Category: Himachal>Baddi

  • पंजाबः अवैध माइनिंग को लेकर पुलिस की छापेमारी, पोकलेन मशीन और टिप्पर काबू

    पंजाबः अवैध माइनिंग को लेकर पुलिस की छापेमारी, पोकलेन मशीन और टिप्पर काबू

    अमृतसरः पंजाब सरकार की ओर से अवैध माइनिंग को लेकर बड़ी कार्रवाई करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक फतेहपुर थाना अंतर्गत चौकी रे व खनन विभाग की टीम के संयुक्त अभियान के दौरान ब्यास नदी के किनारे अवैध माइनिंग करते हुए 2 पोकलेन मशीन व 3 बड़े टिपर काबू किए है।

    बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान कुछ टिपर भागने में सफल रहे। वहीं रे चौकी प्रभारी भजन जरयाल ने बताया कि इस दौरान पंजाब क्षेत्र के 2 लोगों को भी हिरासत में लिया गया है, जिनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

  • पंजाबः आइलेट्स सेंटर के बाहर चली गोलियां, 2 घायल

    पंजाबः आइलेट्स सेंटर के बाहर चली गोलियां, 2 घायल

    तरनतारनः पंजाब में क्राइम की वारदाते एक बार फिर से बढ़नी शुरू हो गई है। ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को फोकल पॉइंट स्थित आइलेट्स सेंटर के बाहर कार पर दो युवकों ने गोलियां चला दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि कार में बैठे 3 युवकों में से 2 गंभीर घायल हो गए हैं।

    घटना से 200 मीटर दूर पुलिस चौकी

    जिस जगह पर घटना हुई, उससे 200 मीटर की दूरी पर ही पुलिस की चौकी भी है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव पंडोरी गोला निवासी भगवंत सिंह अपनी कार में मुगलचक पन्नुआ निवासी जुगराज और अन्य एक दोस्त के साथ फोकल पॉइंट स्थित आइलेट्स सेंटर पहुंचा था। वह पास ही रेस्टोरेंट के बाहर कार में बैठे हुए थे।

    आरोपियों ने 6 राउंड किए फायर

    तभी दो युवक मोटरसाइकिल पर उनकी कार के करीब आए और उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दी। आरोपियों ने तकरीबन 6 राउंड गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। घायलों को तुरंत तरनतारन के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें अब सिविल अस्पताल तरनतारन शिफ्ट किया गया है।

    एक महीने हुए झगड़े का लिया बदला

    घायल भगवंत सिंह ने जानकारी दी कि एक महीने पहले उनकी कार आरोपियों की कार के साथ टकरा गई थी। इसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया, लेकिन बाद में राजीनामा हुआ और मामले को शांत किया गया। हमलावरों में से एक युवक नूरदी और दूसरा गांव शेरो का रहने वाला है। एक माह बाद आरोपियों ने शनिवार को दोबारा बदले की नियत से हमला किया। 

    हमलावारों की हुई पहचान

    डीएसपी सिटी जसपाल सिंह ने बताया कि हमलावरों की पहचान कर ली गई है। पुलिस घटनास्थल के सीसीटीवी भी खंगाल रही है। आरोपियों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि तरनतारन में पहले भी गोली चलने के कई मामले सामने आ चुके है। 

  • पंजाबः पूर्व विधायक बैंस का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड 

    पंजाबः पूर्व विधायक बैंस का इतने दिनों का मिला पुलिस रिमांड 

    लुधियानाः रेप मामले में भगोड़ा करार लोक इंसाफ पार्टी के प्रमुख और पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस की आज कोर्ट में पेशी हुई। जिसके बाद बैंस को दो दिन और पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इससे पहले भी पुलिस को बैंस का 2 दिन का रिमांड मिला था। बताया जा रहा है कि सिमरजीत सिंह बैंस वायस सैंपल देने के लिए तैयार नहीं हैं। इस दाैरान चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट हरसिमरन कौर की अदालत में रिमांड के लिए बहस चली। इसके बाद सिमरजीत सिंह बैंस 2 दिन के पुलिस रिमांड पर और बाकी चारों आराेपिताें को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    पुलिस बैंस के लेना चाहती वायस सैंपल 

    गैरतलब है कि शिकायतकर्ता महिला ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि उसकी बैंस के साथ फोन पर चैट और काल पर बात होती थी। इसे अदालत में साबित करने के लिए पुलिस बैंस के वायस सैंपल लेना चाहती है। बताया जा रहा है कि पूर्व विधायक इसके लिए तैयार नहीं हैं। उनकी स्वीकृति के बिना वायस सैंपल नहीं लिए जा सकते।

