी खुल चुकी है। जानकारी देते हुए डीएसपी नारकोटिक हरपाल सिंह ग्रेवाल ने कहा कि फिलहाल इन मुलाजिमों की विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है यदि डोप टेस्ट की रिपोर्ट में कोई नशीला केमिकल जांच दौरान पाया जाता है या किसी नशा का इस्तेमाल सामने आता है तो सख्त कार्रवाई होना यकीनी है।

    उन्होंने कहा कि यदि कोई मुलाजिम नशा से ग्रस्त है तो वह उसका उपचार भी जरूर करवाएंगे और उसे नशा मुक्ति केन्द्र में दाखिल करवाया जाएगा। पुलिस का मकसद सिर्फ नशा खत्म करना है। आने वाले दिनों में जिस किसी मुलाजिम पर संदेह लगेगा तो तुरंत उसका डोप टेस्ट करवाया जाएगा।

  • पंजाबः विवादों में घिरे आप विधायक ग्यासपुरा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, मांगी हाईकोर्ट से सुरक्षा

    पंजाबः विवादों में घिरे आप विधायक ग्यासपुरा, महिला ने लगाए गंभीर आरोप, मांगी हाईकोर्ट से सुरक्षा

    लुधियानाः जिलें से बड़ी ख़बर सामने आई है। पायल से आप पार्टी के विधायक मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पर महिला ने गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि विधायक ने दफ्तर में बुलाकर उसे धमकाया है। इसके साथ ही महिला ने विधायक पर 1 लाख रूपए महीना मांगने के भी आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार एक महिला ने विधायक से अपनी जान को खतरा बताया है। महिला ने विधायक पर गंभीर आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। हाईकोर्ट में याचिका दायर करते हुए महिला ने सुरक्षा की मांग की है। 

  • पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की जमानत याचिका पर आया कोर्ट का फैसला, जाने क्या कहा

    पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की जमानत याचिका पर आया कोर्ट का फैसला, जाने क्या कहा

    लुधियानाः भ्रष्टाचार मामले में फंसे दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शुक्रवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश डा. अजीत अत्री की अदालत ने कथित ट्रांसपोर्ट टेंडर के अलाट्मेंट में हुए भ्रष्टाचार के मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी। इसके साथ ही उनके पीए इंदरजीत सिंह ईंदी की जमानत याचिका भी रद कर दी गई है।

    6 सितंबर को बहस सुनने के बाद अदालत ने शुक्रवार यानी 9 सितंबर के लिए फैसला आरक्षित रख लिया था। बता दें कि मंडी से अनाज के ट्रांसपोर्ट को लेकर फर्जीवाड़ा करके वाहनों का इस्तेमाल किए जाने की पर्दाफाश हुआ था। इस मामले में एक ठेकेदार तेलूराम को विजिलेंस ने गिरफ्तार किया था। इसी मामले में 22 अगस्त को पुलिस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को हिरासत में लिया था। उनसे पुलिस ने करीब 9 दिन तक पूछताछ की थी। उसके बाद अदालत ने उन्हें पटियाल जेल भेज दिया था।   

  • पंजाबः कत्ल केस में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर तेजधार हथियारों से हमला, मामला दर्ज

    पंजाबः कत्ल केस में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर तेजधार हथियारों से हमला, मामला दर्ज

    अमृतसरः जिलें कत्थूनंगल थाने के अधीन पड़ते गांव साहनेवाली में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक हत्या प्रयास के मामले में नामजद हरजिंदर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पहुंची थी इस दौरान कुछ लोगों ने मजीठा पुलिस की टीम पर दातरों से हमला कर दिया और ललकारे लगाकर आरोपी को मौके से भगा दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई भी की। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

    कत्थूनंगल थाने की पुलिस ने साहनेवाली गांव निवासी हरजिंदर सिंह, उसके पिता अमरीक सिंह, उसके बेटे कंवलप्रीत सिंह उर्फ कंवल, करणप्रीत सिंह और चाचा अमरीक सिंह को नामजद कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं। एएसआई हरदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। मजीठा थाने के एएसआइ जगदीप सिंह ने कत्थूनंगल थाने की पुलिस को शिकायत में बताया कि हरजिंदर सिंह हत्या प्रयास के आरोप में एक एफआईआर में नामजद है। सूचना मिली थी कि आरोपी अपने घर में छिपा है। इसी आधार पर वह कांस्टेबल जसपाल सिंह, कांस्टेबल गुरप्रीत सिंह, कांस्टेबल अमनप्रीत सिंह के साथ आरोपित को काबू करने पहुंच गए थे।

    शिकायतकर्ता ने बताया कि जैसे ही उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया तो हरजिंदर सिंह ने बाहर निकलकर चीखना चिलाना शुरु कर दिया। उसका शोर सुनकर उसके बेटे, चाचा और पिता घर के बाहर पहुंच गए। आरोपियों ने पुलिस पार्टी के साथ हाथापाई की और शोर मचाकर आसपास के लोगों को भी एकत्र कर लिया। इस बीच आरोपी हरजिंदर सिंह ने दातर लेकर पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया। उन्होंने किसी तरह अपनी बचाव किया। इसके बाद आरोपी ललकारे लगाते हुए घटनास्थल से फरार हो गया। घटना के बाद उन्होंने संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई।