    पूर्व विधायक के नामजद भाई पर धमकियां देने का आराेप

    वहीं, महिला ने आरोप लगाया था कि उसे पूर्व विधायक के नामजद भाई भी लगातार धमकियां दे रहे थे। एक मामले से संबंधित एक महिला से उनकी लगातार फोन पर बात होती थी। इन लोगों के वायस सैंपल भी लेने हैं। ऐसे में अन्य आरोपितों के वायस सैंपल लेने के लिए भी पुलिस अदालत में याचिका लगा सकती है।

    इस केस में भी बैंस भगोड़ा करार

    दुष्कर्म मामले में दोबारा पूर्व विधायक बैंस को अदालत में पेश करने से पहले ही पुलिस ने उनकी पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर धरना देने के मामले में भी गिरफ्तारी दिखा दी। ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट करण अग्रवाल की अदालत उन्हें में पेश किया। इस केस में भी बैंस को अदालत ने भगोड़ा करार दिया था। वे सुनवाई के दौरान किसी भी तारीख को अदालत में पेश नहीं हुए थे।

  • पंजाबः करोड़ों की हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    पंजाबः करोड़ों की हेरोइन सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    लुधियाना: पंजाब सरकार नशे को जड़ से खत्म करने के लेकर एक्शन मोड में दिखाई दे रही है। वहीं डीजीपी गौरव यादव खुद नशे और गैंगवार पर कड़ी पैनी नजर बनाए हुए है।  इसी के तहत लुधियाना की एसटीएफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसटीएफ पुलिस ने हेरोइन सहित 2 तस्करों को काबू किया है। 

    650 ग्राम हेरोइन और सिटी हांडा कार बरामद

    पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 650 ग्राम हेरोइन व सिटी हांडा कार बरामद की है। बरामद की गई हेरोइन का अंर्तराष्ट्रीय मूल्य करीब 3.5 करोड़ रुपए आंका जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मोहाली स्थित थाना एसटीएफ में नशा तस्करी करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एआईजी सुनेहदीप शर्मा, एसटीएफ हरप्रीत सिंह सिद्धू (आईपीएस) लुधियाना रेंज ने कहा कि ट्रांस्पोर्ट व खेतीबाड़ी की आड़ में आरोपी नशे की तस्करी कर रहे थे। 

    पुलिस को आरोपियों का कोर्ट से मिला 2 दिन का रिमांड

    आरोपियों की पहचान पुलिस ने अजयपाल सिंह 34 साल व रजत अरोड़ा 50 साल के रूप में की है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि उनकी टीम दुगरी स्थित फलावर चौक में नाकाबंदी कर चेकिंग कर रही थी तो उनको सूचना मिली कि उक्त आरोपी मानव वाल से लुधियाना की तरफ कार में सवार होकर हेरोइन सप्लाई करने के लिए जा रहे है, जिस पर पुलिस ने सूचना के आधार पर उक्त आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

    आरोपियों पर नशा तस्करी के पहले ही 4 मामलें दर्ज

    शुरूआती पूछताछ के दौरान आरोपी अजयपाल सिंह ने बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है और उसके खिलाफ नशा तस्करी के पहले ही 4 मामलें दर्ज है और आरोपी रजत अरोड़ा ने बताया कि वह ट्रांस्पोर्ट का काम करता है और उसके खिलाफ नशा तस्करी व एक्साइज एक्ट के 6 मामलें दर्ज है। उक्त आरोपी पिछले करीब 7 सालों से नशा तस्करी के धंधे में लगे हुए है, खुद भी नशे के आदी है। उक्त आरोपियों से पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशा कहां से लाकर किन-किन इलाकों में सप्लाई करते है और आरोपियों के अन्य साथियों को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

  • पंजाबः अस्पताल में तेजधार हथियारों से 15 साल के युवक की हत्या

    पंजाबः अस्पताल में तेजधार हथियारों से 15 साल के युवक की हत्या

    लुधियानाः पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। एक दिन पहले ही गोराया में फुटबाल के खिलाड़ी की हत्या कर दी गई थी। वहीं अब ताजा मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां देर रात सिविल अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में 5 से 7 हमलावारों ने तेजधार हथियार से वार कर युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। मिली जानकारी के मुताबिक युवक का उक्त आरोपियों से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह अस्पताल में मेडिकल कराने आया था।

    इस दौरान हथियारबंद बदमाशों ने अस्पताल में आकर हमला कर दिया। बदमाशों ने अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड के शीशे भी तोड़ दिये। वहीं दूसरी मृतक के साथी पर भी वार किए गए, जिससे उसकी अंगुली कट गई। वारदात से अस्पताल में हड़कंप मच गया। बता दें कि यहां पुलिस की चौकी भी है, लेकिन हत्यारों में पुलिस का कोई खौफ नहीं था। पुलिस कर्मी तमाशा देखते रहे।

    15 साल के युवक की हत्या

    मृतक की पहचान शवन कुमार (15) के रूप में हुई है। शवन अपने भाई सुमित के साथ सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आया था। बताया जा रहा है कि EWS कालोनी थाना डिवीजन नंबर 7 के इलाके में शवन और सुमित की कुछ लोगों से झड़प हो गई थी। इस कारण वह सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने आए थे। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक जैसे ही हमलावर अस्पताल में घुसे तो उन्होंने जमकर तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी।

    मृतक के साथ की कटी उंगली

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक युवक इमरजेंसी के बाहर खड़ा था, उस युवक पर हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तेजधार हथियार से युवक की अगुलियां काट दी गई। वहीं एक वार युवक की गर्दन पर भी किया गया। लोग बताते है कि युवक ने मौके पर दम तोड़ दिया। युवक के परिजनों का आरोप है कि युवक को प्राइवेट अस्पताल में ले जाने के लिए पुलिस ने एम्बुलेंस का भी प्रबंध नहीं किया।

    हमलावारों तलवारों और दात से किया युवक पर हमला

    हमलावरों ने अस्पताल के स्टाफ पर भी हमला करने की कोशिश की। मरने वाले के भाई सुमित ने बताया कि वह वार्ड में उपचार करवा रहा था और उसका छोटा भाई अस्पताल के गेट पर खड़ा था। इतने में 5 से 7 हमलावरों ने ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। यह देख शवन भी इमरजेंसी में आ गया। उसको देखते ही हमलावर आग बबूला हो गए। हमलावरों ने शवन पर तलवारों और दात से वार किए।

    लोग बताते है कि तलवारों से हमलावरों ने कई वार शवन पर किए। पुलिस के सामने ही हमलावर उसके भाई को गंभीर घायल करके फरार हो गए। बताया जा रहा है कि हमलावरों में से एक युवक को पुलिस ने काबू कर लिया है। काबू किए युवक की पहचान बिंदर के रूप में हुई है। घटना स्थल पर थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ नरदेव सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    घटना हुई सीसीटीवी में कैद

    अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में सारी वारदात कैद हो गई है। लोगों के मुताबिक इमरजेंसी के बाहर तैनात सुरक्षा कर्मी पर भी हमला करने की कोशिश की गई। हमलावरों से बचाव के लिए कुछ लोगों ने डाक्टर के केबिन और मरीजों ने बाथरुम में छिप कर अपना बचाव किया। बता दें वीडियो में कत्ल करने के बाद आरोपी जाते हुए मरने वाले के भाई कह कर गए है कि लो हमने मार दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए।

  • पंजाबः नशे को लेकर पुलिस की रेड

    पंजाबः नशे को लेकर पुलिस की रेड

    लुधियानाः पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं हाल ही में डीजीपी के पद पर तैनात गौरव यादव ने पंजाब पुलिस और गुजरात एटीसी के सांझे आपरेशन में मुद्रा पोर्ट पर एक कंटेनर से करोडो़ं की हेरोइन बरामद की थी। गुजरात की एटीसी और पंजाब पुलिस ने 75.300 किलो हेरोइन बरामद की थी। इसी मामले को लेकर गुजरात पुलिस की टीम ने आज लुधियाना में रेड की। गुजरात पुलिस के डीजीपी आशीष भाटिया के अनुसार बरामद हेरोइन की अर्तराष्ट्रीय कीमत 376 करोड़ आंकी जा रही है। पुलिस का दावा है कि इस ऑपरेशन से नशा तस्करों की बड़ी चेन को ब्रेक किया गया है। जिसके अर्तराष्ट्रीय स्तर पर बड़े तस्करों का हाथ है। 