  • पंजाबः नशे में धुत पुलिसकर्मी ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    पंजाबः नशे में धुत पुलिसकर्मी ने किया हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    लुधियाना: जिलें के सिविल अस्पताल में पुलिसकर्मी की ओर से हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। नशे में धुत पुलिसकर्मी की वीडियो काफी वायरल हो रही हैं। जानकारी के अनुसार यह सारा विवाद पार्किंग पर्चियों को लेकर हुआ है। अस्पताल में इलाज करवाने आए एक मरीज का परिजन जैसे ही बाइक पर जाने लगा तो पुलिस कर्मी उसे कहने लगा कि अपना ड्राइविंग लाइसेंस दिखा नहीं तो उसे घंटा घर तक छोड़ के आओ।

    उक्त बाइक सवार के साथ पुलिसकर्मी को उलझता देख वहां पर मौजूद लोगों ने पुलिस कर्मी की वीडियो बनानी शुरू कर दी और लोगों ने पुलिसकर्मी से पूछा कि तुम्हारी नेम प्लेट कहां है। इस पर पुलिस कर्मी ने कहा कि उससे नेम कभी डीजीपी ने नहीं मांगी तो तुम कौन होते हों। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मी नशे में धुत था। पुलिस कर्मी ने कहा कि उसकी नेम प्लेट दिल्ली एयरपोर्ट पर हैं। सीनियर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस वीडियों की जांच करके मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • अमृतसर में युवक की हत्या का मामलाः दो निहंग सिख गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

    अमृतसर में युवक की हत्या का मामलाः दो निहंग सिख गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

    अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में बीती रात गोल्डन टेंपल की तरफ जाने वाले रास्ते में निहंग सिखों द्वारा युवक की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने दो निहंग सिखों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को पहले पुलिस ने दोपहर को ही काबू कर लिया था, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी अब की गई है। इस घटना में तीसरा आरोपी अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जिसको पकड़ने के लिए तलाश जारी है।

    बता दें कि श्री हरमंदिर साहिब के पास बीती रात निहंग सिखों और एक युवक के बीच सिगरेट पीने को लेकर तकरार हो गई थी, जिसके बाद गुस्से में आए निहंगों ने लड़के पर तेजधार हथियारों के साथ हमला करके उसे मौत के घाट उतर दिया था।

  • पंजाबः मामूली विवाद को लेकर निहंग सिखों ने तेजधार हथियारों से किया युवक पर हमला, मौत

    पंजाबः मामूली विवाद को लेकर निहंग सिखों ने तेजधार हथियारों से किया युवक पर हमला, मौत

    अमृतसर: श्री हरमंदिर साहिब के पास बीती रात निहंग सिखों और एक युवक के बीच किसी बात के चलते बहस हो गई जिसके बाद गुस्से में आए निहंगों ने लड़के पर तेजधार हथियारों के साथ हमला कर दिया और उसे मार दिया। इसकी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक श्री हरमंदिर साहिब के पास एक लड़का और लड़की जा रहे थे कि उनकी किसी बात को लेकर निहंग सिखों के साथ बहस हो गई। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया।

    वहीं सामने आई सीसीटीवी तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि आस-पास कुछ लोग भी खड़े हैं। पहले लड़के और निहंग सिखों के बीच बहस होती है लेकिन फिर दोनों एक दूसरे को मारना शुरू कर देते हैं। वहीं निहंगों द्वारा लड़के पर तेजधार हथियारों के साथ हमला किया जाता है जिसके बाद उसकी वहीं पर मौत हो जाती है हालांकि वहां मौजूद लोग उन्हें रोकने की कोशिश भी नहीं करते हैं।

  • पंजाब: SHO और गनमैन की दादागिरी, थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पीटा

    पंजाब: SHO और गनमैन की दादागिरी, थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे लोगों को पीटा

    लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में देर रात थाना डिवीजन नंबर 3 के SHO सुखदेव सिंह बराड़ और उसके गनमैन ने खूब दादागिरी दिखाई। थाना के बाहर धरना दे रहे लोगों को जहां जमकर पीटा। वहीं धरना की कवरेज कर रहे पत्रकारों को भी धक्के मारे और गालियां दी। बता दें 1 दिन पहले गैंगस्टर विशाल गिल द्वारा पुरानी रंजिश के चलते युवक राजा बजाज और उसके दोस्त पर गोलियां चलाई गई। बताया जा रहा है कि गोलियां चलाने की वजह कोई पुरानी रंजिश है। इस मामले में राजा बजाज अपनी शिकायत देने थाना डिवीजन नंबर 3 में गया था। 