    गुजरात पुलिस की टीम ने की रेड

    इस मामले में पुलिस ने चंडीगढ रोड़ स्थित भामियां से शत्रुधन कुमार को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह युवक लुधियाना में एक कलीरिंग एजेंट के पास काम करता है। वहीं पुलिस कमिशनर डाक्टर कौस्तुभ शर्मा ने पुष्टि करते हुए कहा है कि गुजरात के दो आईपीएस अधिकारियों की अगुवाई में टीम रेड करने के लिए आई थी और हिरासत में लिए गए युवक को पूछताछ करने के लिए लेकर गई है। पंजाब पुलिस की टीमें इस मामलें को लेकर इस तस्करी से जुड़ें लोगों की तलाश में रेड कर रही है। 

    यूएई के अजमान फ्री जोन से आया था कंटेनर

    पुलिस के अनुसार यह कंटेनर यूएई के अजमान फ्री जोन से आया था, जिसमें बिना सिलाई के 4 हजार किलो कपड़े का मटीरियल इंम्पोर्ट किया गया था। 13 मई को यह कंटेनर मुद्रा पोर्ट पर पहुंचा था, लेकिन पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के बाद गुजरात एटीएस व पंजाब पुलिस इस पर काम कर रही थी। जांच के बाद ही 12 जुलाई को इसको कंफर्म होने के बाद कार्रवाई की गई है। क्योंकि कंपनी भी इस कंटेनर को लेकर छुड़ा नहीं रही थी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कंटेनर की जांच की तो पता चला कि गत्ते की डिब्बों में प्लास्टिक की पाईप लगाई हुई थी और इन पाइपों में बड़ी प्लानिंग के साथ हेरोइन छुपा कर रखी हुई थी। पहले गत्ते में लिपट कर फिर उस पर रूई की कोडिंग कर उस पर पाईप चढ़ाई गई थी। 

    गुजरात में भी दो सदिंग्ध लोगों को लिया हिरासत में

    जांच के बाद पता चला है कि यह ग्रीन फोरेस्ट जनरल ट्रेडिंग कंपनी की तरफ से भेजा गया था और जोवियल कोटेंनर कंपनी की तरफ से क्लीयर करवाया जाना था जो कि वेस्ट बंगाल से रजिस्ट्रड है और उसका आफिस गुजरात में है। जांच में पता चला कि क्लीयर होने के बाद यह कंटेनर लुधियाना पहुंचना था और मलेरकोटला व पटियाला के किसी व्यक्ति ने उसको छुड़वाना था। जिसे बाद में अलग अलग स्थानों पर डिलीवर किया जाना था। हालांकि पुलिस ने गुजरात में भी दो सदिंग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन पुलिस इस मामले को लेकर कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। 

  • पंजाबः महंगाई की मार, स्टील की कीमतों के बढ़े दाम

    पंजाबः महंगाई की मार, स्टील की कीमतों के बढ़े दाम

    लुधियानाः आम जनता को एक बार फिर मंहगाई की मार झेलनी पड़ रही है। दरअसल, अब स्टील के दामों में बढ़ौतरी होने का मामला सामने आया है। इस दामों में हुई बढ़ौतरी से स्टील की इंडस्ट्री के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। औद्योगिक नगरी लुधियाना में पिछले डेढ़ महीने में स्टील के दाम 8 हजार रुपये प्रति टन तक बढ़ गए हैं। इससे साइकिल, हैंडटूल, मशीनरी, इंजीनियरिंग इंडस्ट्री को काम करना मुश्किल हो रहा है। कारोबारियों का कहना है कि बिना डिमांड के स्टील की कीमतों में तेजी से इंजीनियरिंग इंडस्ट्री के लिए हाथ में चल रहे आर्डर भी भुगताने मुश्किल हो गए है।

    इंगट की कीमतों में वृद्धि 

    एक जून तक इंगट की कीमतें 46 हजार रुपये टन थी, जो आज बढ़कर 54 हजार रुपये टन हो चुकी है। इंगट की कीमतों में वृद्धि से वायर रॉड, सीआर क्वाइल, एचआर क्वाइल व जीआर क्वाइल की कीमतों में भी बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इन सभी उत्पादों का इस्तेमाल लुधियाना के साइकिल, हैंडटूल, मशीनरी, ट्रैक्टर पार्टस में होता है। इस समय पहले ही बाजार में सुस्ती है और दूसरी तरफ दामों में हो रहे इजाफे से इंडस्ट्री के लिए इनपुट कास्ट को मैनेज करना मुश्किल हो रहा है।

    आल इंडस्ट्री एवं ट्रेड फोरम के प्रधान बादीश जिंदल ने बताया कि स्टील कंपनियों की ओर से लगातार कीमतों में इजाफा किया जा रहा है। लगातार वृद्धि के चलते छोटी इंडस्ट्री का काम कर पाना मुश्किल हो गया है। जिंदल ने बताया कि भारतीय बाजार में मांग की कमी का हवाला देते हुए बड़ी स्टील कंपनियां लगातार स्टील के निर्यात पर लगाई गई डय़ूटी हटाने की मांग कर रहे है।