    दोपहर को राजा थाना में शिकायत देने गया था तो पुलिस ने देर रात तक थाने में ही उसे बैठाए रखा। इस बात का विरोध करते हुए राजा बजाज के परिजन व अन्य लोग थाना डिवीजन नंबर 3 के बाहर एकत्र हो गए। राजा बजाज के परिजनों व दोस्तों ने थाने के बाहर SHO सुखदेव सिंह बराड़ के खिलाफ प्रदर्शन किया। थाने के बाहर नारेबाजी की गई। परिजनों का आरोप था कि राजा को बेवजह थाना में बैठाया है, जबकि वह शिकायतकर्ता है।

    इस बीच थाना SHO सुखदेव सिंह बराड़ अपने गनमैन जो सिविल कपड़ों में था, के साथ मौके पर पहुंचे। आते ही SHO बराड़ ने अपने तलखी भरे तेवर दिखाते हुए धरनाकारियों से कहा कि उन्होंने राजा के खिलाफ 307 का मामला दर्ज किया है, क्योंकि जब गोलियां चली तो राजा की तरफ से भी हमला हुआ है।
    इस बीच जब राजा के परिजनों के साथ आए उनके वकील ने SHO बराड़ से पूछा कि पुलिस ने उन्हें बिना सूचित किए मामला दर्ज कर राजा को थाना में बैठा लिया, जबकि ये गलत है। इस बीच पत्रकारों ने SHO से इस घटनाक्रम को लेकर सवाल पूछा तो बौखलाए SHO बराड़ और उसके गनमैन ने जहां धरनाकारियों पर धावा बोल दिया।

    वहीं पत्रकारों को भी धक्के मारे। पत्रकारों ने किसी तरह पुलिस से अपनी जान बचाई। इस बीच कई पत्रकार चोटिल भी हुए हैं। पुलिस की इस दहशतगर्दी के बीच इलाके में सहम का माहौल बन गया । पत्रकारों पर हमला होने के बाद रोष में आए पत्रकारों ने रात 3 बजे तक थाना डिवीजन नंबर 3 का घेराव किया। थाना SHO बराड़ और उसके गनमैन की दहशतगर्दी से मीडिया कर्मचारियों के सम्मान को धक्का पहुंचा।

  • पंजाबः छात्रों ने ही वायरल किया था DAV स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला मैसेज, जानें सारा मामला 

    पंजाबः छात्रों ने ही वायरल किया था DAV स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी वाला मैसेज, जानें सारा मामला 

    अमृतसरः डीएवी स्कूल में उस समय हड़कंप मच गया जब स्कूल को बम से उड़ाने का एक धमकी भरा मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने सुरक्षा प्रबंधों को देखते हुए स्कूल के बाहर सुरक्षा बल तैनात किए। हालांकि पुलिस की साइबर सेल ने जब वायरल मैसेज की जांच की तो पता चला कि स्कूल के ही कुछ स्टूडेंट्स ने यह अफवाह फैलाई थी। दरअसल जो मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था उसमें 8 सितंबर यानि आज स्कूल में गोलियां चलाने और इसके साथ ही एक और मैसेज व्हाट्सएप पर शेयर किया गया, जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके साथ मैसेज के नीचे पाकिस्तान का झंडा भी लगाया गया और यह मैसेज अंग्रेजी के साथ-साथ उर्दू में लिखा गया। जिसके बाद इसे सभी ग्रुप्स में शेयर कर दिया गया।

    वहीं पुलिस की मानें तो जिन स्टूडेंट्स ने यह अफवाह फैलाई है वह स्कूल के नौंवी के छात्र हैं। जिन्होंने शरारत में प्लान बनाया और डर का माहौल बनाने के लिए यह मैसेज शेयर किया। तीनों को डिटेन किया गया लेकिन नाबालिग होने के कारण उन्हें अरेस्ट नहीं किया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि तीनों के खिलाफ बनती कानूनी कार्रवाई जरूर की जाएगी। वहीं तीन घंटे में मामला सुलझाने वाली पुलिस की आईटी सेल ने मैसेज का छेहर्टा का IP एड्रेस ट्रेस किया जो कि स्कूल में नवमीं के एक स्टूडेंट का था, जो छेहर्टा में रहता है।

    वहीं प्रिंसिपल का कहना है कि रात 1 बजे पर पुलिस प्रशासन हरकत में रहा। रात को ही यह साफ हो गया था कि यह महज अफवाह थी। पुलिस ने अभी तक यह जानकारी उनके साथ सांझा नहीं की है कि यह अफवाह किसने फैलाई। लेकिन जिन बच्चों ने ऐसा किया है उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

  • पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के PA के घर पर विजिलेंस की रेड

    पंजाबः पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के PA के घर पर विजिलेंस की रेड

    लुधियाना : परिवहन टेंडर घोटाला मामले में विजिलेंस विभाग ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के कथित पीए मीनू मल्होत्रा ​​के मॉडल टाउन हाउस और उनके कार्यालय में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस के कई आला अधिकारी और विजिलेंस विभाग के कई अधिकारी मौजूद हैं। गौर हो कि मीनू मल्होत्रा ​​पिछले कई दिनों से फरार चल रहा है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस विभाग ने मीनू मल्होत्रा ​​की कई जमीनों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए हैं।