  • पंजाबः एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

    पंजाबः एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया हंगामा

    अमृतसरः श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से बड़ी ख़बर सामने आई है। अमृतर एयरपोर्ट पर आज यात्रियों के सामान गायब होने का मामला सामने आया है। 50 के करीब यात्रियों को सामान मिसिंग पाया गया, जिसके चलते उन्हें परेशानी झेलते हुए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी। दुबई से अमृतसर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट एसजी-56 ने देरी से उड़ान भरी।

    यह फ्लाइट रोजाना दुबई के समय अनुसार रात 10.45 बजे उड़ान भरती है, लेकिन बुधवार की रात फ्लाइट ने 12.41 बजे उड़ान भरी। जिसके चलते यह फ्लाइट श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 2 घंटे की देरी से पहुंची। इस फ्लाइट का पहुंचने का समय सुबह 3.20 बजे का है, जबकि यह सुबह 5.07 बजे लैंड हुई। फ्लाइट जब अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंची तो पैसेंजर्स को अपना सामान लेने के लिए लगेज बेल्ट पर काफी परेशान होना पड़ा। उनका सामान वहां से गायब पाया गया। 

    आधे यात्रियों का सामान गायब

    दुबई से अमृतसर पहुंचे पैसेंजर मानव बांसल ने बताया कि दुबई से देरी से उड़ान भरने का कारण भी पैसेंजर्स का सामान ही था। लेकिन जब अमृतसर पहुंचे तो यहां भी आधे पैसेंजर्स का सामान मिसिंग था। जिसके बाद पैसेंजर्स लगेज काउंटर पर अपने सामान के लिए परेशान होतो रहे।

    ग्राउंड स्टाफ में सिर्फ 3 कर्मी

    वहीं दूसरी तरफ स्पाइसजेट ने पैसेंजर्स को ग्राउंड स्टाफ से संपर्क करने के लिए कहा है। लेकिन 50 के करीब पैसेंजर्स के लिए वहां सिर्फ 3 ही कर्मचारी हैं। जिसके चलते पैसेंजर्स को अधिक मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

  • पंजाबः इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर में विजिलेंस की रेड

    लुधियाना: पंजाब सरकार लगातार एक्शन के मोड में दिखाई दे रही है। वहीं अब रिश्वत लेने के मामले में लुधियाना जिले से बड़ी ख़बर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक लुधियाना के इंप्रूवमेंट ट्रस्ट दफ्तर में विजिलेंस की टीम ने रेड की है। विजिलेंस टीम ने रिश्वत के मामले में यह छापेमारी की है।

    बताया जा रहा है कि विजिलेंस टीम ने ईओ कुलजीत कौर और एक मुलाजिम को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक दोनों पर रिश्वत के आरोप लगे हैं। ईओ कुलजीत कौर पर 10 लाख रुपए रिश्वत लेने के आरोप में विजिलेंस ने उन्हें हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लुधियाना के व्यक्ति की शिकायत पर की गई है।

  • पंजाबः करोड़ों की हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः करोड़ों की हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार

    लुधियाना : पंजाब के लुधियाना ने एक बार फिर पुलिस ने भारी मात्रा में नशे की खेप बरामद की है। एसटीएफ लुधियाना रेंज ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकेबंदी के दौरान आरोपी से से 1 किलो 250 ग्राम हेरोइन बरामद की। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी से बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब छह करोड़ रुपए बताई जा रही है।

    आरोपी महिला मित्र के घर से करता था नशा तस्करी

    अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी के दौरान आरोपी की तालाशी ली। तालाशी दौरान आरोपी से 1 किलो 250 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। आरोपी की पहचान नरिंदर सिंह उर्फ ​​मुन्ना के रूप में हुई है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अपने महिला मित्र के घर से नशा तस्करी का काम करता था।

    आरोपी नरिंदर खुद नशे का आदी

    उन्होंने बताया कि आरोपी खुद नशे का आदी था और वह पिछले लंबे समय से नशा तस्करी कर रहा था। अधिकारियों ने बताया कि कोर्ट में पेश कर आरोपी का रिमांड हासिल किया जाएंगा, ताकि आरोपी से पूछताछ की जाए। आरोप यह नशा कहां से लाता है और किसको सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ दौरान आरोपी से कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।